Abhishek Dev retweeted
AI आपके जीवन में कैसे बदलाव ला रहा है, क्या आसान बना रहा है, पढ़ें,@NBTLucknow के कॉलम#nbt संग AI में,
Abhishek Dev retweeted
नोएडा एयरपोर्ट का शख्स ने वीडियो बनाया है वे कह हैं कि ऐसा लग रहा है कि मैंने सिर्फ अकेले ने ही फ्लाइट बुक की है। पूरा एयरपोर्ट खाली है। सिर्फ मैं ही हूं, ये मेरी नोएडा से पहली फ्लाइट है। मुझे दूसरा कोई पैसेंजर दिखाई नहीं दे रहा। एक यूजर ने घोस्ट एयरपोर्ट टैग से वीडियो पोस्ट किया
Abhishek Dev retweeted
यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन फाइनल, किया सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का गठन,2027 में साथ लड़ेंगे चुनाव,दलित-मुस्लिम राजनीति में नया मोर्चा, अखिलेश के PDA समीकरण के सामने नई चुनौती। आज लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2027 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का ऐलान कर दिया है।AIMIM और आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है। हालांकि सीटों के बंटवारे पर बातचीत अभी जारी रहेगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में AIMIM को 0.49% और आजाद समाज पार्टी को 0.13% वोट मिले थे। दोनों पार्टियों का संयुक्त वोट शेयर तब महज 0.62% था। लेकिन अब राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं। चंद्रशेखर आजाद नगीना से सांसद हैं, जबकि ओवैसी की पार्टी ने पश्चिमी यूपी के निकाय चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
Abhishek Dev retweeted
सीएम योगी ने उपनिरीक्षक पद पर चयनित 2025 बैच के अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत,सीएम ने की यूपी पुलिस आरक्षी से उपनिरीक्षक बने अभ्यर्थियों की 8 लाख की रिकवरी माफ,प्रशिक्षण के दौरान जमा कराई गई 8 लाख रुपये की बांड राशि की रिकवरी से प्रभावित अभ्यर्थियों को मिली मुक्ति,अभ्यर्थियों ने सीएम योगी से 8 लाख रुपये की रिकवरी माफ करने की लगाई थी गुहार,@NBTLucknow ,@CMOfficeUP
Abhishek Dev retweeted
SIR ने बीजेपी और सरकार दोनों की फिक्र बढ़ा दी है। सीएम योगी खुद मंच से इसकी चिंता जता चुके हैं। आंतरिक सर्वे में सामने आया है कि यूपी के 44 से ज्यादा जिलों में एक लाख से ज्यादा गैर अल्पसंख्यक लाभार्थी वोटर लिस्ट से गायब हैं। इसका बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है, क्या है इसके पीछे का सच, पढ़िए,@NBTLucknow में,@Premsmishra01 की रिपोर्ट
Abhishek Dev retweeted
हुक्म आपका, मर्जी हमारी...तबादले को ठेंगा दिखाती अफसरशाही..@UPGovt
जब हुक्म चलाने वाले ही..हुक्म की धज्जियाँ उड़ाएं..तो इसे 'सुशासन' कहें या अगाध 'कुर्सी प्रेम की अमर कहानी'..😀
..क्योंकि प्रदेश की राजधानी में प्रशासनिक नियंत्रण की ऐसी बानगी है कि..अधिकारी खुद ही तय करते हैं कि उन्हें कहाँ बैठना है..😊..आदेश को आए महीनों बीत गए.. पर कुर्सी इतनी प्यारी है कि साहबों का मोहभंग हो ही नहीं रहा..😷
लगता है🤔.. ट्रांसफर ऑर्डर को GPS सही रास्ता नहीं दिखा पा रहा है..तभी तो कई महीनों से रास्ता भटक कर कुर्सी पर ही अटके बैठे हैं..साहब! @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @InfoDeptUP
कुर्सी का मोह या आदेशों की अवहेलना? तबादले के बाद भी तहसीलदार नहीं छोड़ रहे चार्ज।
@myogiadityanath @NBTLucknow
Abhishek Dev retweeted
आकाश आनंद की मैच्योरिटी को लेकर खूब बातें हुईं। आकाश क्यों हैं औरों से अलग? वो कौन से ऐसे सवाल हैं जो आने वाले दिनों में चुनौती बनेंगे, लेकिन आज उस पर किसी का ध्यान नहीं है? बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार @nbtRanvijay ..
@NBTLucknow @bspindia @AnandAkash_BSP
Abhishek Dev retweeted
6 दिसंबर को क्या कुछ बड़ा करने वाली है बसपा? इस पूरे मामले को बता रहे हैं एनबीटी स्टेट ब्यूरो से @nbtRanvijay सर..
@NBTLucknow @SudhirMisraNBT @manishsNBT @Premsmishra01 @BindasAKJNBT @AnandTNBT @abhipress @abhishekdevlive
@bspindia @AnandAkash_BSP
Abhishek Dev retweeted
नवभारत टाइम्स में आज यह मेरा आख़िरी साप्ताहिक कॉलम है । करीब १४ साल तक मैंने इस कॉलम को लिखा । हर शनिवार छपने वाले इस कॉलम को अख़बार के अलावा हमारे ऑनलाइन और सोशल मीडिया के पाठकों ने भी ख़ूब पढ़ा । आप सब का आभार!
पाँच November तक नवभारत टाइम्स में काम करने के बाद मैं 6 नवंबर 6 टीवी भारत को ग्रुप एडिटर के तौर पर जॉइन करूँगा । हैदराबाद के इस चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म को लखनऊ और दिल्ली से शुरू किया जा चुका है, टीम काम कर रही हैं, इसके लिंक नीचे पोस्ट में हैं । इसे ही आगे और विस्तार देने की योजना है । हिंदी में 6tv भारत नाम से और इंग्लिश में ऑनस्पॉट. । कोशिश रहेगी तेजी से विभाजित होते समाज के सामने कुछ ऐसी पत्रकारिता की जाये जो लोगों को जोड़े, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे और जिंदगी को खुशहाल बनाने की पॉजिटिव एनर्जी पैदा करे । मुझे मालूम है कि इस काम में बहुत मेहनत, समझ और अनुशासन की जरूरत होगी लेकिन आप लोगों का साथ है तो कुछ भी मुश्किल नहीं ।
आप सब का बहुत बहुत शुक्रिया
Abhishek Dev retweeted
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान,यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो यहां भी यूसीसी लागू करेंगे,मैं योगी जी को बधाई देना चाहता हूं लोगों ने कठोर शासन देकर यूपी को माफियाओं से मुक्त किया ,कई प्रदेशों में UCC लागू हो चुका है उत्तर प्रदेश में आप BJP सरकार बनाये उत्तर प्रदेश में हम UCC लागू करेंगे ,यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है,उसे कोई नहीं हिला सकता है, कहा, आप कमर कस लो, अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो,हमें सरकार बनानी है,2014 में हमारे केवल 44 विधायक थे,बहुत निराशा थी,मैं तहसील तक गया,एक बार संगठन ठीक हो गया तो 2014 में यूपी में 41 प्रतिशत वोट के साथ 73 सीट जीतीं,2017 में नोटबंदी हुई थी तो अखिलेश को रात भर नींद नहीं आई थी,हमने 40 प्रतिशत वोट लेकर 312 सीट जीती थीं,@AmitShah ,@NBTLucknow
Abhishek Dev retweeted
बीजेपी कार्यसमिति की बैठक आज, होगा मिशन 2027 का आगाज,तय होगा भाजपा का राजनीतिक एजेंडा, अमित शाह देंगे जीत का मंत्र, सीएम करेंगे समापन,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जीत का मंत्र देंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव 2027 का एजेंडा तय होगा। चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा के साथ ही बूथ मैनेजमेंट और प्रत्याशियों के चयन पर भी बात होगी। इस बैठक के बाद ही पार्टी विभिन्न सम्मेलनों, सभाओं और संपर्क अभियान के जरिए अपना चुनावी अभियान शुरू करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बैठक का समापन करेंगे।इससे पहले भाजपा कार्यसमिति की बैठक 14 जुलाई, 2024 को लोकसभा चुनाव के बाद हुई थी। उसमें चुनाव नतीजों की समीक्षा के साथ ही आगे की कार्ययोजना पर मंथन हुआ था। अब दो साल बाद विधान सभा चुनाव से पहले कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। बैठक का उद्घाटन आज सुबह 11 बजे अमित शाह करेंगे। सूत्रों के अनुसार वह बूथ मैनेजमेंट के साथ ही चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।दूसरे सत्र में राजनीतिक एजेंडे पर चर्चा होगी। इसमें प्रदेश सरकार की अब तक की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। खासतौर से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, उद्योगों के लिए बेहतर माहौल, ओडीओपी, इन्वेस्टर समिट के अलावा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों पहुंचाने की योजना पर बात होगी।बैठक में चुनाव प्रचार अभियान पर की दिशा भी तय की जाएगी। खासतौर से इस बैठक के बाद ही पार्टी प्रचार अभियान में जुटेगी। विभिन्न बैठकें, सभाएं और सम्मेलनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। बताया जाएगा कि किस तरह यह अभियान आगे बढ़ाना है। इसी कड़ी में 3 नवंबर से पार्टी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत लखनऊ से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। उसके बाद गोरखपुर में चार नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अलावा आगे के तय कार्यक्रमों के बारे में भी बताया जाएगा और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। चुनाव में आम वोटरों तक पकड़ बनाने के लिए बूथ प्रबंधन पर बात होगी। किस तरह पन्ना प्रमुख और संपर्क टोलियां बनानी हैं, यह बताया जाएगा।बैठक में विभिन्न चुनौतियों पर भी मंथन होगा। खासकर सामाजिक समीकरणों को साधने पर बात होगी। आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं में असंतोष को दूर उन्हें चुनाव प्रचार अभियान में जुटाने पर मंथन होगा। विधान परिषद चुनाव के बाद उपजी निराशा को दूर कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की भी कोशिश होगी।
Abhishek Dev retweeted
लखनऊ खंड स्नातक सीट पर सपा की बढ़त!
5 राउंड मतगणना के बाद @samajwadiparty सपा प्रत्याशी कांति पटेल 10,500 वोटों से आगे, जबकि @BJP4UP भाजपा प्रत्याशी अवनीश पटेल पीछे।
मतगणना जारी है… सबकी निगाहें अगले राउंड पर!
क्या यह बढ़त कोई नया सियासी संकेत है या अभी तस्वीर बदलनी बाकी है?
Abhishek Dev retweeted
पीलीभीत में वोटर लिस्ट से जुड़ी गड़बड़ियों के बाद चुनाव आयोग ने कंप्यूटर सहायकों से भरे गए हर मतदाता फॉर्म की जांच कराने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 10,470 आवेदनों में अनियमितताएं मिली थीं। @NBTLucknow
@SudhirMisraNBT
#Pilibhit #ElectionCommission #VoterList
Abhishek Dev retweeted
विधानसभा चुनाव से पहले टिकट की दावेदारी शुरू हो गई है। दावेदारों में सबसे ज्यादा घमासान बीजेपी में और लखनऊ पूर्व की सीट पर हैं। आज,@NBTLucknow में पढ़िए,@abhipress की यह रिपोर्ट
Abhishek Dev retweeted
गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज राहुल गांधी पर फैसला, कोर्ट में होंगे पेश, फैसले पर सबकी निगाहें,13 अक्टूबर को पूरी हो चुकी है दोनों पक्षों की बहस, 2018 में दर्ज हुआ था मानहानि परिवाद,विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया है। इस समय राहुल गांधी रायबरेली से सांसद हैं। सुल्तानपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। आरोप है कि राहुल गांधी ने वर्ष 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में राहुल गांधी 20 फरवरी 2024 को अदालत में पेश होकर जमानत करा चुके हैं। केस में इसी महीने 13 अक्टूबर को दोनों पक्षों के वकीलों की बहस पूरी हो गई थी। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी शुक्ल ने लिखित बहस में बयान दिए जाने की बात स्वीकार करते हुए तर्क दिया कि उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। वहीं, परिवादी पक्ष ने बयान स्वीकार किए जाने के आधार पर राहुल गांधी को दोषी ठहराने की मांग की है। राहुल गांधी सुबह फ्लाइट से 8 बजे निकल चुके हैं। वह वहां से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सुलतानपुर आएंगे। राहुल गांधी दोपहर 12 बजे अदालत में पेश होंगे।,@RahulGandhi
Abhishek Dev retweeted
जेडीयू से बाहर होने के बाद,@Anant_Singh_MLA -' कोई ग़म नहीं है, अब नीतीश कुमार ही पार्टी में नहीं हैं। जेडीयू तो खत्महो गया है।,@NBTLucknow
Abhishek Dev retweeted
यूपी के कई जिलों में लगी कांग्रेस की इन होर्डिंग्स से एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चा शुरूहो गई है। कहा जा रहा है कि @INCUttarPradesh ने,@samajwadiparty को 200 सीटों की दावेदारी की लिस्ट भेज दी है, हालांकि समाजवादी पार्टी ने ऐसी किसी लिस्ट के मिलने से ही इंकार कर दिया है। कांग्रेस की इस विश लिस्ट में कितनी सीटें मिलेंगी, यह तय होना बाकी है।,@NBTLucknow
Abhishek Dev retweeted
मुंबई महापौर कार्यालय को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,ई-मेल में खालिस्तान और कुछ संगठनों के नामों का उल्लेख ,ई-मेल में 31 अक्टूबर को स्कूल पर ग्रेनेड हमले और 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में विस्फोट करने का दावा,@MumbaiPolice ,@mybmc
Abhishek Dev retweeted
यूपी में 11 स्नातक-शिक्षक MLC सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। 72 जिलों में सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग।
शिक्षक खंड की 6 और स्नातक खंड की 5 सीटों पर आज मुकाबला होना है। चुनावी रण में 11 सीटों के लिए कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं।14.28 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ज्यादातर सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी आमने सामने हैं। कुछ जगह लड़ाई शिक्षक संघ ने दिलचस्प बना दी है। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले यह चुनाव अहम माना जा रहा है।,@NBTLucknow






















