कभी काग़ज़ों पे नाम लिखे, फिर आँसुओं से धो दिए,
कभी रास्तों को मोड़ दिया, फिर ख़्वाब वही पे बो दिए,
फिर आईनों से बात की, जो कहना था उनसे कभी
हमे याद आती है नहीं, फिर याद करके रो दिए।
~प्रशांत
246
खुद में उलझा हुआ वो शख्स था ,
और मैं उसको सुलझाता रहा।
मेरा आईना चूर हो गया,
जो मेरा अक्स दिखाता रहा।
हमारे किस्से मिटा दिए उसने ,
मैं वही दास्तां गाता रहा।
उसकी खुशबू रुक गयी थी कहीं ,
मैं हवाओं को बुलाता रहा।
~ प्रशांत
कभी धुंध थी कभी चाँद था,
कभी तेरी आँखों का जाम था...
जो सुकून दिल को मिला कभी,
वो खुमार बनके उतर गया...
~ प्रशांत
4
239
तुमसे मिला तो समझा जग को ,
बिन तुम जग बेकार लिखा है।
मैंने जितनी बार लिखा है,
तेरा ही किरदार लिखा है...
~ प्रशांत
1
146
तेरे बिना ये साँस अधूरी
हर धड़कन बेकार लिखा है
मैंने जितनी बार लिखा है
तेरा ही किरदार लिखा है....
~ प्रशांत
1
115
चाहत में डूबी आँखों ने,
हर आंसू का भार लिखा है।
मैंने जितनी बार लिखा है
तेरा ही किरदार लिखा है...
~ प्रशांत
1
109
तेरे बिना ये सांस अधूरी,
हर धड़कन बेकार लिखा है।
मैंने जितनी बार लिखा है
तेरा ही किरदार लिखा है...
~ प्रशांत
1
91
जुर्म कुछ नहीं .....
उनकी आँखों से इन आँखों का मेल है
उम्र बीत रही सजा के साथ,
कैदी मैं हूँ, उनकी यादें जेल है।
~ प्रशांत
1
96
दोपहर मे याद आयी है उनकी
अब दिन को रात करना है ...
बत्तियां बुझाओ, पर्दे लगाओ
मुझे खुद से बात करना है ...
~ प्रशांत
93
एक आहट पे दिल को फिर से न मचलने दो,
मेरी मानो अभी उसे इजहार करने दो
एक दस्तक पे दरवाजे को मत खोलना तुम
कुण्डी खडकाने वाले को जरा और इंतजार करने दो...
~ प्रशांत
ख़ुशबू हू फूल का बताया था मुझे
फिर पैरों तले राह मे गिराया था मुझे
हैरान है सब, मैं कैसे उजाला कर गया
जलती हुई चिताओं में लिटाया था मुझे
✍️प्रशांत
135
