कविता-ख़ोर (@samridhi85) header
कविता-ख़ोर (@samridhi85) profile picture

अंतर्गमन की पहली कविता --- https://teapawt.net/t.co/RLHZgrriYz

lost
Joined January 2017
Photo by कविता-ख़ोर (@samridhi85)Photo by कविता-ख़ोर (@samridhi85)Photo by कविता-ख़ोर (@samridhi85)Photo by कविता-ख़ोर (@samridhi85)Photo by कविता-ख़ोर (@samridhi85)Photo by कविता-ख़ोर (@samridhi85)Photo by कविता-ख़ोर (@samridhi85)Photo by कविता-ख़ोर (@samridhi85)Photo by कविता-ख़ोर (@samridhi85)Photo by कविता-ख़ोर (@samridhi85)
तुम्हें खोने का निराकार सूनापन मेरे साथ चलेगा बाबा ! तुम्हारी याद सिमटी रहेगी मेरी अस्त-व्यस्त दिनचर्या में तुम्हारे नाम का सुकून आ मिलेगा रोटी में नमक बनकर और बहुत दिनों बाद जब लगने लगेगा मैं भूल गई तुम्हें मेरे चेहरे की लकीरों से तुम झलकने लगोगे बाबा ! ©समृद्धि
68
152
5
641
मैं कविताएं भूल भी जाऊँ तब भी मेरी भाषा में तुम्हारी सुगंध रहेगी मेरे शब्द खोजेंगे तुम्हें जंगल-जंगल बस्ती-बस्ती मरघट-मरघट.... ©समृद्धि #kavitaख़ोर
3
9
437
राग लगा , दाग़ लगा , जो चाहे गर तो घाव लगा , तू रंगरेज़ मेरा , मैं इक कोरी चादर || ©समृद्धि #kavitaख़ोर ( PC - तरुण चौहान )
14
448
कविता-ख़ोर retweeted
मैंने पिता से समझा यात्राओं का तात्पर्य उनसे जाना कि यात्राएँ कही दूर नहीं अपने भीतर ख़त्म होती हैं पिता रास्ता दिखाते रहे और रास्ता बनाते भी गए ताकि कुछ सुगम हो सके जीवन पथ निर्जन एकान्त में छाँव की तरह मिलते रहे पिता हर यात्रा में पिता अग्रगामी भी थे और सहचर भी ~ @samridhi85
1
1
4
117
माये मेरी माये ! तेरे हँसने से फसल तो नहीं लहकती पर मेरा ईश्वर खिलखिलाता है माये मेरी माये ! तेरे छूने से टीस तो नहीं टलती पर मरहम लग जाता है माये मेरी माये ! तेरे होने से दुनिया तो नहीं बदलती पर मेरा जी संभल जाता है  || ©समृद्धि #kavitaख़ोर
1
3
16
729
सत्ताधारी का एक ही मक़सद होता है कुर्सी बची रहे.... लोकतंत्र बचा रहे ऐसा सिर्फ़ जनता चाहती है || ©समृद्धि #kavitaख़ोर
3
9
717
कविता-ख़ोर retweeted
आएगी बाढ़ डूब जाएगा गाँव घोषित होगा अनुदान आएगी बाढ़ घोषित होगा अनुदान डूब जाएगा आदमी आएगी बाढ़ डूबने के लिए आदमी को मिलता रहेगा अनुदान। - समृद्धि मनचंदा @samridhi85
3
13
518
मेरी भाषा क्षमा करो मुझे! कि मैं नहीं समझ पाया तुम्हारे विस्तार में निहित.. एक निर्झर मौन एक निर्मल करुणा  एक निराकार सहानुभूति मेरी भाषा हो सके तो क्षमा करो मेरी अकर्मण्यता! मैंने तुम्हें लज्जित किया है.. जानते हुए भी कि तुम निष्पक्ष हो जाने कितने ही अर्थों में खंडित करता रहा
1
3
619
भाषा ------ मेरी भाषा क्षमा करो मुझे! कि मैं तुम्हें पूरा जोड़कर भी नहीं रच पाया... एक वाक्य प्रेम एक छंद शाँति एक अनुच्छेद तुष्टि मेरी भाषा क्षमा करो मुझे!  कि मैं चुप रहा जब मुझे बोलना चाहिए था... किसी के हक का नारा किसी के दर्द में प्रार्थना किसी के उत्साह का गीत ©समृद्धि
3
1
10
709
मैं तुम्हें मिलती रहूँगी कभी तितली कभी बरखा कभी साँझ तो कभी नदी बनकर प्रेम की परिधि से बाहर होकर भी मैं पहुँचती रहूँगी तुम तक ©समृद्धि #kavitaख़ोर
1
2
20
709
कविता-ख़ोर retweeted
जब मैंने समंदर देखा तो सहसा ईश्वर से हिम्मत माँग ली पर इक नौका माँगना भूल गया और जब मैंने तुम्हें देखा तो सिर्फ़ तुम्हारी सलामती माँगी तुम्हारा साथ माँगना भूल गया - समृद्धि 🌸 @samridhi85
1
4
16
409
मेरी तुम, प्यार करना सहज है न करना बहुत मुश्किल जिस बारिश में तुम न भीगी मैं पूरा डूब गया भीग गया शरीर से ही नहीं बल्कि आत्मा तक तुम्हारी वृष्टि में मेरे लिए वर्षा भी तुम और छतनार भी इसलिए मेरा बचना नामुमकिन है प्रेम में भीग जाना सहज है पर अछूता रह पाना मुश्किल ©समृद्धि
2
15
890
यह मेरा नहीं भाषा का हुनर है है शब्दों की कारीगरी जो मैं कह पाता हूँ कि हाँ ! करता हूँ प्रेम ! मेरा हुनर बस इतना है कि मैं तुम्हें कर सकता हूँ प्रेम बिना जाने... बिना सोचे... बिना कहे || ©समृद्धि #kavitaख़ोर
3
11
612
कविता-ख़ोर retweeted
मैं तुमसे नदी की भाषा में प्रेम करती हूँ ; और जँगलों की आवाज़ में बुलाती हूँ तुम्हें | तुम विरह की भाषा में मुझे मिलते हो ; और दुःख की आवाज़ में सहलाते हो मुझे | हम मौन की भाषा में डूबते-तिरते हैं ; और प्रेम की आवाज़ में ईश्वर पुकारता है हमें || - समृद्धि @samridhi85
1
2
23
481
ये अँधेरे-उजाले और कुछ नहीं समय की अनुमति भर हैं यह प्रकाश तुम्हारी आँखों की लौ है यह रात तुम्हारा गहरा चुम्बन मैं ईश्वर से बस इतनी मोहलत माँगता हूँ कि इक लम्हा तुम्हें चाह सकूँ क्योंकि उस लम्हे की परिधि के बाहर शेष कुछ नहीं बस समाप्ति का इंतज़ार भर है | ©समृद्धि #kavitaख़ोर
1
2
14
702
लोकतंत्र एक सचेत चुनाव है जिसे बनाए रखने के लिए सतत प्रयास ज़रूरी हैं अराजकता ऐसी कोई कोशिश नहीं माँगती लोकतंत्र के ज़रा डगमगाते ही अराजकता सहज अपनी जगह बना लेती है || ©समृद्धि #kavitaख़ोर
1
3
13
654
हम अन्याय को साफ़-साफ़ तभी देख पाते हैं जब वह हमारे साथ होता है किसी दूसरे पर होता अन्याय महज़ हादसा या ख़बर होता है जब अन्याय दिखाई न दे तो ये हरगिज़ न समझें उसकी जगह न्याय ने ले ली इसका मतलब बस इतना है कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुपचाप कहीं रोज़ होता है अन्याय ©समृद्धि
4
11
650
मेरी ड्योड़ी पर सावन नहीं देगा दस्तक तुम्हारे आने तक गर गिरी भी चंद बूँदें तो वे अम्बर के आँसुओं से ज़्यादा कुछ नहीं होंगीं वहाँ सावन नहीं होगा वहाँ भादों नहीं होगा बस प्यास होगी मेह रो तो सकते हैं पर बरस नहीं सकते तुम्हारे आने तक,मेरी ड्योड़ी पर ! ©समृद्धि #kavitaख़ोर
1
4
18
782
अन्याय कितना ही बड़ा कितना ही व्यापक क्यों न हो जाए... जब तक उसे अन्याय कहकर पुकारने वाले हैं वह जीत नहीं सकता अन्याय को अन्याय कहना दुनिया की सबसे पहली और सबसे ज़रूरी क्रांति है || ©समृद्धि #kavitaख़ोर
7
1
29
1,336
कविता-ख़ोर retweeted
अहमक लड़की ! तुम्हारा सबसे बड़ा ऐब है साँस लेना ! और साँस लेना दुनिया का सबसे बड़ा इंक़लाब भी है ! - समृद्धि @samridhi85
1
9
1
44
1,017
वह जो जीवन की मार को जीवन की रफ़्तार समझ झेल रहा है जिसकी पीठ पर हैं वक्त की चाबुक के निशान और एक चीख दफ़न है गले में उससे डरो! इसलिए नहीं कि वह तुम्हारा हक़ छीन लेगा बल्कि इसलिए कि वह एकदिन पलटकर तुमसे अपना हक़ माँग लेगा ! ©समृद्धि #kavitaख़ोर
3
14
1,024