Bheru (@BheruRlp) header
Bheru (@BheruRlp) profile picture
Surat Gujarat
Joined March 2020
Photo by Bheru (@BheruRlp)Photo by Bheru (@BheruRlp)Photo by Bheru (@BheruRlp)Photo by Bheru (@BheruRlp)Photo by Bheru (@BheruRlp)Photo by Bheru (@BheruRlp)Photo by Bheru (@BheruRlp)Photo by Bheru (@BheruRlp)Photo by Bheru (@BheruRlp)Photo by Bheru (@BheruRlp)
02 जुलाई 2026 को बाड़मेर एवं बालोतरा जिले के दौरे पर रहूंगा, जहां विभिन्न सामाजिक एवं पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लूंगा। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में व्याप्त असंतोष एवं चिंताओं के संबंध में जनभावनाओं को जानने का प्रयास करूंगा। साथ ही हिंदू एवं मुस्लिम समाज के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर श्रद्धा व्यक्त करूंगा, पार्टी परिवार के सदस्यों से मुलाकात करूंगा तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनूंगा।
95
327
53
1,571
82,926
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय राजधानी जयपुर में शासन सचिवालय के निकट स्थित योजना भवन के बेसमेंट से 2.31 करोड़ रुपये नकद और लगभग 1 किलो सोना बरामद हुआ, इसके बाद जांच हुई, ACB ने DOIT के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और ED ने भी इस मामले में अलग प्रकरण दर्ज किया,विपक्ष में रहते हुए BJP ने इस मामले को मुद्दा बनाते हुए कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाये मगर सत्ता में आते ही BJP इस मुद्दे पर मौन हो गई | मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से पूछना चाहता हूं कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने इस मामले को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रतीक बताया था मगर सत्ता में आने के बाद आपकी सरकार इस मामले को लेकर खामोश क्यों है ? प्रदेश की जनता सरकार से यह जानना चाहती है कि - इस नकदी और सोने का असली मालिक कौन था ? इसके पीछे कौन-कौन लोग थे ? जांच आखिर किस निष्कर्ष तक पहुंची ? भाजपा सरकार बनने के बाद इस मामले पर सन्नाटा क्यों छा गया ? भाजपा सरकार ने आखिरकार किन लोगों को बचाने के लिए इस मामले में चुपी साध ली ? @dir_ed @RajCMO
51
380
17
1,158
45,029
नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में आरएलपी नेता श्री प्रभाती लाल जाट की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों का पार्टी की विचारधारा, जनहित और जनसंघर्ष की राजनीति में विश्वास जताने के लिए हार्दिक स्वागत एवं आभार। आप सभी ने पार्टी सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल की नीतियों और उनके एजेंडे को घर- घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया | @hanumanbeniwal
3
88
1
562
17,761
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी के निर्देशानुसार दिनांक 25 जून, 2026 को प्रातः 11:00 बजे प्रदेश आरएलपी कार्यालय, जयपुर में राज्य के सभी संभाग प्रभारी, जिला प्रभारीगण एवं सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के बीएलए-1 की आवश्यक बैठक आयोजित की गई है। सभी जिला प्रभारीगण एवं बीएलए-1 को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने-अपने जिले एवं विधानसभा क्षेत्रों से बीएलए-2 तथा बूथ प्रबंधन समितियों की सूची साथ लेकर आएं। साथ ही प्रत्येक जिले एवं विधानसभा क्षेत्र से आरएलपी के 15 वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सूची उनके संपूर्ण बायोडाटा सहित तैयार करके लानी है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक जिले से 5 प्रवक्ताओं/वक्ताओं की सूची भी तैयार कर साथ लानी है। उक्त महत्वपूर्ण बैठक में श्री हनुमान बेनीवाल जी आप सभी से वन-टू-वन चर्चा करेंगे, जिसमें आगामी पंचायतीराज चुनाव एवं पार्टी संगठन विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर पार्टी की रणनीति तैयार की जाएगी। अतः उक्त बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है। अत: राज्य के सभी संभाग प्रभारी, जिला प्रभारीगण एवं सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के बीएलए-1 की उपस्थिति इस बैठक में अनिवार्य है |
7
134
5
488
6,735
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से पूछना चाहता हूं कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ डालना ही अच्छे दिन है ? गांवों में प्रति परिवार से सालाना ₹1200 तक टैक्स वसूलने और लक्ष्य पूरा नहीं होने पर पंचायतों के बजट में 20% कटौती की तैयारी बेहद चिंताजनक है। आज गांव का किसान महंगी खेती, बढ़ती लागत, बेरोजगारी और महंगाई और कर्जे की मार झेल रहा है। ऐसे समय में सरकार विकास के लिए संसाधन जुटाने के बजाय ग्रामीण परिवारों की जेब पर नया बोझ डालना चाहती है। गांवों का विकास सरकारों की संवैधानिक जिम्मेदारी है। यदि पंचायतों को धन की आवश्यकता है तो केंद्र और राज्य सरकारों को अपने बजट से पर्याप्त सहायता देनी चाहिए लेकिन ग्रामीणों पर नए टैक्स थोपना पूर्ण रूप से अनुचित है | यह फैसला केवल टैक्स का नहीं, बल्कि गांवों की आर्थिक आज़ादी और सम्मान का सवाल है। जिस ग्रामीण भारत ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया, उसी ग्रामीण भारत को अब राजस्व का साधन बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध करती है | @PMOIndia @RajCMO @RLPINDIAorg
42
323
12
1,055
26,898
मुझे नागौर व बीकानेर संसदीय क्षेत्र के नागरिकों के साथ यह जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत सरकार के सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री @nitin_gadkari जी ने नागौर से बीकानेर तक राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन करने के लिए 1360 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है | यह मार्ग दो लेन से चार लेन (फोर लेन) सड़क में विकसित होने से आवागमन सुलभ होगा व आम जन को इससे लाभ मिलेगा | मैं माननीय गडकरी को मेरी इस मांग पर स्वीकृति जारी करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हुं | @OfficeOfNG @MORTHIndia @NHAI_Official
44
262
11
1,292
25,209
पिछले दिनों भाजपा को हनुमान सेना ने आयना दिखाया था, इसी हनुमान सेना को और अधिक मजबूत बनाना है, इसी कड़ी में निम्न जिलों से जुड़े हुए हनुमान सेना के योद्धा मुझे अपने व्हाट्सप्प नंबर और जिला लिखकर मेसेज करे.... अजमेर अलवर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर......! अन्य जिलों वाले इस पोस्ट को रिपोस्ट और शेयर करके आगे पहुंचाए 🙏🔰❤️ @hanumanbeniwal @NarayanBeniwal7
34
154
3
577
4,706
उधर से मुर्ख रिपोर्ट करवा रहे है और इधर से हनुमान सेना के योद्धा रिपोस्ट पें रिपोस्ट कर रहे है... इसलिए मुकाबला नहीं कर पाओगो मूर्खो...... #राजस्थान_का_CM_मुर्खाधिराज
37
617
26
1,071
10,324
सड़क पर सरकार की हवा टाइट कर रहे है हनुमान बेनीवाल और उनकी सेना । ट्विटर पर तहलका मचा रहे है सोशल मीडिया के योद्धा । #हनुमान_का_जयपुर_कूच
18
41
4
110
1,060
बीजेपी के official ट्विटर Handel रात को 12 बजे के बाद ट्वीट करने पर मजबूर हो जाए तो समझ लेना तीर निशाने पर लगा है #हनुमान_का_जयपुर_कूच
5
13
1
25
296
RIICO एवं औद्योगिक परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण के विरोध में, संतों की पावन स्थली के अवाप्तीकरण तथा सरकार की प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना से होने वाली हजारों पेड़ों की कटाई के विरोध में कल दिनांक 27 मई 2026 को दोपहर 12:15 बजे से जयपुर जिले के भैराणा धाम में आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत में आप अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर संत समाज के पावन स्थान को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी आवाज बुलंद करें | राजस्थान की संत परंपरा, गौ-सेवा और पर्यावरण संरक्षण की पहचान रहे जयपुर जिले का यह भैराणा धाम सैकड़ों वर्षों से न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि पशु-पक्षियों, वन्य जीवों और पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण आधार रहा है। राजस्थान की भाजपा सरकार ने जनभावनाओं, धार्मिक आस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण को नजरअंदाज करके जिस तरह यहां औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का जो निर्णय लिया है, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी उस निर्णय के खिलाफ मजबूती से संतो के साथ खड़ी है | #RLP_बचाएगी_भैराणाधाम
198
828
145
2,494
30,320
भैराणा धाम की पावन धरा पर आज हनुमान बेनीवाल जी किसानों की आवाज, युवाओं की उम्मीद और राजस्थान की असली लड़ाई का प्रतीक बनकर खड़े हैं। हनुमान जी की तरह अटल, निडर और समर्पित! बेनीवाल साहब किसान के आंसू पोंछने वाले, युवा का भविष्य संवारने वाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आवाज हैं। 27 मई को भैराणा धाम में उनका साथ देना सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजस्थान की आत्मा को बचाने का संकल्प है! जो भी भैराणा धाम पहुंच रहा है या पहुंच सकता है — आओ, एकजुट होकर दिखा दें कि राजस्थान अब जाग चुका है! “पर्यावरण की रक्षा, युवा का भविष्य, राजस्थान की गरिमा” ये नारा अब सिर्फ शब्द नहीं, आंदोलन बन चुका है। हनुमान बेनीवाल जी को पूरा समर्थन! जय किसान! जय जवान! जय राजस्थान! 🇮🇳 🔥 #हनुमान_बेनीवाल 🔥 #भैराणा_धाम 🔥 #किसान_एकता 🔥 #RLP
रात को आना कभी यहाँ पर पक्षी रोते है, इतने मोर रोते है.... उनका आशियाना विकास के नाम पर छीन लिया गया.... 27 मई को आप सभी प्रदेशवासी इन बेज़ुबान और बेघर हुए प्राणियों की आवाज़ बनने जरूर पधारना 🙏 @hanumanbeniwal
3
41
1
152
1,985
Trend alert🚨 🔰 हनुमान सेना के योद्धाओं के लिए....❤️✌️ आज शाम 6 बजे के बाद समय निकाल कर दिए गए हैशटैग पर अधिक से अधिक पोस्ट करे और अधिक से अधिक संख्या में कल जयपुर पहुँचने की अपील करे.....! हैशटैग - #RLP_बचाएगी_भैराणाधाम समय - शाम 6 बजे से........! @hanumanbeniwal
3
72
2
184
1,554
आज राजस्थान उच्च न्यायालय की डिविजन बैंच ने एसआई भर्ती -2021 को लेकर RPSC में बतौर सदस्य की जाने वाली राजनैतिक नियुक्तियों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए जिन RPSC सदस्यों पर आरोप लगे है उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर जो बात कही है वो RPSC पुनर्गठन की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा किए गए आंदोलन व लगातार इस संदर्भ में की जा रही मांग की तरफ सकारात्मक कदम है | राजस्थान सरकार को न्यायपालिका की इन टिप्पणियों को गंभीरता से लेने की जरूरत है | विगत 20-25 वर्षों की सरकारों द्वारा स्वार्थ सिद्ध करने के लिए RPSC में की गई राजनैतिक नियुक्तियों ने इस पवित्र संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाई और RPSC में भ्रष्टाचार की जड़ो को गहरा किया है | राजस्थान सरकार को अब RPSC पुनर्गठन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करना चाहिए | @RajCMO
41
477
7
2,117
28,913
खींवसर के भाजपा विधायक सहित राजस्थान विधानसभा के तीन विधायकों द्वारा विधायक निधि से राशि स्वीकृत करने के एवज में रिश्वत / कमीशन लेने से जुड़े मामले को आज लोक सभा के शून्य काल में उठाया और केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए ऐसे भ्रष्ट आचरण में संलिप्त विधायकों को बर्खास्त करने की मांग की क्योंकि इन विधायकों ने न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाई है, बल्कि जनता के विश्वास को भी गहरा आघात पहुंचाया है | विधायक निधि जारी करने के एवज में रिश्वत लेने और कमीशन लेने के खेल को समाचार पत्र ने तथ्यों और सबूतों के साथ प्रकाशित किया ,चैनलों ने भी उस स्टिंग को दिखाया, जिसमे भाजपा के एक विधायक ने तो स्टिंगर से दस लाख रूपये घर बुलाकर रिश्वत के रूप में लिए | जनता विधायकों और सांसदों को अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनती है ताकि हम उनके अधिकारों की रक्षा करें और उनके हितों के लिए कार्य करें,लेकिन जब जनप्रतिनिधि स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र की नींव को कमजोर करता है ऐसे में यदि ऐसे आचरण पर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह संदेश जाएगा कि भ्रष्टाचार को सहन किया जा सकता है। मैने सदन में कहा कि प्रधानमंत्री जी कहते है कि न खाऊंगा न खाने दूंगा मगर जब उनकी पार्टी के विधायक के ऐसे कृत्य सामने आते है और उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती है पीएम की मंशा पर जनता सवालिया निशान खड़ा करती है |
23
338
14
1,583
23,429
भावेश गोदारा …गुढामलानी से ✅❤️ आज दसवी का परिणाम आया है ..जब तक भावेश ने दसवी के तीन पेपर दे दिए थे तब सबकुछ ठीक था ..क्यूंकि घर की चौघट पर पिता का आशीर्वाद था ..चौथे पेपर तक आते आते वो स्नेह और करुणा वाले हाथो ने एक पल में दूरी बनाली वो पिता का साया जिस के नीचे हर कोई पलना चाहता है वो अब टूट चुका था ..पिता का हार्ट अटैक के बाद जिस बल्ब के नीचे भावेश पढ़ता था उसके नीचे रोना धोना और मातम बिखरा हुआ था ..पर सपने और जज़्बे को भला कौन हरा पाया है ..उसी दुख की घड़ी में बाक़ी के तीन पेपर दिए ..सोने से कुंदन बनके आज 97.67% अंक लेके आके ये साबित करके संघर्ष ,हिम्मत और पिता की सच्ची श्रद्धांजलि लिख दी ऐसे होनहार बेटे को नमन ❤️✅
38
158
3
1,444
59,469
आज राजस्थान की पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया, इस परियोजना की संशोधित समेकित डीपीआर भी राजस्थान ने केंद्र सरकार को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत कर दी है, लेकिन केंद्र के स्तर से अभी तक अंतिम स्वीकृति और वित्तीय संरचना को लेकर स्पष्टता नहीं है जबकि राजस्थान की बीजेपी सरकार के नेता हर रोज डबल इंजन सरकार होने के भाषण देते रहते है, मैंने आज लोक सभा में नियम 377 के अंतर्गत लोक सभा में यह मामल उठाकर इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने तथा केन-बेतवा परियोजना की तर्ज पर केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय सहयोग प्रदान करने की मांग उठाई ताकि केंद्र की मंशा स्पष्ट हो सके कि इस परियोजना को लेकर अब केंद्र का क्या रुख रहेगा क्योंकि केवल MOU करना किसी मांग का समाधान नहीं होता |
3
85
454
6,716
कल लोक सभा में मैंने चितौड़गढ़ सहित मेवाड़ क्षेत्र में अफीम उत्पादक किसानों की समस्या को लोक सभा में उठाया , नारकोटिक्स विभाग द्वारा किसानों को अनावश्यक रूप से वहां परेशान किया जा रहा है जिसके संदर्भ में मैने वित्त मंत्री जी का ध्यान आकर्षित किया और आज सदन में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने उसका जवाब भी दिया | मेरा सदैव प्रयास रहता है कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से सरकार के समक्ष रख सकूं |
25
242
9
1,651
26,995
किसी नेता की ऐसी वीडियो हो तो लाओ भाइयों । हनुमान बेनीवाल जी ❤️‍🩹 #मोदी_पर्ची_वापिस_लो
5
69
6
285
3,103
पिछलें 5 घंटे से 2 लाख+ ट्वीट के साथ #मोदी_पर्ची_वापिस_लो हैस्टैग No.1 पर ट्रेंड कर रहा है , उम्मीद है राजस्थान के तथाकथित निष्पक्ष पत्रकार ये देख पा रहे है ।
18
139
9
283
5,606