सीधी बात नो बकवास!
सवाल - सर आपको कितने साल हो गए विधायक बने हुए
विधायक जी - 13 साल हो गए😳
सवाल - आपने हमारे गॉव मे एक वादा किया था (देव डूंगरी रोड का) उसी के लिए मै स्पेशल आया हू
अब मिलने वाले जवाब का अंदाजा आप लगा ही सकते हो विधायक जी भी वही बोलेंगे जो अक्सर ज्यादातर नेता लोग बोलते है कि 'काम बहुत होते है और सभी काम पूरे होना संभव नही होता है कुछ काम बहुत प्रयास करने के बावजूद अधूरे रह जाते है अब आने वाले समय मे सबसे पहले इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जायेगा'
राजस्थानी चिड़िया🐦 retweeted
पदिया मीणा डकैतों का भी डकैत था, वास्तव में रॉब रॉय जैसा व्यक्ति और तांत्या भील की तरह डकैती करने में माहिर, लेकिन साथ ही रॉबिन हुड की तरह उदार हृदय वाला l उसने फाँसी के तख्ते पर भी बड़े धैर्य और साहस के साथ अपनी मृत्यु का सामना किया। फाँसी से पहले शराब पी और नृत्य किया। 1/2
राजस्थानी चिड़िया🐦 retweeted
रामप्यारी पढ़ने से कलेक्टर बनेगी
ST में शामिल होने से नहीं..
इसलिए रामप्यारी को पढ़ाओं..भेड़-बकरियां मत चरवाओ 🙏
राजस्थानी चिड़िया🐦 retweeted
भील से मीणा बने लोगो को पुन:राजस्व रिकॉर्ड में भील करने की माँग बिल्कुल सही है
और अजमेर,राजसमंद,ब्यावर,चित्तौड़ सभी जिलो में जो रावत और मेनारिया है वो सभी मीणा है उन्हें भी OBC से निकालकर ST में शामिल किया जाए !
रावत प्राचीन काल में मीणा योद्धाओ में एक उपाधि हुआ करती थी।
@RajCMO
राजस्थानी चिड़िया🐦 retweeted
मीणा सुधार समिति द्वारा प्रकाशित लेख में बताया गया है कि जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस ने मीणा सरदारों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की थी। उस समय कांग्रेस का चुनाव चिह्न जूड़ा बैल(दो बैलों की जोड़ी)हुआ करता था।इस अपील में मीणा समाज की प्रशंसा करते हुए कहा गया था कि मीणा जाति 1/2
राजस्थानी चिड़िया🐦 retweeted
ग्राम पंचायत बाराणी – जनता का विश्वास, हमारी जिम्मेदारी।
दिनांक 1 नवंबर को ग्राम पंचायत बाराणी की जनता के आशीर्वाद और विश्वास से मैंने सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। आज लगातार पाँचवाँ दिन है, जब मैं प्रतिदिन पंचायत भवन में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएँ सुनने और उनके समाधान के लिए समय दे रहा हूँ।
आज सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मैं पंचायत भवन में मौजूद रहा, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह रही कि न कोई कर्मचारी उपस्थित हुआ, न VDO और न ही पटवारी।
दोपहर 1 बजे जब मैंने VDO हरिश सारण को फोन कर पंचायत भवन के कमरे की चाबी मांगी, तो उन्होंने चाबी देने से मना कर दिया। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों के सहयोग से ताला तोड़कर पंचायत भवन में प्रवेश करना पड़ा।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि ग्राम पंचायत किसी कर्मचारी की निजी जागीर नहीं, बल्कि जनता की संपत्ति और जनता की सेवा का केंद्र है। जिस जनता ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है, उसके अधिकारों और सम्मान के लिए मैं हमेशा खड़ा रहूँगा।
सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से मेरा स्पष्ट आग्रह है कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समयबद्ध तरीके से करें। पंचायत भवन में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और आमजन के साथ-साथ निर्वाचित जनप्रतिनिधि के प्रति भी उचित सम्मान और समन्वय बनाए रखें।
पद किसी की मनमर्जी से नहीं, जिम्मेदारी और जवाबदेही से चलता है। पंचायत में जनता सर्वोपरि है और जनता के काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस विश्वास और हर उम्मीद पर खरा उतरना मेरा संकल्प है।
राजस्थानी चिड़िया🐦 retweeted
चलने के बाद ये दोनों गोलियाँ वापस बंदूक में ही (डिलीट) चली गईं है।
सवाल यह है कि क्यों चलीं, किसने चलवाईं और इन कंधों को किसने तैयार किया ? सारी पटकथा इसी के इर्द-गिर्द बतायी जा रही है।
राजस्थानी चिड़िया🐦 retweeted
अजबगढ़ में अनंता रिसॉर्ट पर ग्रामीणों का आक्रोश
अलवर के अजबगढ़ में सरिस्का टाइगर रिजर्व के पास बने अनंता स्पा एंड रिसॉर्ट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। स्थानीय लोग का आरोप है कि इस बड़े प्रोजेक्ट से इलाके को कोई वास्तविक विकास नहीं मिला। स्थानीय युवाओं को महज 10 से 12 हजार रुपए की सीमित नौकरियां दी जा रही हैं......
इतना ही नहीं ग्रामीणों का आरोप है कि बड़े-बड़े बोरवेल लगाकर गांव के भूजल का अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय जलस्तर तेजी से गिर रहा है। रिसॉर्ट में देर रात तक डीजे का शोर और चारगाह की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि रिसॉर्ट पर दोहरा कानून चल रहा है—5 से 10 बीघा जमीन कब्जाने का आरोप है, आम जनता पर सख्ती है लेकिन रिसॉर्ट को छूट क्यों दी जा रही है?
कुछ लोग ने बताया कि यहां पूरी रात डीजे बजते हैं, लाउडस्पीकर हैं, बड़े-बड़े बोरवेल्स हैं। यहां का पानी पूरा निकाल रखा है... क्षेत्र को फायदा कुछ भी नहीं, नुकसान हुआ है ज्यादा। इसके आने के बाद कोई रोड का डेवलपमेंट नहीं हुआ है।
अनंता रिसॉर्ट एंड स्पा पर एक स्थानीय किसान ने आरोप लगाया कि बिना उसकी सहमति के उसके खेत में 3 फीट गहरा गड्ढा खोदकर पाइपलाइन दबा दी गई। जब उसने थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो उल्टा उसके साथ मारपीट कर उसे हिरासत में ले लिया गया। जमीन के बदले 8000 रुपए किराए का प्रस्ताव दिया जा रहा है। किसान ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और जमीन वापस न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।
दूसरी तरफ, सार्वजनिक रिकॉर्ड और एनजीटी की जांच रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता हेमराज मीणा की याचिका पर गठित चार सदस्यीय संयुक्त समिति ने पाया कि रिसॉर्ट का निर्मित क्षेत्र करीब 1937 वर्ग मीटर है, जो 20,000 वर्ग मीटर के अनिवार्य पर्यावरणीय मंजूरी की सीमा से कम है। समिति ने इसे क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट से करीब 200 मीटर बाहर और नाले के आरोपित निर्माण को सर्वे सीमा से बाहर पाया।
बिना एनओसी 3 साल तक भूजल दोहन:
रिसॉर्ट पर 1.44 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया।जुर्माना जमा होने के बाद एनओसी जारी की गई।भूजल दोहन में रिसॉर्ट की बड़ी लापरवाही सामने आई (2023 से 2026 तक अवैध भूजल दोहन की पुष्टि)। 1.44 करोड़ रुपए जमा कराने के बाद अक्टूबर में एनओसी जारी हुई।
पीड़ित ग्रामीणों की ओर से अब मामले में प्रशासन से गुहार लगाई जा रही है कि अनंता रिसॉर्ट और स्पा के मालिकों की दबंगई से उनको निजात मिले।
राजस्थानी चिड़िया🐦 retweeted
शिखर अग्रवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे…
और तुरंत कार्रवाई हो गई…
मिनटों में फ़ाइल साइन हो गई…
करियर पर ब्रेक लग गया…
APO कर दिया गया…
दूसरी तरफ़ स्वास्थ्य विभाग में गायत्री राठौड़ हैं
जिनके रहते स्वास्थ्य विभाग की धज्जियाँ उड़ी हुई है
एक से बढ़कर एक घोटाले सामने आये…
नक़ली दवाओं का मामला आया…
बच्चों की मौत तक हो गई…
लेकिन गायत्री राठौड़ पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई…
PWD विभाग में प्रवीण गुप्ता साहब हैं…
दुनिया भर के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं…
ठेकेदारों ने प्रदेश भर में पोस्टर तक छपवा दिए…पेमेंट अटकाने के…
कमीशन दो पेमेंट लो जैसा खुला खेल PWD में चल रहा है
लेकिन गुप्ता साहब पर कोई कार्रवाई नहीं हुई…
ये दोहरे मापदंड क्यों मुख्यमंत्री जी….??
कहीं मुख्य सचिव बनने की राह में अग्रवाल साहब रोड़ा तो नहीं बन रहे थे…??
बड़ी चालाकी से अग्रवाल को साइड लाइन किया गया है…
वरना इस हमाम में सभी नंगे हैं…
अग्निवीरो के लिए स्वागत योग्य कदम
अग्निवीर पर सरकार को कोसने वाले और अग्निवीर के नाम पर मजाक बनाने वाले अब सरकार के अच्छे निर्णयों का विरोध करने लगे है।
आपके विरोध से ये निर्णय हुआ है अब दोगलपन दिखाकर अपनी नीचता न दिखाए।
आपको चिंता थी सरकार ने उसी पर निर्णय लिया है स्वागत करते है अब अपना स्वार्थ मत देखो।
3
268
राजस्थानी चिड़िया🐦 retweeted
ढाई साल के भीतर एक ही कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदने के मामले में @DainikBhaskar का एक और बड़ा खुलासा— IAS शिखर अग्रवाल ने अनंता को फायदा पहुंचाने के लिए दो पदों पर रहते हुए नियम तोड़े। 2006 में उदयपुर कलेक्टर थे तो बुझड़ा रिसॉर्ट की जमीन का कन्वर्जन किया, ले-आउट प्लान मंजूरी की शर्त हटाई। 2024 में पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन रहे तो अजबगढ़ रिसॉर्ट को वन विभाग की NOC और कंप्लीशन सर्टिफिकेट के बिना CTO मिला।
#BhaskarInvestigation #MyReport
राजस्थानी चिड़िया🐦 retweeted
कल भास्कर में CM के पूर्व OSD की खबर, आज से बीजेपी के लाखों विज्ञापन शुरू!
इत्तेफाक है या खबर का असर?
राजस्थानी चिड़िया🐦 retweeted
भजनलाल जी रोड टैक्स टोल टैक्स E-20 के बाद ये हरी पत्ती टैक्स तो रोक ही सकते हैं दोनों मैडमों को चूल्हा चौका तक सीमित कीजिए साहब वहां कम से कम घी वाला घपला करेंगी तो घर वाला ही भुगतेगा ये यहीं आम जन की जेब कतरी बनी घूम रही हैं।
@BhajanlalBjp @RajCMO
राजस्थानी चिड़िया🐦 retweeted
इन लोगों का जमीर मर चुका है, शर्म नहीं आती है इनको बिल्कुल भी, 200-300 रुपये कमाने वाले गरीब मजदूरों से ये लोग रिश्वत ले लेते हैं।
कितने बेशर्म होते होंगे ये लोग, अरे कभी तो अच्छा काम किया करो, क्यो इस वर्दी को बदनाम कर रहे हो।
200 रुपये के चक्कर में 2 लाख से अधिक की तो बेईज्ज़ती करवा ली है मैडम ने।
राजस्थानी चिड़िया🐦 retweeted
आप एक महत्वपूर्ण संयोग मिस कर गए अवधेश जी। 27 मार्च 2026, जिस दिन शिखर अग्रवाल के पुत्रो-सास-ससुर के नाम अजबगढ़ रिसोर्ट के करीब 20 लक्ज़री विला की रजिस्ट्री हुई थी।
इसी दिन राजस्थान सरकार आदेश निकालती हैं जिसमे गोयल फैशन प्राइवेट लिमिटेड के अजबगढ़ वाले रिसोर्ट के लिए एक खास आर्थिक पैकेज दिया जाता हैं। इस पैकेज में रिसोर्ट को 10 वर्षों तक स्टेट टैक्स पर 75 प्रतिशत सब्सिडी, 10 वर्षों तक विद्युत शुल्क के भुगतान से 100 प्रतिशत छूट, और राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम के अनुसार अन्य सभी लाभ, जैसे स्टाम्प ड्यूटी में छूट, भूमि रूपांतरण ड्यूटी में छूट, कर्मचारियों की सैलरी में सरकारी अनुदान वैगरह वैगरह सब कुछ होता हैं।
finance.rajasthan.gov.in/PDF…
ये आदेश बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की 6वीं बैठक दिनांक 14.02.2026 में लिए गए निर्णय के अनुपालन में लिया गया था। बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री ने की थी... शिखर अग्रवाल मुख्य प्रशासनिक नीति-निर्धारक और संचालक की भूमिका में थे।
rasonly.com/current-affairs/…
अब ये फार्मूला भी जबरदस्त हैं। जिसमे आप एक प्रॉपर्टी बेचो, फिर उसकी प्रॉपर्टी को आप किराये पर ले लो, और वो भी इतने महंगे दामों में जिसमे 3 साल में ही बेचान से मिली धनराशि किराया देने में खर्च हो जाए।
ये ख़ास सुविधा सिर्फ शिखर अग्रवाल को मिली हैं या सबको देते हैं अनंता रिसोर्ट वाले?
राजस्थान कैडर के सीनियर IAS शिखर अग्रवाल, IPS पत्नी प्रशाखा माथुर, दोनों बेटों और सास-ससुर ने ढाई साल में एक ही कंपनी से खरीदे 40 विला और कॉटेज। ₹6.15 करोड़ में खरीदे, उसी कंपनी को ₹1.80 करोड़ सालाना की लीज पर दिए। 20 विला अजबगढ़, अलवर के अनंता और 20 बुझड़ा, उदयपुर के अनंता रिसॉर्ट में।
#BhaskarInvestigation #MyReport
राजस्थानी चिड़िया🐦 retweeted
राजस्थान कैडर के सीनियर IAS शिखर अग्रवाल, IPS पत्नी प्रशाखा माथुर, दोनों बेटों और सास-ससुर ने ढाई साल में एक ही कंपनी से खरीदे 40 विला और कॉटेज। ₹6.15 करोड़ में खरीदे, उसी कंपनी को ₹1.80 करोड़ सालाना की लीज पर दिए। 20 विला अजबगढ़, अलवर के अनंता और 20 बुझड़ा, उदयपुर के अनंता रिसॉर्ट में।
#BhaskarInvestigation #MyReport































