Mahendra Singh Taratra retweeted
Replying to @gssjodhpur
@gssjodhpur , कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार, आप उन चुनिंदा राजनेताओं में से एक हैं जिन्होंने #EWS आरक्षण की राजस्थान के संदर्भ में, ग्रामीण भारत के संदर्भ में और अनारक्षित वर्ग के खेतिहर समुदायों के संदर्भ में विसंगतियों की गंभीरता को समझा है और लंबे समय से लगातार उपयुक्त मंच पर इस विषय में बात कर रहे हैं।
हम इसके लिए आपको साधुवाद देते हैं एवं कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।
शिव विधायक @RavindraBhati__ की सरलीकरण यात्रा ने इस विषय पर सभी का ध्यान आकृष्ट किया है और उनका यह प्रयास निरंतर जारी है।
@DharmendraS_inc भी इस दिशा में लंबे समय से क्रियाशील हैं।
हम राजस्थान से जुड़े, गांव से जुड़े एवं खेतिहर समुदाय से जुड़े अन्य सभी जनप्रतिनिधियों से यह आग्रह करते हैं कि सभी इस विषय की गंभीरता को समझें और इसे उचित मंच पर सरकार के सामने उठाएं ताकि अनारक्षित वर्ग की उचित मांग का समाधान हो सके।
@shri_kys
@Shri_PF
#weareskpf
#सरलीकरण – at Jaipur, India
Mahendra Singh Taratra retweeted
बाड़मेर: वार्ड संख्या 23 से सुख कंवर भाजपा प्रत्याशी घोषित, क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान का रखा विजन
बाड़मेर। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाड़मेर के वार्ड संख्या 23 से सुख कंवर (पत्नी महेंद्र सिंह तारातरा) को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
प्रत्याशी घोषित होने के बाद महेंद्र सिंह तारातरा ने कहा कि यदि वार्ड संख्या 23 की जनता उन पर और भाजपा पर विश्वास जताती है, तो वे क्षेत्र के विकास और बुनियादी जनसमस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड के प्रमुख मुद्दों को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।
सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले तारातरा इससे पहले भी सामाजिक संवाद और विभिन्न मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। वे सोशल मीडिया और पॉडकास्ट के माध्यम से भी सामाजिक समरसता और स्थानीय विषयों पर संवाद स्थापित करते रहे हैं। टिकट की घोषणा के बाद क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।
@Tharshree
@BJP4Rajasthan – at Barmer, India
Mahendra Singh Taratra retweeted
सुख कंवर w/o महेंद्र सिंह ने जिला परिषद सदस्य के वार्ड संख्या 23 से नामांकन दाखिल किया। समर्थन में उतरे हजारों लोग।
#Bjp #Barmer @Tharshree
Mahendra Singh Taratra retweeted
आज नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार जी से भेंट कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
इस संदर्भ में पूर्व में भी माननीय गृह मंत्री जी के निर्देश पर उनसे पिछले तीन माह में दो बार वार्ता हो चुकी है।
आज की बैठक में भी इस महत्वपूर्ण पक्ष के विभिन्न पहलुओं, आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके आर्थिक सशक्तीकरण, उनके लिए समान अवसरों को सुनिश्चित करने एवं EWS आरक्षण के पात्रता नियमों में सरलीकरण जैसे सभी विषयों पर विस्तार से सार्थक विमर्श हुआ।
@Drvirendrakum13
Mahendra Singh Taratra retweeted
Credit where credit is due
EWS सरलीकरण की राह बेहद चुनौतीपूर्ण रही है। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में चाहे धर्मेंद्र राठौड़ जी के प्रयास रहे हों या फिर रविंद्र सिंह भाटी की सरलीकरण यात्रा की भाग-दौड़, सभी का योगदान सराहनीय है।
लेकिन इस पूरे मुद्दे के पीछे चट्टान की तरह डटे रहने के लिए श्री क्षत्रिय युवक संघ के अनुषंगिक संगठन 'श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन (SKPF)' का आभार और सम्मान भी बराबर बनता है। चाहे राठौड़ साहब की जागृति यात्रा हो या भाटी साहब की सरलीकरण यात्रा, इन सभी अभियानों की नींव और प्रेरणा SKPF के आग्रह व प्रयासों से ही निकली है।
जब हम आलोचना में कोताही नहीं बरतते तो श्रेय देने में भी दिल बड़ा ही रखना चाहिए।
Mahendra Singh Taratra retweeted
The timing couldn't have been better! I'm so excited to share that my book chapter "Beyond Honour and Purdah: A Gendered Re-Examination of Rajput Women's Socio-Political Agency" has finally been published in the book "Gendering Justice: Law, Identity, and Resistance in Contemporary Society".
With all the commotion around Jauhar, Rajput women and their agency, I hope that my chapter will correct prevalent misconceptions about Rajput women.
Mahendra Singh Taratra retweeted
वाराणसी के प्रसिद्ध उदय प्रताप काॅलेज के संस्थापक एवं शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य कर राजर्षि की उपाधि से विभूषित राजा उदयप्रताप सिंह की जयंती पर सादर वंदन।
@shri_kys
@Shri_PF
#weareskpf – at Jaipur, India
Mahendra Singh Taratra retweeted
राजस्थान के प्रमुख लोकदेवता, शकुनशास्त्र के ज्ञाता, ओरण व गौरक्षक, दीन-दुखियों व निर्बलों की जीवन पर्यंत सेवा करने वाले, चमत्कारिक सिद्धपुरुष श्री हड़बूजी सांखला (परमार) के अवतरण दिवस पर उन्हें सादर वंदन।
@shri_kys
@Shri_PF
#weareskpf – at Jaipur, India
Mahendra Singh Taratra retweeted
राजपूत परिवार में जन्में, अपने बलबूते भारत को लगातार तीन ओलंपिक (1928, 1932, 1936) में स्वर्ण पदक दिलाने वाले, पद्म भूषण से सम्मानित, मेजर ध्यानचंद की जयंती और उनके सम्मान में उनके जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले "राष्ट्रीय खेल दिवस" पर हॉकी के जादूगर को सादर वंदन।
@shri_kys
@Shri_PF
#weareskpf
#Majordhyanchand – at Jaipur, India
Mahendra Singh Taratra retweeted
जैसलमेर स्थापना दिवस एवं राष्ट्रनायक दुर्गादास राठौड़ की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन।
श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन ने ' प्रेरक वंदन :- कृतज्ञता ज्ञापन " नाम से किया आयोजन।
श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा जैसलमेर स्थापना दिवस एवं राष्ट्रनायक दुर्गादास राठौड़ की जयंती के उपलक्ष में राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा परिसर में स्थित SIAM ऑडिटोरियम में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य तनसिंह जी के चित्र के समक्ष दीपांजलि एवं प्रार्थना से हुई।
राष्ट्रनायक दुर्गादास को सच्चा वंदन है कि हम दायित्व बोध सीखें:- सरवड़ी
राष्ट्रनायक दुर्गादास जी के जयंती कार्यक्रम में बोलते हुए क्षत्रिय युवक संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक महावीर सिंह सरवड़ी ने बताया कि दुर्गादास जी के जीवन से हम दायित्व बोध समझे, यही उनका सच्चा वंदन हैं। दुर्गादास जी का जीवन पूरे भारतीय चरित्र का बोध करवाता हैं। स्वामिभक्ति, राष्ट्रप्रेम, स्त्री अस्मिता, कर्त्तव्यपरायणता, शौर्य, त्याग व बलिदान जैसे न जाने कितने प्रतिमान यदि भारतीय इतिहास में किसी एक चरित्र में सहज रूप से मिलते है तो वह है दुर्गादास राठौड़। उनके चरित्र में संपूर्ण भारतीयता के दर्शन होते हैं इसलिए वे सच्चे राष्ट्रनायक हैं।
प्रथम सत्र में जैसलमेर के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए इतिहास अध्येता राजवीर सिंह चलकोई ने बताया कि जैसलमेर का इतिहास प्रेरक व वंदनीय हैं। शाकों की परंपरा भाटी वंश से शुरू हुई। रेगिस्तान में पानी की कमी को दूर करने हेतु वहां के महाराजाओं ने तालाब खुदवाने के साथ ही तत्कालीन युग में पाठशालाएं व कोर्ट बनाए। वर्तमान इतिहास लेखकों ने जैसलमेर के इतिहास के साथ न्याय नहीं किया।
जैसलमेर के संस्थापक जैसल ने भट्टी संवत् चलाया। उत्तर के भड़ कींवाड विजय राज लांझा ने गजनवी तो गुजरात जाने से रोका।
हेमंत नाहटा वरिष्ठ अधिवक्ता राजस्थान हाइकोर्ट ने बताया कि वे
मूल रूप से परिवार जैसलमेर से हैं, आज भी उतना ही जुड़ाव आज भी महसूस करता, मुझे जैसलमेर से होने पर गर्व हैं। मुझे अपने पेशे में जूझने की प्रेरणा जैसलमेर से मिलती है। जैन धर्म में जैसलमेर के बारे कहा जाता है "जुहारिए दुःख वारिये" अर्थात जिसे देखने मात्र से दुखों का निवारण हो जाए। ऐसे पवित्र व प्रेरणादायक जैसलमेर को स्वर्णनगरी की उपमा पीले पत्थरों के कारण नहीं उसके रखवाले राजपूत शासकों के 24 कैरेट नैतिक चरित्र, राष्ट्र भक्ति, बलिदान व प्रजावतसलता जैसे अकल्पनीय गुणों के कारण मिली हैं।
ललित के पंवार सेवानिवृत वरिष्ठ IAS आज का कार्यक्रम इसलिए भी रोचक हैं कि जेन अल्फा, बीटा से लेकर 80 वर्ष तक की आयु के लोग विराजमान है, इसकी प्रेरणा हमे जैसलमेर के इतिहास से मिली हैं। जैसलमेर कलक्टर रहने के दौरान मैने पाया कि यहां के लोग कितने जीवटता वाले हैं। यहां के किले का एक एक पत्थर अपने स्वर्णिम इतिहास को समेटे हुए हैं। पंडित नेहरू जी ने जैसलमेर के लिए कहा था कि यह पत्थरों पर कविता है। हमें जैसलमेर को हेरिटेज विथ हाइटेक बनाना हैं। वर्तमान में सोलर व विंड का हब हैं लेकिन हमें विकास के साथ साथ संस्कृति व परंपराओं की रक्षा करनी हैं।
द्वितीय सत्र में राष्ट्रनायक दुर्गादास जयंती का कार्यक्रम रखा गया। सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल एवं प्रतिरोध पुस्तक के लेखक दलीप सिंह हरसोलाव बताया कि तत्कालीन समय में औरंगजेब से संघर्ष दुर्गादास जी की कुशलता, रण कौशल के बल पर संभव हुआ । उन्होंने बताया कि दुर्गादास जी को मिलिट्री के लिए केस स्टडी के रूप में पढ़ाया जाना चाहिए।
युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने युवाओं को पूर्वजों के इतिहास से सीखने व अपने चरित्र में अपनाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रेवत सिंह पाटोदा ने दुर्गादास के समय की ऐतिहासिक घटनाओं का ब्यौरा दिया। कार्यक्रम में मातृशक्ति के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा व बुजुर्ग उपस्थित रहे।
@shri_kys
@Shri_PF
#Jaislmer
#Rastnayakdurgadas – at Jaipur, India
Mahendra Singh Taratra retweeted
Hey @AshutoshRanka , you happen to be one of the most articulate & sensible young political activists but targetting a scion of an erstwhile princely state is rather distasteful & unconstitutional. Sawai Padmanabh Singh has neither taken the oath of CoI and nor is a democratically chosen public representative who is accountable for maintenance of schools or colleges. This accountability has to be fixed with the electorally chosen MLAs, MPs and MLC's. In fact, we should be thankful to Sawai Padmanabh for spending funds from his personal exchequer to upkeep the Cultural ethos of Rajasthan, which even the world media appreciates & covers ardently. We should infact, hang our heads in shame that Indian government betrayed those erstwhile princely states which were promised Privy Purses in lieu of surrendering of their states & rights to the Government of India. We should infact, be thankful to Sawai Padmanabh Singh's ancestors who built majestic iconic public structures like Jantar Mantar, where teams like @Cockroachisback & @AamAadmiParty raised revolutionary movements for the rights of common people of India.
Let's be mindful of our history & pave a foundation for future on positive approach instead of the usual despicable rants against the powerless titular scions who, apparently, have no stakes in making or breaking laws in the Independent India.
Choose your battles wisely..!
Mahendra Singh Taratra retweeted
हमारे शहीदों के परिवारों, वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का सम्मान हमारा दायित्व भी है और हमारी संस्कृति भी।
बाड़मेर में हुई घटना मेरे संज्ञान में आई है। इससे शहीद परिवार की भावनाओं को जो ठेस पहुँची है, उसे मैं समझता हूँ। ऐसी negligence या हमारे शहीदों के परिवारों के सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार्य नहीं है।
मैंने इस विषय में राजस्थान के मुख्य सचिव से बात कर ली है। साथ ही, यह भी कहा है कि राष्ट्रीय पर्वों एवं सैनिक सम्मान से जुड़े आयोजनों में शहीद परिवारों, वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों की सहभागिता एवं सम्मान के लिए प्रदेश में एक uniform और centralised protocol होना चाहिए, ताकि राजस्थान में आयोजन कहीं भी हो, सम्मान और व्यवस्था के standards एक समान रहें।
जिस परिवार ने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व दिया है, उसे अपने सम्मान के लिए कभी व्यवस्था से आग्रह न करना पड़े।
शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता हमारी भावना, हमारी व्यवस्था और व्यवहार का भी अभिन्न हिस्सा है यही हमारा प्रयास और संकल्प है।
जय हिंद 🇮🇳
Mahendra Singh Taratra retweeted
म्हाणों कुभाग ओ है के राजस्थानी भासा री बात करणीया आपां खुद री बात हिंदी में बता रिया हां। अबे भी लोग आपा ने गैलो बणा रैया है।
१. राजस्थानी भासा री बात छोड़ो, दुनिया री कोई भासा में अगर अलग अलग बोलियां कोनी तो वे मानवीय भासा इज कोनी।
२. राजस्थानी सबद कोस दुनिया रो न्यारो कोस है। #राजस्थानी
Mahendra Singh Taratra retweeted
कांई राजस्थान रा जका जका राज्यपाल बन्योडा है बे बी राज्य में कह सके कि कॉलेज में राजस्थानी पढ़ाई जानी चाहिजै @RajveerChalkoi
Mahendra Singh Taratra retweeted
एक जोरदार थप्पड़
क्योंकि राजस्थानी डिजर्व भी यही करते हैं...
राजस्थान के विश्वविद्यालयों में कभी राजस्थानी भाषा के केंद्र खुलने के आदेश नहीं हो पाए। भाषा की मान्यता के मुद्दे पर हम कभी एकजुट नहीं हो पाए। कौन-सी राजस्थानी जैसे सवाल पूछते रह गए और एक-दूसरे को नीचा दिखाने का प्लेजर लेते रहे गए। अब इस मराठी झापड़ का आनंद लीजिए। गाल बजाइए या सहलाइए, अपनी-अपनी सहूलियत, अपनी-अपनी मजबूरी, अपनी-अपनी जरूरत, अपने-अपने अहम् और अपने-अपने वहम के अनुसार।
राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मराठी के केंद्र खुलेंगे। क्योंकि राजस्थान के प्रथम नागरिक मराठी मानुष हैं। लेकिन अन्य आठ करोड़ मूल नागरिकों की कोई भाषा राजस्थानी के केंद्र विश्वविद्यालयों में नहीं खुल पाएंगे। भले ही महाराष्ट्र में मराठी बोली के अलग-अलग स्वरूप हों, हमें इससे क्या? हमें तो राजस्थानी का विरोध करना है। पीढ़ियों से गुलाम रहे हैं, पीढ़ियों तक और गुलाम रह लेंगे। क्या ही फर्क पड़ता है। गुलामों का कोई आत्म सम्मान, कोई आत्म बोध, कोई आत्म गौरव वगैरह कुछ होता थोड़े ही है।
बधाई हो आप सभी को
इस घोषणा पर ऐसी हर्ष ध्वनि करें कि देवता भी आकाश से पुष्प वर्षा करने के लिए विवश हो जाएं
Mahendra Singh Taratra retweeted
Straight from England to the Royals HPC. Blessings taken. Work resumed! 💗🇮🇳





























