
Proud member of @INCIndia | Working for a better, inclusive India. Advocating for progress, equality, and justice. Let’s build a brighter future together.
Jaipur, Rajasthan, India
Joined January 2015
- Tweets3.8K
- Following328
- Followers136
- Likes7.1K
Jitendra Singh retweeted
नई दिल्ली में RGSC द्वारा आयोजित नेहरू मेमोरियल यूथ फेस्टिवल, 2026 के शुभारंभ के मौके पर संबोधन :
पंडित नेहरू का व्यक्तित्व और कृतित्व इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, उन्हें कोई ताकत मिटा नहीं सकती :
यहां उपस्थित मुकुल वासनिक जी, पवन बंसल जी और तमाम हमारे सम्मानित मंच उपस्थित भाइयों और बहनों। यह लीक से हट के प्रोग्राम है और जवाहर भवन ट्रस्ट तथा राजीव गांधी स्टडी सर्कल ने सोच समझ के इसका आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आप एक मैसेज देते हैं सोसाइटी को, उसका अलग इम्पैक्ट पड़ता है। हम लंबी चौड़ी स्पीच देते हैं, उसका महत्व हो सकता है पर मैं समझता हूं कि यह भी विधा जो है बहुत पुरानी है और जो प्ले करते हैं थिएटर में भी या थिएटर के बाहर भी, उस पर भी नुक्कड़ नाटक का एक अलग महत्व है।
दो दिन प्रोग्राम चलेंगे। नेहरू मेमोरियल यूथ फेस्टिवल नाम से हम लोग यहां बैठे हुए हैं और पंडित नेहरू के बारे में जितना कहें उतना कम है। आजकल तो हमारा काम जो है देश के प्राइम मिनिस्टर मोदी जी कर रहे हैं। जिस प्रकार से वह पंडित नेहरू का विश्लेषण करते हैं, जब से प्राइम मिनिस्टर बने हैं और उनकी पार्टी वाले, वह भी देशवासियों को, नई पीढ़ी को सोचने के लिए मजबूर करता है कि क्या आवश्यकता पड़ गई कि पंडित नेहरू को टार्गेट बनाकर ही पूरे देश की राजनीति हो रही है।
तो मैंने महसूस किया कि जनता में भी और नौजवान पीढ़ी में भी एक नई उत्सुकता पैदा हो रही है कि पंडित नेहरू की जीवनी के बारे में हम लोग ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने ऑटोबायोग्राफी लिखी, ग्लिम्प्सेस ऑफ़ वर्ल्ड हिस्ट्री लिखी और भारत एक खोज, जिसका एक सीरियल भी 30-35 साल पहले आया था, काफी दिन तक चला था।
तो पंडित नेहरू का तो व्यक्तित्व, उनका कृतित्व इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। उनको देश की, विदेश की कोई ताकत मिटा नहीं सकती। आवश्यकता है कि आप जैसे लोग यहां बैठे हुए हैं और हम जैसे लोग यहां आए हैं, सबका संकल्प होना चाहिए कि आने वाले वक्त में जो चुनौतियां हमारे सामने हैं, जिसमें मेरा मानना अपना है कि देश में डेमोक्रेसी खतरे के अंदर है। जुडिशियरी पर, एजेंसियों पर, इलेक्शन कमीशन पर दबाव है। ऐसे वक्त में किस प्रकार से हम जो हमारी पार्टी है, जो विचारधारा हमारी है, उसको आधार बनाकर के कैसे देश में सेकुलरिज्म सोशलिज्म और डेमोक्रेसी मजबूत हो, इस दिशा में आगे बढ़ें।
इस मौके पर लंबी बात नहीं कहता हुआ मैं तमाम हमारे साथियों को जो नुक्कड़ नाटक में भाग लेंगे, विशेष रूप से उनको बधाई देता हूं, धन्यवाद देता हूं कि आप आए यहां पर और अभी हमें अवसर मिलेगा आपके नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एक मैसेज प्राप्त करने का।
धन्यवाद।
Jitendra Singh retweeted
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का विराट व्यक्तित्व और उनका योगदान इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। कल उनकी जयंती के अवसर पर, आज नई दिल्ली में 'जवाहर भवन ट्रस्ट' और 'राजीव गांधी स्टडी सर्कल' द्वारा आयोजित 'नेहरू मेमोरियल यूथ फेस्टिवल' का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे युवा प्रतिभागियों का जोश और उत्साह अत्यंत प्रेरणादायक था। सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
Jitendra Singh retweeted
असम के काजीरंगा में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु होने का समाचार बेहद दुखद है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
Jitendra Singh retweeted
अधूरी घोषणाएं। काम केवल कागज़ों में। बजट का अता-पता नहीं। जनता हो रही निराश।
कल से आ रहा है भाजपा सरकार की घोषणाओं का हिसाब: "बजट फाइल्स"।
#बजट_फाइल्स #BudgetFiles
Jitendra Singh retweeted
श्रीमती @SoniaGandhi के जिस त्याग और संघर्ष को हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब से देखा है, आज उसे उनकी आत्मकथा "बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव" के पन्नों में देखना एक अलग अनुभव है। इसमें स्वर्गीय श्री राजीव गांधी द्वारा खींची गई कई दुर्लभ तस्वीरें हैं, जो इस यात्रा को और खास बना देती हैं।
यह किताब सिर्फ एक आत्मकथा नहीं, हमारी नेता के समर्पण का दस्तावेज है जिसने देश के लिए अपना बहुत कुछ खोकर भी कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
Jitendra Singh retweeted
Rajasthan’s urban elections send a warning to the BJP
frontline.thehindu.com/polit…
झटका गहरा ही है बस नजरिये का फ़र्क़ है
यह चुनाव लगभग 25 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्रों के नगरीय हिस्सों, यानी 200 में से करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों में सम्पन्न हुआ है। अब तक सामने आए परिणामों के अनुसार, कुल 10,245 वार्डों में से भाजपा को लगभग 4,000, कांग्रेस को 3,500 और निर्दलीय एवं अन्य दलों को करीब 2,400 वार्डों में जीत मिली है।
यदि इन नतीजों को विधानसभा क्षेत्रवार देखा जाए, तो भाजपा को 50 में से 20 विधानसभा क्षेत्रों, कांग्रेस को 18, जबकि निर्दलीय एवं अन्य को 12 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त/जीत मिली है।
सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि मौजूदा विधानसभा में भाजपा का इन 50 विधानसभा क्षेत्रों में से 35 (70%) पर कब्जा है। यानी जिन क्षेत्रों में भाजपा के पास वर्तमान में स्पष्ट राजनीतिक बढ़त थी, वहां के नगरीय निकाय चुनावों में उसका प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर दिखाई देता है।
अब इन आंकड़ों को केवल वार्डों की संख्या के रूप में नहीं, बल्कि विधानसभा क्षेत्रों में बदलते राजनीतिक रुझान के रूप में पढ़िए तस्वीर अपने आप काफी कुछ कहती है
Jitendra Singh retweeted
नानी माँ, स्व. श्रीमती छोटी देवी जी मदेरणा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करता हूँ।
उनका स्नेह, ममता और संस्कार
मेरे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं।
नानी माँ हमेशा मेरे हृदय में जीवित रहेंगी। 🙏
Jitendra Singh retweeted
Deepest condolences to Dipika ji @DipikaPS on this unimaginable tragedy. Losing a child is a heartbreaking loss.
Praying for strength and courage for her and her family during this incredibly difficult time.
Jitendra Singh retweeted
4 PM. Don’t miss what comes next 👀,
Aa rahe hain LoP Rahul Gandhi, Vote Choro ki band bajane 🫵🏻
Stay tuned🔥.....
Sign now: iyc.in/arrestgyaneshkumar
Jitendra Singh retweeted
Each and every word spoken by Shri @RahulGandhi at today’s press conference reflects the sentiments of crores of Indians who feel betrayed by the actions of the BJP and Shri Gyanesh Kumar. The Constitution of India gave citizens the power of their vote, but the Modi government is attempting to turn democracy into "Nadirshahi." The issues that Shri Rahul Gandhi has been raising for years are now coming to light one by one, fuelling deep anger and concern among the people.
Control over agencies, control over institutions, and now control over the vote , the BJP’s intentions and motives have been completely exposed. When the entire system and machinery are in the ruling party’s pocket, there is still one voice that continues to expose them fearlessly and without ever bowing down, despite facing every attack and insult. That voice is Shri Rahul Gandhi’s.
Now is the time for all those across political parties who genuinely believe in democracy to come together, take a pledge, and stand with Shri Rahul Gandhi. They must strengthen his hands so that this government, which is destroying democracy, can be removed from power.
Jitendra Singh retweeted
The enemies of the Constitution have been exposed. Justice will be served.
I will address a press conference at 4 pm.
#VoteChori
Jitendra Singh retweeted
इन चुनावों में सरकार के इशारे पर ये जितने भी अधिकारियों ने असंवैधानिक, अवैध और अनैतिक काम किए हैं; उन सबकी जवाबदेही तय की जाएगी।
जो शपथ इन्होंने ली थी, उसे भूलकर, उसकी धज्जियां उड़ाकर जो लोग तानाशाही पर उतर आए, समय आने पर उन पर कार्रवाई करेंगे।
#Rajasthan
Jitendra Singh retweeted
इंतज़ार शास्त्र - चैप्टर-5
मुख्यमंत्री आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर जब विकास की यह स्थिति है, तो शेष राजस्थान का क्या हाल होगा?
आज बात जयपुर के सिविल लाइन्स आरओबी की, जिसे हमारी सरकार ने 2021 में जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शुरू किया था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2026 आ गया, पर भाजपा सरकार की सुस्ती और राजनीतिक द्वेष के कारण यह प्रोजेक्ट आज 'एक्सीडेंट ज़ोन' बन चुका है।
क्या जनता की सुविधा से ऊपर राजनीति है? जवाब दे सरकार!
#IntezaarShastra
Jitendra Singh retweeted
राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री नारायण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
(File Pic)
आदरणीय चौधरी नारायण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🎂
वॉर्ड पंच से सात बार विधायक और प्रदेश में मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष तक का आपका प्रेरणादायक सफर हम सभी के लिए मार्गदर्शक है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना करता हूँ। 🙏
Jitendra Singh retweeted
दांडी मार्च केवल नमक कानून के विरुद्ध आंदोलन नहीं था, बल्कि अन्याय और दमनकारी नीतियों के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा अहिंसक प्रतिरोध था।
आज जयपुर में भारत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दांडी मार्च स्मृति पदयात्रा (शहीद स्मारक से गांधी वाटिका) में शामिल होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र नमन किया।
जब लोकतंत्र के समक्ष नई-नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं, ऐसे समय में बापू के सत्य, अहिंसा और जनशक्ति के गांधीवादी मूल्यों को फिर से आत्मसात करना ही लोकतांत्रिक आदर्शों को सशक्त करने का सबसे प्रभावी मार्ग है।
Jitendra Singh retweeted
सनातन की सबसे बड़ी शिक्षा ‘सर्व धर्म समभाव’ है।
इफ्तार में जाना भी उसी परंपरा का सम्मान है, जिसे कुछ लोग समझना ही नहीं चाहते।































