विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 149 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया गया है।
भारत सरकार नेपाल के साथ समन्वय स्थापित करके बचाव और राहत अभियान में लगातार सहयोग कर रही है। 🇮🇳🇳🇵
#NepalFloods #Nepal #India #RescueOperation #ReliefEfforts
94
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से 2 सितंबर तक मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे।
तीन दिवसीय दौरे के दौरान, @JM_Scindia शिवपुरी, कोलारस और पिछोर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
30
जम्मू-कश्मीर में जम्मू के तवी वंडरलैंड पार्क में ‘यूफोरिया-एन ईवनिंग टू सेलिब्रेट कल्चर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों परिवारों, युवाओं और आगंतुकों ने हिस्सा लिया।
16
अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में सर्बिया के नोवाक जोकोविच हारकर बाहर हो गए हैं। जोकोविच को कड़े और निर्णायक मुकाबले में अर्जेंटीना के मारियानो नावोन से हार का सामना करना पड़ा।
#USOpen #NovakDjokovic #MarianoNavone #Tennis #GrandSlam
22
भारत और ब्राजील ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
दोनों देशों ने दवा, रसायन, इंजीनियरिंग उत्पाद, मशीनरी और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर अधिक विविध, संतुलित और टिकाऊ व्यापारिक साझेदारी विकसित करने पर सहमति व्यक्त की।
8
तमिलनाडु में पशुपालक और किसानों से दूध की खरीद कीमत बढ़ाकर 44 रुपये प्रति लीटर की गई है।
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने आज विधानसभा में कहा कि इससे दुग्ध उत्पादकों को लाभ होगा। पिछले सोमवार को भी दूध का खरीद मूल्य, 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये किया गया था।
20
ओडिशा में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
एहतियाती तौर पर बरगढ़ जिले में आज स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। अगले कुछ दिन तक राज्य में लगातार बारिश की संभावना है।
#OdishaRain #Odisha #IMD
16
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने आज घोषणा की कि तूतीकोरिन में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत 20 हजार 800 करोड़ रुपये की लागत से 1600 मेगावाट का एक नया सुपर क्रिटिकल थर्मल विद्युत स्टेशन स्थापित किया जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के बाद मसौदा जारी किया।
सूची के अनुसार 97 लाख से अधिक मतदाता इसमें शामिल हैं, जबकि 47 लाख से अधिक मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है।
13
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कल नई दिल्ली में संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र के दूसरे वार्षिक व्याख्यान का उद्घाटन करेंगे।
यह व्याख्यान रक्षा बलों के लिए राष्ट्रीय पुनरुत्थान विषय पर आयोजित किया जा रहा है।
@SethSanjayMP @DefenceMinIndia
16
भारत के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद यानि जीडीपी में वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की वृद्धि दर्ज की गई।
पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह वृद्धि दर 6.9% रही थी। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास की रफ्तार बरकरार है।
#GDP
16
सर्वोच्च न्यायलय ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए या इसे और कड़े नियमों के अंतर्गत लाया जाना चाहिए।
अदालत ने यह निर्देश एसिड की आसान उपलब्धता को लेकर चिंता के बीच दिया है।
रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा कल दो सप्ताह तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा-2026 की शुरूआत करेंगे।
इस अवसर पर @JPNadda उर्वरक विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्वच्छता की शपथ भी लेंगे। यह पखवाड़ा 15 सितम्बर तक चलेगा।
12
सरकार ने देश में चिप निर्माण इको सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ सेमीकॉन योजना के दूसरे चरण को अधिसूचित किया है।
इसके साथ भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग बाजार का लगभग 10% हिस्सा हासिल कर सकता है।
14
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने केरलम के अलपुड़ा में दैनिक 'केरल कौमुदी' की 115वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता पत्रकारिता का मुख्य नैतिक मूल्य है।
19
मौसम विभाग ने आज ओडिशा में बहुत तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में कल तक तेज वर्षा का अनुमान है।
1
43
🏏🇮🇳 महिला T20 एशिया कप: भारत का सामना आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में थाइलैंड से होगा।
मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।
#WomensAsiaCup #Cricket #TeamIndia #IndianWomensCricket #INDvsTHA #AsiaCup #WomensCricket #CricketNews
24
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्ली में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी (#एनआईएफटी) के संयुक्त दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
16
विश्व स्वास्थ्य संगठन (#WHO) ने नेपाल में अचानक आई भयानक बाढ़ से प्रभावित लोगों की तत्काल स्वास्थ्य और अन्य ज़रूरतों में मदद के लिए 'दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय स्वास्थ्य आपातकालीन कोष' से 1,50,000 अमेरिकी डॉलर जारी किए हैं।
19

















