Karnal Police (@PoliceKarnal) header
Karnal Police (@PoliceKarnal) profile picture

The official Twitter account of Karnal Police | #Dial112 for emergencies | You may report crime online on our #HarSamay portal | सेवा, सुरक्षा, सहयोग।

karnal, India
Joined July 2015
Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)
#करनाल पुलिस की सख्त कार्रवाई, #महिला पर #जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद, करनाल, दिनांक 06 नवंबर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर प्रबंधक निरीक्षक रामलाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजय की टीम ने तलाकशुदा पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान #साहिल पुत्र जसपाल निवासी जाटों गेट, करनाल के रूप में हुई है। आज दिनांक 06 नवंबर 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। @igkarnal @police_haryana
2
274
Karnal Police retweeted
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी! रेवाड़ी में मनोज उर्फ गोलू हत्याकांड के दो मुख्य फरार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार। CIA रेवाड़ी व CIA धारूहेड़ा की संयुक्त टीम ने गोकलगढ़ बाईपास पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की फायरिंग में ASI सुनील कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जबकि दो निरीक्षकों के कान के पास से गोलियां निकलीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद। #RewariPolice #HaryanaPolice #CrimeControl @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
3
39
1
97
10,233
Karnal Police retweeted
Replying to @police_haryana
Congratulations for all the commendable work Sir!!!
2
1
38
Karnal Police retweeted
*‘जेन जी’ का वैश्विक आक्रोश कैसे शांत हो? 🌍🔥* ‘जेन जी’ सिर्फ भारत का नहीं, पूरी दुनिया का नया चेहरा है। यूरोप के 12 से अधिक देशों में प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं। इंटरनेट ने दीवारें तोड़ दी हैं। आज का युवा दिल्ली में हो या पेरिस में एक-दूसरे के संपर्क में है क्योंकि चुनौतियाँ एक जैसी हैं — शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, आवास, बेरोजगारी, कथित परीक्षा गड़बड़ियाँ, संस्थाओं की जवाबदेही पर सवाल। हरियाणा के डीजीपी श्री अजय सिंघल का insightful ✍️ लेख: ‘जेन जी’ पीढ़ी क्या चाहती है? वो उम्मीद करती है कि जिंदगी भी उतनी ही तेज रफ्तार से चले, जितनी तेजी से वो रील को स्क्रॉल करते हैं, पार्सल को ट्रैक करते हैं। महीनों तक नौकरी भर्ती के नतीजों का इंतज़ार अब उन्हें मंजूर नहीं। *उनकी झुंझलाहट स्वाभाविक है। यह पीढ़ियों का फासला (Generation Gap) है, जो असहमति की जड़ है।* हमें क्या करना चाहिए? हमें उन्हें मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक और भावनात्मक रूप से समझना होगा। पुलिस और सार्वजनिक संस्थाओं को भी उन्हीं के मंच पर उन्हीं की भाषा में संवाद करना होगा। टेक्नोलॉजी इंसानी जुड़ाव की जगह कभी नहीं ले सकती। दिल और दिमाग सिर्फ सार्थक संवाद से जीते जा सकते हैं। #GenZProtest #AutumnGenZ #GlobalUnrest #HaryanaPolice #PunjabKesari #NavodayaTimes #HindSamachar #Jagbani @PMOIndia @AmitShah @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana @DgpChdPolice @dgpup @DGPMaharashtra @DGP_MP @DGPOdisha @TelanganaDGP @CPDelhi @DGPHaryana
6
33
5
50
5,535
Karnal Police retweeted
अपराध नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर डेटा आधारित रणनीति अपनाएं: DGP अजय सिंघल हरियाणा के DGP श्री अजय सिंघल ने पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि थाना स्तर पर अपराध के पैटर्न का विश्लेषण कर प्रभावी रणनीति बनाई जाए। 🔹 पिछले 10 महीनों में प्रदेश में कुल अपराध में 9.41% की कमी। 🔹 नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी के मामलों में विशेष टीमें गठित कर शीघ्र रिकवरी के निर्देश। 🔹 रात्रि नाकाबंदी, पेट्रोलिंग और CCTV निगरानी मजबूत करने पर जोर। 🔹 अपराधियों का डिजिटल डेटाबेस तैयार कर उनकी गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर। 🔹 धरना-प्रदर्शनों एवं एक्सटॉर्शन कॉल्स पर SOP के अनुसार कार्रवाई। 🔹 ATM से छेड़छाड़ होने पर अब सीधे डायल 112 पर पहुंचेगा अलर्ट। DGP ने स्पष्ट किया कि सटीक डेटा, सतत निगरानी और जवाबदेही के साथ ही अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सकता है। #HaryanaPolice #CrimeControl #PublicSafety @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
5
35
2
65
6,558
Karnal Police retweeted
🚨 हरियाणा STF की बड़ी कार्रवाई! झज्जर के रोहद में 25,000 जिंदा कारतूसों की बड़ी खेप बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार। बिहार STF से मिले इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए STF रोहतक ने दो गाड़ियों से 25,000 कारतूस और 8 मोबाइल फोन बरामद किए। प्रारंभिक जांच में उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा से जुड़े अंतरराज्यीय कारतूस सप्लाई नेटवर्क का खुलासा। नेटवर्क के अन्य सदस्यों और कारतूसों के स्रोत की जांच जारी। अवैध हथियारों और कारतूसों की तस्करी के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई जारी। #HaryanaPolice #STF #CrackdownOnCrime @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
4
41
1
69
12,788
#एनडीपीएस एक्ट के तहत, #करनाल पुलिस की सख्त कार्रवाई 2 किलो 204 ग्राम #डोडा #पोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार, #करनाल, दिनांक 4 नवंबर 2026। @igkarnal @police_haryana
1
1
142
Karnal Police retweeted
युवती के लिए देवदूत बनकर पहुंचीं हरियाणा पुलिस की दो महिला पुलिसकर्मी! पंचकूला के माजरी चौक के पास सड़क पर बेहोश मिली युवती को SI आशु दहिया और HC आशा ने तत्काल CPR देकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया और अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। आज DGP हरियाणा श्री अजय सिंघल ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वर्दी में देवदूत, मानवता की मिसाल! हरियाणा पुलिस – सुरक्षा के साथ मानवता की भी पहचान। @NayabSainiBJP @cmohry @csharyana @DGPHaryana
3
36
84
5,410
Karnal Police retweeted
मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं हरियाणा पुलिस की महिला पुलिसकर्मी! पंचकूला के माजरी चौक के पास सड़क पर बेहोश मिली एक युवती को सब-इंस्पेक्टर आशु दहिया और हेड कांस्टेबल आशा ने तत्काल CPR देकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया और अपनी गाड़ी से सिविल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। डीजीपी अजय सिंघल ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया । हरियाणा पुलिस – सुरक्षा के साथ मानवता की भी पहचान। @NayabSainiBJP @cmohry @csharyana @DGPHaryana
15
23
2,150
#अवैध शराब #तस्करी पर करनाल पुलिस का शिकंजा, 286 बोतल अंग्रेजी शराब व हुंडई कार सहित आरोपी गिरफ्तार बरामद #शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये करनाल, दिनांक 03 नवंबर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बुटाना के अंतर्गत पुलिस #चौकीनीलोखेड़ी की टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब रखने एवं तस्करी करने के मामले में एक आरोपी पवन उर्फ जीबू निवासी आईटीसी कॉलोनी, नीलोखेड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक #सुल्तान सिंह ने बताया कि 02 नवंबर 2026 को सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने जीटी रोड नीलोखेड़ी पर वाहन जांच के दौरान एक हुंडई कार को रुकवाकर तलाशी ली। कार की पिछली सीट एवं डिग्गी से 286 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। इनमें 250 बोतल ब्लैक लेबल, 24 बोतल रॉयल स्टैग और 12 बोतल रॉयल चैलेंज मार्का शराब शामिल है। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ थाना बुटाना में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वारदात में प्रयुक्त हुंडई कार को कब्जे में लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। @igkarnal @police_haryana
130
#एनडीपीएस एक्ट के तहत, #करनाल पुलिस की सख्त कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियान गिरफ्तार, कब्जे से कुल 2 किलो 178 ग्राम #डोडापोस्त और 15 ग्राम #स्मैक बरामद। करनाल, दिनांक 3 नवंबर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल,आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की टीमों ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 178 ग्राम डोडा पोस्त और 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। @igkarnal @police_haryana
115
#अवैध हथियार मामले में #करनाल पुलिस की कार्रवाई, दो अन्य आरोपी गिरफ्तार पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में हुआ खुलासा, वारदात से पहले #रेकी कर उपलब्ध करवाते थे सूचना #करनाल, दिनांक 02 नवंबर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए-3 प्रभारी निरीक्षक अजेय कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक #राजेश कुमार की टीम ने अवैध हथियार बरामदगी के मामले में #दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना घरौंडा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय पुत्र राजेश निवासी भड़द, जिला पानीपत तथा हर्ष पुत्र रामसिंह निवासी पुंडरी, जिला करनाल के रूप में हुई है। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा पहले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें न्यायालय में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके अन्य दो साथी अजय और हर्ष भी इस मामले में शामिल थे, जो वारदात से पहले रेकी कर उन्हें सूचना उपलब्ध करवाते थे। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 1 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगामी पूछताछ एवं जांच जारी है। @igkarnal @police_haryana
1
166
Karnal Police retweeted
🏅 राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा पुलिस का परचम! हरियाणा पुलिस एसटीएफ के 10 जांबाज अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक-2026 के लिए चुना गया। 🔹 आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 24 आतंकियों एवं सहयोगियों को गिरफ्तार किया। 🔹 अंतरराष्ट्रीय समन्वय से जॉर्जिया से वांछित गैंगस्टर वेंकट गर्ग का प्रत्यर्पण करवाने में अहम भूमिका निभाई। डीजीपी अजय सिंघल ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए इसे हरियाणा पुलिस की पेशेवर दक्षता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का राष्ट्रीय सम्मान बताया। #HaryanaPolice #हरियाणापुलिस #STF #राष्ट्रीयगौरव #केंद्रीयगृहमंत्रीदक्षतापदक @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
9
42
2
102
23,971
#करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, #लक्ष्य हत्याकांड मामले में शामिल $सातवां आरोपी गिरफ्तार करनाल, दिनांक 01 नवम्बर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में #सीआईए 3 इंचार्ज निरीक्षक अजेय कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक हरदीप सिंह की टीम द्वारा ने युवक लक्ष्य की हत्या के मामले में सातवें आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान सुजाल पुत्र कर्ण सिंह निवासी सेक्टर 9 करनाल के रूप में हुई है। इस संबंध अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को लक्ष्य अपने दोस्त के साथ गाड़ी में पुराना बस अड्डा,करनाल के पीछे बैठा हुआ था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने उस पर लाठी-डंडों,चाकुओं व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अमृतधारा अस्पताल, करनाल में भर्ती करवाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान लक्ष्य की मौत हो गई। प्राप्त शिकायत शिकायत के आधार पर थाना शहर करनाल में 15 अक्टूबर 2026, भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मामले में पहले छह आरोपियों गुरलाज, पुनीत,गौतम,आर्यन, आकाश व अमन को काबू किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ कर खुलासा हुआ कि उक्त मामले में आरोपी सुजाल भी शामिल था जिसे टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। आज आरोपी को माननीय न्यायालय के सामने पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा तथा मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच करते हुए नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। @igkarnal @police_haryana
1
326
#सीआईए-1 कि सख्त कार्रवाई #चाकू दिखाकर शराब ठेके के सेल्समैन से नकदी #छीनने के मामले में @दो आरोपी किए गिरफ्तार वारदात में प्रयुक्त एक चाकू बरामद, #करनाल, दिनांक 1 नवंबर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस #अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है। इसी कड़ी में सीआईए -1 की टीम ने चाकू दिखाकर शराब ठेके के सेल्समैन से नकदी छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया गया है। सीआईए -1 इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक नरेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देर रात मेरठ रोड, करनाल से दो आरोपियों दीपक पुत्र महेंद्र निवासी गांव छपराखेड़ा, थाना सदर, जिला करनाल तथा सोनू पुत्र महेंद्र निवासी गांव कलवेहड़ी, थाना कुंजपुरा, जिला करनाल को काबू किया। इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 3 जनवरी 2026 को गांव सुभरी स्थित शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन मघर सिंह ने थाना सदर करनाल में शिकायत दी थी कि दोपहर के समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक ठेके पर आए। इनमें से एक युवक ठेके के अंदर आया और चाकू दिखाकर गल्ले में रखी नगदी छीन ली। इसके बाद आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना सदर करनाल में दिनांक 03 जनवरी 2026, को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी व छीना-झपटी के अन्य मामले भी दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है। @igkarnal @police_haryana
146
Karnal Police retweeted
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर हरियाणा पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल ने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। #RashtriyaEktaDiwas #NationalUnityDay #SardarVallabhbhaiPatel #HaryanaPolice #DGPHaryana #UnityInDiversity #EktaDiwas #PoliceCommitment #NationFirst @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
10
43
1
87
4,195
Karnal Police retweeted
हरियाणा पुलिस में तकनीक आधारित निगरानी और अपराध नियंत्रण को मजबूती देने पर जोर। पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में DGP श्री अजय सिंघल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश: 🔹 6,644 CCTV कैमरों की वर्किंग कंडीशन सुनिश्चित करने के निर्देश। 🔹 47,124 सक्रिय अपराधियों का फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा। 🔹 29,416 अपराधियों की तस्वीरें फेस रिकग्निशन सिस्टम पर अपलोड। 🔹 रात्रि नाकाबंदी के लिए 288 अतिरिक्त नाका पॉइंट चिह्नित। 🔹 बिना नंबर प्लेट व बिना HSRP वाले वाहनों के 2,72,492 चालान, 22,269 वाहन जब्त। DGP ने प्रभावी निगरानी, जवाबदेही और ERV रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर दिया जोर। #HaryanaPolice #CrimeControl #PublicSafety #LawAndOrder #SmartPolicing #TechnologyDrivenPolicing #CCTVSurveillance #FacialRecognition #NightPatrolling #TrafficEnforcement #HSRP #EmergencyResponse #SafeHaryana #SurakshitHaryana @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
5
34
1
46
7,319
#जमीनी विवाद में #हत्या के मामले में सीआईए-2 करनाल की कार्रवाई, #तीन आरोपी गिरफ्तार #सीआईए-2 की टीम ने शेरगढ़ टापू से तीन आरोपियों को किया काबू, पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर की जाएगी पूछताछ #करनाल, दिनांक 29 अक्टूबर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस #अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए-2 करनाल की टीम ने गांव रिंडल में जमीनी विवाद के चलते दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला करने तथा उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु होने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित पुत्र बलविंद्र, मोहित पुत्र पूरण चंद तथा प्रदीप पुत्र राजेंद्र, निवासी गांव रिंडल, जिला करनाल के रूप में हुई है। सीआईए-2 इंचार्ज निरीक्षक #प्रवीण कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को शेरगढ़ टापू से काबू किया। पुलिस द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा सके। करनाल पुलिस द्वारा गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए नियमानुसार कार्रवाई जारी है। @igkarnal @police_haryana
144
#जमीनी विवाद में #हत्या के मामले में सीआईए-2 करनाल की कार्रवाई, #तीन आरोपी गिरफ्तार #सीआईए-2 की टीम ने शेरगढ़ टापू से तीन आरोपियों को किया काबू, पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर की जाएगी पूछताछ #करनाल, दिनांक 29 अक्टूबर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस #अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए-2 करनाल की टीम ने गांव रिंडल में जमीनी विवाद के चलते दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला करने तथा उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु होने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित पुत्र बलविंद्र, मोहित पुत्र पूरण चंद तथा प्रदीप पुत्र राजेंद्र, निवासी गांव रिंडल, जिला करनाल के रूप में हुई है। सीआईए-2 इंचार्ज निरीक्षक #प्रवीण कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को शेरगढ़ टापू से काबू किया। पुलिस द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा सके। करनाल पुलिस द्वारा गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए नियमानुसार कार्रवाई जारी है। @igkarnal @police_haryana
139
#करनाल पुलिस की कार्रवाई, सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 17 हजार #रुपये नकद बरामद पुलिस चौकी #सदरबाजार की टीम ने गली नंबर 8 स्थित मकान में की कार्रवाई, सट्टे से संबंधित कॉपी, पर्चा और बाल पेन भी बरामद #करनाल, दिनांक 29 अक्टूबर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस #अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में जुआ और #सट्टेबाजी जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर करनाल के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सदर बाजार की टीम ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख 17 हजार रुपये की नकदी सहित सट्टे से संबंधित कॉपी, पर्चा और एक नीला बाल पेन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश कुमार पुत्र हरद्वारी लाल, निवासी गली नंबर 8, हांसी रोड, करनाल के रूप में हुई है। पुलिस चौकी सदर बाजार के इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक #सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात गली नंबर 8 स्थित एक मकान में कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी सुरेश कुमार को कथित तौर पर सट्टा खाईवाली करते हुए पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर एक पुरानी कॉपी, सट्टे से संबंधित पर्चा, एक नीला बाल पेन तथा उसकी पहनी हुई काली लोअर की जेब से 1,17,000 रुपये नकद बरामद किए गए। @igkarnal @police_haryana
99