Kabirdham retweeted
सुशासन सरकार में तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹62.27 करोड़ का बोनस
छत्तीसगढ़ में 4.25 लाख से अधिक संग्राहकों को संग्रहण वर्ष 2024 के लिए ₹62.27 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण शुरू हो गया है। ₹5,500 प्रति मानक बोरा की दर से देश में सर्वाधिक संग्रहण पारिश्रमिक दिया जा रहा है। वर्ष 2026 में 11.53 लाख संग्राहक परिवारों को ₹761.90 करोड़ का भुगतान भी किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार वनवासी परिवारों की मेहनत को उचित मूल्य,
आर्थिक सुरक्षा और समृद्धि का संबल प्रदान कर रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VishnuDeoSai #TenduPatta #JanjatiyaVikas #Chhattisgarh
@TribalAffairsIn @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @ForestCgGov
Kabirdham retweeted
बस्तर की कला को राष्ट्रीय पहचान, नई पीढ़ी को हुनर से जुड़ने का संदेश
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में कोंडागांव और रायगढ़ के 50 हस्तशिल्पकारों से मुलाकात कर बस्तर आर्ट की सराहना की। उन्होंने नई पीढ़ी से पारंपरिक हस्तशिल्प कला को सीखने, सहेजने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला, संस्कृति और पारंपरिक हुनर को संरक्षण एवं प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#VishnuDeoSai
#BastarArt #TribalCulture #Chhattisgarh
@rashtrapatibhvn @MinOfCultureGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGCultureDeptt @BastarDistrict
Kabirdham retweeted
भारत मंडपम में चमका छत्तीसगढ़ की लखपति दीदियों का हुनर
नई दिल्ली में आयोजित 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में ‘बिहान’ की पांच लखपति दीदियां छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और उद्यमिता की पहचान देशभर तक पहुंचा रही हैं।
हॉल नंबर 4 स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियन के ‘लखपति दीदी’ स्टॉल पर कोसा साड़ियां, जैकेट, कॉटन ड्रेस मटेरियल, बेल मेटल शिल्प, स्थानीय मसाले और हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित एवं विक्रय किए जा रहे हैं। ‘छत्तीसकला’ ब्रांड के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने और नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।
सुशासन सरकार ग्रामीण महिलाओं के हुनर को बाजार, उद्यमिता को अवसर और आत्मनिर्भरता को नई पहचान देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #लखपति_दीदी #बिहान #छत्तीसगढ़_का_गौरव
@MinistryWCD @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @WCDCgGov @bihan_cg_srlm
Kabirdham retweeted
गौसेवा से पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने परसदा, कुम्हारी स्थित विश्वगीता धेनु गोविंद पक्षी सेवा धाम में भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने गौमाता को चारा खिलाया और गौधाम में नवनिर्मित पक्षी घर का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव भी उपस्थित थे।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि गौसेवा केवल पूजा-अर्चना तक सीमित न रहे, बल्कि बीमार, घायल और बेसहारा गोवंश की देखभाल भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। गोबर से जैविक खाद और बायोगैस को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दी जा सकती है।
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने और गोबर खाद के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
सुशासन सरकार गौवंश संरक्षण, जैविक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#गोपाष्टमी #गौसेवा #प्राकृतिक_खेती
@GovernorCG @GajendraYdvBJP @brijmohan_ag
Kabirdham retweeted
ऑडिट पखवाड़ा - 2026
उद्घाटन समारोह
📍सामुदायिक भवन, महालेखाकार
आवासीय परिसर, रायपुर
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh
Kabirdham retweeted
अपने इतिहास और गौरवशाली परंपराओं को जानना और उनका सम्मान करना जरूरी है। अपनी मिट्टी और समाज के लिए जीवन समर्पित करने वाले जनजातीय नायकों का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण हमें गर्व और प्रेरणा से भर देता है।
-- श्री तोखन साहू
केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार
📍 भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा का अनावरण एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी
गुरु घासीदास वि.वि., बिलासपुर
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #जनजातीय_गौरव #TribalPrideDay #BirsaMunda
#जनजातीयगौरवदिवस
#GoodGovernance #JanjatiyaGauravDiwas #TribalHeritage
@TribalAffairsIn @tokhansahu_bjp @BilaspurDist
Kabirdham retweeted
ऑडिट पखवाड़ा-2026 उद्घाटन समारोह, सामुदायिक भवन, महालेखाकार आवासीय परिसर, रायपुर teapawt.net/i/broadcasts/2NgQpYnyK…
Kabirdham retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निवेश और औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। इंडस्ट्री डायलॉग के माध्यम से प्रदेश को ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे लगभग 29 हजार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
निवेश को नई गति, युवाओं को रोजगार के नए अवसर।
#InvestInChhattisgarh #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh #IndustrialGrowth
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO @InvestCG_India
Kabirdham retweeted
अबूझमाड़ के अंतिम गांव तक पहुंचेगा विकास, योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी
नारायणपुर जिले में मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे हों और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
जिले की सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता, पीएम जनमन के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करने, अबूझमाड़ के दूरस्थ गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और मोबाइल नेटवर्क सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को पर्यटन स्थलों से जोड़कर आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने और किसानों तक धान खरीदी एवं आदान सहायता योजना की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनजातीय अंचलों के सर्वांगीण विकास और हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Narayanpur #Abujhmad #Chhattisgarh #SushasanSarkar
@vishnudsai @KedarKashyapBJP @tankramvermabjp @NarayanpurDist @ForestCgGov
Kabirdham retweeted
नवा रायपुर में आकार ले रहा शिक्षा और कौशल विकास का नया भविष्य
सुशासन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ शिक्षा और कौशल विकास के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है, जहां युवाओं के लिए ज्ञान, हुनर और रोजगार के नए अवसर आकार ले रहे हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार की हिंदी मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ के अक्टूबर 2026 अंक में पढ़िए शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर।
📖 पत्रिका पढ़ने के लिए क्लिक करें:
cgjanman.in
#ChhattisgarhJanman #ViksitChhattisgarh #NavaRaipur #Education #SkillDevelopment #Sushasansarkar
Kabirdham retweeted
राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस धूमधाम से मनाया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब बदल रही है। जिस बस्तर और छत्तीसगढ़ की चर्चा कभी नक्सलवाद और चुनौतियों के संदर्भ में होती थी, आज वही प्रदेश अपनी समृद्ध जनजातीय विरासत, जीवंत लोक संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और विकास की नई संभावनाओं के साथ देश-दुनिया में नई पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों और उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर प्रदर्शित उत्पादों, हस्तशिल्प कलाकृतियों एवं स्थानीय विशेषताओं की जानकारी ली।
#Chhattisgarh #ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #VishnuDeoSai #IndiaInternationalTradeFair #ChhattisgarhCulture
Kabirdham retweeted
खनिज संपदा, प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ हर दृष्टिकोण से खास है। जनजातीय संस्कृति, लोककला, नृत्य, संगीत और ढोकरा कला हमारी गौरवशाली पहचान हैं।
नक्सलमुक्त बस्तर में बस्तर पंडुम जैसे उत्सव हमारी समृद्ध परंपराओं को नई पहचान दे रहे हैं।
-- श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
📍 छत्तीसगढ़ राज्य दिवस
सांस्कृतिक संध्या
एम्फी थिएटर-01
भारत मंडपम, नई दिल्ली
#ViksitChhattisgarh #छत्तीसगढ़_राज्य_दिवस #Sushasan_Sarkar #CulturalHeritage #BastarPandum #सुशासन_सरकार
@MinOfCultureGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGCultureDeptt
Kabirdham retweeted
सुशासन सरकार में किसान हित सर्वोपरि, धान की कमाई से संवर रहे सपने
धमतरी जिले के भटगांव के किसान श्री ग्वाल राम साहू ने समर्थन मूल्य पर 48 क्विंटल धान बेचकर ₹1.48 लाख से अधिक की आय प्राप्त की। चने की खेती और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले संबल ने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती दी है। अब 30 डिसमिल जमीन खरीदने के बाद पक्के मकान और बच्चों के बेहतर भविष्य का सपना संजो रहे हैं।
सुशासन सरकार किसानों की मेहनत को उचित मूल्य और परिवारों को खुशहाली का आधार दे रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026
#सुशासन_सरकार #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
@AgriGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @DhamtariDist
Kabirdham retweeted
दक्षिण कोरिया में चमकेगी छत्तीसगढ़ की प्रतिभा!
रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी 28-29 नवंबर को दक्षिण कोरिया में आयोजित रोबोटेक्स इंटरनेशनल ग्रैंड फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दोनों होनहार विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं दीं।
छत्तीसगढ़ के नन्हे सितारे, अंतरराष्ट्रीय मंच पर
#ChhattisgarhPride #RoboticsChampions #RobotexInternational #VishnuDeoSai #YoungInnovators #IndiaPride #ChhattisgarhTalent #FutureInnovators #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh
Kabirdham retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने 24 उद्योग समूहों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर सौंपे। कार्यक्रम में प्रदेश को 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 20 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति और निवेश के अनुकूल वातावरण से छत्तीसगढ़ देश-विदेश के निवेशकों के लिए आकर्षक केंद्र बन रहा है। पिछले डेढ़-दो वर्षों में प्रदेश को साढ़े आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और लगभग 60 औद्योगिक परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।
#InvestChhattisgarh #ChhattisgarhIndustryDialogue #IndustrialGrowth #EmploymentGeneration #BastarDevelopment #ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar
Kabirdham retweeted
चक्रवात से फसल बचाएं, बीमा सुरक्षा का लाभ उठाएं
असामयिक वर्षा को देखते हुए किसानों को धान की फसल तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखने और जलभराव होने पर जल निकासी की सलाह दी गई है। फसल नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज कराएं। संबंधित पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को भी बताएं। क्षति की तस्वीरें एवं वीडियो सुरक्षित रखें।
सुशासन सरकार किसानों की फसल सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #PMFBY #Chhattisgarh #किसान_हित_सर्वोपरि #फसल_बीमा_सुरक्षा #प्रधानमंत्री_फसल_बीमा_योजना #किसानों_की_सुरक्षा #CycloneAkvan #चक्रवाती_तूफान_अकवान
@AgriGoI @ChhattisgarhCMO @vishnudsai @CG36Agriculture
Kabirdham retweeted
रायपुर के होनहार विद्यार्थी पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी दक्षिण कोरिया में रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दोनों विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
#ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #Robotics #YoungInnovators #ChhattisgarhPride
Kabirdham retweeted
दुर्ग में जन्मे प्रख्यात कवि, आलोचक और संस्कृतिकर्मी अशोक वाजपेयी ने अपनी कविताओं, आलोचनात्मक लेखन और संपादन के माध्यम से हिंदी साहित्य को नई पहचान दी। ‘शहर अब भी संभावना है’, ‘एक पतंग अनंत में’ और ‘तत्पुरुष’ जैसी उनकी काव्य कृतियाँ साहित्य जगत में विशेष स्थान रखती हैं। वर्ष 1994 में उन्हें ‘कहीं नहीं वहीं’ के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। देश में कला एवं संस्कृति के प्रसार में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#शनिवार_साहित्य #Chhattisgarh #AshokVaajpayee #Literature #हिंदी_साहित्य #छत्तीसगढ़_साहित्यकार #Durg #GoodGovernance
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGCultureDeptt @DurgDist





































