
#FireService~Official X account of Bareilly Fire & Emergency Services. Do not report incidents here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of fire/emergency
BAREILLY
Joined May 2022
- Tweets1.6K
- Following28
- Followers191
- Likes1.3K
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
दि:09.09.26 को CFO-Lko महोदय के निर्देशन में Fsso,आलमबाग द्वारा आरडीएसओ आलमबाग में माॅकड्रिल आयोजित कर उपस्थित अधिकारीयों, कर्मचारियों एवं स्टाफ को आग लगने के कारणों, उनके रोकथाम एवं प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का सजीव प्रशिक्षण दिया गया |
@AdminLKO
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
अपर पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. अग्निशमन तथा आपात सेवा के आदेशानुसार प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रदेश के समस्त जनपदों में आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक ड्रिल के क्रम में आज आधुनिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं उपयोग का अभ्यास किया गया।
ड्रिल का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों की दक्षता, कार्यकुशलता एवं तत्परता में निरंतर वृद्धि करना है, ताकि आपातकालीन स्थिति में न्यूनतम समय में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
#UPFireService #UPPolice #FireDrill #EmergencyResponse
RT @fireserviceup: दिनांक 04.08.2026 को फायर फाइटिंग के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन क…
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
पवित्र सावन के प्रथम सोमवार को प्रदेश के विभिन्न शिव मंदिरो और घाटों पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा सुरक्षा हेतु व्यापक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं।
श्रीमती पद्मजा चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा के निर्देशन में प्रदेश के समस्त जनपदों में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं अग्नि दुर्घटनाओं से मुक्त रहे।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।
#सुरक्षा_सर्वप्रथम #UPFireService #सावन
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
अपर पुलिस महानिदेशक महोदया के आदेशानुसार प्रदेश के समस्त जनपदों में अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन संबंधी मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।
इस दौरान फायर सर्विस की टीमों द्वारा आग लगने एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा जनसुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।
#UPFireService #MockDrill #FireSafety #EmergencyResponse #PublicSafety
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आज स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक अवसंरचना, ग्रामीण आजीविका, ऊर्जा, कृषि, डेटा सेंटर, ईवी चार्जिंग तथा अन्य जनहितकारी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो। विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष चिकित्सालयों तथा होटलों में फायर एनओसी की स्थिति का तत्काल सत्यापन कराया जाए। जिन संस्थानों की फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने वाली है अथवा जिनके पास वैध फायर एनओसी उपलब्ध नहीं है, उन्हें तत्काल नोटिस जारी की जाएं। जनसुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने मंगलवार शाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में लखनऊ में विगत दिवस घटित अग्नि दुर्घटना की समीक्षा करते हुए कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ा सबक है। उन्होंने निर्देश दिए कि फायर सेफ्टी मानकों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदेशभर में मिशन मोड में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान संचालित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अस्पतालों, नर्सिंग होम्स, मेडिकल कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
थाना फूलपुर क्षेत्र के करखियाव स्थित गेल सीएनजी पंप के भंडारण क्षेत्र में रखे प्लास्टिक पाइप के बंडलों में आग लगने की सूचना पर @varanasifire ने तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की।वाराणसी एवं जौनपुर की फायर सर्विस 11 फायर टेंडर्स (अग्निशमन वाहनों) व पुलिस टीम के समन्वित प्रयासों से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा कोई जनहानि नहीं हुई है।
घटनाक्रम और की गई कार्रवाई के संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) की बाइट-
@homeupgov @Uppolice @varanasipolice
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
गर्मी बढ़ने के साथ AC का उपयोग भी बढ़ जाता है, लेकिन खराब वायरिंग, ओवरलोडेड सॉकेट, समय पर सर्विस न कराना और विद्युत उपकरणों की अनदेखी आग लगने का कारण बन सकती है। एक छोटी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है।
इस वीडियो में जानिए एसी से आग लगने के प्रमुख कारण, आवश्यक सुरक्षा उपाय और वे बातें जिनका ध्यान रखकर आप अपने घर, परिवार और संपत्ति को सुरक्षित रख सकते हैं।
जागरूक बनें, सुरक्षित रहें।
@UPGovt @homeupgov @ChiefSecyUP @Uppolice @noidapolice @noidafire
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
महानिदेशक@fireserviceup महोदय के आदेशानुसार स्कीम-5 के अंतर्गत दि:04.06.26 को CFO,LKO महोदय के निर्देशन में Fso हजरतगंज द्वारा हजरतगंज क्षेत्र के विभिन्न होटल,रेस्तरां,पब्लिक क्लबों में संयुक्त विशेष अग्निसुरक्षा निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया l @AdminLKO
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा आगामी बकरीद एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
#UPPolice
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
आज दिनांक 20.05.26 को थाना बिठूर क्षेत्रांतर्गत ब्लू वर्ल्ड वाटर पार्क के सामने आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए FS बिठूर की यूनिट द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर के फटने से झोपड़ी व लकड़ियों में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
दिनांक 20.05.2026 को आझई ओवर ब्रिज थाना जैत NH19 निकट GLA यूनिवर्सिटी बिटुमिन से भरे टैंकर में आग लगी थी जिसे FS यूनिट मथुरा व GLA की FS यूनिट द्वारा fso महोदय के निर्देशन में पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। कोई जनहानि नहीं है। @mathurapolice @fireserviceup
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
उoप्रo पुलिस द्वारा दिनाँक 09-13 मई 2026 तक जनपद लखनऊ में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2025-26 प्रतियोगिता में जनपद औरैया से श्री तेजवीर सिंह, CFO औरैया द्वारा 50+ डबल्स, 55+ व्यक्तिगत में दो ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर पुलिस/अग्निशमन विभाग को गौरवान्वित किया।
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
"From high-rise societies to local clusters, the @fireserviceup is on a mission to ensure every citizen is trained in fire safety and disaster management."
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
"Fire Safety Week organized at AIIMS Raebareli: Staff and students participated in mock drills and training sessions to strengthen disaster management and emergency response."
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
Fire Safety Week 2026 : A statewide campaign is being conducted across Uttar Pradesh to spread awareness on Fire Prevention, Emergency Preparedness and Public Safety.
#UttarPradesh #FireSafetyWeek #UPfireservice
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
Replying to @AHindinews
Bareilly Fire & Emergency Services retweeted
Replying to @in24livenews
आज दिनांक 26/4/26 को समय 15.33 बजे भूढ़िया कॉलोनी चौकी बहेड़ी थाना बेहरी में गेहूं के कटे खेतों की नरई में लगी आग को अग्निशमन यूनिट द्वारा पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। उक्त अग्निकांड पर कोई जनहानि नहीं हुई @fireserviceup











































