Sanjay Singh (@singhsanjay27) header
Sanjay Singh (@singhsanjay27) profile picture

Political Journalist Ex- ABP News। Zee News। News24। India News

नई दिल्ली, भारत
Joined January 2016
Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)Photo by Sanjay Singh (@singhsanjay27)
ये मेरा लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तरप्रदेश की सीटों को लेकर अनुमान था, जब लोग NDA को 80 में से 78 सीट दे रहे थे।
UP FINAL EXIT POLL SEAT - 80 NDA - 39 INDIA- 29 फंसी सीट- 12 फंसी हुई सीट - मेरठ,फतेहपुर सीकरी, मोहनलालगंज,इटावा,अकबरपुर,गोंडा, प्रतापगढ़,चंदौली,फतेहपुर,फुलपूर,इलाहाबाद,बलिया #loksabhelection #loksabapoll #ElectionResults #result2024 @INCIndia @samajwadiparty @BJP4India
31
46
3
933
249,393
BJP के कई विधायक इस बार SIR की चपेट में आ सकते हैं। क्योंकि उनकी सीट पर जितने वोटों की कटौती हुई वो उनकी जीत के अंतर से काफी ज्यादा है। हालांकि कटने वाले सारे वोट BJP के नहीं हैं। लेकिन CM योगी ने जिस तल्खी से हिंदुओं के वोट कटने की बात कही है, वो काफी गंभीर है। 1. राजेश्वर सिंह विधानसभा सीट- सरोजिनी नगर (लखनऊ) 2022 में मिले वोट - 1,60,626 जीत का अंतर-56,186 SIR के बाद वोट कटे - 1,42,122 2. पंकज सिंह विधानसभा सीट- नोएडा 2022 में मिले वोट- 2,44,319 जीत का अंतर-1,81,513 SIR के बाद वोट कटे-1,83,887 3. ओपी श्रीवास्तव विधानसभा सीट- लखनऊ पूर्वी 2022 में मिले वोट - 1,42,948 जीत का अंतर-53,887 SIR के बाद वोट कटे -1,43,478 4. नीरज बोरा विधानसभा सीट- लखनऊ उत्तर 2022 में मिले वोट - 1,39,159 जीत का अंतर-33,953 SIR के बाद वोट कटे -1,54,710 5. हर्षवर्धन बाजपेयी विधानसभा सीट- प्रयागराज उत्तर 2022 में मिले वोट- 96,890 जीत का अंतर-54,883 SIR के बाद वोट कटे -1,45,810 6. जी.एस. धर्मेश विधानसभा सीट- आगरा कैंट 2022 में मिले वोट -1,17,796 जीत का अंतर- 48,697 SIR के बाद वोट कटे - 1,47,182 7. पुरुषोत्तम खंडेलवाल विधानसभा सीट- आगरा उत्तर 2022 में मिले वोट -1,53,817 जीत का अंतर-1,12,370 SIR के बाद वोट कटे -1,20,736 8. अमित अग्रवाल विधानसभा सीट- मेरठ कैंट 2022 में मिले वोट -1,62,032 जीत का अंतर-1,18,072 SIR के बाद वोट कटे - 1,21,727 9. संजीव अग्रवाल विधानसभा सीट- बरेली कैंट 2022 में मिले वोट -98,931 जीत का अंतर-10,768 SIR के बाद वोट कटे -99,379 10. नीलिमा कटियार विधानसभा सीट- कल्याणपुर (कानपुर नगर) 2022 में मिले वोट -98,997 जीत का अंतर-21,535 SIR के बाद वोट कटे - 1,03,063 11. सुनील दत्त द्विवेदी विधानसभा सीट- फर्रुखाबाद 2022 में मिले वोट -1,12,314 जीत का अंतर-39,316 SIR के बाद वोट कटे -91,425
1
6
36
2,601
यूपी में BJP के लिए घातक होगा SIR? यूपी में BJP के नेताओं के भीतर जबरदस्त खलबली मची हुई है। इसकी वजह SIR है। CM योगी ने तो अपनी बात कह दी। लेकिन BJP के किसी भी दूसरे बड़े नेता ने खुलकर SIR का विरोध नहीं किया। क्योंकि फैसला दिल्ली का है। SIR का विरोध दिल्ली का विरोध माना जाएगा, इसलिए सब चुप हैं। लेकिन हकीकत ये है कि ये बड़े नेता भी घबराए हुए हैं। इसकी वजह देखिए- 1. ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम विधानसभा सीट-लखनऊ कैंट 2022 में मिले वोट - 1,24,962 जीत का अंतर- 39,512 SIR के बाद वोट कटे - 1,08,147 2. सुरेश कुमार खन्ना, मंत्री विधानसभा सीट- शाहजहांपुर 2022 में मिले वोट - 1,09,942 जीत का अंतर- 9,313 SIR के बाद वोट कटे - 1,06,061 3. नंद गोपाल 'नंदी', मंत्री विधानसभा सीट- प्रयागराज दक्षिण 2022 में मिले वोट - 97,864 जीत का अंतर- 26,182 SIR के बाद वोट कटे - 99,059 4. योगेंद्र उपाध्याय, मंत्री विधानसभा सीट- आगरा दक्षिण 2022 में मिले वोट - 1,09,262 जीत का अंतर- 56,640 SIR के बाद वोट कटे - 95,030 5. दयाशंकर सिंह, मंत्री विधानसभा सीट- बलिया नगर 2022 में मिले वोट - 1,03,873 जीत का अंतर- 26,239 SIR के बाद वोट कटे - 63,868 6. राकेश सचान, मंत्री विधानसभा सीट- भोगनीपुर (कानपुर देहात) 2022 में मिले वोट - 87,809 जीत का अंतर- 11,893 SIR के बाद वोट कटे - 40,086 7. अनिल राजभर, मंत्री विधानसभा सीट- शिवपुर (वाराणसी) 2022 में मिले वोट - 1,15,231 जीत का अंतर- 27,687 SIR के बाद वोट कटे - 35,961 8. सुनील कुमार शर्मा, मंत्री विधानसभा सीट- साहिबाबाद (गाजियाबाद) 2022 में मिले वोट - 3,22,882 जीत का अंतर- 2,14,835 SIR के बाद वोट कटे - 3,16,484 9. अरुण कुमार सक्सेना, मंत्री विधानसभा सीट- बरेली 2022 में मिले वोट - 1,29,014 जीत का अंतर- 32,320 SIR के बाद वोट कटे - 1,17,657 ये सिर्फ मंत्रियों की सीट की जानकारी है। इसी तरह BJP के कई विधायकों की सीट पर भी आंकड़े बदल गए हैं। कल उसकी भी जानकारी साझा करूंगा। हालांकि इसमें मृत वोटर और पलायन करने वाले वोटर के भी आंकड़े हैं। लेकिन मूल सवाल 1 करोड़ 27 लाख वोटर्स का है।
5
6
64
5,324
यूपी में BJP के लिए घातक होगा SIR? यूपी में BJP के नेताओं के भीतर जबरदस्त खलबली मची हुई है। इसकी वजह SIR है। CM योगी ने तो अपनी बात कह दी। लेकिन BJP के किसी भी दूसरे बड़े नेता ने खुलकर SIR का विरोध नहीं किया। क्योंकि फैसला दिल्ली का है। SIR का विरोध दिल्ली का विरोध माना जाएगा, इसलिए सब चुप हैं। लेकिन हकीकत ये है कि ये बड़े नेता भी घबराए हुए हैं। इसकी वजह देखिए- 1. ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम विधानसभा सीट-लखनऊ कैंट 2022 में मिले वोट - 1,24,962 जीत का अंतर- 39,512 SIR के बाद वोट कटे - 1,08,147 2. सुरेश कुमार खन्ना, मंत्री विधानसभा सीट- शाहजहांपुर 2022 में मिले वोट - 1,09,942 जीत का अंतर- 9,313 SIR के बाद वोट कटे - 1,06,061 3. नंद गोपाल 'नंदी', मंत्री विधानसभा सीट- प्रयागराज दक्षिण 2022 में मिले वोट - 97,864 जीत का अंतर- 26,182 SIR के बाद वोट कटे - 99,059 4. योगेंद्र उपाध्याय, मंत्री विधानसभा सीट- आगरा दक्षिण 2022 में मिले वोट - 1,09,262 जीत का अंतर- 56,640 SIR के बाद वोट कटे - 95,030 5. दयाशंकर सिंह, मंत्री विधानसभा सीट- बलिया नगर 2022 में मिले वोट - 1,03,873 जीत का अंतर- 26,239 SIR के बाद वोट कटे - 63,868 6. राकेश सचान, मंत्री विधानसभा सीट- भोगनीपुर (कानपुर देहात) 2022 में मिले वोट - 87,809 जीत का अंतर- 11,893 SIR के बाद वोट कटे - 40,086 7. अनिल राजभर, मंत्री विधानसभा सीट- शिवपुर (वाराणसी) 2022 में मिले वोट - 1,15,231 जीत का अंतर- 27,687 SIR के बाद वोट कटे - 35,961 8. सुनील कुमार शर्मा, मंत्री विधानसभा सीट- साहिबाबाद (गाजियाबाद) 2022 में मिले वोट - 3,22,882 जीत का अंतर- 2,14,835 SIR के बाद वोट कटे - 3,16,484 9. अरुण कुमार सक्सेना, मंत्री विधानसभा सीट- बरेली 2022 में मिले वोट - 1,29,014 जीत का अंतर- 32,320 SIR के बाद वोट कटे - 1,17,657 ये सिर्फ मंत्रियों की सीट की जानकारी है। इसी तरह BJP के कई विधायकों की सीट पर भी आंकड़े बदल गए हैं। कल उसकी भी जानकारी साझा करूंगा। हालांकि इसमें मृत वोटर और पलायन करने वाले वोटर के भी आंकड़े हैं। लेकिन मूल सवाल 1 करोड़ 27 लाख वोटर्स का है।
1
9
49
3,840
राहुल गांधी की बात मानेंगी प्रियंका? उत्तर प्रदेश को लेकर प्रियंका गांधी एक बार फिर एक्टिव हो गई हैं। लगातार बैठक कर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि यूपी चुनाव से जुड़े हर फैसले पर प्रियंका गांधी की ही मुहर लग रही है। आराधना मिश्रा को अध्यक्ष बनाना और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सूत्र बता रहे हैं कि राहुल ने प्रियंका से एक बड़ी बात कही है। राहुल चाहते हैं कि प्रियंका विधानसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस की प्रभारी बनें। हालांकि प्रियंका गांधी ने अभी तक इसपर कोई फैसला नहीं लिया है। प्रियंका अभी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तो हैं लेकिन उनके पास किसी राज्य के प्रभारी पद का पोर्टफोलियो नहीं है। राहुल चाहते हैं कि अब प्रियंका एक बार फिर यूपी की जिम्मेदारी संभालें। इससे पहले 2022 विधानसभा चुनाव के वक्त भी प्रियंका यूपी कांग्रेस की प्रभारी थीं। लेकिन चुनाव में हार के बाद प्रियंका ने प्रभारी पद छोड़ दिया था। इस बार राहुल गांधी को लग रहा है कि गठबंधन चुनाव जीत जाएगा। कांग्रेस जितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी उसमें से आधी से ज़्यादा सीट पर राहुल गांधी को चुनाव जीतने की उम्मीद है। अगर प्रियंका प्रभारी बनती हैं तो दो काम हो जाएंगे। पहला- 2022 की नाकामी का दाग प्रियंका के करियर से उतर जाएगा। दूसरा- राजेंद्र पाल गौतम की जगह ख़ुद प्रियंका आएंगी तो कोई विवाद नहीं होगा। सूत्र बताते हैं अगर राजेंद्र पाल गौतम को प्रभारी पद से हटाया गया तो उन्हें किसी कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
3
34
2
305
17,453
हारी हुई सीट लेकर क्या करेंगे संजय निषाद? संजय निषाद दिल्ली पहुंचे। BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात हुई। मुलाकात का एजेंडा पहले से तय था। सीट शेयरिंग। सूत्र बताते हैं कि संजय निषाद ने नितिन नवीन को करीब 30 सीटों की लिस्ट सौंपी है। चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें ज्यादातर वो सीटें हैं जहां 2022 के विधानसभा चुनाव में BJP हार गई थी। इन सीटों पर NDA का जीतना इस बार भी मुश्किल है। फिर संजय निषाद ने ये सीट BJP से क्यों मांगी? टिकट बेचने के लिए? ओपी राजभर हों या संजय निषाद, इनपर आरोप लगता रहा है कि ये लोग पैसे लेकर टिकट बेचते हैं। रसूखदार नेताओं को मोटी रकम के बदले पार्टी का टिकट देते हैं। क्या संजय निषाद इसी मंशा से हारी हुई सीटों की मांग कर रहे हैं?
2
26
1
337
21,872
राहुल गांधी से इतना डर क्यों है? पिछले कुछ दिनों से BJP ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है। अब पूरी BJP के टारगेट पर सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी हैं। कोई दूसरा नाम नहीं। ये वही राहुल गांधी हैं जिनपर तंज कसते हुए PM मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था 'कौन राहुल?'। अब उसी राहुल गांधी पर हमला करने के लिए पूरी BJP सड़क पर उतर आई है। उत्तरप्रदेश में BJP कभी कांग्रेस को भाव नहीं देती थी। क्योंकि यहां BJP की लड़ाई समाजवादी पार्टी से होती है। लेकिन अब अखिलेश यादव को छोड़कर राहुल गांधी पर सियासी हमले हो रहे हैं। BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पदयात्रा करने गोरखपुर पहुंचे तो अधिकतर बार राहुल गांधी का ही नाम लिया। योगी आदित्यनाथ भी राहुल गांधी पर भी हमला करते दिखाई दिए। उत्तराखंड से हरियाणा। गुजरात से मध्यप्रदेश। BJP जहां-जहां कार्यक्रम कर रही है हर जगह राहुल गांधी पर हमले कर रही है। ना तो कांग्रेस का नाम ले रही है और ना ही राज्य में कांग्रेस के किसी बड़े नेता का। पूरा फोकस राहुल गांधी पर है। आखिर क्यों? जिस राहुल गांधी को BJP कभी पप्पू साबित करने पर तुली हुई थी। जिस राहुल गांधी की बुद्धि पर कई बार मजाक बनाया गया। जिस राहुल गांधी की इमेज खराब करने के लिए इतना बड़ा प्रचार हुआ। क्या वो सब फेल हो गया है? आज भी BJP कहती है कि राहुल गांधी की लॉन्चिंग कई बार फेल हो चुकी है। तो फिर राहुल गांधी से इतना डर क्यों है? क्या ये सही बात है कि राहुल गांधी के भाषण और उनकी सक्रियता BJP के बड़े नेताओं को चैन की नींद नहीं सोने दे रही है?
4
36
2
214
18,102
बाबू सिंह कुशवाहा का क्या होगा? बाबू सिंह कुशवाहा की NHRM वाली फाइल खुल गई है। 2019 में ED ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। अब करीब 7 साल बाद यूपी की राज्यपाल ने मुकदमा चलाने के लिए अभियोजन स्वीकृति दे दी है। चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले। हालांकि बाबू सिंह कुशवाहा इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे हैं। राज्यपाल की अभियोजन स्वीकृति को चुनौती दी है। 2 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी।
2
41
3
366
19,789
प्रियंका गांधी को एक्शन लेना ही होगा! तस्वीर लखनऊ कांग्रेस दफ्तर की है। राजेंद्र पाल गौतम पैर पर पैर चढ़ाकर बैठे हैं। बगल में यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा बैठी हैं। राजेंद्र पाल गौतम के जूते का मुंह आराधना मिश्रा के मुंह की तरफ है। बेशक आराधना मिश्रा को राजेंद्र पाल गौतम का ये बर्ताव बुरा लगा होगा। लेकिन उनसे कोई कुछ कह भी तो नहीं सकता। क्योंकि अगर कोई समझाएगा तो उससे चिढ़ जाएंगे। दिल्ली में उसके खिलाफ कानाफूसी करेंगे। दिल्ली ने जो ताकत दी है उसका बेजा इस्तेमाल करेंगे। हर राज्य में कांग्रेस के प्रभारी हैं। लेकिन यूपी में राजेंद्र पाल गौतम जो कर रहे हैं वो इस बात का उदाहरण बनेगा कि मूर्छित पड़ी पार्टी को और कितना बर्बाद किया जा सकता है। राजेंद्र पाल गौतम ना तो गठबंधन के लिए ठीक हैं ना कांग्रेस के लिए। वो मौकापरस्त हैं। वैसे भी दूसरी पार्टी से आए नेता को इतनी जल्दी बड़ा पद देना बाद में घातक ही साबित होता है। बार-बार चोट लगने के बाद भी कांग्रेस ये बात नहीं सीख रही है। अभी कांग्रेस को ये समझ नहीं आ रहा है कि राजेंद्र पाल गौतम पार्टी को नहीं, खुद को मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस से फायदा उठाएंगे। कल को कहीं और चले जाएंगे। उनका इतिहास यही है। दरअसल राजेंद्र पाल गौतम को बीमारी लग गई है। ताकतवर होने की बीमारी। वो किसी को कुछ नहीं समझते। उन्हें लगता है कि वही शहंशाह हैं। जो कहेंगे वही होगा। उनके इशारे पर पार्टी चलेगी। प्रदेश के नेता भी डरते हैं। क्योंकि दिल्ली से एक्शन करवा देंगे। इसपर कांग्रेस को विचार करना चाहिए। खासकर प्रियंका गांधी को एक्शन लेना चाहिए।
40
58
16
489
79,506
केशव प्रसाद मौर्य को नया झटका! यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुरी तरह फंस गए हैं। 2027 का विधानसभा चुनाव वो किस सीट से लड़ेंगे ये अभी तक तय नहीं हो पा रहा है। सिराथू से वो पहले ही तौबा कर चुके हैं। अब प्रयागराज की उत्तरी सीट से भी उम्मीद टूटती हुई दिख रही है। सूत्र बता रहे हैं कि केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में अपनी फाइल लगाई है। वो हर हाल में प्रयागराज उत्तरी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। ये भाजपा के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है। संभव है कि यहां से कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसलिए केशव प्रसाद मौर्य को यहां से जीत की उम्मीद नजर आ रही है। लेकिन अब खबर है कि प्रयागराज उत्तरी के विधायक ने केशव प्रसाद मौर्य के लिए लाल झंडी दिखा दी है। हर्षवर्धन वाजेपयी यहां से BJP के विधायक हैं। BJP हर्षवर्धन वाजपेयी को नाराज नहीं करना चाहेगी। क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो ब्राह्मणों के भीतर नया गुस्सा पैदा होने का डर है।
15
132
1,065
69,942
गोरखपुर में अखिलेश की बड़ी तैयारी! गोरखपुर सदर सीट पर सीएम योगी के खिलाफ इस बार सपा का प्रत्याशी कौन होगा? क्या वो संजयन त्रिपाठी होंगे? क्या अखिलेश यादव ने संजयन त्रिपाठी को विधानसभा चुनाव लड़ाने का वादा कर दिया है? सूत्र बता रहे हैं कि इसको लेकर अंदरखाने बातचीत भी शुरू हो गई है। संजयन त्रिपाठी को अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में भरोसा भी दे दिया है। सीट गोरखपुर सदर ही होगी। गोरखपुर सदर सीट से अखिलेश यादव को ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने में कोई संकोच नहीं होगा। पिछली बार भी ब्राह्मण प्रत्याशी उतारा था। तब पूर्व BJP नेता उपेंद्र शुक्ला की पत्नी शुभवती शुक्ला सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ी थीं। लेकिन शुभवती शुक्ला कमजोर प्रत्याशी थीं। सपा की करारी हार हुई। अब अखिलेश यादव ऐसे ब्राह्मण चेहरे की तलाश में थे जो सीधे योगी पर आक्रामक हो सके। अखिलेश यादव की कोशिश साफ है। वो योगी Vs ब्राह्मण वाला मुद्दा बड़ा करना चाहते हैं। पहले पवन पांडेय के सामने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया। अब संजयन त्रिपाठी को योगी के सामने उतारने की तैयारी कर रहे हैं। इस दांव से गोरखपुर सदर सीट पर भले ही नतीजे ना बदले। लेकिन अखिलेश यादव को उम्मीद है कि पूर्वांचल में इस दांव का असर हो सकता है।
5
50
613
25,316
यूपी में MLC चुनाव के नतीजे भाजपा को क्यों परेशान कर रहे हैं, उसकी वजह देखिए। इस चुनाव में सपा ने सिर्फ 5 सीट नहीं जीती, बल्कि जीत का अंतर बहुत कुछ कह रहा है। MLC चुनाव में सवर्ण वोटर की हिस्सेदारी काफी ज्यादा होती है। विश्लेषण ये कहता है कि भाजपा का कोर वोटर भी छिटक गया है। इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट मान सिंह यादव 2020 - 4,333 वोट से जीते 2026 - 27,663 वोट से जीते वाराणसी शिक्षक सीट लाल बिहारी यादव 2020 - 936 वोट से जीते 2026 - 5,015 वोट से जीते वाराणसी स्नातक सीट आशुतोष सिन्हा 2020 - 3,850 वोट से जीते 2026 - 19,932 वोट से जीते लखनऊ स्नातक सीट कांति सिंह पटेल 2020 - 6,403 वोट से हारीं (निर्दलीय) 2026 - 17,127 वोट से जीतीं आगरा शिक्षक सीट आकाश अग्रवाल 2020- 2,376 वोट से जीते (निर्दलीय) 2026 - 4,263 वोट से जीते
3
41
1,766
तो मोदी वाराणसी से चुनाव हार जाते! MLC चुनाव के नतीजों को देखकर आज राहुल गांधी की एक पुरानी बात याद आ गई। 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद की बात है। उत्तर प्रदेश की सीटों पर चर्चा चल रही थी। वाराणसी का ज़िक्र हुआ। तभी राहुल गांधी में कुछ ऐसा कहा कि सब शांत हो गए। राहुल गांधी ने कहा था कि वाराणसी में हमने एक-दो गलती कर दी, नहीं तो मोदी भी चुनाव हार जाते। तब वहां मौजूद कई लोगों को लगा कि राहुल कुछ ज़्यादा ही बोल गए हैं। लेकिन अब लोगों को समझ आ रहा है कि राहुल सही कह रहे थे। अगर कांग्रेस ने रणनीति बदली होती तो वाराणसी का नतीजा भी अयोध्या जैसा हो सकता था। कांग्रेस की एक बड़ी गलती अजय राय को चुनाव लड़ाना था। अजय राय का व्यक्तिगत वोट बहुत सीमित है। काशी में कई ऐसे बड़े नेता हैं जिनका व्यक्तिगत वोट अजय राय से बहुत ज़्यादा है। कांग्रेस ने यहीं गलती कर दी। ज़बरदस्ती अजय राय को लड़ा दिया और एक बड़ा मौक़ा छोड़ दिया। मोदी के सामने अजय राय की जाति वाला कार्ड भी बेअसर हुआ। अधिकतर वोट मोदी के पक्ष में गए। ऐसा 2014 से होता आ रहा था लेकिन कांग्रेस ने अपनी ग़लतियों से कोई सीख नहीं ली। अगर कांग्रेस वाराणसी से चुनाव लड़ने की ज़िद छोड़ देती। सपा को ये सीट देकर कोई दूसरी सीट ले लेती, तो भी बेहतर होता। अखिलेश यादव वाराणसी से पटेल प्रत्याशी के पक्ष में थे। उन्होंने तो सुरेंद्र पटेल का नाम घोषित भी कर दिया था। लेकिन गठबंधन के एलान के बाद सपा ने प्रत्याशी वापस ले लिया था। बाद में राहुल गांधी को भी एहसास हुआ कि अखिलेश यादव का प्लान ज़्यादा बेहतर था।
8
18
144
5,019
यूपी में बड़ा बदलाव कर रही है कांग्रेस! अगले कुछ दिनों में यूपी कांग्रेस में संगठन विस्तार वाली चिट्ठी जारी हो जाएगी। ज्यादा से ज्यादा 4 दिन लगेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि सबसे पहले जिला अध्यक्षों वाली लिस्ट जारी होगी। उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। करीब 80 फीसदी जिला अध्यक्ष बदले जाने की सूचना है। नए चेहरों को जगह दी जाएगी। जिला अध्यक्षों की लिस्ट में कांग्रेस का एजेंडा दिख सकता है। दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण। इसी वर्ग के नेताओं को ज्यादा जगह मिलेगी। एक नवंबर के बाद से प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की कवायद शुरू होगी। नवंबर में ही यूपी कांग्रेस की नई टीम का ऐलान संभव है। सूत्र बता रहे हैं कि जिस तरह का बदलाव जिला अध्यक्षों की लिस्ट में दिखेगा। उसी तरह का बदलाव प्रदेश कार्यकारिणी की टीम में भी नजर आएगा।
1
18
185
7,164
ओपी राजभर की डिमांड बहुत हाई है! ओमप्रकाश राजभर ने BJP नेतृत्व से 33 सीट मांगी है। सूत्र बता रहे हैं कि इसकी सूची उन्होंने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तक पहुंचाई है। अधिकतर सीट पूर्वांचल की है। कुछ सीटें अवध की भी हैं। एक सीट पश्चिमी यूपी की भी है। मऊ-सदर, घोसी बलिया-रसड़ा, सिकंदरपुर, बेल्थरा रोड आजमगढ़- मेहनगर, दीदारगंज, अतरौलिया चंदौली-सकलडीहा वाराणसी- शिवपुर, अजगरा जौनपुर- केराकत, जाफराबाद गाजीपुर- जखनिया,जहूराबाद मिर्जापुर-मझवां संतकबीर नगर-धनघटा देवरिया-रामपुर कारखाना कुशीनगर- रामकोला, खड्डा महाराजगंज- फरेंदा सिद्धार्थनगर-डुमरियागंज, इटवा बलरामपुर-उतरौला बाराबंकी-रामनगर सुल्तानपुर-इसौली अंबेडकर नगर-अकबरपुर सीतापुर-महोली बस्ती-महादेवा, रुधौली बहराइच-बेलहा हरदोई-संडीला मुरादाबाद- ग्रामीण इन 33 सीटों में से 9 सीट पर BJP के विधायक हैं। 2 सीट पर निषाद पार्टी के विधायक हैं। ओपी राजभर ने वाराणसी की जो शिवपुर सीट मांगी है, वहां से BJP के अनिल राजभर विधायक हैं। मंत्री भी हैं। 2022 में ओपी राजभर अखिलेश यादव के साथ थे। अखिलेश यादव ने 17 सीट दी थी। मतलब पिछली बार से 16 सीट ज्यादा मांग रहे हैं।
6
25
4
425
45,669
आज़म खान होना आसान नहीं है! आज़म का अर्थ होता है सबसे महान या सर्वोच्च। आज़म खान ऐसे ही हैं। वरना झुकने वाला तो डंडा दिखाने भर से झुक जाता है। चाहे वो पठान ही क्यों ना हो। लेकिन आजम खान ऐसे नहीं हैं। उन्हें ज़मीन से ज़्यादा ज़मीर की चिंता है। आज़म के पास दो विकल्प थे। इशारों पर चलें या जेल जाएं। आज़म ने जेल को चुना। आज़म चाहते तो हर बात मानकर ऐश कर सकते थे। परिवार के साथ खुश रह सकते थे। बदले में गिफ्ट भी मिलता। लेकिन वो हवा के विपरीत चले। उसूलों और सिद्धांतों पर टिके रहे। शुरू से जिसका विरोध किया अभी तक उसपर कायम हैं। क्योंकि आज़म खान ने ओवैसी और यूसुफ पठान का रास्ता नहीं चुना। इशारों पर नहीं नाचे। सरकारें चाहें तो एक मिनट में ओवैसी के खिलाफ केस खड़ा कर दें। अदालत में फंसाकर जेल में डाल दें। लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा? पता है क्यों? क्योंकि ओवैसी इशारों पर चलते हैं। ओवैसी कभी आज़म नहीं बन सकते और आज़म कभी ओवैसी नहीं।
2
9
1
72
1,679
बाबू सिंह कुशवाहा नहीं टूटे! दिल्ली से फोन गया। अच्छी बातचीत हुई। इसी बातचीत के दौरान ऑफर दिया गया। लेकिन बाबू सिंह कुशवाहा ने साफ मना कर दिया। ऑफर 2027 विधानसभा में साथ आने का था। वादा किया गया कि अगर आप अपने कुछ लोगों को चुनाव लड़ाना चाहते हैं तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। लेकिन बाबू सिंह कुशवाहा ने ऑफर ठुकरा दिया। वो अखिलेश के साथ ही रहना चाहते हैं। बाबू सिंह कुशवाहा ने अपनी अलग पार्टी बनाई थी। फिलहाल वो जौनपुर से SP के सिंबल पर सांसद हैं। BJP को करीब 1 लाख वोट के अंतर से चुनाव हराया था। इससे पहले BSP में रहकर राजनीति में पहचान बनाई। एक बड़े वोटबैंक में मजबूत पकड़ है। बुंदेलखंड से पूर्वांचल तक में अच्छी पहचान हैं। इस वक्त अखिलेश यादव के लिए एक बड़ी राजनीतिक ताकत हैं।
16
117
6
1,146
70,493
कांग्रेस को कितनी सीट देंगे अखिलेश? यूपी में सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू होने वाली है। सूत्र बता रहे हैं कि अगले हफ्ते आराधना मिश्रा, इमरान मसूद और राजेंद्र पाल गौतम अखिलेश यादव से मिल सकते हैं। हालांकि अभी देखना ये होगा कि सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए अखिलेश यादव खुद मिलते हैं या फिर किसी और को भेजते हैं। अगर किसी और को भेजते हैं तो वो कौन होगा? क्या प्रदेश अध्यक्ष होंगे? या कोई दूसरी टीम होगी? सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने 125 से 140 सीटों की लिस्ट तैयार की है। हालांकि कांग्रेस को भी पता है कि इतनी सीट मिलने वाली नहीं हैं। इसलिए बातचीत की गुंजाइश छोड़ी गई है। कांग्रेस मोलभाव करेगी। सीटों की अदला-बदली का ऑप्शन भी साथ लेकर चल रही है। कोई जिद नहीं है। हर हाल में गठबंधन करना है। समाजवादी पार्टी के साथ जब कांग्रेस बातचीत के लिए बैठेगी तो पूरी तैयारी के साथ जाएगी। डिमांड वाली लिस्ट में जितनी भी सीट हैं, सबके आगे संभावित प्रत्याशियों के नाम भी लिखे गए हैं। कुछ सीटों पर दो से तीन संभावित प्रत्याशियों के भी नाम हैं। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी खुद सीट बंटवारे को लीड कर रही हैं। 2024 में भी उन्होंने ही गांठ सुलझाई थी। प्रियंका का मानना है कि कम से कम 85 और ज्यादा से ज्यादा 100 सीट पर बात बन जानी चाहिए। हालांकि इस बार एक बड़ा मुद्दा सीटों के सेलेक्शन को लेकर रहने वाला है। कांग्रेस अपने खाते में सिर्फ वही सीट नहीं लेगी जहां BJP के जीतने की उम्मीद ज्यादा है।
2
10
139
11,083
राजा भैया के साथ BJP की डील शुरू! यूपी में भाजपा के 4 सहयोगी दल हैं। RLD, अपना दल(S), सुभासपा, निषाद पार्टी। इसमें से RLD को छोड़कर बाकी तीन दल पूर्वांचल से हैं। लेकिन पूर्वांचल में अब ये भी नाकाफी हैं। सूत्र बता रहे हैं कि राजा भैया की पार्टी से BJP ने गठबंधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी लखनऊ में राजा भैया के आवास पहुंचे। यहां सीट को लेकर शुरुआती बातचीत हुई। राजा भैया को भी पता है कि बीजेपी की हालत खस्ता है। मौका देखकर उन्होंने भी 10 सीटों का अपना प्रस्ताव सामने रख दिया। घटते-घटते मामला 4 से 5 सीट पर आकर बन जाएगा। कुछ दिन बाद अगले दौर की बैठक होगी। संभव है कि नवंबर के महीने में गठबंधन का ऐलान हो जाए। जनसत्ता दल के अभी दो विधायक हैं। कुंडा से खुद राजा भैया, बाबागंज से विनोद सरोज। पिछली बार बीजेपी ने कुंडा और बाबागंज दोनों सीट से प्रत्याशी उतारे थे। दोनों ही जगह बीजेपी तीसरे नंबर पर रही थी। दोनों ही जगह बीजेपी की जबरदस्त हार हुई थी। अब सवाल ये है कि आखिर BJP को इतने सहयोगियों की जरूरत क्यों पड़ रही है? वो तो कांग्रेस पर अकेले चुनाव ना लड़ने को लेकर तंज कसती रहती है। अमेठी-रायबरेली में औकात याद दिलाई जाती है। फिर वो ये सब खुद क्यों कर रही है? एक अकेला, सबपर भारी क्यों नहीं पड़ रहा है?
17
96
7
1,090
102,548
कन्हैया को देखना नहीं चाहते राहुल! कांग्रेस में कन्हैया कुमार को लेकर अंदरखाने चर्चा तेज हो गई है। सूत्र बता रहे हैं कि कुछ दिनों में NSUI में बड़ा बदलाव दिख सकता है। ये बदलाव प्रभारी पद पर दिखेगा। इसकी सीधी वजह ये है कि राहुल गांधी कन्हैया कुमार से ख़ुश नहीं हैं। कांग्रेस के अंदर चर्चा है कि कन्हैया कुमार की जो मूल पहचान थी उससे वो भटक गए हैं। अब उन्हें आराम पसंद हैं। ज़्यादातर प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही दिखते हैं। सिर्फ़ माहौल बनाते हैं। सड़क पर उपस्थिति शून्य के बराबर है। कन्हैया सड़क पर सिर्फ़ उतना ही दिखते हैं जितने उनके वीडियो सामने आते हैं। ये रवैया NSUI के बिल्कुल विपरीत है। NSUI में आप किसी भी पद पर रहो आपसे सड़क पर दिखने की अपेक्षा की जाएगी लेकिन कन्हैया कुमार दफ़्तर वाले लोभ में फंस गए हैं।वो भी ऐसे मौके पर जब हर बड़ा नेता सड़क पर है। राहुल तक लगातार कन्हैया की निगेटिव रिपोर्ट पहुंच रही थी। फिर भी कन्हैया ने ख़ुद को नहीं बदला। DU इलेक्शन में कन्हैया एक्सपोज़ हो गए। उन्हें अहंकारी बताया गया। सूत्र बताते हैं कि स्थिति बहुत ख़राब हो चुकी है। राहुल कन्हैया को देखना तक नहीं चाहते हैं।
13
128
16
1,432
148,644