Dr.M.M.Tiwari (@tiwarimm) profile picture

Former Professor and Head,Deptt of Physics,Govt J Y Chhattisgarh College,Raipur. A patriot dedicated to my Nation only.

Raipur,Chhattisgarh,India
Joined January 2011
Photo by Dr.M.M.Tiwari (@tiwarimm)Photo by Dr.M.M.Tiwari (@tiwarimm)Photo by Dr.M.M.Tiwari (@tiwarimm)Photo by Dr.M.M.Tiwari (@tiwarimm)Photo by Dr.M.M.Tiwari (@tiwarimm)Photo by Dr.M.M.Tiwari (@tiwarimm)Photo by Dr.M.M.Tiwari (@tiwarimm)Photo by Dr.M.M.Tiwari (@tiwarimm)Photo by Dr.M.M.Tiwari (@tiwarimm)Photo by Dr.M.M.Tiwari (@tiwarimm)
कोरोना से लड़ने और उसे हराने के लिए न कोई हिन्दू है न मुसलमान है. यह चीन,इटली,अमेरिका,ईरान,जापान,भारत आदि की जनता पर ही संकट नहीं है बल्कि पूरी मानव प्रजाति पर ही संकट है.सम्पूर्ण मानव प्रजाति को बचाने के लिए भारत ही नहीं विश्व के सभी इंसानों को एक हो कर कोरोना से लड़ना पड़ेगा.
2
2
19
Dr.M.M.Tiwari retweeted
तब सही था, अब ग़लत है पता नहीं मिलोर्ड ने ये वीडियो देखा की नहीं या तो उस समय के मिलोर्ड नियम और क़ानून का पालन नहीं करते थे
146
2,557
119
5,002
156,194
अब इन्हें देखिये। ये कॉमेडी वाले बाज नहीं आयेंगे। अरे अगर मोदी जी के गढ़ में एक सीट सपा जीत ही गई तो क्या हलचल पैदा हो गई? अच्छा हुआ जो मोदी जी चुनाव के पहले बनारस के दौरे पर चले गये और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दे दिया था कोई गड़बड़ नहीं होनी चाहिये अन्यथा सपा तो अपनी जमानत भी न बचा पाती। इसके पीछे का खेल ये कॉमेडी वाले कहां समझ पाएंगे? अभी डीलिमिटेशन संसद से पास कराना है उसमें अखिलेश की सपा मदद दे सकती है। अगर एक एमएलसी की सीट सपा को जिताकर आने वाले 50 सालों का इंतजाम हो रहा हो तो क्या बुराई है। ये कॉमेडी वाले मोदी जी और चाणक्य की चाणक्यगिरी के बारे में क्या जानें? ये तो हमारे आमकाटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों को ही समझ आ पता है। बेचारे कॉमेडी वाले इतना भी न समझ सके और चले हैं कॉमेडी बनाने। youtu.be/aiPAXLiDSVU?si=Vdzp… – at Kumhari, India
7
इसमें तो गजब ही कॉमेडी बना दी है। मैं इन कॉमेडी बनाने वालों से कई बार कह चुका हूं कि थोड़ा बहुत हमारे प्यारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों से ही सीख लो कि कैसे क्या करना है। अरे उनसे न सीखना हो तो खुद ही आम काट के खाना और गुठली चूसना सीख लो। इन्हें यही पता नहीं है कि किसको किसका अपमान करने की और किसके प्रति अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल की छूट स्वनिर्मित संविधान ने दे रखी है और किसे नहीं दे रखी है। जो अधिकार जिसे संविधान और कानून ने दिया है उसके अलावा उन अधिकारों का कोई कैसे प्रयोग कर सकता है।वैसे भी अभी तो पूरे देश में कॉमन सिविल कोड लागू नहीं हुआ है तो सबै धान एक पंसेरी कैसे नापे जा सकते हैं। कुछ तो समझदारी दिखानी चाहिये,व्यर्थ अपना और कॉमेडी देखने वालों का समय बर्बाद करते हो। youtu.be/62N0NCEzEfw?si=w8vb… – at Kumhari, India
14
अब इस कॉमेडी को ही देखिये। उन लोगों को आईना दिखाने की कोशिश कर रहे हैं जिनके सामने आते ही आईना पूरी तरह क्रेक हो जाता है और उसमें कोई तस्वीर ही नहीं आती। अरे कुछ हमारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों से ही सीख लेते किसको आइना दिखाना है। youtu.be/HSayV8iy_oQ?si=0xAf… – at Kumhari, India
10
बहुत मजा आ रहा है।सब एक दूसरे को निवस्त्र कर रहे हैं। – at Kumhari, India
10
ये है हमारे देश के नेताओं का हाल। सब एक से बढ़कर एक हैं। कोई बाप को याद कर रहा तो कोई नाना नानी को। दूसरे ने कुछ बोला तो गलत और खुद बोलें तो सही। ये सब पर लागू होता है। – at Kumhari, India
Replying to @SushantBSinha
क्या ये छुटभैया नेता का बयान है.?
9
हा हा हा। मरे हुए बाबा की आत्मा से बात करना आसान है क्या? कोई साधारण व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता। ईश्वर का कोई अवतार ही ऐसा कर सकता है। youtu.be/8UNWu2qos34?si=Sy4m… – at Kumhari, India
6
कितनी कॉमेडी देखनी पड़ेंगीं समझ नहीं आ रहा। अब कह रहे हैं जो मर गए हैं उन्हें जिंदा करो। आज तक कोई मर के जिंदा हुआ है क्या जो SIR के काटने के बाद जिंदा हो जायेगा। हां कभी कभी सांप के काटने से मरे व्यक्ति की मौत के बाद ज़िंदा होने की अफवाहें जरूर सुनने मिलती हैं लेकिन SIR के काटने से मौत के बाद कोई जिंदा हो सके इसका कोई चिकित्सकीय प्रमाण नहीं है। डॉक्टरों के पास तो ऐसी मौत का कोई इलाज नहीं है वो भी पूरे प्रयासों के बाद कह देते हैं Sorry हमने पूरी कोशिश कर ली है अब तो ज्ञानूजी भगवान पर भरोसा रखो शायद वही कुछ कर सकें। अब आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तल कारों की सच्ची खबर पर नजर बनाए रखनी पड़ेगी कि कहीं किसी के जिंदा होने की खबर ये लेकर आ जाएं। youtu.be/Nm5h843IZNI?si=OfiL… – at Kumhari, India
11
इस कॉमेडी में तो सब उलटा पुलटा काट जोड़ के लगाने के बाद कॉमेडी बनाने वाले ने खुद ही बता दिया कि ITBP के शीर्षस्थ अधिकारी ने जो कुछ बताया है वह अपने रिटायरमेंट के ठीक एक हफ्ते पहले बताया है। मतलब बिल्कुल साफ है,इनको भी रिटायरमेंट के बाद किसी मलाईदार ओहदे की चाह है। अन्यथा यह कथित पोल पहले क्यों नहीं खोली? आज मेरी समझ में आया कि क्यों मेरे प्यारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकार मौनमोहन बन जाते हैं। ये अच्छी तरह जानते हैं कि कॉमेडी वाले सच तो कभी दिखा ही नहीं सकते जबकि आम काटू गुठली चूसू सच के सिवा कुछ नहीं बोल सकते। youtu.be/yMsGIwfF8VI?si=Mzkj… – at Kumhari, India
15
अब इस कॉमेडी को मैं नहीं देख रहा हूं। आप लोग चाहो तो देखो। हमारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों को रुचि हो तो देख लें। youtu.be/FJR9gIWwxVE?si=bEqW… – at Kumhari, India
35
अब इस कॉमेडी को देखिये,यहां बार बार चीन चीन चीन किया जा रहा है। अरे चीन महत्वपूर्ण है कि चीनमानन्द ? हम चीनमानन्द से सीधे स्वर्गलोक से बात कर रहे हैं ये लोग चीन चीन पर अटके हुए हैं यहां घुस गया वहां घुस गया। इन्हें गुरिल्ला युद्ध की तो कोई जानकारी है नहीं लगे हैं बक बक करने। अरे जब तक चीन की सेनाएं हमारे देश के अंदर कुछ किलोमीटर नहीं घुसेंगीं तो उन्हें गुरिल्ला अटैक करके चारों तरफ से घेरकर कैसे मारा जा सकता है? अगर बॉर्डर पर ही रोक दिया जायेगा तो वे डर के भाग जायेंगे और कुछ दिनों बाद फिर आ जायेंगे। उन्हें घेर के मारना है तो अंदर तो घुसने ही देना पड़ेगा । यह बात तो केवल आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकार ही जान सकते हैं ये कॉमेडियन कैसे जान पायेंगे जिन्होंने न तो कभी आम ही काट के खाया न गुठली कभी चूसी। youtu.be/ZQoNtO5YUN4?si=2o47… – at Kumhari, India
12
इस कॉमेडी पर तो मैं किसी तरह की टिप्पणी कर पाने की स्थिति में ही नहीं हूं। अच्छा हुआ कॉमेडी मेकर्स ने भगवद्गीता के श्रीकृष्ण अर्जुन संवाद को यहां चित्रांकित कर दिया। अभी तो कुछ दिनों पहले ही एक नये भगवान ने अवतार भी ले लिया है और उनका मंदिर भी बन गया है। अब तो आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तल कारों को कम से कम इस पर मोहर लगा ही देना चाहिये। ये लोग क्या होलोग्राफ होलोग्राफ कह रहे हैं। अरे यह साक्षात स्वर्गीय चिन्मयानंद जी की सशरीर आत्मा से कथित विश्वगुरू की वार्ता चल रही है। जो इसे अंधविश्वास बता रहे हैं उन्हें न तो अध्यात्म की जानकारी है न ही विज्ञान की। उन्हें यह मालूम होना चाहिये कि विज्ञान भी अब इस बात को मानता है कि अध्यात्म पूरी तरह वैज्ञानिक है और आत्मा कभी मरती नहीं है। आत्मा तो किसी की भी कहीं भी अपने वास्तविक स्वरूप में या फिर भूत प्रेत के रूप में प्रकट हो सकती है बशर्ते उन्हें बुलाने व उनसे बात करने वाले में वह क्षमता हो youtu.be/kkYTUfyeD7I?si=v2gp… – at Kumhari, India
11
सुबह ही शायद मैंने पोस्ट किया था कि अब रिजीम चेंज की बातें होना जल्दी ही बंद हो जायेंगी। देखो ना ये कॉमेडी किंग अब काला सच दिखाने की बात कर रहे हैं। सफेद झूठ तो हमने जरूर सुना था लेकिन काला सच पहली बार सुना है। हो सकता है ये काला झूठ और सफेद सच का फर्क दिखाने की कोशिश कर रहे हों। इसी में चाबी वाले खिलौने की बात भी कर रहे हैं। ये खिलौने तो हम सब ने देखे हैं। चाबी वाले खिलौने में तो जो चाबी भरेगा वो चल देगा और जितनी चाबी भरी जायेगी उतना ही चलेगा। दोबारा चलाना हो तो फिर कोई भर सकता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसे घर का कोई व्यक्ति चला रहा है या बाहर का,देश का कोई व्यक्ति चला रहा है या विदेश का। अब समझ नहीं आता कि हमारे प्यारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तल कार चुप क्यों हैं अपना सफेद सच उगलने के लिये।अब ये रिज़ीम चेंज को छोड़ कर 145 करोड़ की बात करने लगे लेकिन कॉमेडी बनाने से बाज नहीं आयेंगे। youtu.be/JZ5mD4bNkjM?si=V_pq… – at Kumhari, India
1
23
मुझे तो लगता है ये रिज़ीम चेंज की बातें बहुत जल्दी ही खत्म हो जायेंगी और कोई भी रिजीम चेंज की बात न करेगा । ऐसा मुझे लगता है। चाहें तो मेरी इस पोस्ट को पढ़कर मेरे प्यारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकार मेरे इस कथन की सच्चाई जानने के लिये अपनी खोजी पत्तलकारिता कर सकते हैं। अब रिज़ीम चेंज का खौफ जो दिख रहा है वह जल्दी ही खत्म होने की संभावना है। youtu.be/N0CBdC36ies?si=-zo-… – at Kumhari, India
1
20
अब मैं पूरी तरह हाथ खड़े कर रहा हूं। अब जब टक्कर मार और राम ने रावण को मारा जैसे वोटर हों तो कैसे मैं चुप्पी साधे अपने प्रिय आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों का इन कॉमेडी वालों से बचाव कर पाऊंगा? अब तो अहम ज्ञानू शरणम गच्छामि । youtu.be/XPsqwU1HVBQ?si=mBD_… – at Kumhari, India
21