
ALT प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत गैर-ऋणी किसान भी अपनी फसलों का बीमा कराकर प्राकृतिक आपदाओं और अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के लिए नजदीकी बैंक शाखा, CSC, PACS, अधिकृत बीमा एजेंट या आधिकारिक पोर्टल pmfby.gov.in पर जाएं। अधिक जानकारी के लिए किसान हेल्पलाइन 14447 पर कॉल करें। #PMFBY #FasalBima #CropInsurance #FarmerWelfare @JharkhandCMO @IprdKoderma

ALT #आवश्यक_सूचना दुर्गा पूजा के मद्देनजर कोडरमा जिला क्षेत्र में दिनांक- 16 से 22 अक्टूबर 2026 तक यातायात एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। निर्धारित अवधि में प्रतिदिन अपराह्न 02:00 बजे से भीड़ समाप्ति तक चिन्हित मार्गों पर चार पहिया, ऑटो, ई- रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु ऑटो/टैक्सी स्टैंड, पार्किंग स्थल एवं ड्रॉप गेट निर्धारित किए गए हैं। जिला प्रशासन कोडरमा आम नागरिकों से अपील करता है कि निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, चिन्हित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें एवं जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। #जिला_प्रशासन_कोडरमा #DurgaPuja2026 Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren SP Koderma IPRD Koderma

ALT दुर्गा पूजा (नवरात्रि पर्व) के मद्देनजर जिला प्रशासन कोडरमा पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है। विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही आज कोडरमा स्थित बिरसा सांस्कृतिक भवन में विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक आहूत कर सभी संबंधित अधिकारियों/ पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिला स्तर से लेकर प्रखंड एवं थाना स्तर तक शांति समिति की बैठकें आयोजित कर सभी से आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आवश्यक स्थलों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है तथा जिला नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है। समस्त जिलेवासियों से अपील है कि दुर्गा पूजा का पर्व शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं और जिला प्रशासन का सहयोग करें। #जिला_प्रशासन_कोडरमा #दुर्गापूजा Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren SP Koderma IPRD Koderma

ALT आज समाहरणालय सभाकक्ष में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित पोषण ट्रैकर एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही पात्र लाभुकों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने, पोषण ट्रैकर में नियमित प्रविष्टि, कुपोषित बच्चों की पहचान एवं समुचित उपचार तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren Ministry of Women & Child Development, Government of India IPRD Koderma



























