Pinned Tweet
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के कुछ किस्से जो और कहीं भी एकसाथ उपलब्ध नहीं है।
थ्रेड में...
हिंदी साहित्यिक जनमंच retweeted
सिने पर जो ज़ख्म है, सब फूलों के गुच्छे हैं।
हमें पागल ही रहने दो, हम पागल ही अच्छे हैं।।
~ शहीद भगत सिंह
धर्म कल्पना की चीज नहीं है, प्रत्यक्ष दर्शन की चीज है। जिसने एक भी महान आत्मा के दर्शन कर लिए वह अनेक पुस्तके पंडितों से बढ़कर है।
- स्वामी विवेकानंद
हिंदी साहित्यिक जनमंच retweeted
हेमन्त परिहार की उम्मीदों से भरी पंक्तियां
#Hope #SundayInspiration
मैं बहस शुरू तो करूँ
पर चीज़ें एक ऐसे दौर से गुज़र रही हैं
कि सामने की मेज़ को
सीधे मेज़ कहना
उसे वहाँ से उठाकर
अज्ञात अपराधियों के बीच में रख देना है
~ केदारनाथ सिंह
हिंदी साहित्यिक जनमंच retweeted
ऐ मनुज घबड़ा रहे हो क्यों विफलताओं पर,
विध्वंस पर संसार का निर्माण होता है।
हिंदी साहित्यिक जनमंच retweeted
तुम्हारा एकांत ही तुम्हें मनुष्य बना सकता है, भीड़ तुम्हें भेड़ बना देगी।
- जया मिश्रा
हिंदी साहित्यिक जनमंच retweeted
जिस मरनै थै जग डरै, सो मेरे आनंद।
कब मरिहूँ कब देखिहूँ, पूरन परमानंद॥
- कबीर दास
महंगू ने महंगाई में
पैसे फूंके टाई में,
फिर भी मिली न नौकरी
औंधे पड़े चटाई में
गिटपिट करके हार गए
टाई ले बाज़ार गए
दस रूपये की टाई उनकी
बिकी नहीं दो पाई में
~ सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
पुल पार करने से
पुल पार होता है
नदी पार नहीं होती,
नदी में धंसे बिना
नदी में धंसे बिना
पुल का अर्थ भी समझ में नहीं आता
~ नरेश सक्सेना
हिंदी साहित्यिक जनमंच retweeted
वसुधा का नेता कौन हुआ?
भूखण्ड-विजेता कौन हुआ?
अतुलित यश क्रेता कौन हुआ?
नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?
जिसने न कभी आराम किया !
विघ्नों में रहकर नाम किया !
~ राष्ट्र कवि दिनकर
@RamdhariDinkar_
@MahakaviDinkar #modijibirthday
"लेक्चर का मज़ा तो तब है जब सुननेवाला भी समझे कि यह बकवास कर रहा है और बोलनेवाला भी समझे कि मैं बकवास कर रहा हूंँ।"
~ श्रीलाल शुक्ल ( उपन्यास "राग दरबारी* से)
हिंदी साहित्यिक जनमंच retweeted
तुम्हारी चालाकी ही तुम्हारा बंधन है;
जो सरल है‚ वो स्वतंत्र है।
➡️ आचार्य प्रशांत
हिंदी साहित्यिक जनमंच retweeted
पिता कभी नहीं कहते
मेरे पास पैसे नहीं हैं
माँ ने कभी नहीं कहा
मेरी तबियत खराब है
मैंने कभी नहीं कहा
आज खाने में नमक कम है
शायद सच ना बोलने से
दुनिया थोड़ी सुंदर बनी रहती है
कविता कभी किसी से नहीं कहती
पृथ्वी वासनाओं का सुंदर विस्तार है
मन कभी अपने गुण नहीं बताता
आत्मा कभी नहीं कहती
मोक्ष मन को मिली भिक्षा है
उसकी उपलब्धि नहीं
फूल कभी नहीं बताते
उनके चेहरे पर खिला रंग
उनका लहू है
जो तितलियों के काटने से बहा है
किसान कभी नहीं बताते
खेती करना उनकी मज़बूरी है
और किसी दिन मज़बूर होकर
छोड़ देंगे खेती
सुंदर इमारतें कभी नहीं बताती
उन्होंने पीया है मजदूरों का गाया गीत
और कोई मोल नहीं दिया उसका
पानी कभी नहीं बताता
उसकी नमी
पहाड़ों के हृदय से लिया गया उधार है
सड़कें कभी नहीं बताती
इन पर चलकर बस हम यात्रा नहीं करते
पृथ्वी भी पहुँचती रहती है कहीं
हमारे साथ चल कर
बहुत दूर आ गई है पृथ्वी
अब लौटना चाहती है
मगर लौट नहीं सकती
लोग इसे सभ्यता का विकास कहते हैं
हमारी देह
अनंत यात्राओं का वृतांत है
हमारी आंखें कुआं हैं
जो हमारे पूर्वजों ने
पानी की खोज में खोदा था
हमारे आंसू
समुद्र मंथन से निकला अमृत है
मगर हमारे पूर्वज अब तक अतृप्त
वो तमाम पत्थर
जिन्हें हम ठोकर मार कर आगे बढ़ जाते हैं
उनके भीतर से निकला है अग्नि का सूत्र
वो नहीं बताती अपना दुःख
कि दुनिया में कितनी आग है
कितनी कम है रौशनी मगर
क्या तुम्हारे आंचल ने तुम्हें कभी बताया है
कितने युद्ध लड़े गए
कितने लोग शहीद हुए
बांटे गए कितने देश
कपास की सियासत में
हां ! तुम्हारा आंचल
एक युद्ध का विराम चिन्ह है
मैं इसे ओढ़ कर
एक अनंत निद्रा में लीन हो जाऊंगा
मृत्यु कोई उपलब्धि नहीं है
ना कोई प्राप्ति
ना कोई संदेश है ना उपदेश
कोई विशिष्टता नहीं है इसमें
मृत्यु एक सूक्ति है
जिसे हम जीते जी न सुनते हैं ना पढ़ते हैं
इसीलिए कि दुनिया थोड़ी सुंदर लगती रहे
- निरंजन कुमार






















