नरेश मीणा को गिरफ्तार करने सुबह 5:00 बजे पुलिस उनके घर पहुंच गई लेकिन नरेश मीणा घर पर नहीं मिले।
इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखते हुए जानकारी दी कि वह खुद 6 नवंबर को शाम 5:00 बजे गिरफ्तारी देंगे !
प्रधान आप बनाओगे तो BJP की ईंट से ईंट मैं बजाऊंगा। जिला प्रमुख कांग्रेस का बिठाओगे, तो जूते तो मैं दे दूंगा। हालांकि, जूते किसके दूंगा ये तो पता नहीं । मैं अफसरों की बात नहीं कर रहा हूं। उनके तो हाथ जोड़-जोड़कर काम करा लेता हूं।
:- टोंक के निवाई से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा
राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी और निवाई पीपलू से बीजेपी विधायक रामसहाय वर्मा पंचायत चुनाव में वोट मांगने ग्राम पंचायत सन्देडा के हरिपुरा गांव पहुंचे थे। जहां उनकी कार गांव के एक नाले में गिर गई।
राजस्थान के भीलवाड़ा की फूलिया खुर्द ग्राम पंचायत से अपनी पत्नी कोमल साहू को सरपंच का चुनाव लड़वा रहे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पवन साहू को सिर्फ 277 वोट मिले और वो तीसरे स्थान पर रही।
नागौर में मेड़ता रोड गोटन पंचायत समिति की दधवाडा ग्राम पंचायत से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास सुरज्ञान कंवर 737 वोटों से जीतकर सरपंच बन गई है।
शिखर अग्रवाल का तो नाम ही शिखर है। जैसा काम, वैसा नाम। शिखर की तरह ही उन्होंने काम किया है। 40 विला एक साथ लेने वाली जो खबर आई है। वो चौंकाने वाली खबर है। दोनों पति पत्नी विदेश बैठे हुए हैं। ऐसे मामलों में उन्हें तत्काल वापस आना चाहिए।
:- अशोक गहलोत
@ashokgehlot51
राजस्थान के झालावाड़ की सूमर ग्राम पंचायत में मनभर बाई नाम की सरपंच प्रत्याशी प्रचार के चक्कर में नामांकन भरना ही भूल गई। नामांकन भरने पहुंची तब तक समय गुजर चुका था।
ऐसे में जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी रोककर नामांकन भरने देने की गुहार लगाई, रोने भी लगी, उसकी सास बेसुध भी हो गई लेकिन नामांकन नहीं भर सकी।
शिखर अग्रवाल APO कर दिए गए हैं !
CM भजनलाल का ये फैसला हिम्मत वाला है।
अपराधियों में विश्वास, आमजन में भय। राजस्थान पुलिस पर अब ये ही पंक्तियाँ सटीक बैठ रही है।
डीडवाना-कुचामन के परबतसर के पीवला थाना क्षेत्र में चेन सिंह पर हिम्मत सिंह और गिरधारी सिंह ने जानलेवा हमला किया। फोटो देखकर आप अंदाजा भी लगा सकते हैं कि मारपीट कितनी गंभीर थी।
पीड़ित गंभीर रूप से घायल है और अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन पुलिस ने पीड़ित की MLC नहीं करवाई और कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को जमानत दे दी। जिसके बाद अब आरोपी पीड़ित के परिजनों को भी धमकियां दे रहे हैं। परिजन डर के साए में जी रहे हैं।
पुलिस से कठोर कार्रवाई की उम्मीद है।
@PoliceRajasthan @RajPoliceHelp @Didwanapolice @RajCMO
जयपुर जिला परिषद के वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस प्रत्याशी यशवीर ने RLP राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अशोका तंवर पर जोरदार हमला बोला है। तंवर ने पहले 3 पार्टियां बदल ली। अब परिवार के ही तीन लोगों को चुनाव में उतार रखा है। जो अपनी विचारधारा के साथ नहीं है। वह किसी के साथ नहीं हो सकता।
@yashveershoora
"पंचायती राज चुनाव में टिकट बाटेंगे तो हम बाटेंगे"
सपोटरा के चुनाव समन्वयक अमीन पठान को यह बात कहते हुए करौली के सपोटरा से कांग्रेस के पूर्व विधायक रमेश मीणा ने कांग्रेस छोड़ने की धमकी दे दी है.
जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में कपड़ा व्यापारी के लिए कलेक्शन का काम करने वाला व्यक्ति 20 लाख रुपए लेकर आ रहा था। बीच में कचौरी खाने के लिए रुका और बैग को स्कूटी पर ही रख दिया। तभी 2 बदमाश बाइक पर आये और बैग उठाकर ले गए।
12वें BRICS Parliamentary Forum की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। इसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे हैं।
@LokSabhaSectt @BRICSinfo
इसी “शिखर” पर पहुँचने के लिए तो लोग IAS-IPS बनना चाहते हैं।
अब जब दोनों मियां-बीवी IAS-IPS बन गए हैं तो क्या 40 विला और कॉटेज भी नहीं ख़रीद सकते ?
मैं बस इतना सी बात जानना चाहता हूँ कि ये ऑफर इन दोनों मियां बीवी के लिए ही है या सबके लिए?
राज बदलने दो राजीव दत्ता की ऐसी हालत करूँगा कि वो बंद कमरे में सोचेगा कि मर जाऊँ या मार दूँ। ये कहते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो प्रहलाद गुंजल का बताया जा रहा है।
इसके आधार पर गुंजल के खिलाफ कोटा के रानपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि राजीव दत्ता लोकसभा अध्यक्ष के OSD हैं।
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक व्यक्ति का फोन आया कि गांव में झगड़ा हो गया है। जिसमें 50 से 60 लोग घायल हो गए हैं।
ऐसे में चिकित्सा विभाग ने तुरंत 6 एम्बुलेंस भेज दी। लेकिन जब गांव में पहुंचे तो लोग बोले कि यहां तो कुछ नहीं हुआ है। इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति को डिटेन कर लिया है। उसकी मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है।
12वें BRICS Parliamentry Forum के लिए आज संसद में !
@ombirlakota @LokSabhaSectt









