Imran retweeted
मोदी जी के साथ संवाद में हरदीप पुरी बैरिकेड के उस पार खड़े हैं और उनके बगल में हाथ बांधकर आह्लादित खड़े प्रभु चावला जी @PrabhuChawla नमस्कारी पेश कर रहे हैं।
"सत्या हिंदी" के आशुतोष @ashutosh83B अपने पुराने संपादक को फिर से अपने शो पर बुलाकर पूछना चाहिए कि उन्होंने पार्टी में क्या क्या खाया? मोदी जी से क्या क्या बात की? हरदीप पुरी को क्या क्या कहा?
आज मैं एक बात समझ गया कि नेता हों, एक्टिविस्ट हों, पत्रकार हों किसी को बीजेपी या मोदी जी से परहेज नहीं है। किसी के लिए वो अस्पृश्य नहीं हैं। कोई इन्हें हिंदुस्तान में लोकतंत्र के खात्मे का गुनाहगार नहीं मानता।
हम जैसे कुछ बेवकूफ हैं जो नागरिक अधिकारों के सामूहिक क़त्ल ए आम, संवैधानिक अधिकारों की लहुलुहान स्थिति और पत्रकारिता के पतन व उसकी गणहत्या को देखकर रोते कलपते रहते हैं। एक दिन हम ऐसे ही मर जायेंगे।
Imran retweeted
अमेरिका में पत्रकार जिस तरह लाइन लगाकर राष्ट्रपति से सवाल कड़े पूछते हैं भारत में उसी तरह लाइन लगाकर पत्रकार प्रधानमंत्री के साथ सेल्फ़ी खिचवाते हैं।
Imran retweeted
Replying to @sampitroda @narendramodi
Not many know that PM Modi has a very purana naata with Sam ji. He disguised himself as Sam Pitroda to avoid arrest during emergency days.
Imran retweeted
अदाणी पावर लिमिटेड में 56 दिन से चल रहा धरना: अदाणी की हिन्दू कर्मचारियों पर अप्रत्यक्ष हिंसा — The Credible News thecrediblenews.in/article/a…
Imran retweeted
मोदी जी मीडिया से कह रहे हैं कि देश में एकता बढ़ाने वाले मुद्दों पर डिबेट करें।
तो देखिए अशोक श्रीवास्तव और दूसरे एंकर लिख तो ऐसे रहे हैं कि स्टूडियो में जाते ही हिंदू-मुस्लिम एकता पर डिबेट करने लगेंगे।
Imran retweeted
स्टूडेंट्स के खाने की थाली में ज़बरदस्ती संस्थान की (RSS वादी मैनेजमेंट) मर्ज़ी थोपना दख़लंदाज़ी है :
IIT में खाने को लेकर जातिगत भेदभाव और ‘छुआछूत’ के आरोप 🍳 🥘 🫕 🍲
🥘 IIT Bombay, IIT Delhi और IIT Kanpur सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में नवरात्रि और अन्य हिंदू त्योहारों के दौरान हॉस्टल मेस में नॉन-वेज भोजन पर प्रतिबंध लगाए जाने के आरोप सामने आए हैं.
🥘 कुछ हॉस्टलों में शाकाहारी और मांसाहारी छात्रों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है. कुछ जगहों पर नॉन-वेज भोजन नियमित मेन्यू से भी हटा दिया गया है.
🫕 छात्रों का आरोप है कि शुद्धता और स्वच्छता के नाम पर की जा रही ये व्यवस्थाएं वास्तव में जातिगत भेदभाव और छुआछूत को बढ़ावा देती हैं.
🫕 IIT Bombay के एक पूर्व छात्र ने आरोप लगाया कि 2023 में एक छात्र पर मेस में नॉन-वेज खाने के लिए ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया था.
🫕 IIT Kanpur में भी नवरात्रि के दौरान नॉन-वेज भोजन पर प्रतिबंध के खिलाफ छात्रों ने विरोध किया.
🍳 IIT Delhi के एक छात्र ने बताया कि 9 दिनों के त्योहार के दौरान नॉन-वेज भोजन पर रोक लगाई गई थी. यहां तक कि हॉस्टल के कमरों में अंडे छिपाकर रखने की जांच के लिए औचक निरीक्षण किए जाने का भी आरोप है.
🍳 जम्मू के एक केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी नॉन-वेज भोजन, यहां तक कि अंडों पर भी प्रतिबंध लगाए जाने का मामला सामने आया.
भोजन की व्यक्तिगत पसंद को धार्मिक शुद्धता, जातिगत श्रेष्ठता और कथित स्वच्छता के नाम पर नियंत्रित करना क्या उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार को संस्थागत रूप देना नहीं है?
Imran retweeted
सोनिया गांधी की किताब में सबसे दर्दनाक और सबसे छिपा हुआ खुलासा कैंसर वाली बात है।
ये बात उन्होंने सालों तक मीडिया से छिपाकर रखी थी। किसी को पता नहीं चलने दिया कि वो इस बीमारी से लड़ रही हैं।
किताब में सोनिया ने लिखा है, जब उन्हें पता चला कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है तो वो टूट गईं। कैंसर का नाम सुनते ही हर किसी के मन में सबसे पहले मौत का डर आता है, उनके मन में भी वही आया था।
पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। इलाज के लिए वो इटली गईं। मिलान के मशहूर डॉक्टर उम्बर्टो वेरोनेसी से सर्जरी करवाई।
सोनिया ने लिखा है, सर्जरी के बाद भी इलाज चलता रहा। बाद में रॉटरडैम में पैंक्रियाज की भी सर्जरी हुई।
ये दोनों इलाज...1/2
Imran retweeted
उन्होंने बहुत चुपचाप करवाए थे। कांग्रेस की अध्यक्ष थीं, देश की सबसे बड़ी पार्टी संभाल रही थीं, संसद जा रही थीं, पर अंदर ही अंदर इस बीमारी से लड़ रही थीं।
किताब में सोनिया ने लिखा है, इस दौरान राहुल और प्रियंका ही उनकी सबसे बड़ी ताकत थे। बच्चे हर पल साथ खड़े रहे।
सोनिया ने ये भी लिखा है, कैंसर से लड़ते हुए उन्हें अपनी सास इंदिरा गांधी की याद आती थी। इंदिरा भी हर मुश्किल में चुपचाप लड़ती थीं, कभी हार नहीं मानती थीं।
कैंसर वाली बात को सोनिया ने किताब में इसलिए लिखा है, ताकि लोग जान सकें कि राजनीति के पीछे भी एक इंसान है, जो दर्द सहता है, डरता है, रोता है, फिर भी उठकर खड़ा हो जाता है।
आज जब ये खुलासा सामने आया है, तो लोग लिख रहे हैं, सोनिया गांधी ने इतना बड़ा दर्द सालों तक अकेले सहा, किसी को पता भी नहीं चलने दिया।
यही वो कैंसर वाली बात है, जिसने किताब को सबसे ज्यादा चर्चित बना दिया है।
Imran retweeted
सोनिया जी के संभावित ब्रेस्ट कैंसर (suspected breast cancer) के उपरांत ऑपरेशन की गई थी, सर्जरी के बाद दो ट्यूमर निकाले गए।
एक साल बाद ही उनके पैनक्रियाज में ट्यूमर सामने आया।
सोनिया गांधी ने दक्षिणपंथियों से न सिर्फ़ सार्वजनिक गाली को झेला बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी उन्होंने बहुत कुछ झेला।
Imran retweeted
चलिये सोनिया गांधी की किताब के बहाने संघी अपने जीवन काल में कम से कम एक किताब तो पढ़ लेंगे।
Imran retweeted
वीपी सिंह और चंद्रशेखर की सरकार ने अगर राजीव गांधी की सुरक्षा को नज़रअंदाज़ नहीं किया होता तो क्या राजीव आज जिंदा होते ?
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है
‘ मार्च 1991 में छुट्टियां खत्म होने के बाद पढ़ाई के लिए अमेरिका जाने से पहले राहुल ने कहा था
मां , अगर पापा की सिक्योरिटी के लिए कुछ नहीं किया गया तो मैं जानता हूं कि मुझे उनके अंतिम संस्कार के लिए आना पड़ेगा .
राजीव गांधी की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी सरकार की थी . लेकिन दोनों प्रधानमंत्रियों वीपी सिंह और चंद्रशेखर ने कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से जरुरी सुरक्षा मुहैया कराने की माँग को अनसुना कर दिया . राजीव जब भी दौरे पर जाते थे , उनके साथ सिर्फ एक निजी सुरक्षाकर्मी यानि PSO होता था . वह अकेला पुलिसकर्मी होता था . बाद में बारी बारी से दो पुलिसकर्मी रहने लगे , जिसके पास सिर्फ एक पिस्तौल होती थी . देश के किसी भी राज्य में पुलिस को किसी पॉलिटिकल टार्गेट की सुरक्षा के लिए न तो ट्रेंड किया था , न ही जरुरी संसाधन थे .
हालाँकि राजीव अब प्रधानमंत्री नहीं रहे थे, लेकिन उनकी जान पर खतरा किसी भी तरह कम नहीं हुआ था . 1984 में जब उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला था, तब उन्हें तीन आतंकवादी संगठनों से खतरा था . 1990 तक ऐसे कई और चरमपंथी संगठन सामने आ चुके थे, जिनसे उन्हें खतरा था और जिनके निशाने पर वे सबसे प्रमुख व्यक्ति थे . इस खतरे की जानकारी अधिकारियों को भी थी . दिसंबर में एक समिति की बैठक हुई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया था कि राजीव गांधी को मिलने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की सुरक्षा तब तक जारी रहनी चाहिए, जब तक किसी नए खतरे के आकलन के आधार पर इसे बदलने की जरूरत महसूस न हो .
वी. पी. सिंह की सरकार ने एक पूरी व्यवस्था ही बदल दी थी. नज़दीकी सुरक्षा मुहैया कराने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित सुरक्षा बल की जगह स्थानीय पुलिस को तैनात कर दिया गया था . अगर राजीव के विरोधियों ने सोचा था कि इस तरह के तरीकों से वे उन्हें दबा लेंगे, तो वे गलत थे लेकिन प्रियंका और मैं लगातार आशंकित रहते थे . जब भी राजीव दौरे पर जाते, उनके सुरक्षित लौटने तक हम चैन की सांस नहीं ले पाते थे .
राहुल उन दिनों अमेरिका में था मार्च 1991 में ईस्टर की छुट्टियों के दौरान वह घर आया हुआ था. उसने अपने पिता के साथ बिहार के एक दौरे पर जाने की जिद की .वहां जो कुछ उसने अपनी आंखों से देखा, उससे वह स्तब्ध रह गया .
राजीव के काफिले पर विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पत्थर और ईंटें बरसाईं . राजीव जिस खुली जीप में सफर कर रहे थे, उस पर हमला किया गया. यह सब स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में हो रहा था, लेकिन पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने खड़े रहे. उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं थी कि वहां क्या हो रहा है’
Imran retweeted
सोनिया के पहले बच्चे की मौत
शायद लोगों को पहली बात पता चलेगा कि राहुल गांधी से पहले भी सोनिया गांधी को एक बेटा हुआ था लेकिन वो जिंदा नहीं बचा .
सोनिया गांधी ने अपनी पहली संतान को खोने, अस्पताल में बिताए मुश्किल समय, बच्चे के अंतिम संस्कार को लेकर राजीव गांधी से हुई बातचीत और अंततः बच्चे को दफनाए जाने की घटना का बेहद भावुक विवरण दिया है .
19 जनवरी 1969 को सोनिया ने पहले बच्चे को जन्म दिया लेकिन वो प्रीमेच्योर था और उसे बचाया नहीं जा सका . राजीव ने पूछा कि अब क्या किया जाना चाहिए?
हिंदू परंपरा के अनुसार नवजात शिशु का अंतिम संस्कार नहीं किया जाता बल्कि उसके शरीर को नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है . उसे किसी भी कब्रिस्तान में दफनाया भी नहीं जा सकता था . न तो ईसाई कब्रिस्तान में और न ही पास के पारसी कब्रिस्तान में . ईसाई कब्रिस्तान में दफनाने से भी विवाद खड़ा हो सकता था. राजीव के पिता पारसी थे लेकिन उन्होंने कभी पारसी धार्मिक परंपराओं का पालन नहीं किया था .
आखिर हम क्या करें?
मैं पूरी तरह टूट चुकी थी . दुख से थकी हुई इतनी कमजोर कि कुछ बोल भी नहीं पा रही थी और न ही कोई प्रतिक्रिया दे पा रही थी .
राजीव ने मुझे धीरे से समझाया और कहा,
"सोनिया, यह फैसला हम दोनों को मिलकर लेना होगा।"
मैंने फुसफुसाते हुए जवाब दिया,
"नहीं, मैं अपने बच्चे को नदी में बहा दिए जाने की इजाजत किसी भी कीमत पर नहीं दूंगी’
आख़िर में तय हुआ कि इसे मेहरौली के फार्म हाउस में दफना दिया जाए .
Imran retweeted
सोनिया गांधी ने अपनी किताब के इन पन्नों में मेनका और उनकी मां के क़रीबी के तौर पर किस पत्रकार का जिक्र किया है ?
खुशवंत सिंह?
मेनका के करीबी पत्रकार घर से अलग होने के उनके प्लान का हिस्सा थे ?
वरुण का पहला जन्मदिन वसुंधरा के घर पर क्यों मनाया गया?
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में मेनका से संजय गांधी की शादी , घर में मतभेद और उसके बाद मेनका के घर छोड़ने को लेकर काफी कुछ लिखा है . संजय गांधी की मौत के बाद की घटनाओं का जिक्र करते हुए सोनिया ने लिखा है कि
‘संजय गांधी की मौत के बाद मेनका गांधी की मां कांग्रेस ने संजय के वफादारों को इस बात के लिए उकसा रही थी कि मेनका को पार्टी में कोई पद की माँग की जाए . शायद उन्हें डर था कि पार्टी में उन्हें किनारे कर दिया जाएगा . संजय के जीवित रहते उन्हें जो ताकत हासिल थी, वह उनके हाथ से निकल जाएगी . संजय की मृत्यु के एक सप्ताह के भीतर ही मेनका और उनकी मां के करीबी एक वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार ने अपने कॉलम में उनके बारे में लिखा था कि वह 'संजय की राजनीतिक छवि की एकमात्र संभावित उत्तराधिकारी' हैं. स्पष्ट रूप से यह एक सुनियोजित योजना थी.
इंदिरा गांधी का मानना था कि 23 वर्ष की मेनका को अभी नेतृत्व की भूमिका देने के लिए वह बहुत छोटी और अपरिपक्व थीं .इसके अलावा उनका तीन महीने का बच्चा था और उन्हें उस छोटे बच्चे के साथ रहना चाहिए था. उन्हें धैर्य रखना चाहिए था . अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए आगे बहुत समय था लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि उनकी नजरें कहीं और थीं . मेरी सास मेनका की जल्दबाजी में राजनीतिक पद हासिल करने की कोशिश से परेशान थीं .
मार्च 1981 में जब छोटे फिरोज का पहला जन्मदिन नजदीक आया तो मेरी सास ने सुझाव दिया कि मेनका के कुछ दोस्तों और उनके बच्चों के साथ एक छोटी-सी पार्टी रखी जाए लेकिन उनके इस सुझाव को ठुकरा दिया गया . बाद में उन्हें पता चला कि उनके पोते के जन्मदिन की पार्टी वास्तव में हुई थी, लेकिन वसुंधरा राजे के घर पर . वसुंधरा राजे ग्वालियर की राजमाता की बेटी थीं . वह RSS की कट्टर समर्थक और श्रीमती गांधी की राजनीतिक विरोधी थीं .यह स्पष्ट रूप से उन्हें चोट पहुंचाने के इरादे से किया गया था . बाद में वसुंधरा ने उस काम को मुमकिन बनाया , जिसने मेरी सास के इस गहरे संदेह की पुष्टि कर दी कि मेनका हमारे घर को छोड़ने की योजना बना रही थीं . यह काम था सूर्या' पत्रिका को राजमाता के RSS से जुड़े एक करीबी सहयोगी को बेच देना. मेरी सास के लिए यह केवल उनका ही नहीं बल्कि उनके बेटे की स्मृति का , उनके पिता की स्मृति का और उन सभी लोगों का अपमान करने के समान था, जिन्होंने RSS की सांप्रदायिक विचारधारा के खिलाफ संघर्ष किया था .
Imran retweeted
आपातकाल के सबसे बड़े लाभार्थी देश के आदिवासी और दलित हुए। 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत उनके लिए विशेष प्रावधान किए गए। जमीनों के पट्टे मिले। बच्चों को स्कूलों में वजीफे मिले। बैकलॉग की पहली बार भर्तियां करके दलितों और आदिवासियों को भर भरकर सरकारी नौकरियाँ मिलीं। RSS और जनसंघ इसी के खिलाफ विपक्ष के साथ एकजुट हो गया। जिन बाबू जगजीवन राम को जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री बनाने का वादा करके चुनाव जीता था, सरकार बनते ही RSS और जनसंघ के दबाव में जनता पार्टी मुकर गई और मुरारजी देसाई को प्रधानमंत्री बना दिया गया।
@RahulGandhi
@Pawankhera
सोनिया गांधी की किताब अभी ढाई सौ पन्ने तक पढ़ा हूं. ये दिलचस्प है कि सोनिया गांधी ने इमरजेंसी का सारा बोझ देवर संजय गांधी पर डाल दिया है, जबकि इमरजेंसी की लाभार्थी इंदिरा गांधी थीं. जबरन नसबंदी से लेकर गरीबों की झुग्गियां उजाड़ने और राजनीतिक गिरफ्तारियों का सारा अपराध अकेले संजय गांधी का बताया गया है. (pp 202-211)
मेनका गांधी जी इसका जवाब देती हैं या नहीं, ये देखना होगा.
सोनिया जी ने बताया है कि गंगाधर नेहरू मुगलों के जमाने में दिल्ली के कोतवाल थे और इंदिरा जी के घर में उनकी फोटो लगी थी. तो ये विवाद भी खत्म हुआ कि परिवार का मुगलों से संबंध था या नहीं.
Imran retweeted
Congratulations India 👍
The atomic bombings of Hiroshima and Nagasaki killed an estimated 2.14 lakh people by the end of 1945.
(ICAN)
Air pollution kills an estimated 20 lakh people every year in India.
10X deaths!
[based on 2023 mortality estimates.
(stateofglobalair.org)]
Imran retweeted
Modi and Shah are completely silent on this pollution epidemic. They just don't care, and are safe behind tens of air purifiers everywhere they go.
Sadly, everyone else pays the price.
Imran retweeted
Amit Shah 🤡
I got a visa to India and was supposed to leave this morning to attend the Bharat Summit in Hyderabad. I had been invited as a panelist and speaker on the future of media and press freedom.
But «orders from above» in the Ministry of Home Affairs have cancelled my visa.
Here is my message for @AmitShah
Imran retweeted
ये है IAS आंजनेय कुमार
इन्होंने रामपुर में 40 करोड़ की सरकारी ज़मीन को एक कारोबारी के नाम ट्रांसफर कर दी
आदेश की कॉपी लेकर जब कारोबारी भूलेख पोर्टल पर नाम चढ़वाने रामपुर कलेक्ट्रेट पहुंचा तो अधिकारी चौंक गए
दरअसल ये ज़मीन सरकारी थी इसका इस्तेमाल तालाब श्मशान कब्रिस्तान बनाने के लिए हो सकता है बस
सोचिए जो अधिकारी इतना भ्रष्ट होगा क्या वो आज़म ख़ान पर झूठे मुकदमे नहीं लगाएगा?
इस अधिकारी को बर्खास्त करके जेल में डालो






































