𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 (@TheTelecastUP) header
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 (@TheTelecastUP) profile picture

𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 𝐍𝐞𝐭𝐰𝐨𝐫𝐤 𝐔𝐭𝐭𝐚𝐫 𝐏𝐫𝐚𝐝𝐞𝐬𝐡 (𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚)

Lucknow, India
Joined January 2017
Photo by 𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 (@TheTelecastUP)Photo by 𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 (@TheTelecastUP)Photo by 𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 (@TheTelecastUP)Photo by 𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 (@TheTelecastUP)Photo by 𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 (@TheTelecastUP)Photo by 𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 (@TheTelecastUP)Photo by 𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 (@TheTelecastUP)Photo by 𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 (@TheTelecastUP)Photo by 𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 (@TheTelecastUP)Photo by 𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 (@TheTelecastUP)
𝐖𝐞𝐥𝐜𝐨𝐦𝐞 𝐓𝐨 𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 👉🏻#व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें ⤵️ whatsapp.com/channel/0029Va… 👉🏻#फेसबुक पर जुड़े - ⤵️ facebook.com/the.telecast.n… 👉🏻#ट्विटर (X) पर जुड़ें- ⤵️ x.com/TheTelecastUP?… 👉🏻#इंस्टाग्राम पर जुड़ें -⤵️ instagram.com/thetelecast?ig… 👉🏻#यूट्यूब से जुड़ें ⤵️ youtube.com/@thetelecastne…
1
3
2,723
हरदोई में फेसबुक पर फर्जी आईडी का जाल! महाराष्ट्र की महिला की तस्वीरों से ‘रश्मि सिंह’ बनकर हो रही ठगी बेटे के इलाज के नाम पर एआई से बनाई जा रही तस्वीरें, लोगों को बनाया जा रहा निशाना #हरदोई। सोशल मीडिया पर दोस्ती और मदद के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फेसबुक पर महाराष्ट्र की विद्या जरवाल की तस्वीरों का इस्तेमाल कर ‘रश्मि सिंह’ नाम से कथित फर्जी आईडी संचालित की जा रही है। इस आईडी के जरिए हरदोई के लोगों को निशाना बनाए जाने की पुष्टि हुई है। ठगी के इस कथित खेल में कभी बेटे के इलाज का भावनात्मक सहारा लेकर आर्थिक मदद मांगी जाती है, तो कभी कोई और परेशानी बताकर लोगों को अपने झांसे में लेने की कोशिश की जाती है। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि फर्जी आईडी पर महाराष्ट्र की विद्या जरवाल की लगभग सभी तस्वीरें अपलोड की गई हैं। स्थानीय लोगों का भरोसा जीतने और आईडी को हरदोई से जुड़ा दिखाने के लिए तस्वीरों एवं पोस्ट में ‘यूपी-30’ का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोग उसे हरदोई की वास्तविक महिला समझकर संपर्क कर सकते हैं और जालसाज के झांसे में आने का खतरा बढ़ जाता है। पड़ताल में सामने आया संदिग्ध नेटवर्क: प्रारंभिक पड़ताल में स्पष्ट हुआ है कि ‘रश्मि सिंह’ नाम से संचालित इस आईडी के पीछे कोई ऐसा व्यक्ति या गिरोह सक्रिय है, जो सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है। एआई से तैयार की गई तस्वीरों और भावनात्मक मैसेज का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे ऐंठने का तरीका भी सामने आया है। यह मामला केवल एक फर्जी फेसबुक आईडी तक सीमित नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर पहचान छिपाकर विश्वास हासिल करने और फिर आर्थिक या भावनात्मक शोषण करने की गंभीर आशंका की ओर इशारा करता है। सावधान रहें, जांचे बिना न करें भरोसा लोगों से अपील है कि फेसबुक पर किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने, निजी जानकारी साझा करने या इलाज एवं अन्य मदद के नाम पर पैसे भेजने से पहले उसकी पहचान की पुष्टि जरूर करें। किसी भी संदिग्ध आईडी की रिपोर्ट फेसबुक पर करें और ठगी की आशंका होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। #TheTelecast
59
हरदोई में फिर सजेगा मेला महोत्सव का मंच, भूमि पूजन के साथ तैयारियों का आगाज़ 01 दिसंबर से शुरू होगा 12वाँ सीज़न, 100 से अधिक स्टॉल्स, झूले और प्रतिभाओं को मंच देने वाली रंगारंग प्रतियोगिताएँ रहेंगी आकर्षण का केंद्र हरदोई, 25 नवंबर। शहर का बहुप्रतीक्षित हरदोई मेला महोत्सव एक बार फिर नए उत्साह और आकर्षण के साथ सजने जा रहा है। महोत्सव के 12वें संस्करण की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। आयोजन समिति ने आज बुधवार को नुमाइश मैदान में भूमि पूजन के साथ मेले की सजावट का काम शुरू करा दिया। यह आयोजन 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। मुख्य आयोजक रवि किशोर गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मेला महोत्सव जिले की प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर दिखाने का मंच प्रदान करेगा। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आए सौ से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आगंतुकों को अपनी पसंद की वस्तुओं की खरीदारी का अवसर मिलेगा। विभिन्न प्रकार के झूले भी मेले के प्रमुख आकर्षण होंगे। इस वर्ष भी विद्यार्थियों को पहचान पत्र दिखाने पर झूले के शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवेदन फॉर्म नुमाइश मैदान स्थित स्टॉल से प्राप्त किए जा सकते हैं। महोत्सव के दौरान गायन, नृत्य, मेहंदी, क्राफ्ट, कला, कविता पाठ, भाषण, वाद-विवाद, रंगोली और कलश सज्जा सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा एक शाम बेसिक शिक्षा के नाम, सुपर मॉम, एक शाम भक्ति के नाम, डांडिया नाईट, हरदोई टैलेंट शो, किड्स रैम्प शो, कुकिंग तथा मिस्टर एवं मिस हरदोई जैसे कार्यक्रम भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। भूमि पूजन के अवसर पर रवि किशोर गुप्ता, कुलदीप द्विवेदी, आयुषी रस्तोगी, सुनील त्रिवेदी, स्मृति मिश्रा, रज्जन सिंह, करुणाशंकर द्विवेदी, नवल किशोर, अतिशय पांडेय, सोनू गुप्ता और विपिन मिश्रा सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। TheTelecast
50
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: नो-पार्किंग में 11 और ड्रंकन ड्राइविंग में 2 वाहनों का चालान 25 नवंबर को परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक हरदोई। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 नवंबर को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन के नेतृत्व में मार्गों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नो-पार्किंग के उल्लंघन में 11 वाहनों का चालान किया गया, जबकि ड्रंकन ड्राइविंग के मामले में दो वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को पंपलेट और बुकलेट वितरित कर सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई गई। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत यातायात नियमों के पालन, नशे में वाहन न चलाने और सड़क किनारे अवैध पार्किंग से बचने के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। TheTelecast @ArtoHardoi @dmhardoi
52
कोहरे में हादसे रोकने के लिए DM राहुल पाण्डेय का सख्त एक्शन, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगेंगे रिफ्लेक्टर चीनी मिलों को भी दी गई जिम्मेदारी, टोल प्लाजा पर भारी वाहनों की होगी जांच, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर चलेगा अभियान हरदोई। सर्दी और कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने सख्त रुख अपनाया है। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही करने और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थलों पर समयबद्ध तरीके से सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर रंबल स्ट्रिप, चेतावनी एवं दिशा सूचक साइन बोर्ड तथा रोड मार्किंग कराने के निर्देश दिए। एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क सुरक्षा कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कराने को कहा। कोहरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगेंगे #रिफ्लेक्टर: सर्दी और कोहरे को देखते हुए डीएम ने एआरटीओ को विशेष अभियान चलाकर प्रतिदिन अधिक से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। टोल प्लाजा पर ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की जांच कर उनमें रिफ्लेक्टर लगवाने को कहा। इसके अलावा जनपद की सभी चीनी मिलों के सहयोग से गन्ना ढुलाई में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, धान ढुलाई में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भी रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए, ताकि कोहरे में वाहन दूर से दिखाई दें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। जाम और अवैध पार्किंग पर जताई #नाराजगी: शहर की यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने जाम के प्रमुख कारणों को चिह्नित कर उनका स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए। प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात सुचारू रखने के साथ अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने को कहा। ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों पर होगी #कार्रवाई: डीएम ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहनों में चालकों और सहयात्रियों को सीट बेल्ट के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमित चेकिंग अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। TheTelecast | H. Shyam Bajpai @dmhardoi @ArtoHardoi
49
हरदोई में 26.52 लाख मतदाता, पुरुषों की संख्या महिलाओं से करीब 2.49 लाख अधिक 17 नवंबर को प्रकाशित हुई मतदाता सूची, जिले में 14.50 लाख पुरुष और 12.01 लाख महिला मतदाता दर्ज हरदोई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जा चुका है। प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद हरदोई में कुल 26,52,820 मतदाता दर्ज किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की मतदाता सूची में 14,50,919 पुरुष, 12,01,861 महिला और 40 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं की तुलना में अधिक है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी समस्या अथवा शिकायत के समाधान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1950 के अलावा 05852-234075, 05852-297417 और 05852-297436 जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए Voter Helpline App अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in/ पर जाकर 'Book a Call With BLO' टैब के माध्यम से अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से मतदाता सूची से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों और ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है। TheTelecast @Deo_Hardoii
43
इटौंजा पुल पर जाम से 40 गांवों की जनता परेशान, कट निर्माण की मांग को लेकर 27 नवंबर से धरना #लखनऊ। इटौंजा पुल पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से करीब 40 गांवों के लोग परेशान हैं। संकीर्ण पुल के दोनों ओर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से विद्यार्थियों, मरीजों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने इटौंजा पुल के दोनों तरफ व्यवस्थित कट निर्माण की मांग उठाई है। इस संबंध में एसडीएम बीकेटी को प्रार्थना पत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया गया है। मांग पूरी न होने पर 27 नवंबर को सुबह 10 बजे से शांतिपूर्ण धरना शुरू करने का ऐलान किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक पुल के दोनों तरफ कट का निर्माण नहीं कराया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। #TheTelecast
41
आउटसोर्स कर्मचारियों के बढ़े मानदेय पर अड़ंगा, शासनादेश के बावजूद भुगतान नहीं 15 दिन पहले बीएसए को दिया गया ज्ञापन, न जवाब मिला और न शुरू हुई भुगतान की प्रक्रिया; संगठन ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मामला उठाने की मांग की हरदोई। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए संशोधित न्यूनतम पारिश्रमिक लागू किए जाने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद हरदोई के बेसिक शिक्षा विभाग (समग्र शिक्षा) में कर्मचारियों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शासनादेश की अनदेखी और विभागीय अधिकारियों की कथित उदासीनता को लेकर कर्मचारियों के संगठन ने नाराजगी जताते हुए उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। सचिवालय प्रशासन अनुभाग-13 (विविध), उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या 3/2026/1/1511176/2026-20/16/2024-सचिवालय प्रशासन अनुभाग-13, दिनांक 2 नवंबर 2026 के तहत प्रदेश के समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों को 2 सितंबर 2026 से नवीन न्यूनतम पारिश्रमिक का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद संबंधित प्राधिकरण की ओर से पत्र संख्या 190/MDUCOS/2026, दिनांक 16 नवंबर 2026 के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को भी तत्काल भुगतान सुनिश्चित कर शासन को अवगत कराने के निर्देश जारी किए गए। इसके बावजूद हरदोई में स्थिति जस की तस बनी हुई है। संगठन का कहना है कि 6 नवंबर 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर बढ़े हुए मानदेय और 2 सितंबर से देय एरियर के भुगतान की मांग की गई थी। लेकिन 15 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी न तो कार्यालय की ओर से कोई लिखित जवाब दिया गया और न ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू की गई। संगठन ने आरोप लगाया कि जिला स्तर पर लगातार अनुरोध किए जाने के बावजूद अधिकारियों की उदासीनता के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासनादेश और उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी भुगतान नहीं होना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। संगठन ने मांग की है कि प्रस्तावित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में हरदोई के बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही का संज्ञान लिया जाए तथा संबंधित सेवा प्रदाता एजेंसी को 2 सितंबर 2026 से देय संशोधित न्यूनतम पारिश्रमिक और समस्त बकाया एरियर का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए जाएं। TheTelecast @dmhardoi @bsa_hardoi @basicshiksha_up
76
लखनऊ में CBI का बड़ा एक्शन, बिहार के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज रमेश कुमार 3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप, स्क्रैप ठेके में अड़ंगा डालकर कंपनी संचालक पर बना रहे थे दबाव; लखनऊ और रायबरेली स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी लखनऊ। राजधानी लखनऊ में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंटी करप्शन ब्रांच ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार में तैनात रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज रमेश कुमार को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी लखनऊ के वृंदावन इलाके में की गई। आरोपी रमेश कुमार पटना में रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही वह लिक्विडेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, रमेश कुमार पर एक कंपनी संचालक से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि कंपनी के स्क्रैप ठेके से संबंधित काम में अड़ंगा डालकर वह कंपनी संचालक पर रिश्वत देने का दबाव बना रहे थे। परेशान कंपनी संचालक ने इसकी शिकायत CBI से की थी। शिकायत मिलने के बाद CBI की एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और निर्धारित योजना के तहत वृंदावन इलाके में कार्रवाई करते हुए रमेश कुमार को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम ने आरोपी से जुड़े लखनऊ और रायबरेली स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की। टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी है। रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार रमेश कुमार को आज CBI की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में CBI की आगे की जांच जारी है। TheTelecast
61
डीएम ने जनसुनवाई में सुनीं 120 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश . हरदोई: आज जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा कुल 120 शिकायतें आई, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। शिकायतों की जांच निष्पक्षता से करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। TheTelecast @dmhardoi
2
89
मेरठ में युवती को बंधक बनाकर रेप करने वाले सलमान का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया है...
52
बेसिक शिक्षा के 60 हजार शिक्षकों को मिलेगा पदोन्नति का लाभ, विभाग ने जारी किए निर्देश उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से प्रदेश के करीब 60 हजार शिक्षकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2016 में शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया गया था। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों के लिए परिषद का यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्देश जारी होने के बाद अब संबंधित जिलों में पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इससे शिक्षकों को उनके सेवाकाल में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। -TheTelecast @basicshiksha_up
57
यूपी डिफेंस कॉरिडोर के लिए 1681 करोड़ से खरीदी जाएगी जमीन, 790 हेक्टेयर का होगा अधिग्रहण उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर परियोजना के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। इसके तहत कानपुर, झांसी, शाहजहांपुर और संभल में करीब 790 हेक्टेयर नई औद्योगिक जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए कुल 1681 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अब तक 775 करोड़ रुपये के जमीन अधिग्रहण प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) सहमति दे चुका है। परियोजना को लेकर निवेशकों का रुझान भी बढ़ा है। डिफेंस कॉरिडोर के लिए अब तक 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। इससे प्रदेश में रक्षा उत्पादन और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। -TheTelecast @myogiadityanath
37
यूपी में 10 आईपीएस अफसरों के तबादले: पुनीत द्विवेदी बने एडीसीपी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट। नीतू बनी एडीसीपी नोएडा पुलिस कमिश्नरेट। शिवा सिंह बनी एडीसीपी आगरा पुलिस कमिश्नरेट। अमित कुमावत बने एडीसीपी गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट। किरण यादव बनी एडिशनल एसपी (ऑपरेशन) एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय लखनऊ। पुष्कर वर्मा बने एडिशनल एसपी फतेहगढ़। आदित्य बने एडिशनल एसपी ग्रामीण बदायूं। शैव्या गोयल बनी एडीसीपी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद। भँवरे दीक्षा अरुण बनी एडिशनल एसपी पीटीएस मेरठ। माविस टॉक बनी एडीसीपी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट।
85
बेटे ने किया पिता पर हमला, धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट हरदोई। शहर कोतवाली इलाके में राधानगर मोहल्ले में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मां के साथ मारपीट का विरोध करना बेटे को इतना भारी पड़ा कि विवाद के दौरान उसने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 53 वर्षीय पिता रामेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 24 नवंबर की है। पुलिस के मुताबिक, रामेन्द्र सिंह का अपनी पत्नी अंजू सिंह से विवाद हो रहा था। इसी दौरान 28 वर्षीय बेटे सत्यम सिंह ने बीच-बचाव करते हुए विरोध किया। देखते ही देखते पिता-पुत्र के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान सत्यम ने धारदार हथियार से पिता पर वार कर दिया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। TheTelecast
1
172
लखनऊ: 18 एडिशनल एसपी के तबादले: कुमार रणविजय सिंह बने एडिशनल एसपी ग्रामीण आजमगढ़ अनूप कुमार बने एडिशनल एसपी सोनभद्र । देवेंद्र सिंह प्रथम बने एडिशनल एसपी ग्रामीण शाहजहांपुर । इंदुप्रभा सिंह बनी एडीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट। अतुल कुमार चौबे बने एडिशनल एसपी (सुरक्षा) मथुरा। ममता कुरील बनी एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) मुजफ्फरनगर। गिरीश कुमार सिंह बने एडिशनल एसपी (क्राइम) अलीगढ़। पीयूष कुमार सिंह बने एडिशनल एसपी (ग्रामीण) मैनपुरी । अभिषेक तिवारी बने एडिशनल एसपी (सिटी) मुरादाबाद। नितिन कुमार सिंह बने एडिशनल एसपी पीटीएस मुरादाबाद। नवीना शुक्ला बनी एडिशनल एसपी एसीओ मुख्यालय लखनऊ। नवीन कुमार सिंह डीजीपी के स्टाफ अफसर बने। विभा सिंह बनी उप सेनानायक छठी वाहिनी पीएसी मेरठ । राघवेंद्र कुमार मिश्र बने उप सेनानायक पांचवी वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर। अरुण कुमार सिंह द्वितीय बने एडिशनल एसपी( ट्रैफिक) आजमगढ़ । डॉक्टर हृदयेश कठेरिया बने एडिशनल एसपी ट्रैफिक निदेशालय लखनऊ। पंकज कुमार श्रीवास्तव बने एडिशनल एसपी मऊ।
73
देह व्यापार की तमाम शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नहीं! पुलिस मिलीभगत के गंभीर आरोप हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पडरा लखनपुर में कथित देह व्यापार और पुलिस की मिलीभगत का गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी कन्हैया बक्श सिंह ने जिलाधिकारी, एसपी, मुख्यमंत्री पोर्टल, महिला आयोग और डीजीपी को प्रार्थना पत्र भेजकर कुछ लोगों पर युवतियों को मोबाइल और पैसों का लालच देकर बहला-फुसलाकर भगाने तथा उन्हें अनैतिक देह व्यापार में धकेलने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में स्थानीय थाने के दरोगा शुभम सिंह और सिपाही विपुल पर आरोपियों को संरक्षण देने और अवैध गतिविधियों में मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायतें और साक्ष्य दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने संबंधित थाने से अलग सीओ सिटी या किसी स्वतंत्र उच्चाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही आरोपों की पुष्टि होने पर दोषियों और कथित रूप से संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। मामले में अभी तक संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। TheTelecast @Uppolice @myogiadityanath @wpl1090 @UNICEFIndia @dgpup
1
151
मकान के किनारे निकली हाईटेंशन लाइन बनी खतरा, करंट की चपेट में आकर दो मासूम झुलसे दो और पांच वर्ष के बच्चों की हालत गंभीर, सीएचसी शाहाबाद से जिला अस्पताल रेफर हरदोई। मकान के किनारे से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन दो मासूम बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुई। बिजली के करंट की चपेट में आने से दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मामला ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैराई का है। जानकारी के अनुसार मकान के किनारे से निकली हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दुर्गेश के दो बच्चे कार्तिक (2 वर्ष) और महिमा (5 वर्ष) झुलस गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी के बीच मकानों के किनारे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। दो मासूमों के झुलसने की घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। TheTelecast H. Shyam Bajpai @UPPCLLKO @MVVNLHQ @mvvnlhardoi @MVVNLmd
1
1
91
सण्डीला में धारदार हथियार से युवक की हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव सिर पर किए गए कई वार, मृतक की पहचान सतीश शुक्ला के रूप में हुई हरदोई। जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के कोडराहार में एक युवक का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की धारदार हथियार से सिर पर वारकर हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। मृतक की पहचान अतरौली थाना क्षेत्र के देवपाई निवासी सतीश शुक्ला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सतीश गाड़ियों की धुलाई का काम करता था। उसका शव नग्न अवस्था में मिलने और सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान होने से मामला गंभीर हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। TheTelecast | H. Shyam Bajpai
1
1
1
146
NH-731 पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे मिट्टी भरे डंपर, हादसे को दे रहे दावत पचकोहरा पुलिस सहायता केंद्र के पास का मामला, Traffic नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां Hardoi: सड़कों पर सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है, लेकिन कुछ वाहन चालक अपनी मनमानी से दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर मिट्टी से भरे डंपर रॉन्ग साइड दौड़ते नजर आ रहे हैं। भारी-भरकम वाहनों की यह लापरवाही कभी भी बड़े सड़क हादसे की वजह बन सकती है। Sursa थाना क्षेत्र के पचकोहरा पुलिस सहायता केंद्र के पास की ये तस्वीर है। यहां NH-731 पर मिट्टी से भरा डंपर गलत दिशा में आता दिखाई दिया जिसे द टेलीकास्ट के कैमरे में कैद किया गया। तेज रफ्तार और भारी वजन वाले ऐसे वाहनों के रॉन्ग साइड चलने से सामने से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो जाता है। जबकि नवंबर माह का यातायात सप्ताह भी चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि हाईवे पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर रॉन्ग साइड दौड़ रहे भारी वाहनों पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा? #रिपोर्ट: H. Shyam Bajpai @uptrafficpolice @hardoipolice @Igrangelucknow @NHAI_Official
1
153