Mungeli (@MungeliDist) header
Mungeli (@MungeliDist) profile picture

Official account of Chhattisgarh's Mungeli District. Follow for updates, news and information

Collector Office Mungeli
Joined February 2017
Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)Photo by Mungeli (@MungeliDist)
छोटे कमरे से शुरू हुआ सफर, आज हर महीने ₹70 हजार तक की कमाई बालोद जिले के ग्राम मुल्ले की लखपति दीदी प्रेमलता साहू ने बिहान योजना और स्व-सहायता समूह के सहयोग से मशरूम उत्पादन को अपनी आर्थिक मजबूती का आधार बनाया। आज वे प्रतिमाह ₹60 से ₹70 हजार तक की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से मिली ‘विष्णु की पाती’ ने उनके संघर्ष और सफलता को एक आत्मीय सम्मान दिया है। महिला स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की ऐसी कहानियां सुशासन सरकार के प्रयासों को नई पहचान दे रही हैं। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VishnuKiPati #LakhpatiDidi #Bihan #MahilaSashaktikaran #VishnuDeoSai @AgriGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @BalodDistrict
7
7
689
हुनर की रोशनी, आत्मनिर्भरता की नई कहानी कांकेर जिले के ग्राम भिलाई की 36 महिलाएं गोबर के पर्यावरण-अनुकूल दीये बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इस दीपावली अब तक 11,400 दीयों की बिक्री और रायपुर से मिल रहे बड़े ऑर्डर उनकी मेहनत को नई पहचान दे रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ा यह समूह अमचूर, अचार और मशरूम उत्पादन के जरिए भी अपनी आमदनी बढ़ा रहा है। सुशासन सरकार ग्रामीण महिलाओं के हुनर को आजीविका और स्वावलंबन का अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VishnuDeoSai #Bihan #MahilaSashaktikaran #AatmanirbharChhattisgarh #VocalForLocal @MinistryWCD @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @WCDCgGov @KankerDistrict
7
8
752
प्रभु श्रीराम की स्मृतियों से जुड़ेंगे आस्था और पर्यटन के नए आयाम छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के तहत 9 नए प्रमुख स्थलों के विकास की कार्ययोजना बनाई गई है। लगभग ₹90 करोड़ की लागत से प्राचीन मंदिरों, गुफाओं और सप्तऋषि आश्रमों का संरक्षण एवं जीर्णोद्धार किया जाएगा। साथ ही ध्यान केंद्र और बोटिंग जैसी पर्यटन सुविधाएं भी विकसित होंगी। सुशासन सरकार में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान देने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास जारी हैं। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #RamVanGamanPath #ReligiousTourism #ChhattisgarhTourism #VishnuDeoSai @MinOfCultureGoI @tourismgoi @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGCultureDeptt @GoChhattisgarh
1
10
10
1,092
13 एकड़ में आधुनिक सब्जी खेती, मेहनत से लिखी सफलता की कहानी बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के कृषक पोषण सोनकर ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर 13 एकड़ में सब्जियों की खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाया है। गोभी, टमाटर, मिर्च और भिंडी का उत्पादन कर वे क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। सुशासन सरकार किसानों की मेहनत, नवाचार और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #AtmanirbharKisan #ModernFarming #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #SushasanSarkar @AgriGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @BalodDistrict
9
10
907
दीपावली से पहले युवाओं को सुशासन सरकार की सौगात छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार ने विभिन्न विभागों में 1,703 पदों पर भर्ती का अवसर उपलब्ध कराया है। ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से प्रारंभ हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 और लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं। सुशासन सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने और उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #CGRecruitment2026 #YouthEmployment #VishnuDeoSai #Chhattisgarh @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
14
16
9,780
हुनर से रोशन हुई दिवाली, महतारी वंदन से मिला आत्मनिर्भरता का सहारा बलौदाबाजार के वार्ड 18 की माधुरी पाडे पति के साथ कुम्हारी का पारंपरिक काम करती हैं। महतारी वंदन योजना की ₹1000 की मासिक सहायता से अब वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतें खुद पूरी कर पा रही हैं। इस दिवाली वे अपने हाथों से मिट्टी के दीये बना रही हैं, इससे पहले पोरा पर्व के लिए जाता और बैल भी बना चुकी हैं। माधुरी कहती हैं कि अब तीज-त्योहार ज्यादा खुशी से मना पाती हैं। सुशासन की इस योजना ने उनके जीवन में आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी भरी है। #महतारी_वंदन_योजना #सुशासन #छत्तीसगढ़ #बलौदाबाजार_भाटापारा #GoodGovernance #Sushasan #Mahtari_Vandan_Yojana #Chhattisgarh #WomenEmpowerment @MinistryWCD @vishnudsai @WCDCgGov @BalodaBazarDist
13
15
1,267
हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी साहित्य में अपनी बहुआयामी लेखनी से विशिष्ट पहचान बनाने वाले श्री दानेश्वर शर्मा ने लोकगीतों के विवेचन, काव्य रचनाओं और ‘लोक-दर्शन’ जैसे साहित्यिक स्तंभों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपराओं और समृद्ध साहित्यिक विरासत को नई पहचान दी। उनकी रचनाओं और कविताओं ने छत्तीसगढ़ के साहित्यिक गौरव को व्यापक पहचान दिलाई। वहीं, लोककला के मूल स्वरूप के संरक्षण और लोक कलाकारों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें : whatsapp.com/channel/0029VbB… #Shanivar_Sahitya #Chhattisgarh #CGsahitya #साहित्यकार #छत्तीसगढ़ी #लोककलाकार #GoodGovernance @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGCultureDeptt @DurgDist
12
13
983
आइये मनाएं स्वच्छता वाली दीपावली, खुशियों वाली दीपावली इस दीपावली अपने घर-आंगन के साथ शहर को भी स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लें। गीले और सूखे कचरे को अलग रखें, कचरे का उचित निपटान करें और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सुशासन सरकार स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #SwachhDiwali #SwachhChhattisgarh #HealthyChhattisgarh #VishnuDeoSai @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
12
12
1,082
श्रमिक परिवारों को सुशासन सरकार का उपहार, खुशियों की बहार छत्तीसगढ़ के 54,084 निर्माण श्रमिक हितग्राहियों को 14 श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत ₹16.94 करोड़ की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरित की गई। इससे श्रमिक परिवारों को शिक्षा, बेटी के सशक्तिकरण, मातृत्व सहायता और सामाजिक सुरक्षा का संबल मिला है। सुशासन सरकार श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और खुशहाल भविष्य के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #ShramikKalyan #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #DBT @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
13
15
5,021
विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा की दिशा में बड़ी पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और तनावमुक्त शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2026 का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसमें कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण, फीस में पारदर्शिता, शुल्क वापसी, विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य के लिए परामर्श व्यवस्था और 24 घंटे हेल्पलाइन जैसे प्रावधान प्रस्तावित हैं। विधेयक को अधिक जनहितकारी बनाने के लिए आम नागरिकों एवं हितधारकों से 7 दिनों के भीतर सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। नागरिक अपने सुझाव [email protected] पर भेज सकते हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध है सुशासन सरकार। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #TankRamVerma #Education #StudentWelfare @vishnudsai @tankramvermabjp
10
14
3,101
समस्त प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे। #नरक_चतुर्दशी #NarakChaturdashi #छोटी_दीपावली #HappyDiwali #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh
1
22
28
2,340
दीपावली की खुशियों के साथ युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात त्योहारों की रौनक के बीच छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की खुशखबरी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार ने 1,703 पदों पर भर्ती का अवसर उपलब्ध कराया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं। #GoodGovernance #Chhattisgarh #GovernmentJobs #YouthEmployment #EmploymentOpportunities #VishnuDeoSai
6
25
1
36
15,610
मिट्टी के हुनर को आधुनिक तकनीक का साथ, माटी शिल्पकारों के सपनों को नई उड़ान स्थानीय कला को प्रोत्साहन, हुनर को सम्मान और ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से शिल्पकारों के सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है सुशासन सरकार #VocalForLocal #AtmanirbharBharat #ArtisanEmpowerment #MakeInIndia #Chhattisgarh #GoodGovernance #LocalToGlobal
1
19
21
2,011
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। #VishnuDeoSai #RamenDeka #Diwali2026 #Deepawali #Chhattisgarh #Sushasansarkar
18
17
2,070
दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार की बड़ी सौगात! मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के 1,703 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू। सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों पर मिलेगा अवसर। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 27 नवंबर 2026 अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए : cgssb.cgstate.gov.in #CGRecruitment #GovernmentJobs #ChhattisgarhJobs #YuvaShakti #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh
7
25
35
31,502
इस दीपावली खुशियों के साथ स्वदेशी का उत्सव भी मनाएं। आइए, अपने आसपास के बाजारों से मिट्टी के दीये, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पाद खरीदकर छत्तीसगढ़ के कारीगरों, छोटे व्यापारियों एवं स्व-सहायता समूहों के परिश्रम को प्रोत्साहन दें। स्वदेशी अपनाएं, स्थानीय को सशक्त बनाएं और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें। #VocalForLocal #आत्मनिर्भरभारत #Diwali2026 #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh
24
26
2,304
युवाओं के नवाचार को मिलेगा मंच, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा दे रही है। सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर में युवाओं को अत्याधुनिक लैब, प्रशिक्षण, मेंटरिंग और विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा। इससे युवा अपने नए विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलकर न केवल आत्मनिर्भर बन सकेंगे, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकेंगे। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #StartupChhattisgarh #YouthEmployment #Biotechnology #Innovation #VishnuDeoSai @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
17
14
1,025
सेवा सेतु: बच्चों की शिक्षा को मिला उम्मीद का सहारा अब प्रमाण-पत्र के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं, डिजिटल माध्यम से घर बैठे सुविधा। दुर्ग जिले के श्री यशवंत भांडेकर ने सेवा सेतु पोर्टल से अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण-पत्र प्राप्त किया, जिससे बच्चों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ पाने की राह आसान हुई। सुशासन सरकार डिजिटल सेवाओं को सरल, सुलभ और जनहितकारी बनाकर जनता तक पहुंचा रही है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #SevaSetu #DigitalGovernance #VishnuDeoSai #Chhattisgarh @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @DurgDist
1
18
19
1,339
महतारी वंदन से दोगुनी हुई दीपावली की खुशियां महतारी वंदन योजना की राशि से प्रदेश की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल। दीपावली की खुशियों बनी और खास। लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार। सुशासन सरकार मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #MahtariVandanYojana #NariShakti #VishnuDeoSai @MinistryWCD @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @WCDCgGov @SurajpurDist
14
17
1,156
वीबी-जी राम जी में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव श्रमिकों की 73.03 लाख से अधिक ई-केवाईसी पूर्ण कर छत्तीसगढ़ ने डिजिटल पारदर्शिता में बनाई विशेष पहचान। अकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में बड़े राज्यों में प्रथम और कुशल-अर्द्धकुशल श्रमिकों में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार पारदर्शी, तकनीक आधारित और श्रमिक हितैषी व्यवस्था को सशक्त बना रही है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VBG_RAM_G #DigitalGovernance #ShramikKalyan #VishnuDeoSai #Chhattisgarh @MoRD_GoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @PRDCgGov
20
1
22
1,664