Ritesh Ranjan (@ritesh_811) header
Ritesh Ranjan (@ritesh_811) profile picture

पेशा से इंजीनियर, बाकी शुद्ध देहाती और राष्ट्रवादी हूँ, राधे राधे।🙏

Begusarai, India
Joined December 2013
Photo by Ritesh Ranjan (@ritesh_811)Photo by Ritesh Ranjan (@ritesh_811)Photo by Ritesh Ranjan (@ritesh_811)Photo by Ritesh Ranjan (@ritesh_811)Photo by Ritesh Ranjan (@ritesh_811)Photo by Ritesh Ranjan (@ritesh_811)Photo by Ritesh Ranjan (@ritesh_811)Photo by Ritesh Ranjan (@ritesh_811)Photo by Ritesh Ranjan (@ritesh_811)Photo by Ritesh Ranjan (@ritesh_811)
तीन वर्ष पूर्व आज ही के दिन #CRPF के कोबरा बटालियन के #जवान रोबिंस जी ने देश की सेवा में अपना दोनों पैर खो दिए। शिकायत किसी से नहीं, #सोशल #मीडिया और #दुनियां से दूर रहने की आदत, गुमनाम जिंदगी के साथ अपनी #ड्यूटी कर रहे हैं। हमारे लिए एक तरफ़ #गर्व की बात है, तो दूसरी तरफ़ #दुःख। आज खुद को रोक नहीं पाया, हमारे #देश का दुर्भाग्य है क्योंकि कुछ बातें देखकर आश्चर्यचकित हो जाता हूं इसलिए बहुत कम शब्दों में इनके जैसे #फ़ौजी के सच्चाई कहने का कोशिश किया हूं। #जयहिंद #फौजी #जयहिंदसेना #CRPF
34
274
7
858
111,442
क्या पता SC/ST एक्ट में आपके ही कारण संशोधन होने की प्रवाल संभावना हो। चलिए जो हुआ यही सही। सुप्रीम कोर्ट के जज साहब भी आपसे मिलने का इंतज़ार कर रहे होंगे, यही बहाना भेंट-मुलाक़ात हो जाएगा। महादेव आपको और सशक्त बनाएं।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज मोदी एक्ट की धारा 18 और 18ए(2) के अंतर्गत वैधानिक रोक को देखते हुए मेरी अग्रिम जमानत याचिका को निरस्त कर दिया। हायकोर्ट का यह निर्णय अपनी जगह है, पर मैं इस से सम्मानपूर्वक असहमत हूँ। साथ ही, यह भी स्पष्ट है कि न्यायालय ने कहा है कि इसकी टिप्पणियाँ केवल जमानत आवेदन तक सीमित हैं और मेरी आपराधिकता इससे सिद्ध नहीं हो जाती। इस निर्णय को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष चुनौती दूँगा और आशा करता हूँ कि देश की न्यायिक व्यवस्था में सर्वोच्च विश्वास बना रहे। मुझे एक नीच, अधम, पतित ट्रोल के विरुद्ध अपने परिवार के सम्मान की रक्षा करने के लिए, इस घटिया और दमनकारी मोदी एक्ट (जिसे SC/ST एक्ट भी कहा जाता है) के प्रावधानों के तहत एक आपराधिक मामले में झूठा फँसाया गया है। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है जो किसी व्यक्ति या समुदाय का जाति के आधार पर जानबूझकर अपमान या अपमानजनक व्यवहार माना जा सके। मैं उन किसी भी निहित स्वार्थ वाली ताकतों से लड़ने के लिए तैयार हूँ जो इस देश में स्वतंत्र अभिव्यक्ति और सत्य कथन को दंडित करना चाहती हैं, भले ही इसके लिए मुझे जेल जाना पड़े। एक नेता द्वारा अपनी राजनैतिक वोटबैंक को साधने के लिए, सामान्य जनता से बिना किसी सोच-विचार के, संशोधित किए गए इस पूरे कानून और इसके संशोधित नियमों का मैं तब तक विरोध करूँगा जब तक इसे पूरी तरह से निरस्त न किया जाए। और हाँ, पुनः कहूँगा कि हमारी की माँ-बहनें सड़कों पर चलती-फिरती वस्तु नहीं है जिस पर कोई भी टिप्पणी करे और बच जाए। उनके सम्मान की रक्षा हेतु, सौ बार जेल जाना पड़े जाऊँगा और 101वीं बार वही करूँगा जो मैंने किया है। PS: जो भी इस निरस्तीकरण पर स्खलित हो रहे हैं, तुम्हारी माँ-बहन पर भी हर दिन ऐसी टिप्पणी होती है। उस पर भी मैं ही स्टैंड लूँगा क्योंकि तुम अपनी कायरता में दो शब्द नहीं लिख पाओगे।
66
चुप क्यों रहना है? जो जिस भाषा में समझे उसे उसी भाषा में ज़बाब देना चाहिए। ई सब FIR, जेल, बेल चलता रहेगा। मनोबल न कल टूटा था और न आज टूटेगा और न ही आगे कभी क्योंकि आपको जनता का समर्थन है और ख़ुद में दम इन सब से अधिक है।।
मेरे ऊपर SC/ST एक्ट में FIR पर कुछ बातें सवर्ण समाज से कोई मेरी माँ या बहन पर सीधे बलात्कारी मानसिकता के साथ यह कहे कि उसका विवाह मैं चंद्रशेखर के साथ करा दूँ, और मैं चुप रह जाऊँ तो आप बताइए कि मैं कैसा पुत्र या भाई हूँ? इतने पर भी चंद्रशेखर को ले कर मैंने कोई जातिसूचक शब्द नहीं बोला, जो उक्त वीडियो में है। जब स्टेज से ब्राह्मणों की बेटियों को खींचने की बातें होती हैं और किसी SC नेता का चेला सोच-समझ कर उकसाने के लिए ऐसी बात करेगा, तो मैं चुप कैसे रहूँगा? आज व्यक्ति अपने मौलिक अधिकारों को समझे या न समझे, वह यह अवश्य जानता है कि SC/ST एक्ट क्या है। तो मैं जब बोलता हूँ तो मुझे अपनी सीमाएँ (चाहे वह कितनी ही अनुचित क्यों न हों) पता हैं कि क्या बोलना है, क्या नहीं। मैं जानता हूँ कि दिल्ली पुलिस के नॉर्थ अवेन्यू स्टेशन में आजाद समाज पार्टी वालों ने कितना दवाब दे कर रात के बारह बजे यह FIR लिखवाया है जो कोर्ट में दो मिनट नहीं टिकेगा। एक भी धारा ऐसी नहीं है जो होल्ड करेगी। मैं सैनिक स्कूल का छात्र हूँ और इतनी रैगिंग झेल चुका हूँ कि मेरा मनोबल तोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस को कस्टडी में मेरी हत्या करनी पड़ेगी, दो-चार डंडों से मेरा मनोबल नहीं टूटने वाला। और यदि मैं जीवित बच गया तो इसी स्थिति में जंतर मंतर जाऊँगा और अपने समाज से कहूँगा कि बताओ, तुम्हारी बहन और माँ को ले कर कोई ऐसी टिप्पणी करे तो क्या करोगे? यदि ऐसा कमेंट फिर मेरे वीडियो पर आया तो मैं पुनः उसी तरीके से उत्तर दूँगा जो मैंने दिया। कानून जब तक है, संशोधन नहीं होता, मैं उसका सम्मान करूँगा और दिल्ली पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग करूँगा। 92% ऐसे केस केवल प्रताड़ित करने के लिए होते हैं। अंत में, सवर्ण समाज से यह पूछना चाहता हूँ कि क्या इस तरह की टिप्पणी पर मुझे सह लेनी चाहिए थी क्योंकि किसी पार्टी के लोग नाराज हो जाएँगे? क्या ब्राह्मणों की माँ और बहनें इन रेप मैंटिलिटी से संचालित गुंडों के शाब्दिक बलात्कार के लिए जन्म लेती हैं?
1
95
उचित सवाल किया गया है तो उचित जवाब सरकार के तरफ़ से आना चाहिए। वरना जब तक सुधार नहीं तब तक चर्चा और आंदोलन होता रहेगा, रोकना है तो रोक के दिखा दें। चाहे वर्तमान सरकार रहे या नहीं रहे क्योंकि सवर्ण समाज को घंटा फर्क नहीं पड़ता है। हम लोग जब चाहेंगे तब उसी का सरकार होगा।
RHA को ले कर सरकार से कुछ बात और माँगें सरकार अपने स्तर से हर आंदोलन को फूट, समझौता, बल-प्रयोग, समझदारी, मिसइन्फॉर्मेशन कैम्पेन या कायरता दिखा कर कर समाप्त करना चाहती है। और वही उनका कार्य भी है। RHA का नाम ले कर कुछ लोगों ने आंदोलन के लिए जनता को बुलाया और लगभग 7000 की भीड़ जंतर मंतर पर भीतर दिखी, उतने को ही बाहर होल्ड किया गया या लौटा दिया गया। मैंने केवल दिल्ली पुलिस की बकलोली की अवज्ञा के लिए इसमें भाग लेने की बात की और फिर बहुत लोग मेरे आने पर भी आए। फिर दुबे को पाठक जी ने नेता मान कर एक ऐसे पत्र पर चर्चा के लिए आश्वासन दिया जिसमें आरक्षण शब्द ही नहीं है। खैर, मैं ये सब तकनीक देखता और जानता आया हूँ। मुझे इस विषय पर सरकार को भीड़ दिखाने की आवश्यकता न पहले थी, न आज है, पर जब चाहूँ वह भी कर सकता हूँ। अगली बार बिना अनुमति के भी ऐसा किया जा सकता है यदि प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट चाहिए, तो वह भी दिखा देंगे। पर मेरा लक्ष्य वह है ही नहीं। सरकार को ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ से इसलिए नहीं डरना चाहिए क्योंकि एक भीड़ पूरे कनॉट प्लेस को घर कर पत्थरबाजी करते हुए संसद घेर लेगी। सरकार को इसलिए डरना चाहिए कि ऐसी कोई भीड़ ही नहीं है, न ही हम संसद को घेरने की योजना बना रहे हैं। आंदोलन की तपन केवल जलती हुई कार की आग और अराजक भीड़ की ही नहीं होती। एक तपन ऐसी भी होती है जब जनमानस को वैचारिक रूप से इतना सक्षम बना दिया जाता है कि वह स्वयं ही अपने लिए वह निर्णय कर ले, जो वो कल तक किसी दूसरे बहकावे में आ कर कर रहा था। हमारी माँगें: १. आरक्षण पर श्वेत-पत्र: क्या लाभ हुआ, किन जातियों को अनुपात से अधिक लाभ लगातार मिला, कौन सी जातियाँ पूर्णतः छूट गईं। आरक्षण किस तरह से देश या समाज के उत्थान में सहायक है, उसके लिए आँकड़े क्या कहते हैं आदि आदि! इस से जुड़ी हर वह रिपोर्ट और सर्वेक्षण जो सार्वजनिक नहीं हुई। २. EWS को हर वह आर्थिक सहायता दी जाए जो SC को मिलती है। निःशुल्क कोचिंग, निःशुल्क फॉर्म, शून्य हॉस्टल और कोर्स फीस। फिर भी लोन यदि लेना पड़े तो उसमें भी सुविधा। ३. तीनों ही आरक्षित वर्ग में ‘कोटा विदिन कोटा’ लागू हो ताकि वास्तविक दलित-पीड़ित-वंचित जातियों तक लाभ पहुँचे। अभी SC और OBC में हजार-हजार जातियाँ ऐसी हैं जिन्हें नगण्य आरक्षण मिला है। और 4-5 जातियाँ ऐसी हैं जो 70-80% आरक्षण खा रही हैं। इसका आधार पारिवारिक आय हो, न कि वैयक्तिक और दुरुपयोग की संभावना न रहे। ४. मेरिट का सम्मान हो। आरक्षित वर्ग का कटऑफ किसी भी हालत में सामान्य वर्ग के कटऑफ के (से नहीं) 10% के रेंज से बाहर न जाए। और यह भी आज की परीक्षा के अधिकतम आयु सीमा वाले बच्चों की आयु के बाद समाप्त किया जाए। न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स तो तय होना ही चाहिए। ५. सरकार यह सर्वेक्षण करे कि क्या गरीबी, भेदभाव या पिछड़ेपन से किसी की बौद्धिक क्षमता घट या बढ़ सकती है? इम्पीरिकल एविडेंस सार्वजनिक करें और उसी आधार पर आरक्षण की नीतियाँ बनें। ६. एक व्यक्ति को एक बार आरक्षण मिले। एक परिवार को एक बार आरक्षण मिले। ७. दशकीय समीक्षा हो। समाप्ति के लिए एक ‘सनसेट क्लॉज’ या रोडमैप कि कब तक रहेगा। ८. कॉलेज/यूनिवर्सिटी पुस्तकालयों में पुस्तकों के अलॉटमेंट का आरक्षण तत्काल निरस्त हो। इसका कोई लॉजिक नहीं है। यह आरक्षण से लड़ कर वहाँ पहुँचे बच्चों को सताने की व्यवस्था मात्र है। या आप पुस्तकों की मात्रा दोगुनी कीजिए और वहाँ ‘आरक्षित सेक्शन’ लिख दीजिए। —- अन्य माँगें: ९. यूजीसी नियमावली निरस्त हो या समीक्षा कर के हर जाति समूह को इसमें सम्मिलित किया जाए। १०. SC/ST Act की तर्ज पर ‘सवर्ण उत्पीड़न (रोकथाम) कानून पास’ हो। दोनों ही कानून में केस झूठा पाए जाने पर, उस केस में होने वाला दंड आरोप लगाने वाले को झेलना पड़े। आर्थिक जुर्माना भी वसूला जाए। —- सरकार और सुधिजन देख लें। बाकी, चाहे आप दुबे, शेखावत या अन्य को मैनेज कर लें, आंदोलन चलता रहेगा।
75
खुल्ला चैलेंज है, लगा लो दम, कुछ नहीं होगा! अंग प्रदेश की पावन धरा, जहाँ गंगा की लहरें आज भी वीर रस गाती हैं। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की जन्मभूमि बेगूसराय, वहीँ से निकला एक बेटा @ajeetbharti इनकी रगों में वही आग, वही जोश, वही अटूट संकल्प बहता है।
1
3
11
2,714
इस मिट्टी ने दिनकर को जन्म दिया, जिन्होंने काल के चारण बनकर राष्ट्र को जगाया, और आज उसी धरती का लाल खड़ा है, न झुकने वाला, न डरने वाला। महादेव की कृपा है, राष्ट्रभक्ति का जज्बा है, जोश के साथ होश, और होश के साथ धैर्य। कोई डरा नहीं सकता क्योंकि बेगूसराय के मिट्टी का लाल है।
1
2
177
प्रिय @BegusaraiPolice @bihar_police आपका कार्य सराहनीय दिखता आ रहा है। हम पूर्ण रूप से अपराध मुक्त बिहार की बात करता हूं। कहां जाता है कभी कभी किसी को अपराधी बनने में गांव समाज का डायरेक्ट या इनडायरेक्ट हाथ होता है इसलिए किसी के ऊपर FIR करने से पहले सत्य जांचने का प्रयास किया जाना चाहिए। आपकी चूक या कहे बढ़ा चढ़ा के FIR करने वाले की वज़ह से ग़लत धारा किसी को ग़लत रास्ते पर जाने का मार्ग बना देता है, जो आगे चल कर समस्या ही उत्पन्न करता है। किसी लड़ाई से समस्या का समाधान नहीं होता है, यह बात लोगों को समझना चाहिए। मैंने कही बड़े ऑफिसर से सुना हूं, कुछ लोग ग़लत FIR की वजह से अपराध जगत में चला जाता जिसके बाद आगे बढ़ता जाता अपराध का परिणाम कभी अच्छा नहीं होता पर उग्रता नासमझी में लोग समझ नहीं पाता इसलिए हम कहते हैं कार्रवाई के साथ जागरूक अभियान का शुरुआत किया जाएं, जिससे गांव समाज और लोगों को समझ आएं। पुलिस को FIR से पहले सत्यता का जाँच करना चाहिए जिससे ग़लत आरोप किसी पर नहीं लगे, इस बात का ख़्याल रखना चाहिए। अपराधी को कठोर दंड दिलवाए और निर्दोष को फंसने से बचाएं और किसी पर ग़लत धारा से भी बचाएं। आप धुंआधार कार्रवाई करते रहिए, अपराध मुक्त बिहार को बना दीजिए, बेगूसराय पर विशेष ध्यान दीजिए, कोई न कोई घटना सामने आते दिखता है। धन्यवाद। जय बिहार पुलिस💪
75
#DFO_Bokaro रजनीश कुमार जी के जैसे अधिकारी हो। भू-माफिया और अतिक्रमण करने वाले का कमर तोड़ के रखते हैं। धुआंधार कार्रवाई करते हैं पर्यावरण संरक्षण और अतिक्रमण मुक्त मूल उद्देश्य दिखता नज़र आता है। देश में अतिक्रमण बहुत बड़ी समस्या है, इसे हटना आसान नहीं होता अधिकारी को कोर्ट तक जाना पड़ता है। यह अलग बात है कुछ दिन पहले इनको सुप्रीम कोर्ट के जज भी धुआंधार कार्रवाई को सराहे। अब केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन जी यह कहते हुए सराहे अगर इनके जैसे अधिकारी पूरे देश में हो तो मोदी जी का विकसित भारत का सपना वो बहुत जल्द पूरा होता नज़र आएगा। #बेगूसराय के अधिकारी का यह जलवा होता है।
4
1
9
5,541
Replying to @ajeetbharti
@ajeetbharti भैया जी पोस्ट और वीडियो का भाव समझ नहीं रहे हो तो इसका मतलब आपकी सोचने की क्षमता न्यूनतम है। ये कहां बोल रहे हैं कि वो सही बोला है, ज़रा दिखाएं? जो भैया भैया कर के पीछे लगे रहते वही आज गाली या अभद्र भाषा लिख कर महान बन रहे हो। जब भारती जी ब्लॉक कर देते तो स्क्रीनशॉट पोस्ट कर खुद को दुनियां का महान आदर्शवादी दिखा रहे हो। आप लोग को देख कर हंसी आ रही है। भाई जिस प्रकार से #रणवीर_इलाहाबादिया का मुद्दा उठाया जा है यहां सिर्फ़ अपना चेहरा चमकाया जा रहा है इसके अलावा कुछ नहीं है। ग़लत बोला उस पर कार्रवाई होना चाहिए साथ ही ऐसे अश्लील बातें करने वाले लोगों के लिए सख़्त क़ानून बनाया जाए पर आपस में गाली गलौज कर के ख़ुद महान बनना ऐसी सोच कहां से लाते हो? चिंता नहीं करो भारती जी के तरफ़ से ज़बाब सबको मिलेगा ध्यान रहे इनकी विचार को समझने की आवश्यकता है न की ज़ोश जोश में हीरो बनने की आवश्यकता है फ़िलहाल जो जो ब्लॉक हुए हो वो ब्लॉक होने लायक़ हो। 🚨अलर्ट ब्लॉक लिस्ट लंबी होने की संभावना है। #AjeetBharti #RanveerAllahbadia
7
1
2
22
1,555
कुंभ नहाने वाले श्रद्धालु "मोदी कहता है जाने के लिए " @narendramodi जी @myogiadityanath जी दादी का भाव सुनिए। वीडियो देख कर शर्मिंदा हूं। @RailwaySeva @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw जी अपने टीटी का तेवर देखिए। ट्रेन में भीड़ है मानता हूँ पर इस तरह बात करना उचित है? तेवर सदैव आसमान पर रहता है। घटना मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के आसपास का है। ट्रेन नंबर: 19484 कुंभ के कारण भीड़ है, सुविधा दीजिए। रेलवे अपने कर्मचारियों को शांति से बात करने बोलिए। ऐसे तेवर तो कम कभी होता नहीं, यही सच है। "मोदी कहता है जाने के लिए " दादी की बात दिल छू लिया।
11
23
3
40
12,437
#छात्र ऐलान कर सकते हो? जब तक निष्पक्ष #एग्जाम नहीं होगा और #पेपर_लीक की समस्या पूर्ण रूप से ख़त्म नहीं होगी, तब तक किसी भी एग्जाम में कोई नहीं बैठोगे। कई महत्वपूर्ण समस्या का पूर्ण समाधान #बिहार से हुआ है, इस समस्या पर भी बिहार को ही आगे आना पड़ेगा। छात्र सदैव राजनीति का शिकार हो जाता है, यार पढ़े लिखे हो एक बार ढंग से #राजनीति #नेता और #तंत्र के साथ खेल लो तो माहौल ही बदल जाएगा। 75 साल से ज्यादा देश #आज़ादी का हो गया, इसके बाद भी राज्य व देश में पेपर लीक या कहे तो छात्र के साथ अन्याय होते दिखता है। समस्या आती तो अनशन और आंदोलन करते हो पर नेता और तंत्र के सहारे हर बार मूर्ख बन जाते हो। इतिहास रहा है, अनशन और आंदोलन के कारण कुछ नेता पैदा हो जाता, जो भविष्य में वही काम करता है, जिसके लिए वर्तमान में छात्र को रोड पर जाना पड़ता। आज तक पूर्ण समाधान मिला? #इंजीनियरिंग के दौरान कभी कभी "क्लास बंक" होता। "क्लास बंक" कोई बड़ी बात नहीं है और न ही अच्छी बात है पर इसकी सबसे अच्छी बात यह होती, किसी एक के कहने पर एकता का वह मिसाल बन जाता जो HOD तक पूछने पर पता नहीं चलता कौन करवाया और ना ही कोई लड़का क्लास अटेंड करता, चाहे इसका परिणाम कितना भी कठोर दण्ड हो। कुछ ऐसे ही करने की ज़रूरत है? हर बार छात्र आंदोलन करता, उचित परिणाम नहीं मिलता। सदैव झुनझुना देकर शांत किया जाता है। जहां समस्या होती वो पूरा डिपार्टमेंट को सस्पेंड होते कभी देखे हो? जबकि भले दिखता है गलती किसी एक दो से हुई होता पर गलती में शामिल पूरा तंत्र होता है। वर्षों से अन्याय के खिलाफ़ न्याय की बात करते हुए आएं हो पर क्या मिला? सरकारी नौकरी दो से तीन परसेंट है जबकि इसमें छात्र अटेंड ज़्यादा से ज़्यादा करता है, इसका परसेंट तैयारी करने वाले छात्र को अच्छे से पता है। एक वेकेंसी में करोड़ों में करोबार होता है, इससे भी संभवतः सरकार कमा ही लेती है। बेकूफ़ सदैव छात्र ही होता। देश के लगभग सभी डिपार्टमेंट में वैकेंसी खाली है फिर भी नियुक्ति नहीं होती है, इसका नुकसान सदैव आम जनता ही झेलता है। जो कार्य एक दिन में हो जाना चाहिए उस कार्य के लिए बार-बार सरकारी दफ़्तर जाना पड़ता है। फ़्री में बांटने के लिए सरकार के पास पैसा है पर सरकारी जॉब देने में दर्द होता है, सही से एग्जाम की बात देख ही रहे हो। कब तक भीड़ का हिस्सा बनोगे? कब तक मार खाओगे?  कब तक मरते रहोगे? कब तक नेता बनाते रहोगे? सब कुछ कर के देख चुके हो फिर भी क्या मिला? जेपी आंदोलन याद है ना? उस आंदोलन से निकले नेता मुख्यमंत्री तक बन गए तो कई बड़े बड़े नेता हुए। एक दो लाख लोगों का भीड़ था। पूरा सिस्टम हिल गया था लेकिन वही नेता आज के समय में मौज ले रहे हैं, इतिहास को भूलना नहीं चाहिए। अब फिर से इतिहास बनाने का समय है। अब शांत हो जाओ, चुप चाप एक दो वर्ष घर बैठ जाओ। किसी की बात में नहीं आओ, अपना पढ़े लिखे बुद्धि का उपयोग करो और एकता का मिशाल बनाओ। ताकि भविष्य में नया इतिहास लिखा जाएगा। किसी ने सच कहा है, जब न्याय मारने, मिटने, चिल्लाने और हल्ला करने से हासिल नहीं होता, तब चुप चाप शांत होके थोड़ा आराम करना चाहिए। क्या पता न्याय मिल जाएं? इसे ऐसा ही कुछ समझें। किसी व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात मौन व्रत धारण करना हमारा परंपरा है। जब लग रहा है, तंत्र आपके लिए मर चुका है तो यहां भी एक दो साल के लिए मौन हो जाइए। ऐसे भी बड़ा कार्य के लिए बड़ा बलिदान देना ही पड़ता है। उग्रता सदैव नुकसान होता, यहां तो आपने सब कुछ वर्षों से कर लिया है फिर भी उसी दलदल में बार बार अलग अलग माध्यम से फंस ही जाते हो। नेता को राज्य और देश चलना है, ये लोग नेतागिरी करेंगे ही। #पुलिस_प्रशासन तंत्र के अभिन्न हिस्सा होते, इनकी मजबूरी होती अपने कर्तव्य पर चलना, यही कारण कभी कभी बल पूर्वक कार्य करना पड़ता है। इन लोग को अपना छात्र जीवन कर्तव्य के कारण भूलना पड़ता है। कुछ पुलिस प्रशासन इस तरह विकृत मानसिकता से ग्रसित होते कि तंत्र को अपने मनमौजी के कारण नाचते रहते। इसके कारण इस प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे लोग को बदलने की ज़रूरत है पर बात वही है, गलती को छुपाने के लिए पूरा तंत्र को किसी न किसी वज़ह से साथ देना ही पड़ता है, जिसके वजह से ऐसे लोग सरकारी पद पर बैठकर छात्रों के भावनाओं के साथ खेलते रहते हैं। समय बदल जाएगा, मुद्दा खत्म हो जाएगा पर इस प्रकार से पूर्ण समाधान होने की गुंजाइश बहुत है? कठोर फ़ैसला ही उचित मार्ग है। नुक़सान इसका कुछ साल का भले होगा पर आने वाले भविष्य के लिए बहुत फायदामंद होगा। शिक्षित जीवन है तो हर नुक़सान का भरपाई अपनी काबिलियत से किया जा सकता है फिर एक दो वर्ष से क्या फ़र्क पड़ता है? धन्यवाद। #बिहार #छात्र #आंदोलन #न्याय
1
1
4,949
दर पर जि#दी आ गया। @pulkitnpc भाई को इस गाना के कारण आजीवन फ़ॉलो करूंगा। गाना की सच्चाई समझते हुए पं#र छाप २ पैसा का गड्डी उड़ा रहा है।😅 @ajeetbharti भैया जी हाथ वैसे उठाएं, लग रहा है उसको फेंक ही देंगे। #AjeetBharti
10
325
6
1,598
52,555
कोई सुसाइड किसी एक कारण से नहीं करता। सालों का शोषण होता है, यह ऐसा दर्द होता जो किसी को बता नहीं सकता न ही कोई समझता। इंसान कब तक बर्दास्त करेगा? #AtulSubhash का न पहला मामला न आख़िरी होगी। पुरुष को न्याय नहीं मिल पता, महिला का जो मन होता वो करती है। कोर्ट क़ानून सब मर चुका है? इंजीनियर देश को आगे बढ़ाता है, कॉलेज समय से इतना स्ट्रगल कर लेता है कि उसे कोई तोड़ नहीं सकता पर पर्सनल लाइफ का दुःख बर्दाश्त नहीं कर पाता। आज जस्टिस जस्टिस की बात होगी जो असल में कभी नहीं मिलेगी फिर सब भूल जाएगा यही सत्य है। लड़की @Accenture में जॉब करती है, उसके बाद पैसा और प्रॉपर्टी के लिए लड़का को परेशान करना कहां तक उचित है? यह सुसाइड नहीं हत्या है। दोषी सब है। कोर्ट क़ानून, समाज आदि। @Accenture जैसी कम्पनी में एक्स्ट्रा अफेयर का धंधा चलता है, ऐसे हर जगह का यही हाल है। कोई इंजीनियर से बेहतर इस बात को कौन समझ सकता है? यह प्यार और मतलब के नाम पर धंधा कॉलेज से ही शुरू हो जाता है। इसी के कारण ज्यादा रिश्ता ख़राब होता है। कभी सुसाइड तो कभी डाइवोर्स तो कभी कुछ देखने को मिलता है। इस बात पर ध्यान देना ज़रूरी है। किसी भी रिश्ता को ख़राब करने में किसी एक हाथ नहीं होता। जबकि इसका नुक़सान इसी प्रकार का न्यूज़ बन कर रह जाता है। अब देखना यह है न्याय कब तक मिलता है। Wold syas, Love is life But I say love is a war. The victory of this war always depends on your thinking, time and luck. #JusticeforAtulSubhash
5
38
2
66
70,639
Replying to @pappuyadavjapl
@pappuyadavjapl का कहना है। "पैसा देना बंद कर दीजिए कोई #सेना में भर्ती नहीं होगा" बाकी आगे सम्मान की बात चालाकी से करनेलगे पर इनकी सोच लोगों को समझने की आवश्यकता है। वाह @shubhankrmishra जी आप इनकी बात से सहमत हैं? पैसा वाली बात पर तो रोकते, पैसा के लिए ही सेना में कोई जाता है? आपको तो अच्छी तरह पता होगा फिर आप सहमत कैसे हो गए? आज आप पर धिक्कार है। आपकी नज़र में कैसा सम्मान होना चाहिए? पैसा ही सब कुछ है? #सेना पर बेहूदगी जैसी बातें करते हुए गिरगिट के तरह रंग बदल कर जाति पर पहुंच गए। इनकी औकात है सेना के जवान पर बोलने की? मैं बता देता हूं, देश और लोगों की रक्षा करने वाले सेना ही आज के समय में लोगों के लिए भगवान जैसा ही हैं क्योंकि खुद की जान हथेली पर लेके देश के लोगों का जान बचाना ही इन लोगों का कर्तव्य होता है। जिसके पास राष्ट्रहित में जान देने के लिए जिगर होता है, वो सेना में जाते। इन लोग के कारण ही देश में हम लोग निर्भीक होकर रहते हैं फिर इनके जैसे लोग को क्रांति या क्रांतिकारी नहीं कहा जाएगा तो इनके जैसे नेता को बोलें? इनको पैसा दिया जाएं और बोलें बॉडर पर जाके गोली खा लें। करनी और कथनी में अंतर होता है। सेना में लोग पैसा के लिए नहीं जाते। देश की सेवा करना जुनून होता है, बाद में पैसा और परिवार आता है। अगर वैसे वीर जवान का नाम लेने के लिए लोग पागल की तरह सम्मान नहीं करेगा तो इनके जैसे नेता के लिए पागल होगा? मिश्रा जी, यह कोई पहला व्यक्ति नहीं, जो लोगों की सेवा कर रहे या फिर अपना पैसा खर्च कर रहे। इनके जैसे ना देश में कई लोग आए और कई लोग चुपचाप लोगों की सेवा करके निकल लिए और कर रहे हैं। यह बात आपसे छुपा हुआ नहीं है। और ये कौन सा फ़्री में कुछ कर रहे? रो धो कर नौटंकी कर के अपना राजनीति रोटी सेक रहे। सेना के जवान हैं और होंगे उनके लिए पैसा कुछ नहीं है। देश की रक्षा करना परम कर्तव्य होता और रक्षा करते-करते कोई बलिदान हो जाते तो कोई अपना अंग गवा देते उसके बाद भी गम नहीं करते बल्कि गर्व करते हैं। अगर वैसे जवान का बढ़ चढ़ कर सम्मान नहीं मिलेगा या दिन रात नाम नहीं लिया जाए तो इनके जैसे तो बैल बुद्धि का नाम होना चाहिए? जिसे हर बात में अपनी राजनीति दिखता है। लिखने के लिए बहुत लिख सकता हूं पर आपसे यह उम्मीद नहीं थी कि आपका पॉडकास्ट में कोई इस तरह बकैती कर लें और आप हां में हां मिला दें। मैं तो कहता हूं, सेना को छोड़ दें, उनके परिवार के एक-एक सदस्य भी इसके जैसे लोगों को जवाब देना शुरू कर दें तो यह लोग इस तरह भौंकना छोड़ देगा। मुझे सिर्फ़ इस बात से समस्या है: "पैसा देना बंद कर दीजिए तो कोई सेना में भर्ती नहीं होगा"। शब्दों पर खेलने वाले मिश्रा जी उस शब्द पर चुप हो गए जो शब्द न जाने कितनों लोगों को दुःखी कर देगा। वाह 🙏 याद रखिएगा, यहां आपसे गलती हुई, जो बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
4
9
5
19
8,070
#डासना देवी मंदिर, #गाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश अभी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है इसलिए सहयोग की ज़रूरत है। पिछली बार काफ़ी लोगों ने सहयोग किए साथ ही पैसा ट्रांसफर की समस्या के कारण काफ़ी लोग नहीं कर पाएं। वो अब कर सकते हैं। पोस्ट के नीचे और वीडियो में खाता विवरण दिया है। @ajeetbharti भैया जी पुनः एक लाख का सहयोग किए साथ ही पॉडकास्ट कर के वहां की स्थिति की सच्चाई से अवगत करवाएं। सराहनीय कार्य।🫡 @druditatyagi जी का कहना है, 10cr चाहिए। हिंदू भाई थोड़ा थोड़ा भी सहयोग करेंगे तो इससे कई गुना ज्यादा प्राप्त हो जाएगा। जिससे भव्य #मंदिर और रखरखाव कार्य बेहतर से बेहतर होगा। मित्रों निःस्वार्थ भाव से आगे बढ़ें। Yati Narsinghanand Saraswati Foundation A/C: 120000255224 IFSC Code: CNRB0018780 Branch: Canara Bank RDC Raj Nagar, Ghaziabad GPAY/PHONEPE/PAYTM: 8882070534 @INarsinghvani जी को प्रणाम। हर हर महादेव 🙏
सहयोग की ज़रूरत है, #हिंदू सामने आएं।👇 #डासना देवी मंदिर, #गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, यह आम #मंदिर नहीं है। यह मंदिर महाभारतकालीन है साथ ही अज्ञातवास के दौरान #पांडवों ने भी इसी मंदिर में शरण ली थी पर इस मंदिर की हालत ठीक नहीं है, अब इसे भव्य बनाने और ढंग से रखरखाव की ज़रूरत है क्योंकि विधर्मी के टारगेट पर है इसलिए इतना भव्य बनाया जाएं, जिससे विधर्मी 40, 32 ही रों चल जाएं पर नज़र डाल नहीं सकें। @ajeetbharti भैया जी एक लाख का सहयोग किए। इनको सुनने या जानने वाले एक लाख #हिंदू #भाई #बहन 501/- का सहयोग कर दें तो बहुत अच्छा होगा। यह होना भी चाहिए, जो होकर रहेगा, आशा यही है। फ़िलहाल मैं 501/- का सहयोग करूंगा, बाद में अलग से ठीक ठाक अमाउन्ट भी करूंगा साथ ही अपने पर्सनल 500 मित्रों या अपनों से 501/- का सहयोग करवाऊंगा, फ़िलहाल विचार यही है। नोट: अभी इनके अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हो रहा है, बैंक समस्या बता रहा है, कोई जानकारी देकर सही करवा दें। ज्यादा लिखना ठीक नहीं है, जिसे उचित लगे सहयोग करें साथ ही सहयोग का डीटेल साझा करें, नीचे अकांउट विवरण दिया हूं। धन्यवाद। Yati Narsinghanand Foundation A/C: 120000255224 IFSC Code: CRNB0018780 Branch: Canara Bank RDC Raj Nagar, Ghaziabad G.Pay: 8882070534 बात हिंदू की होगी तो हर वो कार्य होगा, जिसकी समस्या कठिन भी हो पर हम सब एक जुट हो जाएं तो उसका समाधान आसान हो ही जायेगा। अपने तरफ़ से छोटा सा प्रयास।🙏 #जयमातादी #जयश्रीराम #हरहरमहादेव ।🙏
1
70
2
104
8,372
Replying to @Mrsinha
@mrsinha जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। 🎂 आपकी मुखर आवाज़ विरोधी के रोम रोम में जलन ही नहीं बल्कि धधका देता है। यह धधक बरकरार रखना चाहिए। महादेव से लंबी उम्र की कामना करता हूं। सदैव खुश रहें। जलवा और ज्वाला सदा क़ायम रहें। स्वस्थ रहें, मस्त रहें।
1
1
2
110
डरपोक @ajitanjum चाचा ब्लॉक करने से सच थोड़े बदल जायेगा। #बेगूसराय के छहों यही कारण तोरा पोस्ट पर कभी कभी सच लिख देते थे बाकी किसी के पोस्ट पर जल्दी जाता भी नहीं हूं। गोटिया समझ कर के पोस्ट पर जाते आप भोड़की वाला चाचा निकले। अब मैं आपको ब्लॉक करता हूं। #पत्रकार कब से लोगों को ब्लॉक करने लगे ओह ये पतलकार निकले।🤣😂 डरपोक #AjitAnjum चाटुकार #AjitAnjum
2
3
296
Replying to @druditatyagi
@druditatyagi जी @ajeetbharti भैया जी @SonOfBharat7 भाई साथ ही सभी राष्ट्रवादी भाइयों के सहयोग से फ़िलहाल जुबैर को जेल जाने का रास्ता तय हो चुका है। यह संदेश सभी तक पहुंचना चाहिए ताकि भविष्य में कोई दंगा भड़काने का साहस नहीं करें। गलत गलत ही होता है, इस बात को सभी को समझना चाहिए। नहीं तो सेवा में @Uppolice तत्पर होते, इन्हें भी बहुत बहुत आभार। @myogiadityanath जी के रहते न्याय सबको मिलेगा। "बंटेंगे तो कटेंगे" "एक हैं तो सेफ हैं" #देश को यही सोच आगे बढ़ा सकता है।
2
46
88
16,700
"मरने पर नाम होता है" कटुक सत्य। कल #MumbaiTerrorAttack 26/11 की घटना को पूरे देश याद किया, दुनिया भर के लोग सोशल मीडिया पर हमारे वीर #सैनिकों का वीरता का गुणगान किया गया पर असल मायनों में ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। मैं अपने निजी अनुभव के अनुसार कहता हूं। #देशभक्ति सोशल मीडिया तक ही सीमित रहता है। कभी-कभी मुझे दुःख भी होता, जो ऐसा नहीं बोलना चाहिए पर @MarcosPraveen सर की बात सुनकर मैं अत्यधिक खुश हूं कि मेरा सोचना और बोलना कोई गलत नहीं है। इस पॉडकास्ट की एक-एक बातें सच है, इनकी पीड़ा जल्दी कोई समझ नहीं पाते भरपाई तो कोई कर ही नहीं सकते। सरकार तो सिर्फ़ खानापूर्ति करती है, यही कटुक सत्य है। जबकि इनके जैसे बहादुर सैनिकों को छोटी से छोटी सुविधा आसानी से मिलना चाहिए। खैर यहां तो मांगने से भी नहीं मिलता है। जब इस प्रकार की घटना होता तो #नेता और सोशल मीडिया #सेलिब्रिटी साथ में फोटो खिंचवा के अपना पब्लिसिटी कर लेता है। अगर इनके जैसे असली हीरो का कोई काम हो तो वो फ़ोन तक नहीं उठाते काम करना या करवाना तो बहुत दूर की बात। फिर भी रियल वॉरियर किसी से शिकायत नहीं करते। देशभक्ति का जुनून देश सेवा को अपना कर्तव्य समझकर हर दुःख हंसते-हंसते झेलते रहते हैं पर कब तक अपना सब कुछ खो कर इस प्रकार से मन मार कर जीना पड़ेगा? @narendramodi जी #हरघरतिरंगा की बात करते हैं, कब #हरघरदेशभक्ति की बात करेंगे? क्योंकि इसकी बहुत ज़रूरत है। देश की सेवा में #सैनिक या #अर्धसैनिक बल के जवान का सम्मान सदैव होना चाहिए। बलिदान या क्षतिग्रस्त जवान व उनके परिवार के लिए उच्च स्तर की सुविधा मिलना चाहिए। कोई इस प्रकार से आइडेंटी कार्ड बनाया जाएं जिसे दिखाते ही हर क्षेत्र में इनके जैसे बहादुर सिपाही को पहली प्राथमिकता मिलें। इनके जैसे लोगों को सम्मान और भाव तभी मिलेगा जब हर घर देशभक्ति की बात होगा। #देश बदल रहा है पर यहां बदलाव कब होगा? @DefenceMinIndia जय हिंद 🇮🇳
1
3
1,000
भटके हुए युवा का 30 वा एपिसोड: youtu.be/CT47eFchZ5Y?si=CpbD… @AchAnkurArya @AKTKbasics @ajeetbharti आप सभी ने इस एपिसोड में #Reels के अश्लीलता पर गहनता से चर्चा किए। यह देखकर बेहद खुशी हुई। इसी प्रकार से इस पर आप जैसे लोगों बढ़ चढ़ कर चर्चा करते रहें, यही आशा है। मुझे उस दिन का इंतजार है, जब #भारत_सरकार इस प्रकार की अश्लीलता पर कठोर कानून लाकर विकृत मानसिकता के लोगों को कायदें में रहने के लिए विवश कर दें। अश्लील रील सभ्य समाज के लिए यह घातक होते जा रहा है, आज बीमारी की तरह दिख रहा है, आने वाले समय में महामारी हो जाएगा। इस पर रोक लगाना ज़रूरी है। (#पब्लिक_प्लेस, #मंदिर, #स्कूल, #कॉलेज जैसे जगह पर #रील बनाने नहीं दिया जाएं साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के #बच्चे को पूर्ण रूप से रोका जाएं, तब ही इस प्रकार के विकृत मानसिकता लोग में सुधार हो सकता है।) एक घटना साझा करता हूं। मेरे मन में एक दो साल से इस अश्लीलता के खिलाफ़ चर्चा करने का मन था, इस साल के शुरुआत में अपने शहर #बेगूसराय में शुरू किया। एक लड़की का अश्लील रील सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। फिर उस लड़की का मैसेज आया आगे से नहीं होगा, पोस्ट डिलीट करने के लिए बोली तब तक शहर में और लोग इस पर चर्चा करने लगे। रात होते ही रोते हुए कॉल आया आप लोग मुझे टारगेट कर रहे हो, ज्यादा परेशान करोगे तो #सुसा इड कर लुंगी साथ ही उसके पहचान रील बनाने वाले लोगों का मैसेज आता गया। गलती हो गई आगे से नहीं होगा। सभी का दुनियां भर का इमोशनल बातें फिर मैंने पोस्ट डीलीट कर दिया पर यह मुहिम चलता रहा। बीच बीच में कुछ का धमकी भी आता गया लिखने बोलने मुझे भी आता है मेरे पास फॉलोवर्स है ये वो दुनियां भर का। इन छपरी से मैं डरा नहीं पर उस हिसाब से लोगों का सहयोग नहीं मिला इसलिए इस पर ध्यान देना छोड़ दिया पर कोई न कोई चर्चा कर ही रहा है, यही मेरे लिए काफ़ी है। इस बार घर गया, काफ़ी लोगों से मिला तो इस बात पर चर्चा ज़रूर होता साथ ही सुझाव यही मिला। क्यों करते हो फालतू का मुसीबत लेना ठीक नहीं है। जो जो मिले वो कार्य अच्छा ही बोले पर सामने तक ही क्योंकि कोई मुसीबत लेना नहीं चाहते। इस मुहिम के दौरान काफ़ी रील बनाने वाले से बात हुआ सबका मोटिवेशन एक ही है, आगे बढ़ना, फेमस होना है और पैसा कमाना है। कहना यही था फेमस होने के लिए थोड़ा बहुत अलग करना पड़ता है। मैंने सही टॉपिक पर बात करने की बात किया तो ज़बाब यही आया उस पर व्यू नहीं मिलता है बात भी सही है अच्छी चीज कौन देखना चाहता है? एक दो फेमस हो जाता है, उसके पास पब्लिसिटी होता है तो आज के दौरान एक प्रमोशन का दौड़ चल रहा है, इसमें शहर के छोटे बड़े व्यवसाय इन लोग का सहयोग लेते हैं और सोशल मीडिया से जो थोड़ा बहुत इनकम आता है। यही उद्देश्य के कारण अश्लीलता को हथि यार बनाकर फेमस होने का आसान तरीका अपना कर आजकल के युवा पीढ़ी रील के क्षेत्र में आगे बढ़ने का ख्वाब देख रहे हैं। पढ़ाई लिखाई से दूर-दूर कोई वास्ता नहीं है पर #सोशल_मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाना, नाम बढ़ाना, लाइक, कमेंट, शेयर हो। इन चीजें पर ज्यादा ध्यान देते, जिसकी कल्पना करना मुश्किल है। फिर बात वही होता है, असल जीवन में इन लोगों को कोई वैल्यू नहीं होता है। यह बात आजकल के युवा पीढ़ी समझ नहीं रहे हैं। मुझे लगता है यही सब बात के कारण घर वाले को इमोशनल ब्लैकमेल करके चुप रहने पर विवश कर देता होगा। नहीं तो कौन चाहता है जो इस प्रकार के बच्चे #सोशल_मीडिया पर नंगा नाच करें? कुछ परिवार को सही भी लगता होगा, यह भी सत्य है। खुशी की बात यह है, अब मेरे शहर #बेगूसराय में इस बात पर कुछ लोग साथ ही एक दो मीडिया चैनल चर्चा करते हैं, जिससे #मंदिर, स्कूल, कॉलेज जैसे जगह में पूर्ण रूप से बंद हो चुका है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। पुनः आप लोगों से अनुरोध है, इस प्रकार की बातें पर गहनता से चर्चा करते रहें, जिससे भविष्य में जल्द से जल्द इस पर कठोर कानून बन जाएं। धन्यवाद।
3
8
3,989
समस्याओं को स्वीकारना नहीं, संघर्ष करना सीखो। राधे राधे 🥰
158