ULiveIndiaUP (@ULiveIndiaUP) header
ULiveIndiaUP (@ULiveIndiaUP) profile picture

उत्तर प्रदेश की हर खबर आप तक

Joined July 2022
Photo by ULiveIndiaUP (@ULiveIndiaUP)Photo by ULiveIndiaUP (@ULiveIndiaUP)Photo by ULiveIndiaUP (@ULiveIndiaUP)Photo by ULiveIndiaUP (@ULiveIndiaUP)Photo by ULiveIndiaUP (@ULiveIndiaUP)Photo by ULiveIndiaUP (@ULiveIndiaUP)Photo by ULiveIndiaUP (@ULiveIndiaUP)Photo by ULiveIndiaUP (@ULiveIndiaUP)Photo by ULiveIndiaUP (@ULiveIndiaUP)Photo by ULiveIndiaUP (@ULiveIndiaUP)
यह वीडियो पुराना है लेकिन #ugc_act विरोध में लिखा कमेंट नया है। विरोध करने का अलग ही तरीका है लेकिन इस तरह से डराने-धमकाने वालों कानूनी कार्रवाई शुन्य होती है। जिस दिन देश में इस तरह से डराने-धमकाने वालों पर कानून सख्त होगा, देश अमेरिका से ज़्यादा ताकतवर बनेगा और जापान से टेक्निकल बनेगा।। #We_support_UGC_Act #UGC_RollBack #UGC
1
13
1
25
238
UGC के समर्थन में देश कि दिल्ली में रात्रि में निकले ओबीसी एससी एसटी के छात्र सड़कों पर सड़कों पर यह जनसेलाव बदलेगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला।।
7
168
3
424
2,968
कोटा गोलीकांड के बाद नया वीडियो: फायरिंग की गूंज, दहशत का साया और सवालों में पुलिस छतरपुर/राजनगर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कोटा गांव में हुए गोलीकांड के बाद अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे बुंदेलखंड में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। वीडियो देखकर ग्रामीणों का कहना है कि दृश्य किसी जंग जैसे हालात की याद दिलाते हैं। ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष का आरोप है कि राजनगर थाना क्षेत्र के कोटा गांव में कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस घटनाक्रम का उद्देश्य एक विशेष समुदाय को डराना और गांव में आतंक का माहौल बनाना है। वीडियो को लेकर सवाल यह भी उठ रहे हैं कि— क्या यह फुटेज राजनगर थाने तक नहीं पहुंचा? और यदि पहुंचा, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं? पीड़ितों का आरोप है कि यह सब राजनीतिक संरक्षण में हो रहा है, जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह संगठित होकर फायरिंग दिखाई दे रही है, उससे यह संदेश जाता है कि कानून का भय खत्म हो चुका है। स्थानीय लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि— क्या पुलिस और अपराधियों के बीच मौन सहमति है? क्या पूरे घटनाक्रम के जरिए एक वर्ग को डराकर चुप कराने की साजिश रची जा रही है? फिलहाल पुलिस की ओर से इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब सवाल सीधा है— कानून अपना काम करेगा या दहशत का यह वीडियो भी फाइलों में दबकर रह जाएगा? @DrMohanYadav51 @jitupatwari @JansamparkMP @collchhatarpur @ULiveIndia @DGP_MP
4
6
246
ब्रेकिंग न्यूज़ | छतरपुर इलाज के अभाव में युवक की मौत, सटई अस्पताल पर गंभीर आरोप एक घंटे तक तड़पता रहा मरीज, डॉक्टर नहीं पहुंचे; जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम छतरपुर जिले के सटई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि इलाज न मिलने की वजह से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि युवक करीब एक घंटे तक अस्पताल में इलाज के लिए तड़पता रहा, लेकिन उस दौरान कोई भी डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचा। परिजनों के अनुसार, जब युवक की हालत लगातार बिगड़ती गई और अस्पताल में कोई इलाज शुरू नहीं हुआ, तो मजबूरी में उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल छतरपुर ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप: समय पर इलाज मिलता तो बच सकती थी जान मृतक के परिजनों ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि यदि सटई अस्पताल में समय रहते इलाज मिल जाता, तो आज उनका परिवार का सदस्य जिंदा होता। परिजनों का यह भी कहना है कि सटई अस्पताल में डॉक्टर दोपहर 2 बजे के बाद अक्सर मौजूद नहीं रहते, जिससे आम मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। खबर चलाने पर डॉक्टर ने पत्रकारों को धमकाने का आरोप मामले की खबरें सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया। आरोप है कि अस्पताल में पदस्थ डॉ. अरुणेंद्र शुक्ला ने पत्रकारों से अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया और उन्हें धमकी दी कि “शासकीय कार्य में बाधा और शांति भंग के आरोप में आप लोगों पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।” इतना ही नहीं, डॉक्टर द्वारा एक पत्रकार के खिलाफ थाने में शिकायती आवेदन दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। डॉक्टर का बयान: खबरें चलीं तो अस्पताल नहीं आएंगे पत्रकारों का आरोप है कि डॉक्टर ने यहां तक कह दिया कि “हम अस्पताल नहीं आएंगे और अगर आप लोग अस्पताल की खबरें चलाएंगे, तो आपके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराए जाएंगे।” अब सवाल यह उठता है कि जब इलाज के लिए डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचेंगे और सवाल उठाने वालों को धमकाया जाएगा, तो आम मरीज न्याय कहां मांगे? बड़ा सवाल: जवाबदेही किसकी? इलाज के अभाव में एक युवक की मौत और उसके बाद पत्रकारों को धमकाने के आरोपों ने स्वास्थ्य व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और मृतक के परिवार को इंसाफ कब मिलेगा। @HealthMinistryM @collchhatarpur @JansamparkMP
3
4
122
बूढ़ा बांध पर मंडरा रहा खतरा बंधान पहाड़ पर मुरम खनन से कमजोर हो रही बांध की मजबूती, भविष्य में गांवों पर आपदा का अंदेशा छतरपुर। बूढ़ा बांध के समीप पूछी ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित मुरम खदान अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। यह मुरम खदान उसी बंधान पहाड़ पर आवंटित की गई है, जिससे बूढ़ा बांध सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। इसी पहाड़ की प्राकृतिक बनावट के कारण बांध के लगभग 10 प्रतिशत पानी को रोकने में मदद मिलती है, लेकिन अब इसी पहाड़ पर तेजी से खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह मुरम का खनन चलता रहा तो कुछ ही समय में पहाड़ का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इसका सीधा असर बूढ़ा बांध की बंधान मजबूती पर पड़ेगा, जिससे भविष्य में जलभराव और बांध से सटे गांवों पर भारी खतरा उत्पन्न हो सकता है। पेड़ रोपण रुका, खनन तेज चौंकाने वाली बात यह है कि इसी पहाड़ पर पहले पेड़ लगाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन अब उस काम को रोक दिया गया है। दूसरी ओर, मुरम खदान का कार्य पूरी रफ्तार से जारी है। पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच खनन को प्राथमिकता दिए जाने पर सवाल उठने लगे हैं। कौन देता है मुरम खदान की अनुमति? नियमों के अनुसार मुरम खदान की अनुमति जिला खनिज अधिकारी (DMO) की अनुशंसा पर कलेक्टर स्तर से दी जाती है। यदि क्षेत्र जलस्रोत, बांध, पहाड़ या पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील हो, तो वहां खनन से पहले पर्यावरणीय स्वीकृति (Environmental Clearance) और संबंधित विभागों की आपत्तिरहित अनुमति आवश्यक होती है। क्या ऐसे स्थानों पर खनन वैध है? विशेषज्ञों के मुताबिक, बांध, जलाशय और उनसे जुड़े पहाड़ों के आसपास खनन नियम विरुद्ध माना जाता है। इससे भू-स्खलन, जल रिसाव और बांध की संरचनात्मक कमजोरी का खतरा बढ़ जाता है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और खनन नियमों के तहत जल संरचनाओं से जुड़े क्षेत्रों में खनन प्रतिबंधित या सीमित किया जाता है। संभावित नुकसान बूढ़ा बांध की बंधान कमजोर होने की आशंका भविष्य में पानी का अनियंत्रित भराव आसपास के गांवों में बाढ़ और जन-धन हानि का खतरा पर्यावरण संतुलन बिगड़ना और हरियाली समाप्त होना प्रशासनिक संलिप्तता पर सवाल स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभागों की मौन स्वीकृति के बिना इतने संवेदनशील क्षेत्र में खनन संभव नहीं है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या खनन से पहले भू-वैज्ञानिक और पर्यावरणीय सर्वे कराया गया? क्या बांध सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग से अनुमति ली गई? यदि ली गई, तो फिर पेड़ रोपण रोककर खनन को प्राथमिकता क्यों दी गई? जांच की मांग ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, खनन पर तत्काल रोक और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि अभी खनन नहीं रोका गया, तो आने वाले समय में बूढ़ा बांध के साथ-साथ कई गांवों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।
3
4
128
छतरपुर जिला जेल में कैदी ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप छतरपुर। छतरपुर की जिला जेल में एक कैदी द्वारा जेल की छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। कैदी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 👉 जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है।
3
6
188
बच्चे का टैलेंट देखकर डीएसपी @Santoshpateldsp चौंक गए।
3
9
150
छतरपुर जिला जेल का बड़ा खेल उजागर: कैदियों तक सामान (गुटखा, खाना, मिठाई, शायद शराब भी) पहुंचाने के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो । सूत्रों के अनुसार जेलर और उक्त जेल की महल कर्मचारी की मिलीभगत से रोजाना लाखों की अवैध कमाई। छतरपुर। छतरपुर जिला जेल से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें जेल के भीतर सामान भिजवाने के नाम पर कैदियों के परिजनों से मनमाने दाम वसूले जाने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि जेल पहरी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से एक रेट सूची के अनुसार कैदियों तक सामग्री पहुंचाई जाती है। सूत्रों के मुताबिक, जिला जेल कैंटीन पर बैठी पुष्पा अहिरवार पर जेलर की एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया जा रहा है। एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर जेल के अंदर सामान भेजने की पूरी रेट सूची स्पष्ट रूप से सुनाई देती है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आरोपों के प्रमुख बिंदु नई आमद से ₹5000: आरोप है कि नई आमद वाले कैदियों से झाड़ू न लगाने और लैट्रिन में पानी न डालने के नाम पर ₹5000 तक वसूले जाते हैं। गुटखा/बीड़ी के दाम: ₹250 में एक राजश्री गुटखा या बीड़ी का बंडल बेचे जाने का आरोप। कैंटीन में महंगाई: कैंटीन का सामान एमआरपी से 50% अधिक दर पर बिकने के आरोप। नामदार/शासकीय कर्मियों से वसूली: कथित तौर पर ₹10,000 से ₹50,000 तक की वसूली की जाती है। आरोप यह भी हैं कि पैसा न देने पर कैदियों से मारपीट कराई जाती है, और कुछ मामलों में विशेष समुदाय के कैदियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आई हैं। इन गंभीर आरोपों के बाद जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे @JansamparkMP @mohdept @collchhatarpur @SpChhatarpur @DrMohanYadav51 @jitupatwari @CMMadhyaPradesh @PMOIndia
6
9
195
ब्रेकिंग न्यूज छतरपुर।मप्र दलित रमेश अहिरवार के साथ में सुनील मिश्रा समेत कई लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर मुंह पर लात रख के कुचला सुनील मिश्रा के ऊपर एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ। @BhimArmyChief
8
9
178
अरावली पर संकट: विकास बनाम पर्यावरण, क्यों फिर गरमाया देश का सबसे पुराना पर्वत विवाद? नई दिल्ली/जयपुर/गुरुग्राम। देश की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला अरावली एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। खनन, निर्माण गतिविधियों और सरकारी नीतिगत बदलावों को लेकर पर्यावरणविद्, सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल आमने-सामने हैं। सवाल यह है कि विकास की आड़ में क्या अरावली को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है? क्या है ताज़ा विवाद? हाल के दिनों में हरियाणा और राजस्थान क्षेत्र में खनन, रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और वन क्षेत्र की परिभाषा बदलने को लेकर माहौल गरमाया है। आरोप हैं कि कुछ नीतिगत फैसलों से अरावली के बड़े हिस्से को “वन” की श्रेणी से बाहर कर दिया गया, जिससे वहां निर्माण और खनन का रास्ता साफ हो सकता है। पर्यावरणविदों की चिंता पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि: अरावली दिल्ली-NCR के लिए फेफड़ों का काम करती है यह भूजल रिचार्ज, तापमान नियंत्रण और जैव विविधता के लिए बेहद जरूरी है अरावली कमजोर हुई तो दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण और गर्मी और बढ़ेगी सरकार का पक्ष सरकारी पक्ष का कहना है कि: विकास कार्यों के लिए कानूनी दायरे में निर्णय लिए जा रहे हैं अवैध खनन पर कार्रवाई जारी है पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है हालांकि, विपक्ष और सामाजिक संगठनों का आरोप है कि यह संतुलन केवल कागजों में दिख रहा है। सुप्रीम कोर्ट पहले दे चुका है सख्त निर्देश गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही अरावली क्षेत्र में खनन और अवैध निर्माण पर सख्त रुख अपना चुका है। कोर्ट अरावली को बचाने के लिए कई बार राज्यों को निर्देश दे चुका है, बावजूद इसके जमीनी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। राजनीति भी हुई तेज इस मुद्दे पर अब राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे पर्यावरण के साथ खिलवाड़ बताया सरकार पर कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप लगे सोशल मीडिया पर #SaveAravalli ट्रेंड करने लगा क्या है असली सवाल? सबसे बड़ा सवाल यही है कि: क्या आने वाली पीढ़ियों को अरावली केवल किताबों और तस्वीरों में ही देखने को मिलेगी? विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर अभी ठोस और ईमानदार कदम नहीं उठाए गए, तो अरावली का नुकसान अपरिवर्तनीय हो सकता है।
3
5
91
10:30 की जगह 11:15 बजे खुलता है स्कूल, बच्चे खेलते रहते हैं और मास्टर धूप सेंकते हैं छतरपुर। जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर सिमरिया गांव की शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरती नजर आ रही है। स्कूल का निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे है, लेकिन हकीकत यह है कि यहां 11 बजे से पहले स्कूल लग ही नहीं पाता। गांव के रविंद्र यादव ने बताया कि अधिकतर शिक्षक 10:55, 11:00 या 11:05 बजे के बाद ही स्कूल पहुंचते हैं। जब तक मास्टर आते हैं, तब तक बच्चे मैदान में खेलते रहते हैं। हालात यह हैं कि पूरे दिन पढ़ाई की बजाय बच्चे खेलते दिखाई देते हैं और शिक्षक स्कूल आकर धूप में बैठकर समय काटते हैं। जंगल से फल-सब्जी लाने का दबाव, नहीं लाने पर मारने की धमकी ग्रामीण महिला ने आरोप लगाया कि स्कूल के हेडमास्टर बच्चों से जंगल से बेर, पड़ोरा, चना-भाजी और सीताफल लाने को कहते हैं। अगर बच्चे यह सामान नहीं लाते तो उन्हें पीटने की धमकी दी जाती है। महिला ने हेडमास्टर से साफ कहा कि उनके बच्चे अब जंगल से कुछ भी लाकर नहीं देंगे। महिला का कहना है कि अगर जंगल में किसी बच्चे को कीड़ा काट ले या कोई हादसा हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा। अपने बच्चों को बड़े स्कूलों में, गांव के बच्चों का भविष्य अंधेरे में ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के सभी शिक्षक अपने बच्चों को बड़े-बड़े स्कूल और कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं, जबकि गांव के बच्चों का भविष्य खुद लापरवाही के कारण अंधकारमय किया जा रहा है। लेट आने पर बहानेबाजी जब हेडमास्टर जगदीश प्रसाद बाजपेई से स्कूल देर से खुलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि एक मैडम का मोबाइल मंदिर में छूट गया था, इसलिए सभी लोग लेट हो गए। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गायत्री शर्मा से देर से पहुंचने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इतनी ठंड पड़ रही है और रास्ते में भैंसें रास्ता रोक लेती हैं, इसलिए डेढ़ घंटे लेट हो गईं। उन्होंने यह भी कहा कि छतरपुर से सिमरिया गांव आने में एक घंटा तो लग ही जाता है। 9 बजे खुलने वाला आंगनबाड़ी केंद्र 10:55 पर खुला आंगनबाड़ी केंद्र का समय सुबह 9 बजे का है, लेकिन कार्यकर्ता 10:55 बजे पहुंचीं। जब उनसे उनके बच्चों की पढ़ाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अकड़ में कहा कि उनका एक बच्चा देहरादून में स्पेशल शिक्षा ले रहा है और दूसरा जबलपुर में पढ़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सिमरिया गांव के बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेलकर कर्मचारी अपने बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
1
4
183
यूपी - बहराइच कोर्ट ने 5 साल की बच्ची से रेप करने वाले अविनाश पांडेय को चौथी बार उम्रकैद की सजा सुनाई है !! अविनाश पांडेय पहले भी 3 बच्चियों का रेप कर चुका है। इसी साल तीनों मामलों में उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है। ये दरिंदा मासूम बच्चियों को टॉफी का लालच देकर ले जाता है और उनकी अस्मत लूटता है। ये खासकर ऐसी बच्चियों को टारगेट करता था, जो कुछ बता पाने में अक्षम हों। अब क्या ही कहा जाए ?
4
5
99
छतरपुर/सिमरिया। सिमरिया क्षेत्र की आंगनबाड़ी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहां पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के समय पर केंद्र न पहुंचने का मामला सामने आया है। कार्यकर्ता का दावा है कि वह सुबह 10:30 बजे केंद्र पहुंच जाती हैं, लेकिन ऑन रिकॉर्ड उपलब्ध विडियो में 10:50 बजे पहुंचने का समय दर्ज है। यानी तय समय से लगभग दो घंटे की देरी साफ नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस लापरवाही का सीधा असर गांव के छोटे बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर पड़ रहा है। बच्चों को समय पर शिक्षा और आहार नहीं मिल पा रहा, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने बच्चों को देहरादून और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में पढ़ा रही हैं। इसे ग्रामीण व्यवस्था के साथ खुला भेदभाव बता रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि देरी को लेकर दिए जा रहे कारण भी हैरान करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता का कहना है कि रास्ते में भैंसें खड़ी हो जाती हैं, जिससे उन्हें देर हो जाती है। इसके अलावा ठंड ज्यादा लगने का हवाला देकर 2–3 घंटे देर से आना कोई बड़ी बात नहीं बताया जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यही रवैया रहा तो बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। स्थानीय लोगों ने कई बार महिला एवं बाल विकास विभाग को शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की चुप्पी से यह साफ है कि पूरा तंत्र गहरी नींद में सोया हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कार्यकर्ता पर कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ रोका जा सके। अब देखना यह है कि विभाग जागता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा। ट्विटर टैग: #Chhatarpur #Simariya #Anganwadi #WomenChildDevelopment #Education #ChildFuture #uliveindiamp #uliveindia @MinistryWCD @mp_wcdmp @collchhatarpur @DrMohanYadav51 @PROJSChhatarpur @JansamparkMP @jitupatwari
4
5
114
छतरपुर में सिविल लाइन थाना अंतर्गत एक युवक नाम और धर्म बदलकर नाबालिक लड़की को कर रहा था ब्लैकमेल बजरंग दल के लोगों ने पड़कर सिविल लाइन थाने में सोपा हुई कार्यवाही।।
4
6
125
जब छात्रा ने रिजल्ट देखा तब कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) में ऑल इंडिया रैंक–1 पाने वाली श्रीगंगानगर (राजस्थान) की गीताली गुप्ता का फर्स्ट रिएक्शन देखिए...
3
8
237
छतरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने रचा चिकित्सा का चमत्कार छतरपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार का दिन चिकित्सा सेवाओं के लिहाज से ऐतिहासिक रहा। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार सोनी ने एक ओर जहां 85 वर्षीय बुजुर्ग का जटिल ऑपरेशन कर उनका हाथ बचाया, वहीं दूसरी ओर जन्म से दिव्यांगता की ओर बढ़ रहे तीन मासूमों को भी नई जिंदगी दी। डॉ. सोनी की इस उपलब्धि से न सिर्फ मरीजों के परिजन, बल्कि पूरा अस्पताल स्टाफ गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलहरा निवासी 85 वर्षीय घमंडी लाल जन्म से ही दृष्टिहीन हैं। करीब 15 दिन पहले चोट लगने से उनका हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हड्डियां पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थीं और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ था। इलाज के लिए बुजुर्ग कई जगह भटके, लेकिन जटिल स्थिति के कारण कहीं उपचार संभव नहीं हो पाया। अंततः एक समाजसेवी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. रवि कुमार सोनी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जोखिम के बावजूद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को किए गए सफल ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग का हाथ बचा लिया गया और अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इसी दिन डॉ. सोनी ने तीन नवजात बच्चों का भी एक साथ ऑपरेशन किया। ये तीनों बच्चे जन्म से ही क्लब फुट (टेढ़े पैर) की समस्या से ग्रसित थे, जिससे भविष्य में उनके चलने-फिरने में गंभीर परेशानी हो सकती थी। दो बच्चियों ऋषिका और वैदेही तथा एक बालक सिद्धांत का सफल ऑपरेशन कर उन्हें सामान्य जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया गया। ऑपरेशन के बाद तीनों मासूमों की हालत अच्छी बताई जा रही है। मरीजों के परिजनों ने डॉ. रवि कुमार सोनी और उनकी पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में इस तरह की उन्नत और संवेदनशील चिकित्सा सेवाएं मिलना आम लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
3
3
110
छतरपुर ब्रेकिंग, दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, मारपीट दोनों पक्षों के कुल 5 लोग हुए घायल, लवकुशनगर थाना के चंदला रोड़ की घटना, 9 बजे कुछ लोगों द्वारा घर में जाकर मारपीट की, घटना को अंजाम दिया गया, पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट !!
3
7
148
🔥 **संदीपनी मॉडल विद्यालय या बाल-श्रम केंद्र? छतरपुर में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों से कराई जा रही बर्तन धुलाई** छतरपुर का नाम रोशन करने के लिए बने संदीपनी मॉडल विद्यालय में जो तस्वीर सामने आई है, वह शिक्षा व्यवस्था पर तमाचा है। यहां कक्षा पहली से पांचवीं तक के नन्हे-नन्हे बच्चों से मध्यान्ह भोजन के बाद बर्तन धुलवाए जा रहे हैं। जिन हाथों में किताब और पेंसिल होनी चाहिए, उन हाथों में झूठे बर्तन और गंदा पानी थमा दिया गया। 📜 नियम साफ, फिर भी अपराध बेधड़क प्रशासनिक नियम साफ कहते हैं— ❌ बच्चों से स्कूल में कोई भी काम कराना कानूनी अपराध है ❌ मध्यान्ह भोजन से जुड़े कार्य बच्चों से कराना पूर्णतः प्रतिबंधित है इसके बावजूद सवाल उठता है— क्या छतरपुर में नियम सिर्फ कागज़ों के लिए हैं? 👧🧒 सरकार योजना दे रही, स्कूल शर्म दे रहा मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी संदीपनी मॉडल योजना का मकसद बच्चों को बेहतर शिक्षा और सम्मान देना था, लेकिन यहां बच्चों को सेवक बना दिया गया। क्या यही मॉडल स्कूल है? क्या यही संस्कार सिखाए जा रहे हैं? 🤐 प्रबंधन चुप, अधिकारी मौन बच्चे बर्तन धोते रहे, शिक्षक देखते रहे, स्व-सहायता समूह की महिलाएं नदारद रहीं, और अधिकारी—शायद अगली शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। ❓ सीधे सवाल—जवाब चाहिए बच्चों से बर्तन धुलवाने का आदेश किसने दिया? रसोइया और सहायक कहां थे? निरीक्षण करने वाले अधिकारी अब तक क्यों खामोश हैं? क्या दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई होगी या मामला दबा दिया जाएगा? ⚠️ यह लापरवाही नहीं, कानून तोड़ना है यह सिर्फ अनुशासन का मामला नहीं, यह बाल अधिकारों का खुला उल्लंघन है। अगर आज इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कल संदीपनी विद्यालय नहीं— बाल-श्रम केंद्र कहलाएंगे। @collchhatarpur @DrMohanYadav51 @jitupatwari @PMOIndia @ULiveIndia
9
15
248
मध्यप्रदेश छतरपुर के नौगांव रोड पर सौंरा तिराहा नारायणपुरा रोड़ पर भारी मात्रा में अवैध बाली का डंप लगा हुआ है। खनिज विभाग नींद में सो रहा है।
4
8
168
खाद की कालाबाजारी से त्रस्त किसान, छतरपुर की सड़कों पर उतरने को मजबूर छतरपुर। जिले में इन दिनों खाद की भारी किल्लत ने किसानों की कमर तोड़ दी है। रबी सीजन के बीच समय पर खाद नहीं मिलने से किसान बेहद परेशान हैं। हालत यह है कि खाद की तलाश में किसान रोजाना भटक रहे हैं, लेकिन सहकारी समितियों और विक्रय केंद्रों पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में किसान बार-बार जिले के मुख्य मार्गों पर जाम लगाने को विवश हो रहे हैं, जिससे आमजन को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सूत्रों के अनुसार खाद की इस किल्लत के पीछे सिर्फ आपूर्ति की कमी नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर हो रही कालाबाजारी को जिम्मेदार माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस खेल में कुछ बड़े नेता और संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं। जो नेता सार्वजनिक मंचों से खुद को गरीब किसानों का जनसेवक बताते नहीं थकते, वही परोक्ष रूप से किसानों के हक की खाद छीनकर उसे ऊंचे दामों पर बाजार में पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सहकारी समितियों में जो खाद किसानों को निर्धारित दर पर मिलनी चाहिए, वही खाद निजी दुकानों के जरिए दोगुने दामों पर बेची जा रही है। कई किसान ऐसे हैं जिन्हें यह तक पता नहीं कि उनका हक कौन और कैसे छीन रहा है। मजबूरी में किसान महंगे दाम चुकाकर खाद खरीदने को मजबूर हैं, क्योंकि समय पर खाद नहीं डालने से फसल खराब होने का डर सता रहा है। किसानों का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचते हैं तो उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलते हैं। जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। यही कारण है कि किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है और वे सड़क जाम जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।
2
3
70