Surendra Meena (@SurendraMeenaIN) header
Surendra Meena (@SurendraMeenaIN) profile picture

General Secretary, Youth Congress Todabhim Assembly | EX. National Convener SM @NSUI I EX. State Vice Chairman @NSUIRajasthan SM I Official Twitter Account

Jaipur, India
Joined March 2020
Photo by Surendra Meena (@SurendraMeenaIN)Photo by Surendra Meena (@SurendraMeenaIN)Photo by Surendra Meena (@SurendraMeenaIN)Photo by Surendra Meena (@SurendraMeenaIN)Photo by Surendra Meena (@SurendraMeenaIN)Photo by Surendra Meena (@SurendraMeenaIN)Photo by Surendra Meena (@SurendraMeenaIN)Photo by Surendra Meena (@SurendraMeenaIN)Photo by Surendra Meena (@SurendraMeenaIN)Photo by Surendra Meena (@SurendraMeenaIN)
मुझे एनएसयूआई राष्ट्रीय कन्वीनर नियुक्त करने पर शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
The following names have been appointed as the National Convener of the NSUI Social Media Department with immediate effect: Another list of social media departments will be released soon. We wish you all the very best in your future endeavors.
2
3
2
20
1,200
राजस्थान के टोंक स्थित पीपलू में पंचायत चुनाव हारते ही गांव की लगभग 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवा लेना बीजेपी की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। ​लगातार मिल रही हार के बाद 'विनाश काले, विपरीत बुद्धि' की तर्ज पर जनता से ही बदला लिया जा रहा है। वोट न देने पर ग्रामीणों से रोशनी और बुनियादी सुविधाएं छीनकर उन्हें अंधेरे में धकेलना न केवल जनादेश का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भी तार-तार करता है।
3
48
211
2,023
जलवा था, जलवा हैं, जलवा रहेगा..! @INCIndia @IYC @RahulGandhi @priyankagandhi
क्या जलवा था इंदिरा गांधी का...
1
47
332
4,202
AICC सचिव नियुक्त/पुनर्नियुक्त होने पर आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। राजस्थान से श्री दानिश अबरार, श्री जगदीश चंद्र जांगिड़, श्री धीरज गुर्जर, श्रीमती रेहाना रियाज़ चिश्ती, श्री डूंगर राम गेदर एवं श्री हेम सिंह शेखावत को AICC सचिव नियुक्त/पुनर्नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। साथ ही श्री विश्वविजय सिंह, श्रीमती पलक वर्मा, श्री मनोज बागड़ी एवं श्री पोरलाल खरते को AICC सचिव राजस्थान सह प्रभारी नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। @danishabrar2016 @JagdishJangidIN @dgurjarofficial @RayazRehana @DRGEDAR @HemShekhawatINC @VishwavijayINC @DrPalakVermaINC @ManojBagriINC @PorlalKharte
Hon'ble Congress President Shri @kharge has appointed/ reassigned the following party functionaries as AICC Secretaries, attached to their respective States, Union Territories and functional responsibilities with immediate effect.
3
24
78
2,455
यह गांधी का देश है, जहाँ हम शांति से अपनी बात रखना जानते हैं—लेकिन हम शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के अनुयायी भी हैं, जो किसी भी तानाशाही या सेंसरशिप के आगे झुकना नहीं जानते! @Meta को यह साफ समझ लेना चाहिए कि वह भारत में एक स्वतंत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में व्यापार करने आया है, न कि किसी राजनीतिक दल का फ्रंटल संगठन बनकर काम करने के लिए। एक तरफ सत्ता पक्ष के पेजों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, और दूसरी तरफ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी और प्रभारी श्री मनीष शर्मा जी के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारत में रोक दिया जाता है। हमारे राष्ट्रीय और प्रदेश पेजों से रोज़ाना 10-15 पोस्ट सिर्फ इसलिए हटाए जा रहे हैं क्योंकि वे सरकार से सवाल पूछते हैं। यह दोहरा मापदंड अब और नहीं चलेगा! अगर @Meta ने अपनी रीढ़ सीधी नहीं की और राजनीतिक दबाव में हमारी आवाज़ दबाना बंद नहीं किया, तो राजस्थान से लेकर दिल्ली तक युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जवाब देगा। लोकतंत्र की आवाज़ को किसी एल्गोरिदम की बेड़ियों में कैद नहीं किया जा सकता। @IYC @UdayBhanuIYC @ManishSharmaIYC @Rajasthan_PYC #StopCensorship #DigitalAzadi #IYC #RajasthanYouthCongress
4
59
1
136
2,044
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के पूज्य चाचाजी श्री रतनाराम डोटासरा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। @GovindDotasra
3
45
3
174
6,404
PCC मुख्यालय पहुंचकर आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद डोटासरा साहब एवं नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली साहब को पंचायती राज चुनाव में झोटवाड़ा एवं प्रदेशभर में हासिल हुए अभूतपूर्व समर्थन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राजस्थान की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हृदय की गहराइयों से आभार। #पंचायतीराज_चुनाव_2026
21
226
5
1,555
27,758
गुजरात की शेरनी बड़ी बहन डॉ० पलक वर्मा को पुनः अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव, प्रभारी राजस्थान नियुक्त होने पर बधाई, शुभकामनाएं। @DrPalakVermaINC
1
50
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाये जाने पर बड़े भाई @Cocopadhi जी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।
2
77
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जोबनेर एवं झोटवाड़ा दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस की शानदार जीत पर क्षेत्र के सभी मतदाताओं और देवतुल्य जनता का हृदय की गहराइयों से आभार। जनता का यह फैसला हमारी विचारधारा, क्षेत्र के प्रति हमारे समर्पण और बब्बर शेर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत को समर्पित है। आपका यह विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। @INCIndia @INCRajasthan
4
73
2
420
5,133
माँ भारती की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले फलोदी जिले की ग्राम पंचायत सुवाप के वीर सपूत कैप्टन डॉ. हनुमान राम चौधरी (बेन्दा) जी के इंफाल, मणिपुर में वीरगति प्राप्त होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। मातृभूमि की सेवा में समर्पित आपका अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान समूची युवा पीढ़ी और देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा बना रहेगा। पूरा प्रदेश अपने इस लाडले की शहादत पर शोकाकुल होने के साथ-साथ गौरवान्वित भी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। अमर शहीद को शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
5
41
2
132
2,062
शौर्य, स्वाभिमान और नारी शक्ति की शाश्वत पर्याय, महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर सादर नमन। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका संघर्षपूर्ण जीवन और आदर्श हम सभी युवाओं को देशहित में सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। #RaniLakshmibai
2
35
77
847
सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की शिल्पकार, असाधारण कूटनीतिक कौशल की धनी एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर सादर नमन। ​भारतीय राजनीति के इतिहास में इंदिरा जी अदम्य साहस और निर्णायक नेतृत्व की एक ऐसी मिसाल हैं, जिन्होंने हर चुनौती के सामने अडिग रहकर देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक दौर ऐसा भी था जब वैश्विक महाशक्तियां भारत को कमज़ोर आंकने की भूल कर रही थीं, तब उन्होंने अपनी फौलादी इच्छाशक्ति से न केवल 1971 में विश्व का भूगोल बदलकर रख दिया, बल्कि 1974 के पोखरण परमाणु परीक्षण के ज़रिए पूरी दुनिया को भारत की सामरिक ताकत का लोहा भी मनवाया। ​हरित क्रांति के माध्यम से देश को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाना हो, या फिर बैंकों के राष्ट्रीयकरण और प्रिवी पर्स की समाप्ति जैसे क्रांतिकारी फैसलों से गरीब, किसान और आम आदमी को मुख्यधारा से जोड़ना हो—राष्ट्र निर्माण में उनका हर कदम युगों-युगों तक अमर रहेगा। उन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण और रक्त का कण-कण भारत माता की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। ​विश्व पटल पर भारत को एक मज़बूत और स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाली 'आयरन लेडी' का निडर नेतृत्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। #IndiraGandhi #Tribute #IronLadyOfIndia
4
44
190
1,466
दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान, संस्कृति, परंपरा और समृद्ध विरासत के लिए विख्यात गुलाबी नगरी जयपुर के 299वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जयपुर की ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक समृद्धि को हम सब मिलकर संजोए रखें, ताकि यह सुंदर शहर हमेशा अपनी गरिमा और पहचान को बनाए रखे। #जयपुर_स्थापना_दिवस
1
39
73
869
झोटवाड़ा विधानसभा के वैशाली नगर में कैफे संचालक श्री मयंक गोपालिया जी की सरेआम हत्या बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। ​पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून का भय पूरी तरह खत्म हो चुका है। सरकार केवल दावे कर रही है, जबकि धरातल पर आम नागरिक और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ​प्रशासन से मांग है कि दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उन पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे। ​ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें। @RajCMO
5
41
9
120
6,138
Currently in 𝑳𝑨𝑳𝑨 𝑳𝑨𝑵𝑫 🔥 A new chapter in Pink for one of the finest to ever bowl fast for India. Khamma Ghani, Shami bhai! 💗
58
404
40
12,357
182,236
इतिहास को समझे बिना भविष्य का निर्माण संभव नहीं है, और हमारी विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आज के दौर में जब सोशल मीडिया और शोर-शराबे की राजनीति हावी है, तब यह बेहद जरूरी हो जाता है कि युवा पीढ़ी अपनी असली जड़ों और देश की नींव रखने वाले विचारकों को करीब से जाने। राजस्थान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में मेरा यह मानना है कि आज के युवाओं को केवल वर्तमान की राजनीति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें उस गौरवशाली इतिहास और विचारधारा से भी जुड़ना चाहिए, जिसने इस देश को खड़ा किया है। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के लोकतांत्रिक मूल्य, वैज्ञानिक सोच और आधुनिक भारत का सपना, तथा श्रीमती इंदिरा गांधी जी का अदम्य साहस, राष्ट्र के प्रति समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व — ये दोनों ही आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा के सबसे बड़े स्रोत हैं। इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए, राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से 14 से 19 नवंबर तक पूरे प्रदेश में "युवा विरासत महोत्सव" (Youth Heritage Festival) का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान के सभी युवा साथियों से मेरा आह्वान है कि इस महोत्सव का हिस्सा बनें। अपनी प्रतिभा और विचारों को मंच दें, क्योंकि जब युवा अपनी विरासत से जुड़ता है, तभी एक मजबूत और प्रगतिशील भारत का निर्माण होता है। #YuvaVirasatMahotsav #JawaharlalNehru #IndiraGandhi #युवा_विरासत_महोत्सव #राजस्थान_युवा_कांग्रेस
34
1
91
1,260
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। @sarika171174
1
114
आज : युवा विरासत महोत्सव के तहत राजसमंद जिले में प्रतिभाओं का सम्मान। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी एवं श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर राजस्थान युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘युवा विरासत महोत्सव’ के तहत जिला अध्यक्ष चिराग पालीवाल के नेतृत्व में साथ में जिला महासचिव मुकेश बलाई, ब्लॉक अध्यक्ष नाथद्वारा दिनेश सुखवाल, ब्लॉक अध्यक्ष जीतमल सालवी, रेलमगरा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चौधरी राजसमंद,जिले के समस्त युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए इस दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भारतीय इतिहास, महापुरुषों के विचारों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों से परिचित कराया गया।कार्यक्रम में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #YuvaVirasatMahotsav #YouthCongress #iyc #IndianYouthCongress #RajasthanYouthCongress Indian Youth Congress Rajasthan Youth Congress
4
5
327
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। @sarika171174
7
37
1
123
1,370
अदम्य साहस और प्रखर राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि एवं बलिदान दिवस पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र के लिए उनका संघर्ष, त्याग और सर्वोच्च बलिदान सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। #LalaLajpatRai
4
29
72
919