Mungeli (@MungeliDist) header
Mungeli (@MungeliDist) profile picture

Official account of Chhattisgarh's Mungeli District. Follow for updates, news and information

Collector Office Mungeli
Joined February 2017
Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़, रायगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन होगा। जनजातीय गौरव, समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के भव्य उत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। #JanjatiyaGauravDiwas #BhagwanBirsaMunda #JanjatiyaGaurav
30
अधिकार, अवसर और सम्मान से सशक्त हो रहा जनजातीय समाज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास को नई गति मिल रही है।
30
सुशासन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। जल संरक्षण के प्रयासों से भू-जल स्तर को स्थिरता की ओर ले जाने में मदद मिल रही है।
46
भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते को समर्पित पावन पर्व भाई दूज की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #BhaiDooj #BhaiDooj2026 #Chhattisgarh #HappyBhaiDooj #भाई_दूज
60
दीपावली की खुशियों के बाद अब अन्नदाताओं के घर आएगी समृद्धि की नई सौगात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार 15 नवंबर से ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का शुभारंभ करने जा रही है।
45
बस्तर में विकास की नई राह, गांव-गांव तक पहुंचेगी सड़क बस्तर संभाग की 1,168 बसाहटों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। 485 बसाहटों के सड़क कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि 280 बसाहटों के लिए 263 सड़क कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
1
71
सुशासन सरकार में मातृशक्ति का सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की 68 लाख से अधिक महिलाओं को हर माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
46
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं लोकपर्व गौरा-गौरी पूजन की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
2
105
ॐ गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्। गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम् ।। गोवंश एवं प्रकृति संरक्षण के प्रतीक पावन पर्व गोवर्धन पूजा की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #गोवर्धन_पूजा #GovardhanPuja2026 #GovardhanPuja #Chhattisgarh
1
60
सम्मानजनक आवास, सुरक्षित भविष्य की ओर एक और कदम मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार के संकल्प के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में छत्तीसगढ़ के 27 जिलों के 84 नगरीय निकायों में 4,670 नए आवास स्वीकृत किए गए हैं।
61
मेरे वीर जवानों, इस बार मैं दिवाली मनाने बस्तर के जंगलों में आया हूँ। यह वह भूमि है, जहाँ कभी नक्सली आतंक का कहर था और आप सबके त्याग-तपस्या के कारण उसी भूमि पर नक्सली आतंक का कहर खत्म हुआ और विकास की बहार शुरू हुई है। - प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी 📍कोबरा ऑपरेशंस बेस,
1
1
75
साथियों, साल 2026 की यह दिवाली वाकई विशेष है। 40-50 साल के बाद आपके लिए ऐसी दिवाली आई है। ये पहली दिवाली है, जब देश नक्सलवाद-माओवादी आतंक के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका है। यह पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है।
31
दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बस्तर को भय और हिंसा से मुक्त बनाने वाले वीर जवानों के साथ खुशियां बांटी, उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके अदम्य साहस एवं शौर्य को नमन किया। 📍कोबरा ऑपरेशंस बेस, बस्तर #ModiInBastar #NarendraModi
48
देश की आंतरिक सुरक्षा में लगे हमारे सुरक्षा बल, हमारे सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, आईटीबीपी के एक-एक जवान, एसएसबी और राज्यों की पुलिस का एक-एक सिपाही, बस्तर फाइटर्स जैसे स्पेशल फोर्सेस के कमांडोज और महिला फाइटर्स, ये देश आपकी सेवाओं के लिए आपका ऋणी है।
54
जब हमने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई शुरू की, तो इसके साथ ही नक्सल प्रभावित इलाकों के विकास के लिए विशेष अभियान भी चलाए। हमने वामपंथी उग्रवाद से पीड़ित इलाकों में 15,000 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कें बनाईं, 9,500 से ज्यादा मोबाइल टावर इन इलाकों में लगाए गए।
57
या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ दीपावली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकाश, उल्लास और खुशियों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं नई ऊर्जा का संचार करे। #HappyDiwali
1
44
छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक गौरव एवं महान साहित्यकार पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। #पंडित_लोचन_प्रसाद_पाण्डेय #LochanPrasadPandey
51
प्रकाश और खुशियों के पावन पर्व दीपावली की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा के संचार की कामना की।
40
छोटे कमरे से शुरू हुआ सफर, आज हर महीने ₹70 हजार तक की कमाई बालोद जिले के ग्राम मुल्ले की लखपति दीदी प्रेमलता साहू ने बिहान योजना और स्व-सहायता समूह के सहयोग से मशरूम उत्पादन को अपनी आर्थिक मजबूती का आधार बनाया। आज वे प्रतिमाह ₹60 से ₹70 हजार तक की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से मिली ‘विष्णु की पाती’ ने उनके संघर्ष और सफलता को एक आत्मीय सम्मान दिया है। महिला स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की ऐसी कहानियां सुशासन सरकार के प्रयासों को नई पहचान दे रही हैं। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VishnuKiPati #LakhpatiDidi #Bihan #MahilaSashaktikaran #VishnuDeoSai @AgriGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @BalodDistrict
7
7
689
हुनर की रोशनी, आत्मनिर्भरता की नई कहानी कांकेर जिले के ग्राम भिलाई की 36 महिलाएं गोबर के पर्यावरण-अनुकूल दीये बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इस दीपावली अब तक 11,400 दीयों की बिक्री और रायपुर से मिल रहे बड़े ऑर्डर उनकी मेहनत को नई पहचान दे रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ा यह समूह अमचूर, अचार और मशरूम उत्पादन के जरिए भी अपनी आमदनी बढ़ा रहा है। सुशासन सरकार ग्रामीण महिलाओं के हुनर को आजीविका और स्वावलंबन का अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VishnuDeoSai #Bihan #MahilaSashaktikaran #AatmanirbharChhattisgarh #VocalForLocal @MinistryWCD @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @WCDCgGov @KankerDistrict
7
8
753