Pinned Tweet
✍️समाज के दो चेहरों को देखना है तो कुमार विश्वास में देखिए और ख़ुद पर हंसिये
✍️अनैतिकताओं से बनी तुलसी तेरे आंगन की जिसकी छांव में कुमार विश्वास नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं।
✍️कुमार विश्वास लोगों को जीवन के दो बेहतरीन नियम सिखा रहे हैं जो भोग में भी हैं और मठ में भी।
✍️कुमार विश्वास देखें तो एक योगी पुरूष हैं क्योंकि वो कर्मों की व्याख्या उसके फल को चखकर लोगों को बता रहे हैं।
✍️पता नहीं क्यों अब लगता है कि वो अगर इस व्यक्तित्व के साथ भी राजनीति में पिछड़े हैं तो इसका एक बड़ा कारण उनके मित्र का उनसे भी बड़ा कर्म-साधक और फल पिपासु होना है।
✍️अनेकों अनेक नौजवानों की मेहनत के निचोड़ को निष्फल करने के बाद बने खाद्य से फलित उनके आंगन की तुलसी कुमार विश्वास की कथाओं के अर्थ का सशरीर प्रमाण है।
✍️उसको तुलसी को निहारिये और अपने सपनों को बलिवेदी पर चढ़ते देख ज़ोर से गाइये ………..
——————-कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है ।😂😂😂
@DrKumarVishwas @Rajendra4BJP
@BJP4Rajasthan @INCRajasthan @GovindDotasra @DrKirodilalBJP @VasundharaBJP @OfficeofGSD @8PMnoCM @8pm6cm @ajitanjum @ravishndtv @AnilYadavmedia1 @SupriyaShrinate @AamAadmiParty @Ramraajya @Khalbaali @Satveer___ @DrAshokJat @Dr_MonikaSingh_ @Saroj302 @AditiRajasthan @HansrajMeena @MukeshYadavIN @manphoolsaran7 @IPS_Prahlad
यह दौर गांधी का है !!!!
समय समय की बात है ,
समय बड़ा बलवान !!!
एक वह दौर था जब नरेंद्र मोदी के हर झूठ को भक्त से लेकर मीडिया आम जन में उतारता था और उसे परिणामों में तब्दील कर देता था उस दौर में तार्किक से तार्किक नेता भी उस अकाट्य झूठ को काउंटर नहीं कर पाता था।
उस दौर में हास्यास्पद झूठों ने प्रचंड वैज्ञानिकता को भी पीछे हटने को मजबूर कर दिया था और पटल इतना अंधकारमय था कि लगने लगा कहीं प्रकाश इतना पीछे ना छूट जाये की लोग उसकी अनुभूति का एहसास ही भूल जायें और उस ओर के प्रयास ही बंद कर दिये जायें।।।
लेकिन सत्य की भी अपनी चाल होती है जिसे दबाये रखा जा सकता है मोड़ा नही जा सकता उसका प्रकटीकरण एक नैसर्गिक घटना है वैसा ही ही कुछ भारतीय राजनीति के दो किरदारों के साथ चल रहा है एक हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे हैं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी !!!!!
कभी बाल नरेन्द्र से लेकर रडार तक का सफर भी सफलता पूर्वक तय करने वाले बीजेपी के पोस्टर बॉय ने राजनीतिक रंगमंच को काल्पनिक अतिशयता का गुलाम बना दिया था और देश मादकता के साथ उन्माद का घोल सहर्ष पी भी रहा था और पीने को मजबूर भी कर रहा था लेकिन समय………
समय तो अलेकजेंडर को भी नहीं बक्शा इसकी करवट सच झूट के सारे धुंधले परदे पलट कर रख देती है यही हो रहा है राहुल गांधी केस में ,,,,,
राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी की बुक के मौके पर बोलते हुए राहुल गांधी दो जिक्र करते हैं —-
१ खुद की गर्लफ्रेंड का !!
२ सोनिया गांधी राजीव गांधी के लैप सिटिंग का !!
क्या आप कल्पना कर सकते हैं नरेंद्र काल रूपी अनुकूल चले आ रहे समय में यह सब स्वीकार्य उस हिसाब से हो पाता या चुनावी सुपाच्य हो पाता ??
ऐसो नहीं है की यह दोनों बयान राहुल गांधी ने बिना किसी ठोस रणनीति के दिए हों वे अब समय की चाल को भलीभांति पहचान चुके हैं जिसकी हवायें उनकी तरफ बह रहीं हैं अब उनके बयान किसी को अच्छे लगे या नहीं लगे लेकिन राजनीति को भा रहे हैं।
वे #Gen_z की भाषा से लेकर उनके व्यवहार को कनेक्ट कर रहे हैं और बीजेपी चाहकर भी इस आग में हाथ जलाने से बच रही है यही कारण है की उनके इस बयान पर अभी उस तरह की RSS शैली में प्रतिक्रिया नहीं आयी है क्योंकि अब हर एक्शन क रिएक्शन राजनीतिक होगा और वह सत्ता तक जायेगा।
समय और सत्ता की विपरीत चाल को बीजेपी पहचान गयी है और फूंक कर कदम रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
@RahulGandhi @priyankagandhi @SoniaGandhi @INCIndia @INCRajasthan @SupriyaShrinate @GovindDotasra @TikaRamJullyINC
6
255
क्या खोया , क्या पाया ?
विधानसभा चुनावों से पूर्व हो रहे पंचायत चुनाव राजस्थान के सेमीफाइनल माने जा रहे हैं इस सब के बीच दो राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस हैं उन्हें ही फाइनलिस्ट माना जा रहा है लेकिन इस सब के बीच पंचायत चुनाव में एक अप्रत्याशित घटना हुई है।
अप्रत्याशित इसलिए की मुख्य विपक्षी पार्टी के मुखिया PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को एका एक हनुमान बेनीवाल खुद की पिच पर ले आये हैं जिससे वे अब तक बच रहे थे।
बीच चुनाव में शेखावाटी और मारवाड़ अचानक बीजेपी कांग्रेस की तपिश से अधिक हनुमान बेनीवाल और गोविंद सिंह डोटासरा की जुबानी गर्मी महसूस कर रहा है।
हनुमान बेनीवाल और उनका पार्टी RLP को यह चुनाव एक राजनीतिक दल के तौर पर बड़ा माईलेज देकर जा रहा है एक तरफ़ जहाँ उन्होंने ताबड़ तोड़ सभाओं से देहात में उपस्थिति दर्ज कराई है वहीं दूसरी ओर उनके भाई नारायण बेनीवाल संगठन को धार देने के लिए मारवाड को शरणस्थली बना पड़ाव डाले रहे।
इस सब के बीच हनुमान बेनीवाल के लिए सब से बड़ा जो फायदे का सौदा रहा वो है गोविंद सिंह डोटासरा का उनपर हमलावर होना अब तक जो कांग्रेस बीजेपी के मुखिया बेनीवाल की पार्टी को एक सुनियोजित नीति के तहत माईलेज नहीं दे रहे थे वो गलती डोटासरा कर बैठे हैं।
इस सब का प्रयास हनुमान बेहद लंबे अरसे से कर रहे थे अब उन्हें अपने कैम्पेन के लिए भजनलाल शर्मा के साथ साथ डोटासरा भी मिल गए हैं जिस के चलते उनके स्टार प्रचारक एक से तीन हो गये हैं !!!!!
अब हनुमान लडाई को उस प्लेटफार्म तक खींच लाये हैं जिस से मदन राठौर और गोविंद सिंह डोटासरा बच रहे थे इसमें हनुमान बेनिवाल के पास खोने को कुछ नहीं है उनका संख्यात्मक भार धनात्मक ही हो सकता वहीं दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के पास खोने के लिए बैठे हार डाल के उल्लूओं के कान ज़रूर इस ज़ुबानी जंग से खडे हो जायेंगे !!!
अगर यह अदावत व्यक्तिगत से अधिक पार्टी प्लेटफार्म तक लम्बी बनी रहती है तो कई दिग्गजों के पैर उखडने वाले हैं क्योंकि विधानसभा चुनाव में अधिक समय बचा नहीं है और अधिकांश नेता केवल जोड तोड और एंटी इनकम्बैंसी की लॉरी पर सफर तय करना चाह रहे हैं जहां के टोल नाके हनुमान बेनिवाल तय कर सकते हैं।।
इस सबमें नुकसान किसी भी राष्ट्रीय पार्टी का होना तय है क्योंकि एक को सत्ता बचानी है तो दूसरी को सत्ता हथियानी है हनुमान इस सब के बीच दुर्गम और सुगम रास्ते के प्रहरी हो सकते हैं जो किसे नसीब हो यह तय कर सकते हैं !!!!!!
इसलिए मैं तो इतना कहूंगी दोस्ती बनी रहे !!!!
@GovindDotasra @hanumanbeniwal
क्या अभी भी इन बाबाओं की पांडालों को भक्तों का डेरा माना जाये !!!!
यह तो 365 दिन की राजनीतिक हवन कुंडिलियों में तैयार किये जा रहे गुंडे और वोट हैं जो चुनाव के नजदीक असली रूप में आते हैं।
भजनलाल शर्मा के सपनों का गृह जिला “ हत्यापुर “
भजनलाल शर्मा के कुशल गृह मंत्रालय नियंत्रण में
▪️भरतपुर में कृपाल जघीना हत्या कांड होता है !!
▪️पुलिस कस्टडी में उस हत्या कांड के आरोपी कुलदीप जघीना को भरी रोडवेज बस में उसी भरतपुर में गोलियों से छलनी किया जाता है !!
▪️इसी वर्ष डीग में एक दलित हत्याकांड को जिस बर्बरता से अंजाम दिया गया वो किसी भी नेतृत्व पर सवालिया निशान था जबकि सांसद संजना जाटव को सडकों पर उतर न्याय मांगना पड़ा।
▪️अभी मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में पुलिस बल प्रत्याशियों को डरा धमका निकाय और पंचायत चुनावों का परचम लहरा ही रहा था कि फिर से मुख्यमंत्री के गृह जिले और उनके शाला सखा जवाहर बेढम के विधानसभा में गांव सुन्दरावली को चुनावी रंजिश का अखाडा बना हत्याकांड को अंजाम दिया गया लेकिन मजाल किसी बुद्धि जीवी ने गृह मंत्री का इस्तीफ़ा मांगा हो क्योंकि यहाँ एक जन्मजात प्रविलेज प्राप्त है।
राजस्थान के राजनीतिक हलकों में हमेशा से एक सुनियोजित दलील को बल दिया गया और लगभग उसे किसी समाजशास्त्री के सामाजिक अध्ययन के परिणाम की तरह पेश किया गया और वह थ्योरी यह थी कि किसी मीणा गुर्जर या जाट जाति से आने वाले व्यक्ति के हाथ में गृह मंत्रालय सौंप दिए जाने पर यह जातियां निरंकुश हो सकती हैं और राजस्थान जैसे प्रदेश में अराजकता बलवती हो सकती है।
इस थ्योरी को शहरी वर्ग के गले से होते हुए बुद्धिजीवियों की कलमों के ज़रिए जनमानस में उतारा गया जिस के बलबूते इन वर्गों से आने वाले मुख्यमंत्री समकक्ष चेहरों तक को इस पद के अयोग्य बना दिया जिनमें कुछ प्रमुख नाम हालिया राजनीति से निम्न हैं__
👉🏿डॉक्टर दिगंबर सिंह
👉🏿किरोड़ी लाल मीणा
👉🏿सचिन पायलट
राजस्थान के जनमानस का लगभग आधा प्रतिनिधित्व करने वाली यह तीनों जातियां गहराई तक यह मान चुकी हैं की वे गृह मंत्रालय पद का फार्म ही नहीं खरीद सकते।
यह प्रश्न यहाँ किया जाना इसलिए भी बड़ा यक्ष है की वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास गृह मंत्रालय होने के बाद भी राजस्थान जिस अराजक के दौर से गुज़र रहा है वे आलोचना से बिल्कुल परे हैं और एक योग्य मंत्री जिस के पास खंडित मंत्रालय देकर उस थ्योरी के बल पर खपाया जा रहा है जिसका नाम है डॉक्टर किरोडी लाल मीणा।
मुख्यमंत्री के ख़ुद के गृह जिले भरतपुर और डीग में जिस बर्बरता और नंगे नाच के किस्से आम हो चले हैं तो भी भजनलाल शर्मा पर कोई अलोकप्रियता के दाग नहीं लगा पा रहा हैं जबकि बिना कुछ किये जातिय पूर्वाग्रहों ने इन तीन जातियों को काल्पनिक अपराधिकरण के कटघरे में खड़ा कर रखा है।
@BhajanlalBjp @PCC
11
281
Belonging: A Journey of Love
(by Sonia Gandhi)
सोनिया गांधी लिखती हैं कि जब वो पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनीं तो कई नेताओं ने उनका मजाक उड़ाया था कि वो इटली की हैं, उन्हें हिंदी नहीं आती, वो देश नहीं चला पाएंगी। लेकिन वाजपेई जी ने कभी उनका मजाक नहीं उड़ाया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि सोनिया जी इस देश की बहू हैं, उनका सम्मान करना हम सबका फर्ज है। सोनिया लिखती हैं कि उस बयान को सुनकर वो काफी देर तक रोती रहीं, क्योंकि अपने ही लोग जो सम्मान नहीं दे पाए, वो एक विरोधी नेता ने दे दिया था।
सोनिया ने आखिर में लिखा है कि वाजपेई जी के जाने के बाद राजनीति में वो शिष्टाचार खत्म हो गया। अब नेता एक दूसरे को गाली देते हैं, एक दूसरे को दुश्मन समझते हैं। सोनिया लिखती हैं कि वाजपेई जी राजनीति में एक युग थे, जो कभी वापस नहीं आएगा। वो लिखती हैं कि मैं उनकी विरोधी रही, लेकिन मैं उन्हें हमेशा अपना बड़ा भाई मानती रहूंगी।
नरेश मीणा के घर उनके माता पिता के साथ पुलिसिया व्यवहार और शक्ति महसूस कीजिए !!
teapawt.net/1K_Nazar/status/211747…
पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस के टिकिटों की सबसे अधिक डिमांड और जीतने की संभावना के बावजूद भी कांग्रेस कोई बोर्ड बनाने की स्थिती में नहीं होना प्रमाण है चुनाव पूर्व की जिलाध्यक्षों और हारे हुए विधायक प्रत्याशियों के तौर पर की गई दलाली 💵!!!!
कांग्रेस में जितनी डेमोक्रेसी है उस से अधिक लचीलापन है बाहरी और विचारधारा के विपरीत 360 डिग्री वालों को खुदके कार्यकर्ता पर तरजीह देने की।
हालिया पंचायत चुनाव में इसी लूप का फायदा उठा बीजेपी के बागियों और कार्यकताओं ने कांग्रेस टिकिट को सीढी के तौर पर इस्तेमाल किया है धन बल के बूते जो अंत में बीजेपी में जाकर ही खत्म होने वाली है यही कारण है कि कांग्रेस एक कैडर के तौर पर बीजेपी से बहुत पीछे खडी दिखती है।
💵#राजस्थान_पंचायती_राज
#कांग्रेस
प्रतिष्ठा आज आत्मग्लानि से ज़रूर आत्मदाह की शैया सजा लेगी !!!
वैसे दिल्ली से कोई रिश्वत की पोटली में प्रतिष्ठा समेट कर फरार बताया !!!
रामनिवास गावडिया के साथ हाथापाई की नौबत !!
परजीवी होने के दुष्परिणाम आने लगे हैं !
चुनाव तक घर ही रहना चाहिए गावडिया साहब को क्यों कि विरोध से ऊपर मामला जा रहा है अब।
काश हर जगह की जनता इतनी जागरूक हो !
हर नेता को जनता का ये डर तो महसूस होना ही चाहिए।
गावों की पंचायतों के आबाद पंडाल किस ओर इशारा कर रहे हैं ?
गावों की पंचायत चुनने जा रहे राजस्थान में जहां दोनों पार्टियों के बडे नेता नुक्कड़ सभाओं तक में भीड नहीं जुटा पा रहे हैं वहां हनुमान बेनिवाल के पांडाल भीड से अटे पड़े हैं।
एक बडा बदलाव देहात में यह देखने को मिल रहा है कि भीड जुटाना पहले भी हनुमान बेनिवाल की पहचान रही है लेकिन इस चुनाव में वो वोटों में तब्दील होती दिखी है जिसकी आलोचना की जाती थी कि हनुमान वोट नहीं ला पाते।
गठबंधन निर्भरता —-
क्या हनुमान बेनिवाल के इर्द गिर्द दिखते चेहरों का पंचायतों में बढता कद हनुमान बेनिवाल की गठबंधन निर्भरता को कम करने के दिशा में बढता हुआ कदम माना जाये क्योंकि हनुमान बेनिवाल कि विचारों और मुद्दों को लेकर स्वच्छंदता गठबंधन की गांठ खोल ही देती है लेकिन यह भी सच है कि आज के दौर में जो संसाधनों की खपत और कार्यकर्ताओं की फौज किसी बडे चुनाव को गिरफ्त में लेने के लिए चाहिए वो उसका अभाव उन्हें चुनावी गठबंधन के पाश में ले ही आता।
क्या इसी मजबूरी का तोड ढूंढने ढाणी ढांणी पंचायतों की सरकार चुनने निकले हैं हनुमान बेनिवाल जो कम से कम उनकी दूसरी मांग तो पूरी कर ही सकती है बिखरे समर्थकों को कार्यकर्ताओं के कैडर में बदलकर जो उनकी दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से मुकाबले का साहस बडे क्षेत्र तक मुहैया करा सके!!!!!!!
तूफानी दौरे ——-
अगर दोनों राष्ट्रिय पार्टियों के शीर्ष राज्य नेतृत्व की तुलना में हनुमान बेनिवाल की गाडियों के टायर देखे जायें तो शायद तीसरी सर्विस का फासला तय कर चुके हैं जबकि दोनों पार्टियों के नेताओं की मोटर गैराज वाली गाड़िया भी पूरे कार्यकाल में यह फासला तय नहीं कर पायीं है जो उनके जनता के बीच न जाने के भय या उदासीनता का द्योतक है।
हनुमान बेनिवाल गांव देहात के नेता माने जाते हैं क्योंकि उनके मुद्दों की जमीन से लेकर पार्टी के मोटो में स्पष्ट लिखा है किसान-जवान उसी को आधार मान वे दो साल बाद के चुनावों की पृष्ठभूमीं में गांवों के दंगल को सेमीफाइनल मान लड़ रहे हैं वहीं दोनों पार्टीयाँ महज अपने विधायकों और पूर्व विधायकों के लिए साम दाम दंड भेद की जमीन तैयार कर रहीं हैं।
थार की चाबी —-
हनुमान बेनिवाल के राजनीतिक सफर में थार की अहमियत क्या है यह आप अंदेशा इसी बात से लगा सकते हैं कि पार्टी स्थापना के दिन जयपुर में थार उमड़ पड़ा था और मोदी के प्रचंड दौर में भी बेनिवाल ने खुदके चेहरे को थार की मिट्टी में सान कर जो रणभेदी बजायी थी उसने हनुमान को पटल पर ला दिया था।
हनुमान बेनिवाल की राजनीति का खट्टा मीठा कलेवर है थार जो हनुमान को राजस्थान की राजनीति में सिंगल चेहरे के तौर पर वही एज देता है जो सचिन पायलेट को पूर्वी राजस्थान यही कारण है कि थार के टिकिटों का जोड भाग लगाने उन्होंने खुदके भाई नारायण बेनिवाल को भेजा है जो पार्टी में निर्विवाद रणनीतिकार से लेकर स्वभावगत पार्टी का बनिया चेहरा हैं।
हनुमान थार की उन रैलियों को भूले नहीं हैं जिन्होंने उनके घरके सामने दोनों पार्टियों को ला खडा किया था जिसमें हरीश चौधरी को लगभग पटक दे ही दी थी और अंततः उम्मेदाराम को निकालकर ही कांग्रेस वो सीट बचा पायी जिसे हनुमान गठबंधन में खुदके लिए मांग रहे थे थार में खुदकी मौजूदगी की शर्त पर।
महिला मिथक—-
हनुमान बेनिवाल पर यह आरोप उनके विरोधियों का हमेशा रहा है कि उनके साथ महिला वर्ग और संजीदा व्यक्तियों के इतर युवाओं का टोला अधिक देखा जाता है।
उसी मिथक को तोड पंचायतों में हनुमान बेनिवाल ने मुक्तहस्त देहाती गरीब परिवार की साधारण लडकियों जिनमें एक नाम पूजा भींचर है को उतारा है एवं टिकिटों में महिला प्रतिनिधित्व का खास ध्यान रखा है।
उनकी रात्रि सभाओं की महिला उपस्थिति पंचायतों के साथ साथ विधानसभा चुनावों का अलार्मिंग बेल है दोनों पार्टियों के लिए।
हनुमान बेनिवाल सीटों के तौर पर भले राष्ट्रीय पार्टियों से पिछड जायें लेकिन रणनीतिक और तैयारी के तौर पर आम चुनाव की चाबी बनते जा रहे हैं साथ ही साथ एक व्यक्ति के तौर पर सीमाओं में नहीं बंधे रहकर सबसे लोकप्रिय प्रचारक रहने वाले हैं क्योंकि वे किसी भी गठबंधन में रहकर संबंधों के हवाले भी किसी के साथ और खिलाफ रहने का विकल्प खुला रखते हैं।।।
@hanumanbeniwal @RLPINDIAorg @NarayanBeniwal7 @manphoolsaran7 @seemabadiyasar @Bhincharpooja
Pooja retweeted
जब निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया है, तो ज़िम्मेदारी व्यक्तिगत क्यों?
₹46,000 करोड़ के निवेश प्रोत्साहन कस्टमाइज़्ड पैकेज में से केवल ₹115 करोड़ के पैकेज पर ही कार्रवाई क्यों? संपूर्ण प्रस्तावों की निष्पक्ष और व्यापक जाँच क्यों नहीं होनी चाहिए?
IAS-IPS अधिकारियों के अचल संपत्ति विवरणों में विसंगतियाँ पाए जाने पर जाँच का आधार केवल व्यक्तिगत संवीक्षा (स्क्रूटनी) तक सीमित क्यों? सभी अधिकारियों के अचल संपत्ति विवरणों की व्यापक एवं समग्र जाँच क्यों नहीं ?
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में, मुख्यमंत्री निवास पर बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की 6वीं बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने राजस्थान में 46 हजार करोड़ रुपये के निवेश को प्रोत्साहन देने हेतु, विभिन्न सेक्टर की 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज देने की मंजूरी दी। बैठक में स्वीकृत प्रस्तावों से प्रदेश में 12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सोलर मॉड्यूल एवं सैल मैन्युफैक्चरिंग तथा नवीकरणीय ऊर्जा, सीमेंट, माइंस और मिनरल्स, ऑटोमोबाइल, केमिकल, टेक्सटाइल एवं पर्यटन सेक्टर से संबंधित, अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को रिप्स के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज की स्वीकृति प्रदान की।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
हमारे देश में राजनीतिक लोगों को सरकार के रहमो करम पर टैक्स पेयर के पैसे 💵का भौकाल कितना और किस किस को दिया जा रहा जरा गौर करें !!
👉🏿भारत में z+ पर लगभग महीने का 45 लाख व्यय किया जाता है किसी व्यक्ति को कवर करने के लिए।
▪️मायावती
▪️लालकृष्ण आडवानी
▪️गुलाम नबी आजाद
फिलहाल आरामगाह में भी आपके पैसों 💵को उडा रहे हैं बिना किसी पद के !!!
नोट- सलमान खान खुदके खर्च पर वहन करते हैं।।
👉🏿जबकि z++ASL पर यह खर्चा 50 लाख तक होता है।
▪️मोहन भागवत का दर्जा अमित शाह के बराबर रखा गया है टैक्स पेयर के पैसों 💵को उडाने में!!
नोट-मुकेश अंबानी इसके लिए खुद खर्च वहन करते हैं।
देश का चिंटू सनातनी बना घूम रहा है और असली बाप की कमाई पर सुरक्षा घेरे में घूम रहे राजनीतिक बाप लोगों को सडकों पर भी नहीं चलने दे रहे।
आप हैं माननीय रामनिवास गावडिया जो कांग्रेस के परबतसर सीट से विधायक हैं।
छात्र राजनीति से ही रामनिवास गावडिया की राजनीति कमोबेश भाईसाहब कल्चर पर फली फूली है।
जहां तक वादों और इरादों को इनकी नीयत के साथ आप जोड गुणा करने बैंठेंगे तो पायेंगे कि माननीय शुरुआती दिनों से ही झूठ को दूसरे के तवे पर रोटी सेकने की आदत रखते हैं।
किसी के वर्तमान को जानने में अतीत की कारिसतानीयां बडी सहायक होती हैं जिसमें वे छात्र राजनीति से ही पगमार्क छोड़ते आये हैं।
माननीय गावडिया साहब ने शुरुआती दिनों में इमेज बिल्डिंग में खुदके चस्मों को जस्टिफाई करने के लिए छात्र राजनीति में पहला सार्वजनिक झूठ विश्वविद्यालय काल में खुदके FCI की नौकरी को लात मारना प्रचारित किया।
“Ones a cheater always a cheater”
यहां से आप उनके लिए राजनीति के आधारभूत आयामों के प्रति उनकी भविष्य की योजनाओं के लिए अपनाये जाने वाले हथकंडों का अंदेशा लगा सकते हैं____ इसलिए कोई भी झूठ उनकी एक राजनीतिक सीढी का पहलू होगा किसी नैतिकता की उम्मीद न करें!!!!!
सवाल नीयत का ———-
विधि महाविधालय चुनाव से पूर्व महाशय ने विधि छात्रावास महिला और पुरुष में वाटर कूलर और अन्य उपकरण देने का जो वादा किया था वह आज तक अधूरा है मेश कर्मचारी तक आज तक गालिया देते हैं यही वजह है की किसी भी छात्र संघ चुनाव में सभी नेता विश्वविद्यालय चले जाते हैं और तथा कथित यह युवा नेता विश्वविद्यालय की धेरी चूमने से बचता है।
यहां से पता लगता है जानता के साथ उनके किए हुए वादों और हकीकत की मंशा का।
भाई साहब के कंधों पर बैठकर चलने की आदत ।
राम निवास गावडिया विशुद्ध भाई साहब कल्चर के प्रोडक्ट हैं जिनकी पहचान कभी मुकेश भाकर के कंधों पर बैठ छात्र राजनीति मेला देखने जाया करते थे।
उसकी आदत उन्हें आज तक है और यही कारण है की उन्हें राजनीतिक कंधों की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है आज भी वे बिना कंधों के ठीक से कोई भाषण या फिर विधानसभा तक में बोल नहीं पाते हैं इसलिए बड़े कंधे के तौर पर उन्होंने सचिन पायलट को चुना।
वे छाया से बाहर न पहले कभी चलते थे न आज वह हिम्मत कर पाते हैं
सभी सनातनियों को श्री निशिकांत दुबे जी की तरफ से करवा चौथ की शुभकामनाएँ !!!!
#KarwaChauthVrat
पूछती है दिमागी नक्सल ?
तिहाड़ी की तनख्वाह !
~~1.25 करोड़
भारत के राष्ट्रपति की तनख़्वाह !
~~5 लाख
उप राष्ट्रपति की तनख्वाह !
~~4 लाख
राज्यों के राज्यपाल की तनख़्वाह !
~~3.5 लाख
भारत के मुख्य न्यायाधीश की तनख़्वाह !
~~2.8 लाख
भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी !
~~2.8 लाख
भारत के CDS की तनख़्वाह !
~~2.5 लाख
भारत के तीनों सेना प्रमुखों की तनख़्वाह !
~~2.5 लाख
फिर यह #दलाल कौन से देश भक्ति के शिखर पर बैठा है जिसकी दलाली का बोझ मेरे जैसे गरीब टैक्स भर भर कर उठा रहे हैं।।।
भजनलाल शर्मा जैसा पाट पिच अभिषेक शर्मा को भी मिली हो तो बताओ !!!
हर घोटाला हुआ कुछ भी हअवा बना हो तो बताओ !!!
हर हादसे पर कोई जिम्मेदार ठहराया हो तो बताओ !!!
जमीन , खनन , बजरी खाद बीज घूस कांड किसी में भी CMO की तरफ पुरवाई चली हो तो बताओ !!
साला, माला , से लेकर दिल्ली से भागने वाला तक मंत्री बने हैं शर्मा जी पर उंगली उठी तो बताओ !!!
भजनलाल शर्मा की ज़ुबान फिसल सकती है लेकिन मीडिया की उनके लिए कभी फिसली हो तो बताओ!!!
वसुंधरा से गहलोत तक जिस आलोचना की पंजीरी चाटे हैं वो छूकर भी गुजरी हो तो बताओ !!!
क्योंकि आलोचना वाले संस्थानों में एकतरफा आरक्षण है और अपुन वो लेकर पैदा हुआ है !!!
खैर ! बोलो पूँछरी के लौठा की जय !!!



















