
|| किसान पुत्र || पोस्ट और RP मेरे निजी विचार है || My leader My pride @Hanumanbeniwal । Proud to Be 101 ♥️।
lachharsar, Ratangarh
Joined October 2017
- Tweets59.4K
- Following4.1K
- Followers28K
- Likes129K
MP Saharan retweeted
कल रात्रि में मांगयावास,जयपुर की इंजीनियर्स कॉलोनी में स्थित सियाराम पैराडाईज में श्री मन्नालाल जी कुलरिया के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ |
MP Saharan retweeted
दूदू-मालपुरा स्टेट हाईवे पर कल हुए भीषण सड़क हादसे में खुड़ियाला गांव निवासी देशराज सारण, ललिता जाट एवं किस्मत जाट की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में दो सगी बहनों सहित तीन लोगों की जान चली जाना मन को व्यथित करने वाला है। वहीं एक युवती के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार भी चिंताजनक है।
इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।
प्रदेश में लगातार बढ़ते सड़क हादसे और उनमें हो रही जनहानि बेहद चिंताजनक है।
MP Saharan retweeted
राजस्थान के पाली जिले के बांगड़ अस्पताल से सामने आई तस्वीरें बेहद शर्मनाक और चिंताजनक हैं। अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों के पैरों को चूहे कुतर रहे हैं, वार्डों में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं और मरीजों की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में है।
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कोटा, जोधपुर, जयपुर और सीकर के अस्पतालों से भी पूर्व में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सरकार और चिकित्सा विभाग ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया।
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीज इलाज और जीवन की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन वहां उन्हें गंदगी, अव्यवस्था, असुरक्षा और लापरवाही का सामना करना पड़ रहा है। आखिर अस्पतालों में तैनात सुरक्षा एजेंसियां, अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा विभाग अपनी जिम्मेदारी कब निभाएंगे ?
सरकार विज्ञापनों और प्रचार में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के दावे तो खूब करती है, लेकिन धरातल पर मरीजों को बुनियादी स्वच्छता और सुरक्षा तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से प्रश्न है की आखिरकार इन अव्यवस्थाओं से कब सुधार होगा ?
आखिरकार कब तक प्रदेश के गैर- जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी तय होगी ?
@RajCMO
MP Saharan retweeted
प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल है, भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में नाकाम नजर आ रही है -
राजस्थान के पाली जिले के बांगड़ अस्पताल से सामने आई तस्वीरें बेहद शर्मनाक और चिंताजनक हैं। अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों के पैरों को चूहे कुतर रहे हैं, वार्डों में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं और मरीजों की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में है।
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कोटा, जोधपुर, जयपुर और सीकर के अस्पतालों से भी पूर्व में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सरकार और चिकित्सा विभाग ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया।
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीज इलाज और जीवन की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन वहां उन्हें गंदगी, अव्यवस्था, असुरक्षा और लापरवाही का सामना करना पड़ रहा है। आखिर अस्पतालों में तैनात सुरक्षा एजेंसियां, अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा विभाग अपनी जिम्मेदारी कब निभाएंगे ?
सरकार विज्ञापनों और प्रचार में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के दावे तो खूब करती है, लेकिन धरातल पर मरीजों को बुनियादी स्वच्छता और सुरक्षा तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से प्रश्न है की आखिरकार इन अव्यवस्थाओं से कब सुधार होगा ?
आखिरकार कब तक प्रदेश के गैर- जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी तय होगी ?
@RajCMO
MP Saharan retweeted
आज प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र हिन्दुस्तान टाइम्स में प्रकाशित जुलाई-सितंबर 2026 की सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान शहरी बेरोजगारी के मामले में देश के 22 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश की शहरी बेरोजगारी दर 10 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 6.8 प्रतिशत है। इससे भी चिंताजनक स्थिति महिलाओं की है, जिनमें शहरी बेरोजगारी दर 12.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने और प्रदेश में औद्योगिक विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल उलट नजर आ रही है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp पूछना चाहता हूं कि आखिर युवाओं को रोजगार देने के वादों का क्या हुआ ? प्रदेश में नए उद्योग, निवेश और रोजगार के अवसरों को लेकर किए जा रहे दावों का लाभ राजस्थान के युवाओं को कब मिलेगा ? आखिर कब तक हमारे युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर रहेंगे ?
राजस्थान को केवल घोषणाओं, विज्ञापनों और निवेश सम्मेलनों की नहीं, बल्कि धरातल पर रोजगार सृजन करने वाली ठोस नीतियों की आवश्यकता है।
@htTweets @RLPINDIAorg
MP Saharan retweeted
बाड़मेर जिले के अर्जुन की ढाणी, नौखड़ा (आडेल) में वीर शिरोमणि लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के सर्किल को देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने की घटना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज करोड़ों लोगों की आस्था, श्रद्धा और गौरव के प्रतीक हैं। उनके नाम से जुड़े स्मारक को नुकसान पहुंचाना जनभावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है।
सरकार तत्काल इस घटना की जांच करवाकर दोषियों को तत्काल चिह्नित करें और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें |
मैंने प्रकरण संज्ञान में आने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की है |
जय वीर तेजाजी महाराज! 🙏
@PoliceRajasthan
MP Saharan retweeted
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले तथा निष्पक्षता, निर्भीकता और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं |
#राष्ट्रीय_प्रेस_दिवस #NationalPressDay2026
MP Saharan retweeted
मेरे भी तेरे से ये सवाल है।
राजस्थान की जनता और युवाओं के मन का सब से बड़ा और जरूरी सवाल — क्या पेपर लीक की सही जांच करवाने के लिए हनुमान बेनीवाल, किरोड़ी लाल मीणा जी आमरण अनशन पर बैठेंगे?
— वैसे SI भर्ती की जांच जब अशोक गहलोत के घर तक पहुंची थी तो भर्ती की जांच प्रभावित करवाने के लिए अशोक गहलोत ने भर्ती रद्द करवाने हेतु किस आदमी को धरने पर बैठाया था?
— उस धरने की फंडिंग, दरी से लेकर कुर्सी टेंट तक, कौन से नेता कर रहे थे, उन नेता जी का अशोक गहलोत जी से किस प्रकार का रिश्ता है!
— SI भर्ती रद्द करवाने के लिए हुए धरने से पहले और प्रर्दशन के दौरान धर्मेंद्र राठौड़ से कौन सा नेता कहां कहां पर मिला था!
जो जांच सीधे अशोक गहलोत के घर में पहुंच चुकी थी, गहलोत के PSO जैसे लोग पकड़े जा चुके थे, फिर जब SI भर्ती रद्द हुई तो क्या हुआ और आगे जांच क्यों नहीं हुई, असली पेपर चोर कौन है, ये जनता क्यों नहीं जान पाई?
क्या ये भर्ती रद्द करने वाला धरना प्रदर्शन किसी पेपर लीक सरदार को बचाने के लिए पूरी तरह से प्रायोजित प्रदर्शन था??
MP Saharan retweeted
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले तथा निष्पक्षता, निर्भीकता और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं |
#राष्ट्रीय_प्रेस_दिवस #NationalPressDay2026
MP Saharan retweeted
मेरे कुछ सवाल है डोटासरा जी और कांग्रेस के मेरे भाइयों से ?
@GovindDotasra @hanumanbeniwal @INCRajasthan
MP Saharan retweeted
अंडर-19 एशिया कप-2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पराजित कर खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, कोच एवं सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
युवा खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल, अदम्य साहस और टीम भावना से देश का मान बढ़ाया है।
आप सभी पर देश को गर्व है।
जय हिंद 🇮🇳
#MensU19AsiaCup #INDvsPAK #TeamIndia #Champions
जय जोहार !!
महान स्वतंत्रता सेनानी जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन व समस्त देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं |
#बिरसा_मुंडा #BirsaMundaJayanti
MP Saharan retweeted
महान स्वतंत्रता सेनानी जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन व समस्त देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं |
#बिरसा_मुंडा #BirsaMundaJayanti
MP Saharan retweeted
Hello @Khalbaali जिंदा है तो अब दे जवाब ।
MP Saharan retweeted
जयपुर के लोहामंडी स्थित 14 नंबर कट पर एक बार फिर तेज रफ्तार और बेलगाम ट्रेलर ने मौत का तांडव मचाया। पांच वाहनों को कुचलते हुए चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बात यह है कि इसी स्थान पर नवंबर 2025 में भी डंपर ने 14 लोगों को कुचल दिया था। इतने बड़े हादसे के बावजूद सरकार और जिम्मेदार प्रशासन ने कोई ठोस सबक नहीं लिया। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp पूछना चाहता हूं कि राजस्थान में सड़कें सुरक्षित नहीं, यातायात व्यवस्था लचर है और भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है। एक ही स्थान पर बार-बार हादसे होना सीधे तौर पर सरकारी व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है,आखिर सरकार कब संज्ञान लेगी ?
@RajCMO
MP Saharan retweeted
सपने में भी RLP, बोतल और बेनीवाल जी आ रहे है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर तमाम फर्जी नेताओं के....
@hanumanbeniwal
MP Saharan retweeted
कोटा जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले पोषाहार के गेहूं और चावल में 1 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक का गबन सामने आना बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला है। गुजरात की एक ठेकेदार फर्म ने छह महीने तक भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों से खाद्यान्न का उठाव किया, लेकिन बड़ी मात्रा में गेहूं और चावल जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने के बजाय बाजार में बेच दिया।
सवाल यह है कि क्या सिर्फ टेंडर निरस्त करने और ठेकेदार फर्म को ब्लैकलिस्ट करने से 1.65 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी खाद्यान्न चोरी की भरपाई हो जाएगी ?
आखिर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के हक के राशन की बंदरबांट क्यों हुई ? जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे ? इस पूरे खेल में ठेकेदार के साथ मिलीभगत करने वाले अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही कौन तय करेगा ? यह केवल सरकारी धन का गबन नहीं, बल्कि गरीब बच्चों के पोषण और उनके अधिकारों पर डाका है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग है कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच हो, दोषी ठेकेदार के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी तय हो, गबन की गई पूरी राशि की वसूली हो और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त आपराधिक कार्रवाई की जाए।
@RajCMO @zeerajasthan_
MP Saharan retweeted
आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में पंचायती राज चुनावों के चतुर्थ चरण का मतदान जारी है। मतदान समाप्त होने में 03.30 घंटे शेष हैं।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों से अपील है कि वे पूरी मुस्तैदी के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और यह सुनिश्चित करें कि पार्टी से जुड़ा एक भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रहे। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर एक वोट महत्वपूर्ण है।
बोतल के चुनाव चिन्ह पर अधिकाधिक मतदान करवाकर आरएलपी की मजबूती सुनिश्चित करें।
MP Saharan retweeted
राजस्थान की सीमाओं पर बंद हो चुके बॉर्डर चेकपोस्ट के नाम पर पिछले तीन वर्षों से कथित अवैध वसूली का जो मामला सामने आया है, वह बेहद गंभीर और चौंकाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतिदिन करीब 20 लाख रुपये की वसूली और तीन वर्षों में लगभग 200 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की गई।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से सीधा सवाल पूछना चाहता हूं कि आखिर किसके संरक्षण में यह पूरा वसूली तंत्र संचालित होता रहा ? सत्ता के संरक्षण और प्रशासनिक मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर इस तरह का संगठित खेल संभव नहीं है।
यह महज भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि राजस्थान की जनता और परिवहन कारोबारियों की जेब पर खुलेआम डाका डालने जैसा है।
मुख्यमंत्री जी! प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि 200 करोड़ रुपये के इस कथित वसूली कांड का असली सरगना कौन है? इस पूरे नेटवर्क को किन लोगों का संरक्षण प्राप्त था और अब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है?
प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी हैं, यह मामला उसकी एक बानगी है। यदि सरकार वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करती है तो इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच करवाकर दोषियों को बेनकाब करे और उनके राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षकों पर भी कठोर कार्रवाई करे।
@RajCMO @rpbreakingnews
























