zingabad (@zingabad) header
zingabad (@zingabad) profile picture

virality se pehle vitality! | gen z • ground reports • podcasts • explainers • documentaries • entertainment • food • travel

Joined October 2025
Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)
रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली आयोजित हो रही है. इस रैली में विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं. ज़िंगाबाद की इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए रामलीला मैदान का ताजा माहौल, कितनी भीड़ जुटी है और कैसी हैं रैली की तैयारियां. @INCIndia #INDIABlock #RamlilaMaidan #DelhiRally
47
दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपये महंगा राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,810 रुपये से बढ़कर 2,820 रुपये हो गई है. इसका इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में किया जाता है. इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इसकी कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. #LPGPrice #Delhi #GasCylinder
20
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होने के लिए SFI का मार्च दिल्ली में SFI के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सूरजीत भवन से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला. वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में INDIA ब्लॉक की महारैली में शामिल होने पहुंचे. @INCIndia #SFI #INDIABlock #Delhi
57
'रैली में आएं, दिल्ली के व्यापारियों से खरीदारी भी करें' दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली विपक्ष की महारैली को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई है. उनका कहना है कि त्योहारों के सीज़न में रैली से कारोबार प्रभावित हो सकता है. व्यापारियों ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से रैली टालने की अपील भी की थी. इस बीच, रैली से कुछ घंटे पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रैली में शामिल होने दिल्ली आ रहे लोगों से स्थानीय व्यापारियों की मदद करने की अपील की. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, 'कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं. त्योहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं कि जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वे यहां के व्यापारियों की मदद करें.' उन्होंने आगे कहा, 'प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी-सी खरीदारी भी कीजिए- व्यापारियों का फ़ायदा हो जाएगा.' #IndiaBlocRally #RahulGandhi #RamleelaMaidan
49
INDIA ब्लॉक की महारैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम को देखते हुए मौके पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. @INCIndia #INDIABlock #Delhi #Security
99
विपक्ष की रैली की तारीख़ पर बीजेपी ने उठाए सवाल, अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस को घेरा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं के विरोध में महारैली कर रहे हैं. इस बीच बीजेपी ने रैली की तारीख़ को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं. केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि विपक्षी दलों के कुछ घटक भी 1 नवंबर को रैली आयोजित करने के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि इस दिन को दिल्ली में 1984 के सिख-विरोधी हिंसा की घटनाओं के संदर्भ में याद किया जाता है. #ArjunRamMeghwal #RahulGandhi #IndiaBloc
49
INDIA गठबंधन की रैली के चलते दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी रामलीला मैदान में आज होने वाली रैली के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मध्य दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे. ऐसे में वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट देखने की सलाह दी गई है. @dtptraffic #DelhiTraffic #INDIABlock #DelhiPolice
78
दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का मार्च 1 नवंबर को रामलीला मैदान में विपक्षी INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली होगी. वहीं, बीजेपी भी विरोध मार्च निकालने की तैयारी में है. विपक्षी गठबंधन का मार्च दोपहर 12 बजे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस चौराहे से शुरू होकर रामलीला मैदान पहुंचेगा, जहां गठबंधन के नेता जनसभा को संबोधित करेंगे. दोनों कार्यक्रमों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. @INCIndia #INDIABlock #BJP #Delhi
68
आंध्र प्रदेश पर मंडरा रहा एक और चक्रवात का खतरा चक्रवात अर्नब के कुछ ही दिनों बाद बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र तेज होकर चक्रवात ‘मुरसु’ बन सकता है. इसके 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना जताई गई है. #CycloneMurasu #AndhraPradesh #IMD
48
'वैश्विक संकट के बीच भारत की एकता सबसे बड़ी ताकत' गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया के कई देशों में युद्ध चल रहे हैं और बड़ी अर्थव्यवस्थाएं मुश्किलों का सामना कर रही हैं. सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है. ऐसे समय में भारत की एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है, जो उसे इन चुनौतियों से बाहर निकाल सकती है. #narendramodi #gujarat #india
64
अमित शाह चंडीगढ़ पहुंचे, 258 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ पहुंच गए हैं. वे कल 258 करोड़ रुपये की कई विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. #amitshah #chandigarh #development
94
अब्दुल्ला आजम ने पिता की 10 साल की सजा पर उठाए सवाल अब्दुल्ला आजम ने अपने पिता आजम खान को मिली 10 साल की सजा पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार के साथ अन्याय हुआ है. अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले कई सालों से उन्हें बेइज्जती और जिल्लत झेलनी पड़ रही है और उनके पास कोई अधिकार नहीं बचा है. #abdullahazam #azamkhan #samajwadiparty
56
कांग्रेस की 'मॉक पार्लियामेंट' पर बीजेपी का निशाना बीजेपी ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर लोकतंत्र के स्तंभों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया. पार्टी ने कहा कि विपक्ष असली संसद में हंगामा करता है, कामकाज नहीं होने देता और अब मॉक पार्लियामेंट कर रहा है. बीजेपी ने इसे विपक्ष का दिखावा बताते हुए निशाना साधा. #bjp #congress #indiabloc
56
गढ़वाल की संस्कृति और विरासत को मंच दे रही सरकार: CM धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कहा कि इस आयोजन के जरिए गढ़वाल की संस्कृति और विरासत को एक मंच मिल रहा है. उन्होंने इसके लिए अखिल गढ़वाल सभा को बधाई दी और कहा कि उनकी सरकार भी इस काम में पूरा सहयोग कर रही है. #pushkarsinghdhami #uttarakhand #dehradun
64
'जाएं तो जाएं कहां?', कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल INDIA गठबंधन के प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि पिछले 12 सालों से उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में उनके मुद्दों पर बहस नहीं होती, चुनाव आयोग उनकी बात नहीं सुनता और राष्ट्रपति से भी कोई कार्रवाई नहीं होती. सिब्बल ने कहा कि कोर्ट में भी फैसले नहीं आते, ऐसे में वे अपनी बात लेकर कहां जाएं. #kapilsibal #congress #indiabloc
1
97
'हम इंसान नहीं, जानवर हैं', आजम खान के बेटे का छलका दर्द आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने परिवार के साथ हुए व्यवहार पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में उनके परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. अब्दुल्ला ने आजम खान को मिली 10 साल की सजा पर भी सवाल उठाए और कहा कि उनके परिवार के पास अब कोई अधिकार नहीं बचा है. #abdullahazam #azamkhan #samajwadiparty
1
96
नेताओं के लिए वाटरप्रूफ टेंट और जनता के लिए खुला आसमान! रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की बड़ी रैली की तैयारियों की असली तस्वीर देखिए. बारिश हो या धूप, पब्लिक को ही सब कुछ झेलना पड़ेगा, लेकिन नेता सुरक्षित टेंट में बैठेंगे. ग्राउंड जीरो से देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट. @INCIndia @RahulGandhi #Zingabad #Congress #RamlilaMaidan
64
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सपा नेता आजम खान को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें जेल भेजे जाने की प्रक्रिया होगी. #azamkhan #ed #enforcementdirectorat
78
सियासत से दूर, अपनी रोज़ी-रोटी की फिक्र! रामलीला मैदान में राहुल गांधी की बड़ी रैली की तैयारियों के बीच हमारी मुलाकात हुई एक ऐसे लड़के से, जिसे राजनीति और नेताओं से कोई मतलब नहीं है. उसे बस अपनी 900 रुपये की दिहाड़ी की चिंता है. देखिए ग्राउंड जीरो से आम आदमी की हकीकत दिखाती ये खास रिपोर्ट. #Zingabad #CongressRally #DelhiNews
60
खड़गे का आरोप- 'PM और गृह मंत्री के निर्देश पर काम कर रहे हैं CEC ज्ञानेश कुमार' दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 'पब्लिक इम्पीचमेंट' कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सीधे निर्देशों पर चुनाव आयोग चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि 7 महीने पहले विपक्ष के 193 सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में CEC को पद से हटाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उनके नोटिस खारिज कर दिए गए और उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. @kharge #Congress
53