Official handle of District Magistrate cum District Collector, Koderma (Jharkhand)

Koderma, Jharkhand
Joined August 2016
5
7
578
4 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन। पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करने में राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित- श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी। @ECISVEEP @SpokespersonECI
2
5
11
994
देश भर के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों और अर्धसैनिक बलों की कुल 30 टीमों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीरंदाजी की विभिन्न स्पर्धाओं रिकर्व डिवीजन, कंपाउंड डिवीजन और इंडियन राउंड डिवीजन में अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया।
15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता के करीब 37 प्रतियोगिता में 430 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने 40 गोल्ड, 40 सिल्वर और 40 ब्रोंज मेडल जीता। @JharkhandPolice
1
6
1
15
4,414
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीरंदाज, झारखण्ड की माटी का स्वाभिमान और 2026 के एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक लाने वाली गौरवशाली खिलाड़ी अंकिता भगत को मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने सम्मानित किया ।
5
22
3,657
आज झुमरी तिलैया स्थित मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुस्तकालय में शुद्ध पेयजल, कंप्यूटर, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की मांग के अनुरूप प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
3
657
जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को आपस में समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
1
2
834
आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशा उन्मूलन, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों के आसपास प्रतिबंधित दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #DistrictAdministrationKoderma #नशामुक्त_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma @narcoticsbureau
861
आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत कर सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को जिले में सुगम एवं सुरक्षित वाहन परिचालन सुनिश्चित करने, ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध पार्किंग एवं सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। साथ ही गहन वाहन जांच अभियान चलाने तथा ड्रिंक एंड ड्राइविंग के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो। #RoadSafety #StaySafe #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
1,044
इस बार निशाना भी झारखंड का, मेजबानी भी झारखंड की! 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के लिए रांची का खेलगांव तैयार है। देशभर की पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज एक मंच पर दिखाएंगे अपना कौशल, सटीक निशाना और अदम्य साहस। लक्ष्य गोल्ड, जज्बा देश का, और मेजबान अपना झारखंड!
1
12
1
17
3,595
जिला बाल संरक्षण इकाई, कोडरमा एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह की रोकथाम हेतु विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं के साथ विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री रवि जैन ने बाल विवाह की रोकथाम में धर्मगुरुओं एवं समाज के प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी से बाल विवाह मुक्त कोडरमा के निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपील की। स दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही सामूहिक शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @MinistryWCD @IprdKoderma
2
6
13
1,859
सदर अस्पताल, कोडरमा स्थित सभागार में आज जिला स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आहूत कर स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं, ओपीडी-आईपीडी सेवाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, टीबी उन्मूलन एवं आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, साफ-सफाई, आवश्यक आधारभूत सुविधाएं एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करने का भी सख्त निर्देश दिया। #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @HLTH_JHARKHAND @IprdKoderma
1
4
1,084
आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए कई मामलों का समाधान किया। साथ ही आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
1
4
1,996
समाहरणालय सभागार में आज समग्र शिक्षा अभियान, पीएम पोषण(मध्याह्न भोजन) योजना एवं शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित कर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, प्रोजेक्ट रेल के तहत नियमित टेस्ट, समयबद्ध पाठ्यक्रम पूर्ण करने तथा सभी विद्यार्थियों का आधार कार्ड एवं अपार आईडी निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @JepcJharkhand @IprdKoderma
8
1,180
#सूचना जनसेवा में डिजिटल पहल की ओर एक और कदम..! जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल के अंतर्गत MEETA Portal पर WhatsApp के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सुविधा का शुभारंभ किया गया है। इस सुविधा हेतु मोबाइल नंबर 77392-24365 जारी किया गया है, नागरिक संदेश भेजकर अथवा QR Code स्कैन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। फोटो, वीडियो एवं अन्य आवश्यक विवरण भी साझा किए जा सकेंगे। "आपकी शिकायत – हमारी प्राथमिकता, त्वरित समाधान" के संकल्प के साथ जिला प्रशासन, कोडरमा नागरिक सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। #जिला_प्रशासन_कोडरमा #MEETAPortal #DigitalInitiative @JharkhandCMO @prdjharkhand @IprdKoderma
5
8
19
12,436
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की पिछले 25 दिनों की कार्रवाई… @JharkhandPolice
5
13
2
41
11,790
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, अधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में लोगों ने दिवंगत माता रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दुःख की घड़ी में सभी ने मुख्यमंत्री एवं शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
6
38
1
408
16,292
माँ दुर्गा की आराधना का पावन पर्व दुर्गा पूजा एवं दशहरा की समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏 माँ दुर्गा की कृपा से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का संचार हो। यह पर्व हमें सत्य, शक्ति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे। जय माता दी! 🌺
5
18
1,850
झारखंड में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक खेलगांव, रांची स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में किया जा रहा है। माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी 22 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह में तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी 26 अक्टूबर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
1
18
29
3,118
झारखंड के गौरव और खिलाड़ी रवि कुमार सोनार जी ने वर्ष 2012 से 2015 तक लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य को सिल्वर मेडल दिलाया। 🥈 उनकी अपील पर आइए, 22 से 26 अक्टूबर तक खेलगांव, रांची में आयोजित 15वीं भारतीय चैंपियनशिप का हिस्सा बनें। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और झारखंड की खेल प्रतिभा का हौसला बुलंद करें। आप सभी का हार्दिक स्वागत है! 🙏
19
30
2,368
एक निशाना, एक जुनून और देश की रक्षा करने वाले जांबाजों का राष्ट्रीय संघटन। देश भर के राज्यों की police और अर्धसैनिक बलों के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज जुटेंगे। एक मंच पर पंद्रहवीं अखिल भारतीय police तीरंदाजी प्रतियोगिता दो हजार छब्बीस सत्ताईस। इस बार मेजबानी करेगा Jharkhand। Ranchi के खेल गाँव में सजेगा सटीक निशाने, अदम्य साहस और खेल भावना का राष्ट्रीय महासंघ। इस बार पूरा देश देखेगा Jharkhand का निशाना। एक बार फिर सजेगा निशाना, gold के लिए। इस बार दिखेगा प्रतिभा निशाने का। निशाना भी लगेगा, मैदान भी जीतेगा। तैयार हो जाइए, निशाना साधने का वक्त आ गया है।
24
47
2,895