ReporteR Sahab retweeted
पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई में जो भी साथी साथ खड़े हुए, उन सभी का दिल से आभार। 🙏
जयपुर में कांग्रेस के सत्याग्रह की कवरेज के दौरान Bol Hindustan से मेरे साथ और The Litmus के कैमरामैन इरफान के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के बाद जिस तरह पत्रकारिता जगत, राजनीतिक प्रतिनिधियों और सहयोगियों ने हमारी आवाज़ बुलंद की, वह हौसला देने वाला है।
घटना के तुरंत बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी ने मामले को उठाया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल जी, शाहपुरा विधायक मनीष जी यादव और अन्य साथियों ने भी पत्रकारों के समर्थन में आवाज़ उठाई।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने Bol Hindustan और The Litmus की टीम को अपने आवास पर बुलाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के साथ हो रहे व्यवहार पर चिंता जताई और उच्च अधिकारियों से बातचीत कर उचित कार्रवाई के लिए प्रयास करने का भरोसा दिया।
इसके साथ ही, इस मुश्किल वक्त में साथ देने वाले सभी पत्रकार साथियों, मीडिया संस्थानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का भी आभार, जिन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता के पक्ष में अपनी आवाज़ उठाई।
हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अपने कर्तव्य को बिना भय के निभाने के अधिकार के लिए है।
हमारी स्पष्ट मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई की जाए और भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
आप सभी का साथ हमारी ताकत है। आवाज़ उठाने वाले हर साथी का दिल से धन्यवाद। सच दिखाने का हमारा संकल्प जारी रहेगा। 🙏✊
#BolHindustan #JournalistSafety #PressFreedom
@ashokgehlot51 @GovindDotasra @UmmedaRamBaytu @ManishYadavIn @VinodJakharIN
ReporteR Sahab retweeted
20 अक्टूबर की देर रात जयपुर कमिश्नरेट में कांग्रेस के प्रदर्शन को कवर करने के दौरान The Litmus और Bol Hindustan के पत्रकारों पर जयपुर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग को लेकर DCP साउथ राजर्षि राज को ज्ञापन दिया गया.
इस दौरान DCP साउथ ने सम्बंधित कांस्टेबल पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और भविष्य में इस तरह का बल प्रयोग ना हो, उसका भरोसा दिया है.
@thelitmusnews @jaipur_police @ajaydara01 @nirmal_pareek93 #Jaipur #JaipurNews #Rajasthan #TheLitmus
ये हमारे The Litmus के कैमरामैन हैं, जिन पर 4-5 जवान घेरकर डंडे बरसा रहे हैं.
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर पिछले 24 घंटे से अधिक समय से कांग्रेस नेता अपनी मांग पर जमे हैं और हम अपने सीमित संसाधनों में पूरी शिद्दत से अपने काम में लगे हैं.
लेकिन हमारे हिस्से क्या आया - डंडा? क्यों भाई, हम आपका डंडा क्यों खाएं? काम करें तो डंडा खाएं और नहीं करें तो गलियां.
डिजिटल पत्रकारों को लेकर पूरे देश में बहस चल रही है, बीते दिनों दिल्ली में हमनें लाठियां खाई और अब जयपुर में...ऐसे कैसे चलेगा?
यहां मैं किसी पत्रकारों की संस्था या क्लब को टैग नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मुझे किसी से अब उम्मीद नहीं है.
हमारी डिजिटल जमात का फैसला ये जनता करेगी, अब उसके ही हाथ में है कि हमें चलना है, कितना चलना है, कहां तक चलना है?
#Jaipur #JaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews
ReporteR Sahab retweeted
बीते कल जयपुर कमिश्नरेट में कांग्रेस के प्रदर्शन की कवरेज के दौरान मेरे (Bol Hindustan) और The Litmus के पत्रकार साथी के साथ जयपुर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग के मामले में आज DCP साउथ राजर्षि राज को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान DCP साउथ ने संबंधित कांस्टेबल के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और भविष्य में पत्रकारों के साथ इस तरह का बल प्रयोग न हो, इसे लेकर विश्वास दिलाया।
पत्रकारों का काम जनता की आवाज़ उठाना और घटनाओं को निष्पक्षता से सामने लाना है। कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर सवाल खड़े करता है। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र रूप से काम करने के अधिकार से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
उम्मीद है कि इस मामले में उचित कार्रवाई होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
हमारा उद्देश्य टकराव नहीं, जवाबदेही सुनिश्चित करना है। पत्रकारिता सवाल पूछती है और सवाल पूछती रहेगी।
@thelitmusnews @jaipur_police @nirmal_pareek93
#Jaipur #JaipurNews #Rajasthan
पत्रकारों के साथ बदसलूकी और हिंसा आखिर कब तक? क्या कानून के रखवालों को कानून का सम्मान करना याद नहीं रहा?
देश में पत्रकारिता का स्तर क्या रह गया है, यह तो हालात और इंडेक्स की चर्चाओं से समझा जा सकता है, लेकिन पत्रकारों के साथ जिस तरह का व्यवहार हो रहा है, वह उससे भी कहीं अधिक गंभीर सवाल खड़े करता है।
दिल्ली में पत्रकारों के साथ हुई हिंसा और उनके काम करने के अधिकार पर उठे सवालों के बाद आज जयपुर में कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को कवर करते हुए मेरे साथ सिविल ड्रेस में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने जिस तरह बदतमीजी की, वह बेहद चिंताजनक है।
सवाल सीधा है - जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से जुड़े पत्रकार ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक अपने अधिकारों की उम्मीद किससे करे?
पत्रकार का काम सवाल पूछना, घटनाओं को दर्ज करना और जनता तक सच्चाई पहुँचाना है। किसी विरोध-प्रदर्शन को कवर करना कोई अपराध नहीं है। अगर किसी पत्रकार से कोई शिकायत है, तो उसका समाधान कानून और निर्धारित प्रक्रिया के तहत होना चाहिए, न कि बदसलूकी और दबाव के जरिए।
वर्दी हो या सिविल ड्रेस, कानून के अधिकार किसी को भी मनमानी करने का लाइसेंस नहीं देते। पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, न कि पत्रकारों को डराना या उनके सम्मान को ठेस पहुँचाना।
आज जयपुर की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कानून का इकबाल कायम है, या कानून के रखवाले ही उसकी मर्यादा भूलते जा रहे हैं?
मैं पत्रकार हूँ, सवाल पूछना और सच को सामने लाना मेरा काम है। किसी के दबाव में आकर अपने कर्तव्य से पीछे हटना मेरी फितरत नहीं है।
पत्रकारिता न झुकेगी, न डरेगी और न ही सवाल पूछना बंद करेगी।
@narendramodi @BhajanlalBjp
@RahulGandhi @GovindDotasra
@PoliceRajasthan
ReporteR Sahab retweeted
Urgent Required live Blood donor
SMS Hospital Jaipur
Blood group : B POSITIVE(B +ve)
SDP (Single Donor Platelet)
Please contact: 9350211304
#urgent #plzhelp #MPYadav
@BloodDonorsIn @ManishYadavIn @Manish_IndiaTV @dbd_Initiative
ReporteR Sahab retweeted
🙏 जोधपुर का ये कौन-सा मंदिर है…? 😍
जहां गणेश जी के दर्शन के लिए कई किलोमीटर लंबी कतारें लग जाती हैं! 🚩
इस मंदिर की सबसे खास बात जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे…
👉 ये मंदिर साल में सिर्फ एक बार, गणेश चतुर्थी के दिन ही खुलता है। 🙏✨
#Jodhpur #news #dixitparihar
ReporteR Sahab retweeted
लंबे समय बाद कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में @ReporterSahab से मिलना हुआ।
इनकी खबरों की बारीकी को देखिए, हर छोटी बड़ी खबर कवर करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं। वास्तविकता पर विश्वास रखते हैं। आपको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भाई।
ReporteR Sahab retweeted
जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं लोकेंद्र जी. कलम और शब्दों की धार ऐसे ही बनाएं रखें.
@crosschat_wala
@ajaydara01 @nirmal_pareek93 @ReporterSahab
ReporteR Sahab retweeted
मनोज माथुर जर्नलिज्म अवॉर्ड में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मीडिया को खरी - खरी कहते हुए नसीहत दे दी। निष्पक्षता की नसीहत और व्यूज के पीछे ना भागने की नसीहत। लेकिन उनकी इस नसीहत पर मेरा विरोध दर्ज कर लिया जाए।
अफसोस है कि मीडिया उनके बयान का सेलिब्रेशन मना रहा है। उससे भी बड़ा अफसोस कि राजस्थान के पत्रकारों की याददाश्त बहुत कमजोर है। अगर अच्छी याददाश्त वाले पत्रकार राजस्थान में मौजूद होते तो वसुंधरा राजे की नसीहत पर सेलिब्रेशन के बजाय एक आईना उन्हें भी दिखा देते।
यक़ीनन मीडिया को नसीहत दी जानी चाहिए। लेकिन वह नसीहत कौन दे रहा है ? वसुंधरा राजे ऐसी नसीहतों के हक को मुख्यमंत्री रहते हुए खो चुकी हैं। मैं याद दिलाना चाहता हूँ कि श्रीमती राजे राजस्थान की एकमात्र मुख्यमंत्री होंगी जिनके खिलाफ मीडिया ने सबसे मुखर होकर निष्पक्षता का नारा बुलंद किया है। क्या श्रीमती राजे वह सब प्रकरण भूल चुकी हैं या फिर उन्हें मीडिया की निष्पक्षता को निर्ममता के कुचलने की खुद की नाजायज कोशिशों का रत्तीभर भी ध्यान नहीं है ?
साल 2017 में वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री रहते हुए विधेयक लेकर आती हैं कि किसी लोक सेवक पर जांच के आदेश दिए जाने तक कोई भी मीडिया संस्थान उससे संबंधित खबर और लोक सेवक का नाम नहीं छाप सकता। कानून के उल्लंघन पर जेल तक का प्रावधान था। पत्रकारों को जेल भेजने वाले इस कानून के पीछे तत्कालीन मुख्यमंत्री किस दृष्टिकोण से निष्पक्षता की हितैषी हुई ?
इस कानून पर "राजस्थान पत्रिका" ने मुखर होकर वसुंधरा राजे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने अपने संपादकीय कॉलम में "जब तक काला, तब तक काला" शीर्षक से मैडम चीफ मिनिस्टर को आड़े हाथों लिया। पत्रिका ने यह भी घोषणा कर दी कि जब तक ये काला कानून वापस नहीं होगा तब तक पत्रिका समूह वसुंधरा राजे से संबंधित कोई भी खबर और फोटो नहीं छपेगा। मुझे ठीक से याद है पत्रिका का पहला पेज ही लॉक होकर आता था जिसमें वसुंधरा राजे का मुखर विरोध दर्ज किया जाता था।
पत्रिका की इस मुहिम ने राष्ट्रव्यापी समर्थन हासिल कर लिया और देखते ही देखते एक सीटिंग सीएम के खिलाफ मीडिया की आवाज को कुचलने के कारण बहुत बड़े मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा।
फरवरी 2018 में वसुंधरा राजे इतनी विवश हो गईं कि वो कानून वापस लेना पड़ा। इसलिए कम से कम वे तो नसीहत न दें जिन्हें सबसे बड़ी नसीहत नसीहत मीडिया दे चुकी है।
और वसुंधरा राजे ही क्यों उसके बाद के मुख्यमंत्रियों ने कब और कहां कसर छोड़ी है मीडिया की निष्पक्षता को कुचलने के लिए। सबके हिसाब कहीं ना कहीं दर्ज हैं जो वक्त बेवक्त सालते रहेंगे।
अब वाले मीडिया को किस तरह लेते हैं यह भी एक ओपन सीक्रेट है। इसलिए ऐसी शेखी बख़ारने से बेहतर तो ये है कि खुद की गिरेबान में झांक लिया जाए।
ReporteR Sahab retweeted
राजस्थान डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के 20 से ज्यादा पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार विवेक श्रीवास्तव के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में DIPR आयुक्त राकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
सवाल सिर्फ एक पत्रकार का नहीं, बल्कि पूरी पत्रकारिता की आज़ादी का है। निष्पक्ष जांच हो, सच्चाई सामने आए…यही मांग है!
#PressFreedom #Journalism #Rajasthan
ReporteR Sahab retweeted
नाम नहीं लूंगा आप लोग गूगल कर लीजिएगा,राजस्थान का एक व्यक्ति है , कुछ लोग इसे राजनेता कहते हैं, कुछ लोग पत्रकार और कुछ लोग दलाल,
ये ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने वाली महिलाओं को 20 20 हजार देकर बुलाता है, फिर उनको राजनेताओं , ब्यूरोक्रेट्स और पत्रकारों के पास भेज कर ब्लैकमेलिंग और दलाली का काम करता है,
कुछ लोग तो हांथ की अंगूठी देखकर पहचान जायेंगे।
ReporteR Sahab retweeted
डॉ. सहदेव चौधरी फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत जनपक्ष फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के पहले दिन का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण, संवादात्मक और ज्ञानवर्धक वातावरण में संपन्न हुआ। जनपक्ष फेलोशिप का उद्देश्य राजस्थान में ऐसे नागरिक पत्रकार तैयार करना है जो ज़मीनी सच्चाइयों को समझें, तथ्यपरक रिपोर्टिंग करें और पत्रकारिता को लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी के रूप में निभाएँ।
@mukesh1275 @TheTribhuvan @yarujuneja @Anand_DB @Ganikgagan @ReporterSahab @odintwala @Zinda_Avdhesh @the_kilanaut @Teamtsp
ReporteR Sahab retweeted
भारत के मुद्दों को ब्रिटिश संसद में प्रमुखता से उठाने वाले सांसद @BobBlackman जयपुर में अपने अनुभव साँझा कर रहे है।
ReporteR Sahab retweeted
अरावली को लेकर कुछ जरूरी बात।
2010 की FSI की रिपोर्ट ने साफ़ लिखा कि अरावली के राजस्थान में पड़ने वाले 128 बड़े पहाड़ों में से 31 ग़ायब होचुके है। अरावली सालों से अवैध खनन का शिकार है। सुप्रीम कोर्ट का यह फ़ैसला अवैध खनन को वैध करने के लिए आया है। साथ ही उस बड़े इलाके को खनन के लिए खोला जाएगा जो अब तक संरक्षित क्षेत्र में था। अरावली बचाने की लड़ाई लंबी चलने वाली है।
#AravaliProtection #aravalli
ReporteR Sahab retweeted
पिछले 3-4 दिनों के एयरपोर्ट के वीडियो-तस्वीरें देखकर एक बात बिल्कुल साफ़ हो गई
इस देश में, धैर्य सिर्फ़ ग़रीब का धन है।
ReporteR Sahab retweeted
राजस्थान की सरकार और पुलिस प्रशासन इन दिनों पत्रकारों को कानूनी दांव-पेंच की विशेष ट्रेनिंग दे रहे हैं। यह घटनाक्रम उस समय हो रहा है जब राज्य की 8 करोड़ आबादी पर मुश्किल से 8 हज़ार सक्रिय पत्रकार हैं यानी हर 10,000 नागरिकों की आवाज़ उठाने का ज़िम्मा एक पत्रकार के कंधों पर है। शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में दाखिला न मिलने से परेशान मध्यम वर्गीय अभिभावक से लेकर पेंशन-पट्टे के लिए दफ्तरों में भटकते असहाय नागरिक तक सबकी आखिरी आवाज़ यही पत्रकार है।
लेकिन इन दिनों यही पत्रकार एक असहनीय मनोवैज्ञानिक दबाव में है दबाव निष्पक्ष रहते हुए “खबर को पी जाने” का। क्योंकि आज कोई भी खबर पूरी तरह किसी पक्ष के लिए सुलभ नहीं रही। यही वह बिंदु है जहां से पत्रकार को ‘दलाल’ या ‘ब्लैकमेलर’ जैसे अपमानजनक विशेषण मिलने लगते हैं।
अब जब सरकार और प्रशासन पत्रकारों को कानूनी शिकंजे में कसने की इस नई कला का अभ्यास कर रहे हैं, तब यह खतरे का चक्र स्वयं उनके चारों ओर घूमने को आतुर है। क्योंकि यदि किसी पत्रकार पर एक आरोप है, तो शासन और प्रशासन पर सौ आरोप हैं। पत्रकार एक खबर करता है, प्रशासन सौ फाइलें क्लियर करता है और यदि पत्रकार समुदाय वकीलों की मदद से अदालतों में उसी स्तर की जांच सरकार और संस्थाओं पर शुरू कर दे, तो सत्ता-संस्थानों का पूरा संतुलन डगमगा जाएगा।
पत्रकार ‘ब्लैकमेलर’ इसलिए नहीं है कि वह सौदे करता है, बल्कि इसलिए है क्योंकि उस पर ‘ब्लैक’ को ‘उजाले’ यानी जनता के सामने लाने का दायित्व है। सरकार, प्रशासन और संस्थाओं के बीच का संतुलन उसी के कंधों पर टिका है। उस कंधे के साथ यदि ज़्यादा खिलवाड़ हुआ, तो उसकी गूंज सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं रहेगी वह सामाजिक संतुलन को भी हिला सकती है।
विनती है सत्ता और पत्रकारिता के बीच यह संतुलन बना रहे, क्योंकि यही लोकतंत्र की सबसे नाजुक और ज़रूरी डोर है।
ReporteR Sahab retweeted
बस में जल भी पत्रकार रहा है,
दफ़्तर में धमकाया भी पत्रकार जा रहा है,
जेल में ज़बरन डाला भी पत्रकार जा रहा है,
नौकरी से निकाला भी पत्रकार जा रहा है,
पर फिर भी
फोटो, ख़बर, संदेश, संवेदना
सब ला भी पत्रकार रहा है।
ReporteR Sahab retweeted
प्रदेश में दुष्कर्म बढ़ते जा रहे है, राजस्थान पुलिस NSUI के छात्रो की गाड़ियो के शीशे तोड़ने में व्यस्त है ।गृह मंत्री @BhajanlalBjp जी पुलिस की प्राथमिकताएं तय कीजिए ।
teapawt.net/ashokgehlot51/status/1…
ReporteR Sahab retweeted
Dr. Sahdev Choudhary Foundation Presents
𝐓𝐡𝐞 𝐉𝐚𝐧𝐩𝐚𝐤𝐬𝐡 - मोबाइल पत्रकारिता के संदर्भ में चर्चा एवं कार्यशाला
@ReporterSahab
#Mojo #Janpaksh25 #Janpaksh #mobilejournalism




































