
The Pressmark is an independent news media organisation. any queries? [email protected].
India
Joined May 2020
- Tweets10K
- Following90
- Followers80.5K
- Likes2.7K
हत्या-अपहरण के मामले में बिना सबूत 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को 6 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया निर्देश।
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या और अपहरण के एक मामले में बिना सबूत छह साल तक विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में रखे गए एक शख्स को 6 लाख रुपये मुआवजा देने का उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि मनगढ़ंत कहानी के आधार पर उस व्यक्ति की जिंदगी के छह साल बर्बाद हो गए। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि यूपी पुलिस ने मामले में बुनियादी जांच तक नहीं की। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य पुलिस को अपने अधिकारियों को जांच की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, आदेश की एक प्रति उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को भेजने को कहा है।
वोटर स्लिप में गड़बड़ी पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले, ‘कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं होते’
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने वोटर स्लिप में ‘रामहित यादव’ का नाम गलती से ‘राम ने यादव को मारा’ दर्ज होने पर कहा कि कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं होते। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस गड़बड़ी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए थे। रिणवा ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि अगर किसी अल्पसंख्यक के नाम के साथ ऐसी गलती होती, तो सांप्रदायिकता के आरोप भी लगते। उन्होंने गलती स्वीकार की, लेकिन जातिगत भेदभाव से इनकार किया।
जामिया छात्रसंघ बहाली की मांग के समर्थन में पूर्व छात्र, संस्थापक परिवारों के सदस्य, कलाकार और वकील आए आगे, सयदैन मंजिल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित।
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी आंदोलन के समर्थन में पूर्व छात्र, संस्थापक परिवारों के सदस्य, कलाकार, वकील और अन्य नागरिक सामने आए हैं। सयदैन मंजिल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्दीकुर रहमान किदवई, सैयदा हमीद और समीना मिश्रा समेत अन्य लोग शामिल हुए।
AMU के फरहान खान और नाज़िम कुरैशी का हरियाणा में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पद पर चयन।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी के छात्र फरहान खान और नाज़िम खान कुरैशी का हरियाणा में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पद पर चयन हुआ है।
अकादमी ने दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। अकादमी के मुताबिक, यह चयन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में दोनों छात्रों की मेहनत और लगन को दर्शाता है। साथ ही, इसमें अकादमी की ओर से मिले शैक्षणिक मार्गदर्शन और सहयोग की भी भूमिका रही है।
जामिया में छात्र 'यूनियन के चुनाव' की मांग कर रहे थे, जो कि उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन इस मुद्दे को इतना खींचा गया कि यह एक बड़ा विवाद बन जाए। इसके बाद परिसर की दीवारों पर विवादित नारे लिखे गए। अब इस पूरे आंदोलन को सांप्रदायिक रंग देने की ज़मीन तैयार की जा चुकी है। आरएसएस का आईटी सेल इस फ़िराक़ में तैयार बैठा था कि कैसे जनता का ध्यान 'SIR' (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के मुख्य मुद्दे से हटाया जाए। ऐसा प्रतीत होता है कि मीडिया को पहले से ही बता दिया गया था कि क्या अभियान चलाना है और किस तरह का नैरेटिव सेट करना है, जिसे वे बखूबी अंजाम दे रहे हैं। : गौहर रज़ा (भारतीय लेखक)
जामिया में छात्रसंघ चुनाव कराने पर सहमत हुआ प्रशासन, समयसीमा स्पष्ट न होने पर छात्रों की भूख हड़ताल जारी।
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच प्रशासन ने चुनाव कराने का आश्वासन दिया है। प्रशासन के मुताबिक, छात्रसंघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने संविधान को मंजूरी देने की समयसीमा तय नहीं किए जाने पर सवाल उठाए हैं।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में बरी कर दिया।
यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर 2018 में की गई टिप्पणी से जुड़ा था। फैसला सुनाए जाने के समय राहुल गांधी अदालत में मौजूद थे।
IIT-बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े के पिता ने निजी जानकारी लीक करने के आरोप में पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR की मांग की।
IIT-बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े के पिता ने CCTV फुटेज, निजी फोन बातचीत और व्यक्तिगत जानकारी लीक करने के आरोप में पुलिसकर्मियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ अलग FIR दर्ज करने की मांग की है। साहिल की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला के खिलाफ भी पुलिस जांच कर रही है।
RTI के जवाब में चुनाव आयोग ने ECINet सॉफ्टवेयर को ‘व्यावसायिक गोपनीयता, व्यापार रहस्य और बौद्धिक संपदा’ के दायरे में बताया।
चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूचियों में ग़लतियों और विसंगतियों की पहचान के लिए इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का नाम और वर्जन बताने से इनकार कर दिया है। आयोग ने आरटीआई के जवाब में कहा कि यह जानकारी ‘व्यावसायिक गोपनीयता, व्यापार रहस्यों और बौद्धिक संपदा’ से संबंधित है, इसलिए इसे सार्वजनिक करने से छूट प्राप्त है।
एक नाम 13 बार, 10,470 एंट्री में गड़बड़ी! आखिर यूपी की वोटर लिस्ट में चल क्या रहा है?
आजमगढ़ में एक ही नाम की 13 एंट्री मिलीं, जबकि पीलीभीत में 10,470 एंट्री में
अनियमितताएं पाई गईं।
जांच के बाद चुनाव अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। आखिर वोटर लिस्ट में इतनी गड़बड़ियां कैसे हुईं?
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस
#UttarPradesh #VoterList #ThePressMark
कोयंबटूर: बीफ़ खाने को लेकर कथित तानों के बाद दलित छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षक गिरफ्तार.
तमिलनाडु के कोयंबटूर में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय दलित छात्र ने बुधवार, 21 अक्टूबर को अपने घर में आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसके सहपाठी जाति को लेकर उसे परेशान करते थे। इस मामले में पीलामेडु पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है, जबकि स्कूल के प्रधानाध्यापक और दो छात्रों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान ए. अखिलन के रूप में हुई है। वह पीलामेडु की एटी कॉलोनी में रहता था और के.के. नायडू हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता 45 वर्षीय अशोक कुमार केरल के मुन्नार में एक रिसॉर्ट में काम करते हैं, जबकि उसकी मां 40 वर्षीय कौसल्यादेवी घरेलू सहायिका हैं। अखिलन की 19 वर्षीय बहन शहर के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है।
द न्यूज़मिनट की रिपोर्ट के मुताबिक़, अखिलन और चार अन्य छात्रों से कक्षा में उनके खानपान को लेकर सवाल पूछे जाने के बाद कथित तौर पर उन्हें परेशान किया जाने लगा। बताया गया है कि शिक्षक पी. विजयकुमार (42) ने अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाने के लिए उनका नामांकन कराने से जुड़ी चर्चा के दौरान छात्रों से पूछा था कि उनमें से कितने लोग बीफ़ (गोमांस) खाते हैं।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मामले में दो SDM और एक कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जांच में 13,779 फॉर्म-8 में से 10,470 मंजूर फॉर्म से जुड़े जरूरी दस्तावेज कार्यालय में नहीं मिले। दोनों SDM को पद से हटाकर जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट पर 31 मई से 29 अगस्त 2026 के बीच वोटर लिस्ट में सुधार के लिए 13,779 फॉर्म-8 भरे गए। इनमें से 10,470 मंजूर और 3,309 खारिज हुए। जांच में मंजूर आवेदनों से जुड़े जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड कार्यालय में नहीं मिले। अब सभी 10,470 मंजूर फॉर्म की दोबारा जांच कराई जाएगी।
जामिया में सभी कक्षाएं ऑनलाइन करने का आदेश, कैंपस के मौजूदा हालात के मद्देनज़र विश्वविद्यालय का फैसला।
जामिया में छात्र आंदोलन पर कार्रवाई, प्रदर्शन स्थल खाली कराने की कोशिश; विश्वविद्यालय के सभी रास्ते बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव बरकरार।
#JamiaMilliaIslamia #JamiaProtest #RestoreJMISU
10 दिनों में दूसरी बार Journo Mirror का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उठाए सवाल।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने Journo Mirror के इंस्टाग्राम अकाउंट को 10 दिनों के भीतर दूसरी बार भारत में प्रतिबंधित किए जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अकाउंट को बिना किसी पूर्व सूचना या ईमेल के प्रतिबंधित किया जाना चिंताजनक है।
इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि किसी समाचार मंच के खिलाफ बार-बार इस तरह की कार्रवाई प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र मीडिया को जनहित के मुद्दों की रिपोर्टिंग करने से नहीं रोका जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र की बुनियाद है और स्वतंत्र मीडिया की आवाज दबाना जनता की आवाज दबाने के समान है।
ब्रेकिंग न्यूज़: जामिया में छात्र संघ की बहाली के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाया जा रहा है, प्रोटेस्ट साइट को तितर-बितर कर रहा विश्वविद्यालय प्रशासन।
#Jamia #jmi #jmisu #JamiaProtest





















