
MLC, Saran Graduate Constituency || Worker of @Jduonline || My leader @NitishKumar ji || Member of Legislative Council since 2016 ||
Chapra, Bihar
Joined January 2022
- Tweets4.8K
- Following441
- Followers1.3K
- Likes3.9K
जीत के उपरांत पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से मुलाकात की l
माननीय मुख्यमंत्री जी ने मुझे जीत की शुभकामनाएं प्रेषित की l
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके कुशल नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए, यही कामना है।
में ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔
प्रकाश, उमंग एवं उल्लास के पावन पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो। दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन को खुशियों के प्रकाश से आलोकित करे तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ बनाए।
आइए, हम सभी मिलकर खुशियों, सकारात्मकता और नई उम्मीदों के साथ दीपावली का यह पावन पर्व मनाएँ।
आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से जगमगाता रहे।
🪔 शुभ दीपावली! 🪔
सादर,
प्रो. (डॉ.) वीरेन्द्र नारायण यादव
सदस्य, बिहार विधान परिषद
सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
दीपो ज्योति परं ब्रह्म। दीपः सर्वतमोपहः॥
दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
दीपों का प्रकाश आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से आपका घर-परिवार सदैव खुशियों से रोशन रहे।
आज छपरा स्थित अपने आवास पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उनके साथ लोकहित, जनसरोकार, शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा छपरा जिले के चौमुखी विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान छपरा जिले के गणमान्य एवं स्थानीय लोगों ने भी माननीय उपमुख्यमंत्री जी से आत्मीय भेंट की।
जनसेवा और विकास के प्रति माननीय उपमुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी है।
#Bihar #Chhapra #Saran #BijendraPrasadYadav #PublicWelfare #EducationFirst #JanSeva
1
73
देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@AmitShah @AmitShahOffice
#HBDAmitShahJi
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना करते हैं।
#DeepakPrakash #RLM #HappyBirthday
#ProfDrVirendraNarayanYadav
#MLCSaran
#SaranGraduateConstituency
#JDU @RLMofIndia
@DeepakRLM
अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पावन पर्व 'विजयादशमी' की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ!
प्रभु श्री राम के आदर्श हम सभी को सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें।
MLC Prof. Dr. Virendra Narayan Yadav retweeted
आज नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर पटना स्थित विभिन्न देवी स्थानों एवं प्रमुख पूजा पंडालों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। साथ ही माता से राज्य में सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की। (1/3)
जय माँ महागौरी 🙏🏻
दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर सभी भक्तजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ महागौरी से प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और संपूर्ण जगत का कल्याण करें।
#DurgaAshtami #MaaMahagauri #Navratri
“सोच ही पूँजी है, उद्यम ही रास्ता है, कड़ी मेहनत ही समाधान है।” -डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी
‘मिसाइल मैन’ के नाम से विख्यात, सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं ‘भारत रत्न’ से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
50
छपरा में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी, इंजीनियर आनंद पुष्कर जी के समर्थन में आयोजित 'शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान एवं एनडीए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम' में सम्मिलित हुआ।
इस गरिमामयी अवसर पर आदरणीय शिक्षकों के मान-सम्मान, उनके अधिकारों और उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, स्व० केदारनाथ पांडेय जी द्वारा शिक्षक हित में किए गए ऐतिहासिक एवं अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं निरंतर अपने शिक्षकों के संपर्क में हूँ और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हूँ। आइए, हम सब मिलकर शिक्षा जगत के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षकों के सशक्तिकरण के लिए सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी इंजीनियर आनंद पुष्कर जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
शिक्षक हित, शिक्षक सम्मान और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के संकल्प के साथ, आइए हम सब एकजुट होकर आगे बढ़ें!
#NDA #शिक्षकनिर्वाचन2026 #आनंदपुष्कर #सारण #शिक्षकसम्मान #शिक्षाहित #BiharMLC #NitishKumar #BJP4Bihar #JDU
@NitishKumar @samrat4bjp
@SanjayJhaBihar
आप सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ दुर्गा आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सौभाग्य से परिपूर्ण करें तथा अपनी कृपा एवं आशीर्वाद सदैव बनाए रखें।
जय माता दी! 🙏🚩
भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई। हमारे वायुसेना के वीर जवानों का साहस, पराक्रम और निस्वार्थ सेवा देश की रक्षा में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। आप सभी के जज्बे और समर्पण को मेरा सलाम।
#IndianAirForceDay
‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ : छपरा (सारण) में बिहार के अधिकार और उज्ज्वल भविष्य के लिए हुंकार!
छपरा में आयोजित #नीतीश_संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय Sanjay Kumar Jha जी तथा जद(यू) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आदरणीय Umesh Singh Kushwaha जी की गरिमामयी मौजूदगी रही।
संवाद के दौरान संजय झा जी ने फरक्का बराज और फरक्का जल संधि के कारण पिछले 30 वर्षों में बिहार को मिली तबाही, निरंतर बाढ़ और सुखाड़ से हुए अपार नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
दिसंबर 2026 में फरक्का जल संधि के 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं। हमारे नेता आदरणीय Nitish Kumar जी के मार्गदर्शन में पार्टी का यह स्पष्ट मानना है कि:
* इस जल संधि का नवीनीकरण (Renewal) अब बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
* अगले 25 वर्षों (वर्ष 2050 तक) में बिहार की पानी की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए ही कोई नई व्यवस्था बननी चाहिए।
* 30 साल पहले बिहार के साथ हुए अन्याय को समाप्त कर प्रदेश को उसका पूरा हक मिलना चाहिए।
बिहार के जल हितों और सुरक्षित भविष्य की इस लड़ाई में हम सभी एकजुट हैं!
#NitishSamvad #FarakkaWaterTreaty #SanjayKumarJha #UmeshSinghKushwaha #JDU #Chhapra #Saran #Bihar #NitishKumar
@SanjayJhaBihar @JDUUmeshSingh
कल मोतीहारी के नगर भवन (टाउन हॉल) में जिला महिला जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा 'जीविका' के सफल 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित "नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल" कार्यक्रम में शामिल हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, बिहार सरकार के माननीय मंत्री सह प्रभारी मंत्री पूर्वी चंपारण श्री श्रवण कुमार जी के साथ दीप प्रज्वलित कर तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
"जब एक महिला सशक्त होती है, तो वह पूरे परिवार और समाज के सशक्तीकरण का आधार बनती है।"
आधुनिक बिहार के शिल्पकार माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की संवेदनशील सोच और दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि वर्ष 2006 में एक छोटे प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई 'जीविका' आज बिहार में महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बदलाव की सबसे बड़ी मिसाल बन चुकी है।
* महिला सशक्तीकरण का आधार: पंचायती राज व नगर निकायों में 50% आरक्षण, सरकारी नौकरियों व पुलिस बल में 35% आरक्षण और 'जीविका' के माध्यम से आज बिहार की नारियां सामाजिक नेतृत्व और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई गाथा लिख रही हैं। बिहार के इस सफल मॉडल को आज पूरा देश 'आजीविका' के नाम से अपना रहा है।
* विशाल नेटवर्क: वर्तमान में 13 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से राज्य की 1 करोड़ 88 लाख से अधिक महिलाएं जीविका से जुड़कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
* आर्थिक व बैंकिंग सबलीकरण: 11 लाख 10 हजार स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलकर उन्हें ₹75,000 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया है, वहीं 6,749 बैंक सखियों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र चलाए जा रहे हैं।
* रोजगार व स्वरोजगार के अवसर: राज्य में 334 'जीविका दीदी की रसोई', 332 'दीदी अधिकार केंद्र', तथा सेनेटरी नैपकिन निर्माण जैसे उद्योग सफलता से संचालित हो रहे हैं। कृषि, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में भी लाखों दीदियां नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
* मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: राज्य के प्रत्येक परिवार की एक पात्र महिला को स्वरोजगार हेतु ₹2,10,000 तक की सहायता का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं के खातों में पहली किस्त भेजी जा चुकी है।
* सामाजिक परिवर्तन की संवाहक: नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए शराबबंदी अभियान हो या 'जल-जीवन-हरियाली' के तहत पर्यावरण संरक्षण, जीविका दीदियों की भूमिका अनुकरणीय रही है।
गांधी जी, डॉ. आंबेडकर, सरदार पटेल, जननायक कर्पूरी ठाकुर, जेपी और लोहिया जी ने महिलाओं के जिस विकास का सपना देखा था, उसे धरातल पर उतारने का ऐतिहासिक काम माननीय नीतीश कुमार जी ने किया है।
जीविका की इस स्वर्णिम 20 वर्षों की यात्रा के लिए सभी जीविका दीदियों और बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
#NitishKumar #ShravanKumar #JDU #Jeevika #Jeevika20Years #NitishSamvad #WomenEmpowerment #Motihari #EastChamparan
@NitishKumar @Jduonline
@Shrawon_Nalanda
62






































