त्राण retweeted
तुम तो जानते हो,
कितनी ही सड़के पहुंचती है
मेरे शहर तक,
तुम
कोई भी रास्ता
चुन सकते हो
प्रेम में!!
~श्रुतिका साह
त्राण retweeted
मुस्कुराते हुए किवाड़ खोलती है,
फिर उसी बन्द होते किवाड़ से सटकर
बिदक बिदक कर अकेली रोती है जिंदगी;
ये दोगली है
और
तुम पूछते हो मायने इसके!!
~श्रुतिका साह 🍁
त्राण retweeted
सभी जानते हैं,
कपड़े उतारकर फेकें गए हैं
बदन से;
कुछ एक हैं जो जानते हैं,
बदन भी उतारकर फेक दिया गया है
रूह से!!!
~ श्रुतिका साह 🌻
त्राण retweeted
जिस्म की तलाशियां लेते हाथ,
एक वक़्त बाद जिस्म से उतर
दिमाग पर चढ़ जाते हैं,
उन हाथों का भार इतना होता है
कि कई सालों बाद भी लिखना चाहो तो
रूह हल्की और जिस्म बोझ लगने लगता है!!
श्रुतिका साह 🌻
त्राण retweeted
सुनो लड़कियों,
प्रेम को जटिल मत बनाओ
अपने रोते हुए प्रेमी को आँचल का आसरा देने जितना सरल है प्रेम!!
~श्रुतिका साह/@shrutika_ojos
त्राण retweeted
ये लोग जो किराए में कमरा देते वक़्त पूछ्ते हैं,
ये अस्पतालों में खून लेते वक़्त क्यों नहीं पूछ्ते पूरा नाम!!
~श्रुतिका साह
त्राण retweeted
छले जाने के बाद भी जिनमें बचा रहा प्रेम,
उन्होंने चुनी दफ्तर में खिड़की के पास वाली जगह अपने लिए!!!
~ श्रुतिका साह (@shrutika_ojos ) 🍁
त्राण retweeted
जब आप प्रेम में होते हैं, तब आपको उसका लिबास देखकर महसूस होता है,
कि,
रंग भी बोलते हैं!!
~ श्रुतिका साह 🖤
त्राण retweeted
बड़े बड़े किस्से मत सुनाओ मोहब्बत के,
पहले ये बताओ,
कभी उसके शहर सिर्फ इसलिए गए हो
क्योंकि वो उसका शहर है,
बताओ?
श्रुतिका साह 🌻
त्राण retweeted
सुनो घर बनाना,
पर इतने बड़े कमरे कभी मत बनाना,
कि
तुम्हारी बच्चियां किसी रिश्तेदार की भुजाओं में कैद हों,
और
बेबस होकर चीखें
मदद को,
और
बगल से सटे कमरे में तुम हो,
मगर
चीख ही ना सुन सको,
सुनो घर को घर बनाना,
पर..
वास्ता खुदा का,
इतने बड़े कमरे मत बनाना!!
~श्रुतिका साह 🌻
त्राण retweeted
ये लोग अपनी कहानियाँ लिए इतनी तेज़ कैसे भागे जा रहें है?
एक मैं हूँ,
अतीत थाम लूँ तो चल भी नहीं पा रहीं हूँ!!
~श्रुतिका साह 🌻
त्राण retweeted
कुछ लोग बादलों की तरह आते हैं,
और
मोहब्बत का इजहार करते हैं गरजते हुए,
ये गर्जने नहीं पसंद मुझे,
जो बड़ी जल्दी आ जाया करती हैं,
तुम अगर आना चाहो तो वक़्त लेना
मुझे बारिशे पंसद हैं,
मेरी जां!!
~श्रुतिका साह 🌻
त्राण retweeted
उफ्फ ये फिजिक्स-विजिक्स
वेग-आवेग
ये कम्प्यूटर-वम्प्यूटर,
प्रोग्रामिंग-वोग्रामिंग
ये तर्क-वितर्क
और
वाद-विवाद की बातें
तो
फ़लसफ़ा वगैरह हैं,
पर सुनो......
तुम पर साहित्य-वाहित्य खूब जचता है!!
श्रुतिका साह/@shrutika_ojos
त्राण retweeted
__________________
जानते हो एक वक़्त ऐसा आएगा,
आपका संवाद करना
इतना सरल और सभ्य हो जाएगा,
जितनी सभ्य होती है कविताएँ
और
जितना सरल होता है साहित्य!!
~ श्रुतिका साह 🌻
त्राण retweeted
उसकी आवाज़ इस कदर खूबसूरत है,
कि मैंने चाहा
वो मेरी कविताओं को आवाज़ दे!!
श्रुतिका साह/ @shrutika_ojos
(मार्च २०२२)
त्राण retweeted
हम सभी हैं दोषी;
युद्ध हो रहें हैं क्योंकि
प्रेम करना
हमारी नजरों में अश्लील था!!
हथियार उठाए जा रहें हैं
क्योंकि
गुलाब हाथों में उठाना
बेवकूफी सा था
हमारी नजरों में!!
नफरतें उबाल मार रहीं हैं
क्योंकि
इंसा, इंसा कहाँ था हमारी नज़रों में!!
श्रुतिका साह/@shrutika_ojos
त्राण retweeted
कभी घुटनों पर
चोट लग जाना
नैसर्गिक है;
फिर..
अधीर होकर घुटने टेकने वालोंं के
घाव पर कुंदन चढ़ जाने का
कोई प्रमाण नहीं होता!!
चलते हुए यूँ ही गिर जाना
तो नैसर्गिक है;
फिर..
गिरने की डर से
सहज रास्ता चुनने वालोंं की
उठ सकने की
कहानियाँ नहीं होती
मेरी जां!!
श्रुतिका साह
फरवरी २०२२ – at Naini Tal, India








