Mukesh Sahani (@sonofmallah) header
Mukesh Sahani (@sonofmallah) profile picture

संस्थापक, विकासशील इंसान पार्टी | पूर्व मंत्री, बिहार सरकार | सन ऑफ मल्लाह | पिछड़ों और वंचितों के प्रति समर्पित |

Bihar, India
Joined March 2014
Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)
हमारा संकल्प है कि समाज के 50 हजार ऐसे युवा योद्धा तैयार किए जाएँ, जो निषाद समाज को सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक एवं सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएँ। निषाद गुरुकुल के माध्यम से समाज के गरीब और प्रतिभाशाली युवाओं एवं युवतियों की शिक्षा, रहने और बेहतर भविष्य के निर्माण में समाज के सहयोग से सहायता की जाएगी। साथ ही, उन्हें संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों, वोट की ताकत और सामाजिक-राजनीतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। हमारा उद्देश्य केवल शिक्षित युवा तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे जागरूक नेतृत्व का निर्माण करना है, जो समाज में शिक्षा, समानता, अधिकार और संगठन की भावना को आगे बढ़ाए।
2
2
8
516
पूरे उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के निषाद समाज को अपना परिवार मानता हूँ। मेरी अपनी तरक्की नहीं, मुझे अपने समाज की तरक्की चाहिए। पिछले छह महीनों में उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में जाकर समाज के बीच पसीना बहाया है। यह लड़ाई बिना किसी स्वार्थ, डर और भय के समाज के हक और अधिकार के लिए है। अगर जरूरत पड़ी तो सीने पर गोली खाने के लिए भी सबसे पहले मैं खड़ा रहूँगा।
4
16
568
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। देश की एकता और अखंडता की रक्षा, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति को बढ़ावा देने और भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका दृढ़ नेतृत्व, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।
9
451
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार पटेल जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
5
439
पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रविन्द्र किशोर सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि!
2
31
963
सरकार का काम जनता को पैसा बाँटना नहीं, बल्कि जनता की जरूरतों को पूरा करना है। बच्चों के लिए स्कूल, बेहतर इलाज के लिए अस्पताल, अच्छी सड़कें और युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्योग लगाने की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है। युवाओं को फैक्ट्री लगाने के लिए सब्सिडी, आसान लोन और कम ब्याज की सुविधा दीजिए, ताकि वे रोजगार देने वाले बन सकें। लेकिन जब सरकार काम करने के बजाय सरकारी खजाने से पैसा बाँटकर वोट हासिल करने लगे, तो समझिए कि वह अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।
5
31
698
हमारी लड़ाई विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनने की नहीं, बल्कि निषाद समाज सहित गरीब-पिछड़े समाज को सम्मान से जीने का अधिकार दिलाने की है। वोट की ताकत से ही सत्ता में भागीदारी और हक-अधिकार की लड़ाई मजबूत होगी।हमें आरक्षण और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मजबूती से लड़ना है। हक-अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी!
1
4
44
879
भारतीय जनता पार्टी कभी धर्म के नाम पर, कभी राम मंदिर के नाम पर, तो कभी पैसे बाँटकर वोट हासिल करने की राजनीति करती है। हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि चंद पैसों के लिए अपना वोट मत बेचिए। अपने बच्चों के भविष्य, शिक्षा, रोजगार और आरक्षण के अधिकारों को ध्यान में रखकर वोट कीजिए। वोट आपका अधिकार है, इसे पैसों के लिए नहीं, अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इस्तेमाल कीजिए।
5
11
84
2,131
अखंड सौभाग्य, अटूट प्रेम और असीम विश्वास के प्रतीक पावन पर्व करवा चौथ की समस्त माताओं एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
2
4
34
934
आज नई दिल्ली स्थित द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), दिल्ली स्टेट सेंटर में मनोज कुमार बिंद जी के नेतृत्व में आयोजित निषाद-बिंद फैमिली की छठवीं फिजिकल मीटिंग में सहभागिता की। इस अवसर पर निषाद समाज की एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और समाज के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विचार-विमर्श हुआ। समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठित समाज ही अपने हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा सकता है। समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए हमारा संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
2
5
29
761
हम रहें या न रहें, लेकिन निषाद विकास संघ और निषाद गुरुकुल हमेशा मजबूती से आगे बढ़ते रहेंगे। इसे एक मजबूत नियमावली के तहत संचालित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इसे आगे बढ़ाएं और धरती की कोई ताकत इसे मिटा न सके। निषाद गुरुकुल सिर्फ एक संस्थान नहीं, बल्कि निषाद समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
6
37
1,015
निषाद गुरुकुल सिर्फ एक संस्थान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य और निषाद समाज के सम्मान, अधिकार एवं राजनीतिक भागीदारी की मजबूत नींव है। पटना के समीप सोनपुर स्थित 7 एकड़ में फैले इस परिसर में हर महीने 1,500 से 2,000 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। हमारा संकल्प है कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक और मध्य प्रदेश से 40-50 हजार मजबूत योद्धा तैयार किए जाएं, जो समाज के हक-अधिकार की लड़ाई को नई मजबूती देंगे। निषाद गुरुकुल का लक्ष्य स्पष्ट है समाज को संगठित करना, नेतृत्व तैयार करना और आने वाली पीढ़ी को सम्मान के साथ जीने का रास्ता दिखाना।
4
6
39
1,192
पटना के समीप सोनपुर स्थित निषाद गुरुकुल में निषाद विकास संघ एवं विकासशील इंसान पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर निषाद समाज को संगठित करने, आरक्षण आंदोलन को नई मजबूती देने और उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक निषाद आरक्षण संकल्प अभियान पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले 50,000 प्रशिक्षित निषाद योद्धाओं की मजबूत टीम तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लगभग 7 एकड़ में निर्माणाधीन निषाद गुरुकुल को समाज के युवाओं के प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास और सामाजिक जागरूकता का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में 50 टीमों के माध्यम से निषाद आरक्षण संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर आरक्षण की आवाज को और बुलंद किया जाएगा। यह अभियान महज एक संगठनात्मक पहल नहीं, बल्कि निषाद समाज के हक, सम्मान, शिक्षा, रोजगार और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक मजबूती देने का संकल्प है। हमारा उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति को जागरूक करना, युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करना और समाज की एकजुट ताकत से अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाना है।
3
5
36
1,159
URGENT: Immediate Intervention Required for Recovery of Official Facebook Page My official Facebook Page — facebook.com/sonofmallah — was compromised on 15 October 2026. My authorized account was removed from the Page’s access list without my consent, resulting in the loss of authorized access. A cybercrime complaint has been filed under reference R-2938/26, dated 15 October 2026, and an FIR has been registered. @Meta @Facebook, I request your immediate intervention to investigate this unauthorized change, preserve all relevant access and activity records, verify the legitimate Page administrator, and restore authorized access following due verification. The FIR and supporting evidence are available upon request. Given the seriousness of this incident, I urge your team to treat this matter as a priority and take prompt action. I look forward to an early resolution.
7
13
1
36
6,454
URGENT: Immediate Intervention Required for Recovery of Official Facebook Page My official Facebook Page — facebook.com/sonofmallah — was compromised on 15 October 2026. My authorized account was removed from the Page’s access list without my consent, resulting in the loss of authorized access. A cybercrime complaint has been filed under reference R-2938/26, dated 15 October 2026, and an FIR has been registered. @metaindia @Meta @Facebook, I request your immediate intervention to investigate this unauthorized change, preserve all relevant access and activity records, verify the legitimate Page administrator, and restore authorized access following due verification. The FIR and supporting evidence are available upon request. Given the seriousness of this incident, I urge your team to treat this matter as a priority and take prompt action. I look forward to an early resolution.
1
1
7
186
संविधान की ताकत को समझिए!
6
13
71
1,391
डरना और हारना हमारे स्वभाव में नहीं है।संघर्ष चाहे कितना भी बड़ा हो, हम न कभी झुकेंगे, न कभी रुकेंगे। अपने हक़ और अधिकार की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगे!
1
14
1
102
1,727
अपने दुश्मन को पहचानिए, अपने हितैषी को समझिए और अपने हक़-अधिकार के लिए सही फैसला लीजिए। आपका एक वोट आपके भविष्य और आने वाली पीढ़ियों की दिशा तय करता है।
4
12
62
1,581
मुजफ्फरपुर के शेखपुर में श्री लालबाबू सहनी जी के पुत्र के तिलकोत्सव में सम्मिलित होकर नव दंपति को सुखद व मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दिया।
6
47
936