Pushpendra khunteey (@thepushpendrak_) header
Pushpendra khunteey (@thepushpendrak_) profile picture

जोहार 🙏🏻सतनाम 🤍 | Student & Social Worker 𝐄𝐱.𝐕𝐢𝐜𝐞 𝐏𝐫𝐞𝐬𝐢𝐝𝐞𝐧𝐭, 𝐁𝐇𝐈𝐌 𝐀𝐀𝐑𝐌𝐘 - 𝐒𝐚𝐤𝐭𝐢

ग्राम पं. सकरेली (बाराद्वार)
Joined February 2026
Photo by Pushpendra khunteey (@thepushpendrak_)Photo by Pushpendra khunteey (@thepushpendrak_)Photo by Pushpendra khunteey (@thepushpendrak_)Photo by Pushpendra khunteey (@thepushpendrak_)Photo by Pushpendra khunteey (@thepushpendrak_)Photo by Pushpendra khunteey (@thepushpendrak_)Photo by Pushpendra khunteey (@thepushpendrak_)Photo by Pushpendra khunteey (@thepushpendrak_)Photo by Pushpendra khunteey (@thepushpendrak_)Photo by Pushpendra khunteey (@thepushpendrak_)
आदरणीय मंत्री Guru khushwant saheb ज़ी रैली से फुर्सत मिले तो करही निवासी दिवंगत रामनारायण बघेल के यहाँ भी चले जाइयेगा जिसकी हत्या केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है, पीड़ित परिवार बताते हैं कि उन्हें अभी तक छत्तीसगढ़ सरकार के मुआवजा राशि का फूटी कौड़ी नहीं मिला है।
4
Pushpendra khunteey retweeted
देश के करोड़ों ड्राइवर भाई अपनी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर 12 नवंबर 2026 से देशव्यापी ‘स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन’ कर रहे हैं। इस संबंध में उनके प्रतिनिधियों ने हमसे संपर्क कर आंदोलन की स्थिति, अपनी जायज मांगों और विभिन्न स्थानों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न से अवगत कराया है। यह बेहद चिन्ताजनक है कि अभी तक किसी भी सरकार ने ड्राइवरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। उनकी मांगों को सुनने और प्रतिनिधियों से बातचीत करने तक की पहल नहीं की गई है। उल्टा, कई स्थानों पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ड्राइवरों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और उत्पीड़न की कार्रवाई की शिकायतें सामने आ रही हैं। ड्राइवर भाई देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनके साथ होने वाली हिंसा, मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लगनी चाहिए। ड्राइवर भाईयों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, ड्राइवर आयोग एवं वेलफेयर बोर्ड का गठन करना और आंदोलनकारियों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न व अनावश्यक मुकदमों पर रोक लगाना शामिल है। हम @mygovindia से मांग करते हैं कि इन मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर ड्राइवर प्रतिनिधियों से बातचीत की जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। मैं ड्राइवर भाईयों को विश्वास दिलाता हूं कि यदि उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मैं इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाऊंगा और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर संभव मंच पर उनकी आवाज बनूंगा। ड्राइवर साथियों के श्रम, सुरक्षा और सम्मान की अनदेखी नहीं की जा सकती। उनके संघर्ष और जायज मांगों के प्रति मेरा समर्थन है। जय भीम! जय भारत! जय संविधान! @MORTHIndia @nitin_gadkari #SteeringChhodoAndolan #DriverUnion #DriverProtest
36
295
7
1,191
23,995
Pushpendra khunteey retweeted
आज दिनांक 13 नवंबर 2026 को जिला सक्ती के ग्राम सोठी पहुंच कर अपने बहुजन समाज के माता-बहनों एवं भाइयों को उनके संवैधानिक अधिकारों, हक और न्याय के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ आगामी विधान सभा सत्र के दौरान आयोजित होने वाले विधान सभा घेराव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील किया। और साथ ही साथ 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीण वासियों से अपील किया गया। सभी साथियों से अपने वक्तव्य में बताते हुए की अपने हक, अधिकार और न्याय की आवाज को बुलंद करने के लिए संगठन की एकजुटता और सामूहिक भागीदारी बेहद जरूरी है। जब तक हम अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई मजबूत नहीं होगी। आइए! हम सब एकजुट होकर,,संगठित हों और अपने संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करें। ✊ हमारा संकल्प – अधिकार, सम्मान और न्याय! #मेरा_नेता_मेरा_स्वाभिमान Chandra Shekhar Aazad Vinay Ratan Singh Aazad Samaj Party - Kanshi Ram Bhim Army Chhattisgarh #BhimArmyChhattisgarh #जयभीम #जयसंविधान सामाजिक न्याय विधानसभा घेराव हक और अधिकार संगठन_की_एकजुटता,भीम आर्मी भारत एकता मिशन
2
23
172
1,675
इस विडियो को ध्यान से देखिए ...अगर भारत देश में कानून की नजर में सभी भारतीय नागरिक समान है तो अब देखना यह है कि पुलिस निरीक्षक पर एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई किया जाता है कि नहीं। @ChhattisgarhCMO @BhimArmyChief
1
1
2
छत्तीसगढ़ की BJP सरकार! सत्ता का नशा इतना भी सिर पर मत चढ़ाओ कि जनता की आवाज ही दुश्मन लगने लगे! मुख्यमंत्री जी, यह लोकतंत्र है, आपकी निजी जागीर नहीं! @vishnudsai @vijayratankwd @ChhattisgarhCMO @ArunSao3
5
Pushpendra khunteey retweeted
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के जश्न के बीच जातिवाद का कलंक! आज 01 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना की 26वीं वर्षगांठ मना रहा है। लेकिन सवाल है कि जिस छत्तीसगढ़ को हम विकास और खुशहाली का प्रतीक बता रहे हैं, वहां आज भी जातिगत भेदभाव और अपमान क्यों जारी है? जिला बालोद के गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिएनमरा की दलित महिला सरपंच मंजू महिलांग (साहू) के साथ जातिसूचक अपमान और कथित प्रताड़ना का मामला बेहद चिंताजनक है। आरोप है कि उन्हें जाति के नाम पर अपमानित किया जाता रहा, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया। यह केवल एक महिला का मामला नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। ✊ भीम आर्मी छत्तीसगढ़ की प्रमुख मांगें: 1. इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। 2. जातिसूचक अपमान और प्रताड़ना के आरोपियों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई हो। 3. पीड़िता को उचित उपचार, सुरक्षा और न्याय मिले। 4. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम सहित लागू कानूनों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संत रविदास जी ने कहा था— "जाति-जाति में जाति हैं, जो केतन के पात। रैदास मानुष ना जुड़ सके, जब तक जाति न जात॥" राज्योत्सव तभी सार्थक होगा, जब छत्तीसगढ़ जातिवाद से मुक्त होगा। समरसता के नारों से नहीं, बल्कि समानता और सम्मानपूर्ण व्यवहार से समाज बदलेगा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ इस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करता है। जातिवाद मिटाओ – संविधान बचाओ! दलितों का अपमान नहीं सहेंगे! न्याय नहीं तो संघर्ष जारी रहेगा! @ChhattisgarhPolice @CG_Police #JusticeForManjuMahilang #StopCasteism #BhimArmyChhattisgarh #जयभीम #जयसंविधान #ChhattisgarhRajyotsav
15
27
558
Pushpendra khunteey retweeted
छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 के अभ्यर्थी पिछले लगभग 70 दिनों से अपनी मांगों को लेकर कबीरधाम (कवर्धा) जिले में अनिश्चितकालीन धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 5,967 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद लगभग 1,600 पद रिक्त रह गए हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि इन रिक्त पदों पर दूसरी चयन सूची जारी कर नियमानुसार पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। इतने लंबे समय से आंदोलन कर रहे युवाओं की मांगों की अनदेखी और उनकी समस्याओं का समाधान न होना बेहद चिंताजनक है। युवाओं ने इस भर्ती के लिए वर्षों मेहनत की है। उनके भविष्य को अनिश्चितता में छोड़ना न्यायसंगत नहीं है। भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के साथ 26 अक्टूबर 2026 को जिला कवर्धा में गृह मंत्री निवास का घेराव किया और न्यायपूर्ण मांगों का समर्थन किया है। हम @ChhattisgarhCMO से मांग करते हैं कि अभ्यर्थियों से शीघ्र संवाद स्थापित किया जाए और रिक्त पदों पर नियमानुसार दूसरी चयन सूची जारी कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। सरकार युवाओं को केवल आश्वासन देकर उनके संघर्ष को नजरअंदाज नहीं कर सकती। युवाओं के अधिकारों, रोजगार और भविष्य की लड़ाई में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। इसी क्रम में विभिन्न भर्तियों से जुड़ी समस्याओं और बेरोजगार युवाओं के अधिकारों को लेकर 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी ताकत से जारी रहेगी।
53
214
11
644
10,615
Pushpendra khunteey retweeted
स्वामी आत्मानंद स्कूल में आसाराम बापू की किताब बांटे जाने का मामला गंभीर, निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई! रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों को आसाराम बापू की पुस्तक ‘संस्कार सरिता’ बांटे जाने के आरोप सामने आए हैं। इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ की स्पष्ट मांग है कि: 1️⃣ स्कूल में किताब वितरण किसके निर्देश पर किया गया, इसकी निष्पक्ष जांच हो। 2️⃣ विद्यार्थियों को बिना सक्षम विभागीय अनुमति के कोई भी पुस्तक वितरित की गई है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाए। 3️⃣ सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का वातावरण संविधान, वैज्ञानिक सोच, समानता और तर्कशीलता पर आधारित होना चाहिए। 4️⃣ शिक्षा के मंदिरों को किसी व्यक्ति विशेष के प्रचार-प्रसार का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। 5️⃣ जांच में दोष सिद्ध होने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। हमारा उद्देश्य किसी की व्यक्तिगत आस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि सरकारी शिक्षा संस्थानों की निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना है। बच्चों के हाथों में वैज्ञानिक सोच, संविधान और शिक्षा की किताबें होनी चाहिए, न कि किसी व्यक्ति विशेष के प्रचार का माध्यम! भीम आर्मी इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सार्वजनिक रूप से जांच रिपोर्ट जारी करने की मांग करती है। शिक्षा हमारा अधिकार है, शिक्षा में पारदर्शिता हमारी मांग है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ जय भीम | जय संविधान | जय मूलनिवासी #BhimArmyChhattisgarh #Balrampur #Raghunathnagar #SwamiAtmanandSchool #शिक्षा_में_पारदर्शिता #जयभीम #जयसंविधान
7
13
175
Pushpendra khunteey retweeted
छत्तीसगढ़ में स्वयं का राज्य परिवहन निगम न होने से जनता निजी बसों पर निर्भर है। बस किराये में 40% की वृद्धि सीधा -सीधा मजदूर, कमेरे वर्ग के जेब पर डाका है। राज्य में शासकीय बस सेवा शुरू किये जाने की पहल करे छत्तीसगढ़ की @vishnudsai की सरकार । #CG_रोडवेज @DPRChhattisgarh
8
20
423
Pushpendra khunteey retweeted
छत्तीसगढ़ सरकार से प्रशिक्षित डी.एड. एवं बी.एड. अभ्यर्थियों की मांग — नियमित शिक्षक भर्ती तत्काल सुनिश्चित करें! 57,000 शिक्षक भर्ती के वादे पर सरकार स्पष्ट जवाब दे! छत्तीसगढ़ में हजारों प्रशिक्षित डी.एड. एवं बी.एड. अभ्यर्थी लंबे समय से नियमित शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चुनावी घोषणा-पत्र में दो वर्षों के भीतर 57,000 शिक्षकों की भर्ती के वादे का उल्लेख करते हुए अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया में ठोस प्रगति और समय-सीमा की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में लगभग 5,000 पदों पर प्रस्तावित शिक्षक भर्ती को लेकर भी आरक्षण रोस्टर एवं 58% आरक्षण से जुड़े मुद्दों के कारण अनिश्चितता की आशंका जताई जा रही है। इससे अभ्यर्थियों के भविष्य और रोजगार की उम्मीदों को लेकर चिंता बढ़ रही है। ✊ भीम आर्मी भारत एकता मिशन, छत्तीसगढ़ की प्रमुख मांगें: 🔹 चुनावी घोषणा-पत्र में किए गए 57,000 शिक्षक भर्ती के वादे पर सरकार अपना स्पष्ट पक्ष रखे। 🔹 वर्तमान शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमानुसार आगे बढ़ाया जाए। 🔹 आरक्षण रोस्टर एवं न्यायालयीन निर्देशों से संबंधित मामलों का विधिसम्मत समाधान किया जाए। 🔹 नियमित शिक्षक भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी कर निर्धारित समय-सीमा में भर्ती पूरी की जाए। 🔹 प्रशिक्षित डी.एड. एवं बी.एड. अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पात्र रिक्त पदों पर नियमानुसार भर्ती सुनिश्चित की जाए। 📚 शिक्षा का अधिकार, युवाओं का सम्मान — रोजगार के अवसर देना सरकार की जिम्मेदारी! हम छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करते हैं कि प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक भर्ती को लेकर स्पष्ट एवं समयबद्ध कार्ययोजना सार्वजनिक की जाए, ताकि युवाओं को अनिश्चितता से राहत मिले और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को योग्य शिक्षक मिल सकें। न्यायपूर्ण भर्ती, पारदर्शी प्रक्रिया और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा — यही हमारी मांग है! जय भीम! 💙 जय संविधान! 📘 #BhimArmyChhattisgarh #शिक्षक_भर्ती_करो #57000_शिक्षक_भर्ती #DEdBEDअभ्यर्थी #नियमित_शिक्षक_भर्ती #युवाओं_को_रोजगार #जयभीम #जयसंविधान
26
1
40
483
गृह मंत्री आवास का घेराव... पुलिस अभ्यर्थियों का मांग पूरा करो! दिनांक 26 अक्टूबर 2026 – राजमहल चौक कवर्धा... हमारी प्रमुख मांगे— 1. 1600 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाए। 2. पुलिस अभ्यर्थियों पर दर्ज FIR वापस ली जाए।
1
2
16
हिंदू राष्ट्र बनाने की संकल्पित होकर कोरबा में शपथ लेने वाले हिंदू हृदय सम्राट Guru khushwant saheb जी से दो सवाल का जवाब तो चाहिए 1. ऊंच जात कौन लोग होते हैं ? 2. सतनामी लोग नीच जात के होते हैं क्या ?
1
1
15
बाबा साहब के विचारधारा के कारण लोग उनके प्रतिमा से खुन्नस निकालते हैं। जिस दिन अनुसूचित जाति वर्ग के लोग बाबा साहब की तरह पढ़ने लग जाएंगे तब उनके अनुयायी इस तरह की घटना को स्वीकार्य नहीं कर पाएंगे। घटना - झलप जिला महासमुन्द छत्तीसगढ़ का है। @ChhattisgarhCMO कारवाई कीजिए
1
1
11
छल और पाखंडी ढोंग से, टूटी सबकी प्रीत। विज्ञान को जो त्याग कर, मानी झूठी रीत ॥ अंधविश्वास के मोह में, सोया सारा देश। सच का सूरज छिप गया, पाखंडी के भेष ॥
7
क्या मतलब शस्त्र पूजा करने का, जब मुगलों से लड़ने की बारी आई थी तो सलवार पहन कर मुजरा करने लगे थे..
3
सभी साथी कबीरधाम जिला पहुंचेंगे 26 अक्टूबर को...#bhimaarmy #Chhattisgarh
5
दलित को संविधान तब याद आता है जब उसको कोई गां**ड पर लात मारता है। नहीं तो उसको चार धाम याद आता है?
4
Pushpendra khunteey retweeted
जिस दिन किसी ब्राह्मण भूमिहार ने हमें जाति आधार पर गाली दिया और पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया तो हम उसका चमड़ा उतार देंगे - डॉ राहुल सौंपिंपले 🔥
304
387
54
1,458
49,486
Pushpendra khunteey retweeted
जातिवादियों को अब उनकी जगह दिखाना ज़रूरी है। 🔥✊🏽 जातिवाद और सामाजिक अन्याय के सामने चुप रहना समाधान नहीं है। समानता, सम्मान और न्याय के लिए आवाज़ उठाना हर इंसान का अधिकार है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने लिखा था: “बुद्ध हिंसा के विरोधी थे, लेकिन वे न्याय के भी पक्षधर थे। जहाँ न्याय की रक्षा के लिए बल प्रयोग आवश्यक हो, वहाँ उन्होंने इसकी अनुमति दी। जो व्यक्ति न्याय और सुरक्षा के लिए संघर्ष करता है, उस पर हिंसा का आरोप नहीं लगाया जा सकता। यदि शांति बनाए रखने के सभी उपाय विफल हो जाएँ, तो हिंसा की ज़िम्मेदारी उस पर होती है जो युद्ध शुरू करता है। बुराई की शक्तियों के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं करना चाहिए। संघर्ष हो सकता है, लेकिन वह स्वार्थ के लिए नहीं होना चाहिए।” — Buddha or Karl Marx, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर (1956) जातिवाद के सामने झुको मत। अन्याय को स्वीकार मत करो। अपने अधिकारों, सम्मान और समानता के लिए आवाज़ बुलंद करो। जय भीम 💙 नमो बुद्धाय 🙏🏽 @Sonpimplerahul #जयभीम #नमोबुद्धाय #जातिवाद_बंद_करो #सामाजिक_न्याय #समानता
105
272
12
938
11,125