NCIB Uttar Pradesh (@proncibup) header
NCIB Uttar Pradesh (@proncibup) profile picture

Twitter account of National Crime Investigation Bureau (NGO) Uttar Pradesh Division |

Uttar Pradesh, Bharat
Joined January 2018
Photo by NCIB Uttar Pradesh (@proncibup)Photo by NCIB Uttar Pradesh (@proncibup)Photo by NCIB Uttar Pradesh (@proncibup)Photo by NCIB Uttar Pradesh (@proncibup)Photo by NCIB Uttar Pradesh (@proncibup)Photo by NCIB Uttar Pradesh (@proncibup)Photo by NCIB Uttar Pradesh (@proncibup)Photo by NCIB Uttar Pradesh (@proncibup)Photo by NCIB Uttar Pradesh (@proncibup)Photo by NCIB Uttar Pradesh (@proncibup)
NCIB Uttar Pradesh retweeted
सिवनी का ये वीडियो जिसमें एडिशनल एसपी जैसा उच्च अधिकारी कथित तौर पर होटल कर्मचारियों से गांजा रखकर मामला बनाने की बात कह रहा हैं केवल एक मामला नहीं, बल्कि हमारी न्याय व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल है। सोचिए, ऐसे कितने मामले होंगे जिनमें निर्दोष लोगों को झूठे केस में फंसा दिया गया होगा। कितनों की जमीन-जायदाद न्याय पाने की उम्मीद में बिक गई होगी और कितनों ने इस अन्याय की कीमत अपने परिवार और अपनों को हमेशा के लिए खोकर चुकाई होगी। क्या यही न्याय व्यवस्था है, जहां खाकी वर्दी की ताकत के दम पर कोई भी अधिकारी किसी की हंसती-खेलती जिंदगी बर्बाद कर सकता है? आखिर एक निर्दोष नागरिक को झूठे मुकदमों से बचाने और पुलिस की मनमानी पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी किसकी है? और आखिर कब तक चलेगा यह सब? दोषियों पर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होनी ही चाहिए। क्योंकि वर्दी कानून से ऊपर न कभी थी और न कभी हो सकती हैं। @DGP_MP @MPPoliceDeptt
88
427
16
1,557
40,433
NCIB Uttar Pradesh retweeted
सुप्रभातम् | Good morning 🇮🇳
7
10
1
42
3,191
NCIB Uttar Pradesh retweeted
लोक अदालत का फैसला मानना सभी संबंधित पक्षों के लिए अनिवार्य है! लोक अदालत में यदि किसी विवाद का निपटारा दोनों पक्षों की सहमति से हो जाता है, तो उसका फैसला कानूनी रूप से मान्य होता है। कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 21 के अनुसार, लोक अदालत का फैसला सिविल न्यायालय की डिक्री के समान माना जाता है। इसका पालन मामले के सभी पक्षकारों को करना अनिवार्य है। इसमें सरकारी विभाग, सरकारी संस्थान, निजी कंपनियाँ, बैंक, बीमा कंपनियाँ और अन्य संस्थान भी शामिल हैं, यदि वे उस मामले के पक्षकार हैं। लोक अदालत के फैसले के विरुद्ध सामान्य अपील का प्रावधान नहीं है। कोई भी सरकारी या निजी संस्थान केवल इस आधार पर लोक अदालत के वैध फैसले की अनदेखी नहीं कर सकता कि वह एक सरकारी या निजी संस्था है। ~ साभार : @NCIBHQ
2
15
62
3,885
NCIB Uttar Pradesh retweeted
दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर यातायात व्यवस्था में NCIB मध्यप्रदेश का सहयोग भोपाल, मध्यप्रदेश | 10 नवंबर 2026 दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) मध्यप्रदेश की ओर से भोपाल के करोंद बीट एवं बेस्ट प्राइस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान ट्रैफिक अधिकारियों के साथ समन्वय कर यातायात नियंत्रण, जनजागरूकता तथा एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों के लिए निर्बाध मार्ग सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर NCIB प्रतिनिधि ने SI नरेंद्र सिंह एवं SI मियां के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने संस्था पर विश्वास जताते हुए जनसेवा की इस जिम्मेदारी में सहयोग का अवसर प्रदान किया। NCIB मध्यप्रदेश ने भविष्य में भी प्रशासन एवं पुलिस विभाग के जनहितकारी कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।
1
4
19
2,877
NCIB Uttar Pradesh retweeted
माँ लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन में NCIB बस्ती टीम ने पुलिस के साथ किया सहयोग बस्ती, उत्तर प्रदेश। माँ लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) की बस्ती टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान वीरू प्रताप यादव एवं अनूप यादव ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में अपनी सेवाएं दीं। NCIB की इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से जनसुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में योगदान देना है।
2
11
2,487
NCIB Uttar Pradesh retweeted
IPS अफसरों की ट्रेनिंग के नए नियम तय, क्या है नया प्लान? | #IPS @NCIBHQ @proncibup @NCIBMandsaur
1
2
247
NCIB Uttar Pradesh retweeted
हर सिलेंडर के पीछे है सरकार का सहयोग, ताकि आपके घर का बजट रहे संतुलित! दिल्ली में पात्र उज्ज्वला (PMUY) ग्राहकों को ₹300 की सीधी सब्सिडी के साथ, सरकार प्रति सिलेंडर ₹325.24 का अतिरिक्त भार भी वहन करती है। इस तरह ₹1,267.24 की लागत वाला LPG सिलेंडर पात्र ग्राहकों को मात्र ₹642 में मिलता है। समझदारी से खाना पकाएं, LPG बचाएं, पैसे बचाएं! #IndianOil #PMUY #LPG #SaveLPG @HardeepSPuri @PetroleumMin @Secretary_MoPNG @neerajmittalias @ChairmanIOCL @sahneyas
51
45
5
241
18,275
NCIB Uttar Pradesh retweeted
⚖️ आपकी जमीन पर अवैध कब्जा? चुप न रहें! 📌 रजिस्ट्री, खसरा और दस्तावेज सुरक्षित रखें। 📌 फोटो-वीडियो जैसे सबूत जुटाएँ। 📌 पुलिस व संबंधित प्रशासन को लिखित शिकायत दें। 📌 जरूरत पड़ने पर सिविल कोर्ट जाएँ। जागरूक बनें, संपत्ति के अधिकार बचाएँ! #LandRights #LegalAwareness #NCIB
2
6
264
Replying to @aajtak
@aajtak Greetings on National Press Day. NCIB Team
1
2
19
NCIB Uttar Pradesh retweeted
🚨 उत्तर प्रदेश: आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है? आपके पास है एक और मौका! 📅 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक विशेष अभियान उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिन पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है, वे इस अवसर का लाभ उठाएं। 🏥 अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं और योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता एवं नियमों के अनुसार मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। ध्यान दें! इस अवसर को न गंवाएं। अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC), स्वास्थ्य केंद्र या निर्धारित आयुष्मान सेवा केंद्र पर जाकर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी करें। 📢 इस महत्वपूर्ण जानकारी को उत्तर प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। आपका एक शेयर किसी पात्र जरूरतमंद परिवार के लिए मददगार साबित हो सकता है। #AyushmanBharat #AyushmanCard #UttarPradesh #HealthForAll
2
18
1
52
5,796
NCIB Uttar Pradesh retweeted
आज का सवाल : यदि किसी स्थानीय विकास कार्य या सरकारी योजना के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता या भ्रष्टाचार का मामला सामने आता है, तो एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए? A. मामले को नजरअंदाज कर देना चाहिए B. भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूतों के साथ संबंधित विभाग के सतर्कता अधिकारी या एंटी-करप्शन ब्यूरो को शिकायत दर्ज करानी चाहिए C. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाना चाहिए D. भ्रष्टाचारी को सड़क पर पकड़ कर मारपीट करके बदला लेना चाहिए अपना कीमती जवाब कमेंट बॉक्स में दें।
10
8
22
4,045
NCIB Uttar Pradesh retweeted
𝐆𝐨𝐨𝐝 𝐒𝐚𝐦𝐚𝐫𝐢𝐭𝐚𝐧𝐬 𝐀𝐫𝐞 𝐋𝐞𝐠𝐚𝐥𝐥𝐲 𝐏𝐫𝐨𝐭𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 𝐖𝐡𝐞𝐧 𝐇𝐞𝐥𝐩𝐢𝐧𝐠 𝐑𝐨𝐚𝐝 𝐀𝐜𝐜𝐢𝐝𝐞𝐧𝐭 𝐕𝐢𝐜𝐭𝐢𝐦𝐬. "सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने से मत डरिए, कानून आपके साथ है!" क्या आप जानते हैं कि – सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने या उसे अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को कानून संरक्षण देता है? मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 134A के तहत नेक मददगार को कानूनी संरक्षण प्राप्त है। यदि कोई व्यक्ति बिना किसी आर्थिक लाभ या इनाम की अपेक्षा के सद्भावना से दुर्घटना पीड़ित की मदद करता है, तो उसे अनावश्यक कानूनी परेशानियों और उत्पीड़न से संरक्षण दिया जाता है। आपकी थोड़ी-सी मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है। Under Section 134A of the Motor Vehicles Act, 1988, Good Samaritans are legally protected. Anyone who voluntarily and in good faith helps a road accident victim or takes them to a hospital without expecting any financial reward is entitled to legal protection against unnecessary harassment. Your small act of kindness could save someone's life. आपकी नजरों के सामने सड़क दुर्घटना हो जाए, तो क्या आप घायल की मदद के लिए आगे आएँगे?
1
5
20
3,574
कृपया खोजने मे मदद कीजिये. @Uppolice @RailwaySeva @RailMinIndia @RailMadad @WesternRly
150
NCIB Uttar Pradesh retweeted
किसी के चरित्र पर संदेह है, विचारों में मतभेद है या रिश्ता निभाना संभव नहीं है, तो रास्ते अलग कर लीजिए। लेकिन किसी की जिंदगी छीनने का अधिकार आपको किसने दिया? पंजाब के होशियारपुर में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने और अपराध को दूसरा रूप देने के लिए शव के कपड़े उतारने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। आखिर कब तक महिलाएं शक, सनक और हिंसक मानसिकता की कीमत अपनी जान देकर चुकाती रहेंगी? याद रखिए, विवाह समाप्त हो सकता है, रिश्ते टूट सकते हैं और रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन हत्या किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। रिश्ता खत्म करने का अधिकार है, किसी की जिंदगी खत्म करने का नहीं!
20
8
38
4,268
NCIB Uttar Pradesh retweeted
दादा की संपत्ति में पोते का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, यदि पिता को हिस्सा हिंदू उत्तराधिकार कानून की धारा 8 के तहत मिला हो। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसी संपत्ति पिता की व्यक्तिगत संपत्ति मानी जाएगी, जिसमें बेटा या पोता केवल जन्म के आधार पर हिस्सा नहीं मांग सकता। हालाँकि, पारंपरिक पैतृक सहदायिकी संपत्ति पर यह नियम लागू नहीं होता। ~ सुप्रीम कोर्ट
2
16
84
8,122
मिर्जापुर। जरायम के गढ़ में एक और घटना, विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र में एक और मर्डर, कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप, आपसी रंजिश में किया हमला, अस्पताल में मौत, परिजनों का आरोप, धारदार हथियार से सिर में किया वार, एक दिन में दो मर्डर से दहला विंध्याचल, सेमरी का मामला। @adgzonevaranasi
1
1
1
320
कृपया मदद कीजिये। Barudha toll plaja मिर्जापुर
1
1
251
NCIB Uttar Pradesh retweeted
तेलंगाना में यूपी के 12 सदस्यीय परिवार से एक साल तक बंधुआ मजदूरी! शोषण और प्रताड़ना के आरोप, NHRC ने लिया संज्ञान तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के एक 12 सदस्यीय परिवार को करीब एक साल तक बंधुआ मजदूर बनाकर रखा गया। इस दौरान परिवार को न तो उचित मजदूरी दी गई और न ही सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला। परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने तेलंगाना के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। सवाल यह है कि आजादी के दशकों बाद भी देश में गरीब और प्रवासी मजदूरों का इस तरह कथित शोषण कैसे जारी है? कानून में बंधुआ मजदूरी अपराध है, लेकिन यदि मजदूरों को उनके अधिकार, उचित पारिश्रमिक और सम्मानजनक जीवन तक नहीं मिल पा रहा, तो बंधुआ मजदूरी उन्मूलन के दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल उठना स्वाभाविक है। गरीबी किसी को गुलाम बनाने का लाइसेंस नहीं हो सकती।
9
32
4,421
NCIB Uttar Pradesh retweeted
दीपावली पर्व से पहले बाराबंकी में 11 वर्षीय मासूम की हत्या, कुएं में मिला शव; पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार यूपी के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। दिनांक 5 नवंबर को लापता हुई बच्ची का शव गांव के पास एक कुएं से बरामद हुआ। परिजनों ने गांव के ही उत्तम कुमार सिंह पर बच्ची के अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने तलाश अभियान चलाते हुए 6 नवंबर की सुबह ग्राम पोखरा के पास मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैरों में गोली लगी। मामले में बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जताई गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। सवाल यह है कि आखिर हमारी बेटियां कब तक इस तरह की दरिंदगी का शिकार होती रहेंगी? बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और व्यवस्था की जिम्मेदारी है।
1
5
18
4,827
NCIB Uttar Pradesh retweeted
आज का सवाल : जैन धर्म में दीपावली का विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। जैन धर्म के अनुसार दीपावली किस महान घटना की याद में मनाई जाती है? A. भगवान महावीर के जन्म की स्मृति में B. भगवान महावीर के मोक्ष की स्मृति में C. प्रथम जैन तीर्थंकर के उपदेश की स्मृति में D. जैन धर्म की स्थापना की स्मृति में अपना सही जवाब कमेंट बॉक्स में दें।
3
4
20
4,392