Bihar News: मधुबनी में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी हैंडलर से संपर्क के मामले में पत्नी-बेटा हिरासत में
NIA की टीम ने बिहार के मधुबनी जिले के सरसोपाही गांव से फिरोजा और उसके बेटे मोहम्मद उस्मान को हिरासत में लिया है।
दोनों से पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर के संपर्क में रहने के मामले में पूछताछ होगी। गिरफ्तार महिला के पति मोहम्मद इजहार को तीन महीने पहले पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर के संपर्क में रहने के आरोप में NIA ने गिरफ्तार किया है। अब उसी मामले में इजहार की पत्नी और बेटे से भी पूछताछ होगी।
#NIAInvestigation #Terrorism #TerrorNetwork #PakistanTerrorLink
69
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं जला कार्तिगई दीपम, हिंदू धर्म परिषद ने तमिलनाडु के अधिकारियों पर की अवमानना याचिका
25 नवंबर 2026 को तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कार्तिगई दीपम न जलाने पर हिंदू धर्म परिषद ने अवमानना याचिका दाखिल की है।
संगठन ने आरोप लगाया है कि राज्य के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया। केके रमेश की ओर से दाखिल की गई याचिका में कमिश्नर डॉ टीजी विनय, मदुरै के डीएम और पुलिस कमिश्नर को पक्षकार बनाया गया है।
#TamilNadu #Madurai #SupremeCourt #ContemptPetition #HinduDharma
95
असम ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में कदम रखा, पहली इकाई का शिलान्यास
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने 25 नवंबर 2026 को रंगिया में ‘स्पीड4डिफेंस सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड’ की रक्षा उत्पादन इकाई की आधारशिला रखी। यहां ड्रोन विमान, ड्रोन-रोधी प्रणालियों और अन्य उपकरणों का निर्माण होगा।
उन्होंने कहा कि चार देशों की सीमाओं के पास स्थित यह इकाई रक्षा विनिर्माण की पूरी श्रृंखला विकसित करने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है।
#DefenceManufacturing #DefenceProduction #AatmanirbharBharat
79
तमिलनाडु में ₹200 करोड़ से नया प्लांट लगाएगी सुजलॉन, 1 GW बढ़ेगी ब्लेड बनाने की क्षमता
सुजलॉन एनर्जी तमिलनाडु के थूथुकुडी में ₹200 करोड़ के निवेश से नया विंड टर्बाइन ब्लेड प्लांट लगाएगी। सीएम सी. जोसेफ विजय ने इसकी आधारशिला रखी।
यह राज्य में कंपनी की तीसरी यूनिट होगी, जहां 95 मीटर तक लंबे ब्लेड बनाए जाएंगे। अगले 12 महीनों में इससे सालाना 1 GW की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता जुड़ेगी और 1,000 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी, जिनमें करीब 80% ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलने की उम्मीद है।
#TamilNadu #Thoothukudi #WindEnergy #RenewableEnergy
94
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: ग्रेजुएशन पास करते ही बेटियों को मिलेंगे 50 हजार रुपये, 5.78 लाख छात्राओं को मिला लाभ
बिहार की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक पास करने वाली पात्र छात्राओं को 50 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है। अब तक 5.78 लाख से अधिक छात्राएं इसका लाभ उठा चुकी हैं। इस राशि से छात्राएं आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसी जरूरतें पूरी कर सकती हैं।
योजना का उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
#BiharGovernment #KanyaUtthanYojana #GirlsEducation
87
सड़क पर विरोध से नहीं हटते संवैधानिक पदाधिकारी! प्रफुल्ल केतकर ने समझाई प्रक्रिया
लोकतंत्र में विरोध और असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन क्या सड़क पर उतरकर किसी संवैधानिक पदाधिकारी को हटाया जा सकता है?
प्रफुल्ल केतकर ने संविधान के प्रावधानों का हवाला देते हुए बताया कि किसी भी संवैधानिक पदाधिकारी को हटाने के लिए एक तय कानूनी प्रक्रिया होती है।
आखिर यह प्रक्रिया क्या है और इसमें संसद की क्या भूमिका है? सुनिए उनका पूरा पक्ष।
#ConstitutionOfIndia #IndianDemocracy #ConstitutionalInstitutions #PrafulKetkar #Parliament #Democracy #BeingBharat
95
AI वीडियो से भारतीय को बदनाम करने की साजिश? जानिए वायरल वीडियो का सच!
सोशल मीडिया पर एक AI से बदले गए वीडियो को असली घटना बताकर वायरल किया गया। एम्परर कुज़्को नाम के X हैंडल ने इस घटना को अमेरिका से जोड़ते हुए मनीष शुक्ला नाम के भारतीय व्यक्ति पर झूठा आरोप लगाया। लेकिन फैक्ट-चेक में सामने आई सच्चाई कुछ और ही है। देखिए इस वायरल वीडियो की पूरी पड़ताल।
#FactCheck #FakeNews #AI #AIGeneratedVideo #ViralVideo #ManishShukla #Chile #SocialMediaFactCheck #FakeClaim #DigitalAwareness #India
दिल्ली में RSS का भव्य आयोजन 'राष्ट्र वंदनम्'! 3 लाख लोगों की होगी भागीदारी
29 नवंबर को दिल्ली में RSS का भव्य आयोजन 'राष्ट्र वंदनम्' होने जा रहा है, जिसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। 2.25 लाख स्वयंसेवक, 75 हजार गणमान्य अतिथि और 4 हजार घोष वादकों की भागीदारी के साथ यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी देगा। जानिए इस आयोजन की खास बातें।
#RSS #RashtraVandanam #MohanBhagwat #RSSDelhi #RashtriyaSwayamsevakSangh #Sangh #Swayamsevak #EnvironmentProtection #DrugFreeIndia #PlasticFreeIndia #SocialAwareness #TulsiPlantation #DelhiEvents
तमिलनाडु सरकार ने की सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना, दीपथून पर नहीं जला कार्तिगई दीपम
24 नवंबर को तिरुपरंकुंद्रम में टीवीके सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम नहीं जलाया।
अदालत ने शाम 6 बजे दीप जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन महादीपम उच्ची पिल्लैयार मंडपम में प्रज्ज्वलित किया गया। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। भाजपा नेता एसजी सूर्या और नैनार नागेंद्रन को रोका गया। याचिकाकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की।
#TamilNadu #Tirupparankundram #KarthigaiDeepam
केरल: स्कूल में क्लासरूम के अंदर नौवीं के छात्र को लगी गोली, साथी छात्र घर से लाया था बंदूक
केरल के पलक्कड़ जिले के त्रिथाला स्थित परुथुर हायर सेकेंडरी स्कूल में 25 नवंबर, 2026 को क्लासरूम के अंदर गोली चलने से नौवीं कक्षा का एक छात्र घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, उसी कक्षा का एक छात्र घर से बंदूक लेकर आया था और सहपाठियों को हथियार दिखाते व चेक करते समय गलती से गोली चल गई, जो दूसरे छात्र के हाथ में लगी। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और त्रिथाला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Kerala #Palakkad #SchoolShooting #ParuthurSchool #Thirthala
श्रीनगर: 700 साल पुराने मंदिर में 36 साल बाद बजी घंटियां, शंख और वैदिक मंत्र से गूंजा परिसर
श्रीनगर के फतेह कदल स्थित 700 साल पुराने ऐतिहासिक दुर्गेश्वरी मंदिर में 36 सालों की खामोशी के बाद मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष पूजा के साथ फिर से घंटियां और शंख गूंज उठे।
1990 के दशक में पलायन के बाद वीरान हुए इस अष्टकोणीय मंदिर का पुनरुद्धार कश्मीरी पंडित शशि टिक्कू और स्थानीय मुस्लिम निवासियों के सहयोग से हुआ। इस अवसर पर श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाब्रू व एसएसपी भी उपस्थित रहे।
#Srinagar #Kashmir #DurgeshwariTemple #KashmiriPandits
एवरेस्ट रैंकिंग पर पहुंची महिला भारतीय हॉकी टीम, भारतीय महिलाओं की टीम ने रचा इतिहास
भारतीय महिला हॉकी टीम ने भोपाल में चल रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में चीन पर 6-2 की शानदार जीत दर्ज कर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) रैंकिंग में अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड नंबर-5 रैंकिंग हासिल कर इतिहास रच दिया है।
यह इस टूर्नामेंट में चीन के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है। कोच श्योर्ड मारिन्जे की अगुआई में टीम ने इस साल नेशंस कप, 44 साल बाद एशियाई खेलों का स्वर्ण जीता और विश्व कप में पांचवां स्थान पाया।
#IndianWomensHockey #IndianHockeyTeam #FIHWorldRankings
2
171
आपातकाल में सूचना एवं प्रसारण मंत्री आई.के. गुजराल और संजय गांधी के बीच टकराव हुआ। संजय गांधी चाहते थे कि आकाशवाणी के समाचार बुलेटिन प्रसारण से पहले उन्हें दिखाए जाएं और प्रेस सेंसरशिप उनके मुताबिक चले। गुजराल ने मंत्रालय की संस्थागत जिम्मेदारी का हवाला देकर ऐसा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रति जवाबदेह हैं, संजय गांधी के प्रति नहीं। कुछ समय बाद उन्हें मंत्रालय से हटाकर योजना मंत्रालय भेज दिया गया।
#Emergency1975 #IKGujral #SanjayGandhi #IndiraGandhi #IndianHistory
पढ़िए फुल स्टोरी...
लिंक कमेंट बॉक्स में है--
आसिम मुनीर का दांव पड़ा उल्टा, पाकिस्तान को बांटने के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग
पाकिस्तान में चारों प्रांतों का नक्शा बदलने की कथित योजना को लेकर विरोध शुरू हो गया है। इसके खिलाफ कराची में हजारों सिंधी लोगों ने प्रदर्शन किया और सिंध के बंटवारे का विरोध किया।
पाकिस्तान टुडे के मुताबिक, जी सिंध रहबर कमेटी की रैली में राष्ट्रवादी नेताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और आम लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी पारंपरिक अजरक स्कार्फ और टोपियां पहनकर पहुंचे।
#Pakistan #PakistanNews #AsimMunir #Sindh
9
273
महिला किसान का कमाल! 4000 वर्गमीटर के पॉलीहाउस में उगाए 30 हजार गुलाब, हो रही लाखों की कमाई
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की महिला किसान लता बुद्धन ने 4,000 वर्गमीटर के पॉलीहाउस में 30 हजार से अधिक डच रोज गुलाब के पौधे लगाए हैं। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत उन्हें ₹16.88 लाख का अनुदान मिला। जिससे उन्होंने गुलाब की खेती शुरू की।
अब उनके गुलाब सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के शहर नागपुर और पुणे के बाजारों तक भी पहुंच रहे हैं। उनकी सफलता महिला किसानों के लिए मिसाल बन रही है।
#Chhattisgarh #Rajnandgaon #WomenFarmer #LataBudhan
डेटा सुरक्षा को लेकर भारतीय सेना सख्त, सैन्यकर्मियों के लिए Facebook, TrueCaller, Snapchat समेत 87 ऐप हुए बैन
भारतीय सेना ने सैनिकों और अधिकारियों समेत सभी कर्मियों को सैन्य सूचनाओं की सुरक्षा कारणों से 87 प्रतिबंधित मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल न करने की एडवाइजरी जारी की है। सेना के अनुसार, इन ऐप्स से डेटा लीक और संवेदनशील जानकारी के दुरुपयोग का खतरा हो सकता है।
सूची में फेसबुक, स्नैपचैट, टिकटॉक, PUBG, टिंडर, बम्बल, शीन, अलीएक्सप्रेस, जूम और वाइबर जैसे मैसेजिंग, सोशल मीडिया, शॉपिंग और मनोरंजन ऐप शामिल हैं।
#IndianArmy #IndianArmyAdvisory #BannedApps
2
198
बेंगलुरु: आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन सातवें दिन भी जारी, ₹15,000 मानदेय के लिए फ्रीडम पार्क के चारों ओर मानव श्रृंखला की योजना
बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में ₹15,000 मासिक मानदेय की मांग को लेकर हजारों आशा कार्यकर्ताओं का दिन-रात का विरोध प्रदर्शन सातवें दिन में प्रवेश कर गया है।
कार्यकर्ताओं ने 2 से 11 दिसंबर, 2026 के शीतकालीन सत्र में विचार करने और मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के मौखिक आश्वासनों को खारिज कर लिखित आदेश की मांग की है। आंदोलन तेज करते हुए उन्होंने पार्क के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाने की घोषणा की है।
#Bengaluru #KarnatakaNews #ASHAWorkers #ASHAWorkersProtest
बिहार में जमीन विवादों का निपटारा अब घर बैठे होगा, सभी 899 राजस्व कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई शुरू
बिहार के सभी 899 राजस्व न्यायालयों में 23 नवंबर से ऑनलाइन सुनवाई शुरू हो गई है, जिसका मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकार्पण किया। राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि अब दाखिल-खारिज और भूमि विवादों में लोग घर बैठे मोबाइल व लैपटॉप से पक्ष रख सकेंगे।
साथ ही, दलालों को रोकने के लिए कार्यालयों के बाहर सीसीटीवी व एआई से निगरानी होगी और अब तक लापरवाह 144 अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
#Bihar #BiharNews #OnlineHearing #RevenueCourts
मुंबई में युवक-युवती से मारपीट करने वाले दो और मुस्लिम लड़के हिरासत में, बढ़ा राजनीतिक विवाद
मुंबई के कुर्ला स्थित एक सार्वजनिक उद्यान में युवक और युवती के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो और नाबालिग मुस्लिम लड़कों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों को पकड़ा जा चुका है।
वहीं, इस घटना ने राजनीतिक विवाद को भी जन्म दे दिया है महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने मदरसों को निशाने पर लिया, जिसके जवाब में कांग्रेस ने भाजपा पर अपराध को "धार्मिक रंग" देने का आरोप लगाया है।
#Mumbai #KurlaIncident #MumbaiCrime #KurlaNews
















