
Secretary (Organization) @INCIndia / Former National President @mahilacongress / Alumnus @StateDept / Former Secretary @IYC / Former Nat. Head Training @NSUI
Joined April 2015
- Tweets30.2K
- Following1.5K
- Followers119K
- Likes12.3K
"Over the last twelve years great damage has been done to the fabric of our country, our democracy and our institutions. Even after this government goes it will take time to restore our systems back to health, and great effort from political parties.
People are now beginning to be restless and recognising the damage. But I am optimistic and I know that the people of India will welcome a return to proper governance."
CPP Chairperson Smt. @SoniaGandhi ji responds to questions from N. Ram of The Hindu on her forthcoming book, Belonging: A Journey of Love, and reflects on her personal journey, India’s history, politics and democracy.
Read the full interview👇
thehindu.com/news/national/s…
Netta D'Souza retweeted
हर नए दिन के साथ भाजपा का एक और यू-टर्न सामने आ रहा है ।
चुनाव आयोग ने अभी सात राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान छूट गए मतदाताओं को शामिल करने के निर्देश जारी किए हैं। यह देर से ही सही, लेकिन इस बात की स्वीकारोक्ति है कि ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) श्रेणी के नाम पर गलत तरीके से लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए और उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित किया गया।
देशभर में SIR के खिलाफ भारी आक्रोश और विरोध के बाद चुनाव आयोग लगातार नए आदेश जारी कर अपनी गलतियां सुधारने में जुटा है। इस प्रक्रिया ने 13 करोड़ से अधिक भारतीयों के संवैधानिक मतदान के अधिकार को खतरे में डाल दिया है।
हर नए आदेश के साथ यह सवाल उठता है कि आखिर देश के हर नागरिक को इस इतनी बड़ी सरकारी कवायद और अफसरशाही के झमेले से क्यों गुजारा गया? बार-बार जारी हो रहे स्पष्टीकरण और संशोधन दरअसल प्रधानमंत्री-गृह मंत्री की जोड़ी की असली मंशा को उजागर करते हैं। उनकी पोल खुल चुकी है।
SIR वोट चोरी का ही नया रूप है। और अब जब चोरी पकड़ी गई है, तो चुनाव आयोग और PM-HM की जोड़ी अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है।
हर सुधारात्मक क़दम इन दो मांगों को और मज़बूती से पुष्ट करता है, जो बिल्कुल स्पष्ट हो चुकी हैं:
1. ज्ञानेश कुमार को पद से हटना होगा।
2. SIR पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।
Netta D'Souza retweeted
अमित शाह जी, मोदी जी को कन्फ़्यूज़ मत कीजिए।
बस उन्हें मेरे साथ खुली बहस के लिए मना लीजिए। कोई भी मंच, कोई भी समय।
डरो मत।
Netta D'Souza retweeted
मोदी सरकार के मंत्री का ऐलान - योजनाओं का लाभ अब आधार से नहीं, वोटर ID से तय होगा।
साजिश बहुत गहरी है, इत्मीनान से समझिए।
SIR के नाम पर करोड़ों नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं - रोका नहीं गया तो और भी काटे जाएंगे।
ज़्यादातर नाम किनके? जो BJP के ख़िलाफ़ आक्रोश में हैं।
वोटर लिस्ट एक निष्पक्ष चुनाव आयोग के हाथ में होनी चाहिए - मगर अब वो मोदी सरकार के कर्मचारी, ज्ञानेश कुमार के हाथ में है, जिसकी BJP के साथ मिलीभगत में वोट चोरी हमने सबूत के साथ पकड़ी है।
तैयारी है ऐसी लिस्ट बनाने की जिसमें बहुमत हमेशा BJP का हो - और अब वही लिस्ट तय करेगी कि आपको योजना का पैसा मिलेगा या नहीं।
कल जिसने भी ठाना कि BJP को हटाना है, तो चुन-चुन कर सबका नाम काटा जाएगा।
नाम कटा - वोट गया। वोट गया - हक़ गया।
और देखते ही देखते आप एक hijacked लोकतंत्र के अदृश्य नागरिक बन जाएंगे - जहां जनता सरकार नहीं चुनेगी, सरकार अपनी जनता चुनेगी।
आज पंचायती राज की योजनाएं। कल राशन? पेंशन? मनरेगा? आवास? छात्रवृत्ति? आरक्षण?
यह चुनाव जीतने की राजनीति नहीं, चुनाव चोरी का इंतज़ाम और सत्ता में बने रहने का स्थायी बंदोबस्त है।
वोट देना आपका अधिकार है, शर्त नहीं। किसी ग़रीब की पेंशन उसके वोटर कार्ड की ग़ुलाम नहीं हो सकती।
ये सिर्फ़ वोट चोरी नहीं - ये हक़ चोरी है।
हम ये होने नहीं देंगे।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने कुछ दिनों पहले IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता से फोन पर बात कर उनका दर्द बांटा था।
साहिल के माता-पिता ने राहुल गांधी जी से अपना दुख साझा किया, जिनकी आंखों में जवान बेटे को खोने का गम और उसे इंसाफ दिलाने की कोशिश झलक रही थी।
परिवार की मांग है कि साहिल के सुसाइड केस की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
आज सवाल सिर्फ साहिल की मौत का नहीं, उस सिस्टम का है, जहां एक दलित छात्र देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान तक पहुंचकर भी सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष करता है।
साहिल के परिवार की न्याय की लड़ाई में राहुल गांधी जी और पूरा देश उनके साथ खड़ा है, हम उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे।
#JusticeForSahilWakode
Netta D'Souza retweeted
आरोग्य, संपदा और वैभव का पर्व धनतेरस आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Netta D'Souza retweeted
PM10 585, फिर भी AQI 500: पैमाने पर ढक्कन
5 नवंबर 2026, शाम 4 बजे तक के 24 घंटे में IIT दिल्ली का PM10 585 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। यह राष्ट्रीय मानक 100 का करीब छह गुना है। CPCB के फ़ॉर्मूले से उसका AQI 500 ही रहा।
चार स्टेशनों की धूल अलग-अलग थी, पर चारों का AQI एक ही 500।
इन्हीं 24 घंटों में CPCB के फ़ॉर्मूले से दिल्ली के चार स्टेशन AQI 500 पर थे। इनका PM10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में: IIT दिल्ली 585, जहाँगीरपुरी 581, अलीपुर 536, पंजाबी बाग़ 513। जहाँगीरपुरी और अलीपुर 3 से 5 नवंबर, तीनों दिन 500 पर रहे।
चारों के AQI का औसत 500 है, और चारों के PM10 का औसत 554।
AQI के पैमाने पर 500 के बाद कोई अंक है ही नहीं, PM10 चाहे जितना बढ़े। CPCB के फ़ॉर्मूले से 59 स्टेशनों के औसत पर दिल्ली का AQI 383, जिसमें ये चार सिर्फ़ 500 बनकर गिने गए।
अंक 500 पर थम गया, धूल दिल्ली की साँस में घुलती रही।
स्रोत: CPCB नेटवर्क के स्टेशनों (DPCC और IITM) के घंटेवार आँकड़े, CREA के ज़रिए; AQI का हिसाब CPCB के तरीके से: airquality.cpcb.gov.in/ccr_d…
Netta D'Souza retweeted
पिछले कुछ दिनों में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ने एक नहीं, दो बार कहा है कि सामाजिक कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान के लिए आधार की जगह अब वोटर आईडी का इस्तेमाल किया जाएगा।
क्या मोदी सरकार की यह अब आधिकारिक नीति है?
अगर ऐसा है, तो इसका मतलब है कि आधार का इस्तेमाल उस मूल मकसद के लिए नहीं होगा, जिसके लिए इसकी परिकल्पना की गई थी और इसे बनाया गया था।
इस बात को लेकर जायज़ चिंताएं रही हैं कि आधार के इस्तेमाल के तरीके के चलते लाखों लोग सामाजिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं। अब अगर SIR को इसका आधार बनाया गया, तो बड़े पैमाने पर और भी अधिक लोगों को इन योजनाओं से बाहर कर दिया जाएगा।
वोट चोरी तो बस ट्रेलर है। पूरी फिल्म तो हक़-हुकूक की चोरी है।
Netta D'Souza retweeted
गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया।
तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए - 4 डायरेक्टर ठूँसो, 12 को 16 बनाओ, बहुमत चुराओ। ये दूध उत्पादकों के वोट की चोरी है - जनादेश में मिलावट।
भाजपा इतनी हताश हो चुकी है कि हर जगह सत्ता बचाने के लिए किसी भी हद तक जा रही है।
दूध उत्पादकों का वोट चुराने वाले याद रखें - किसान भूलता नहीं।
The Maharashtra government is brazenly attempting to subvert the democratic mandate of milk producers at the Gokul Milk Federation by using legislative changes to manipulate the composition of an elected board.
In the 19 October elections, the Congress-led panel won 13 of 25 seats, securing a majority over the Mahayuti’s 12. After Mahayuti-backed directors stalled the chairman’s election by remaining absent, the Bombay High Court directed a fresh election on 10 November.
Instead of allowing the elected board to function, the state Cabinet has approved a proposal to nominate four government directors with voting rights, potentially altering the electoral arithmetic and overturning the mandate of milk producers.
The larger question is whether a government can change the rules after an election simply because it does not like the result. We are challenging this decision in the Supreme Court to defend the democratic mandate and the autonomy of cooperative institutions.
Netta D'Souza retweeted
चलिए, अडानी जी के NDTV पर ही बहस कर लेते हैं, मोदी जी।
मंच आपका, जज भी आपका - अडानी जी हों या मोहन भागवत जी।
मैं गारंटी देता हूँ - सिर्फ़ 5 मिनट में साबित कर दूँगा कि नरेंद्र मोदी देशद्रोही हैं।
Netta D'Souza retweeted
The Insaaf Rally in Sangrur today marks the start of the Congress campaign for Punjab, and the response from the people was overwhelming.
Congress President Sh. Mallikarjun @kharge ji and LOP Sh. @RahulGandhi ji for leading the rally and reaffirming the party’s commitment to the people of Punjab. Kharge ji’s message was clear: victory in Punjab will shape the road ahead for the entire country, and unity in our ranks is how we will achieve it. Rahul ji spoke for every family that has lost a child to drugs and for every citizen who no longer feels safe in their own state.
The AAP government came to power promising to end the drug menace. More than four years later, drugs remain freely available across the state and young lives continue to be lost. Gangsterism and extortion have grown unchecked, and law and order has collapsed. Farmers are still denied MSP. Women are still waiting for the financial assistance they were promised.
The BJP, which claims it will make India drug-free, has yet to account for the drug consignments seized at a Gujarat port.
With the 2027 Assembly elections only months away, today’s rally has set the tone for the campaign.
The people of Punjab want accountability and justice. The Congress party will take this campaign to every corner of the state and give Punjab the government it deserves.
⦿ ट्रंप के धमकाने पर नरेंद्र मोदी ने 5 मिनट के अंदर US डील साइन कर दी
⦿ इस बारे में कैबिनेट तक को जानकारी नहीं दी गई, न ही किसी ब्यूरोक्रैट को बताया गया
⦿ मोदी ने हिंदुस्तान के किसानों और MSMEs का डेटा ट्रंप के हवाले कर दिया
मोदी ने यह सब अपने दोस्त अडानी को बचाने के लिए किया, क्योंकि US डील साइन होने के बाद अमेरिका में अडानी के खिलाफ केस खत्म कर दिया गया।
: 'इंसाफ रैली' में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 संगरूर, पंजाब
सिद्धू मूसेवाला एक Dynamic और Talented लड़का था।
मैं जब पहली बार उससे मिला, तब मैं उसे जानता नहीं था। मुझे सिर्फ ये बताया गया था कि वो एक अच्छा लड़का है, Musician है और कांग्रेस में आना चाहता है।
जब मैंने उसका गाना 295 सुना, तब जाना कि पंजाब का एक बेहतरीन Musician राजनीति में आ रहा है।
वो पंजाब के लिए बड़े काम कर सकता था, क्योंकि उसके अंदर पंजाब की आवाज थी, जिसे वो अपने गानों के जरिए दुनिया के सामने रखता था।
इस बीच सिद्धू को धमकियां मिलने लगी थीं, लेकिन फिर भी उसकी Security हटा दी गई और एक दिन सबके सामने दिनदहाड़े उसकी हत्या कर दी गई।
जो सिद्धू मूसेवाला के साथ हुआ, वो पंजाब में फैशन बन चुका है। जिस सोच ने सिद्धू मूसेवाला को मार डाला, वही सोच आज पंजाब के हर कोने में घूम रही है।
: 'इंसाफ रैली' में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 संगरूर, पंजाब
Netta D'Souza retweeted
पंजाब ने AAP पर भरोसा किया, भगवंत मान पर भरोसा किया। वादा था - नशा मिटा देंगे।
मैं पूछता हूं, पंजाब के किस कोने से आपने नशा मिटाया?
पंजाब को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो उसका दर्द समझे, नशे के खिलाफ पूरी ताकत से लड़े और युवाओं का भविष्य बचाए।
भगवंत मान जी, सवाल पंजाब की एक पूरी पीढ़ी का है। जवाब दीजिए।
Netta D'Souza retweeted
पंजाब शौर्य और कुर्बानी की धरती है। आजादी के आंदोलन और देश की सीमा की रक्षा में सबसे बड़ी कुर्बानियाँ पंजाब के लोगों ने दी हैं। जहाँ भी दुख और पीड़ा दिखती है, पंजाबी लोग वहां सबसे पहले मदद देने पहुंचते हैं।
साथियों, पंजाब की धरती से गुरु नानक देव जी ने एकता और अखंडता का संदेश दिया। सभी गुरु साहिबानों ने छुआछूत और कुरीतियों के खिलाफ दुनिया को संदेश दिया। बाबा साहेब डॉ आंबेडकर जी भी समानता की इसी सोच से प्रभावित थे।
पंजाब को देश की आन बान और शान माना जाता है। पर मोदीजी और भगवंत मान सरकार ने पंजाब को आज तबाह कर दिया है।
जब पाकिस्तान से जंग हुई तो तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने नारा दिया था “जय जवान, जय किसान”। ये पंजाब के दो मजबूत खंभे रहे हैं।
पर केंद्र की 12 साल में मोदी सरकार और 5 सालों में भगवंत मान सरकार ने किसानों और जवानों दोनों को बर्बाद कर दिया है।
📍संगरूर, पंजाब
Netta D'Souza retweeted
PM Modi is parroting his flop line of “Dimaagi Naxal” ! He has NO answer on Vote Chori and the Open Challenge by Shri @RahulGandhi to discuss how he mortgaged Indian interests to Foreign powers!
1️⃣ Shah is telling us 3 Crore Voters are घुसपैठिया! What was he doing as Home Minister for years, letting “illegal” people enter India? He should be sacked for his incompetence.
2️⃣ ECI has taken 5 U-Turns on SIR. This includes a complete change of Form 6, which was termed as “Illegal” by fellow Election Commissioners! Why?
The last session of Parliament has not been prorogued for 83 days and counting. And now, when the next session is on the anvil, they want a special session.
The Public Impeachment of CEC Gyanesh Kumar, the massive “Vote Bachao” Ramlila Maidan rally has rattled Modiji-Shah !!
You don’t come to the Parliament. You have not done a SINGLE OPEN PRESS CONFERENCE, it’s time you came for a DEBATE.
Come forward, Face Questions.
Tell the Nation why did you indulge in VOTE CHORI !!
Netta D'Souza retweeted
Youth of India,
Do you want to see a Rahul Gandhi vs Narendra Modi open debate?
@rajnathsingh ji, @nitin_gadkari ji, @ChouhanShivraj ji, @myogiadityanath ji - you always have the PM’s best interest in mind, please convince him to come.
73%Yes - Modi Ji, Daro Mat.
27%No - Modi Ji, Dar Gaye.
268,244 votes • Final results Netta D'Souza retweeted
24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है।
आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।
देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत।
दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो। मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो। और फिर डिबेट करते हैं।
सवाल उठेंगे फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर, US डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, अडानी का केस बंद क्यों हुआ, Epstein - ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिसपे खुलकर डिस्कशन होगा।
आ जाइए, डरिए मत।
दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए।
आप एलिगेशन लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ हो जाएगा।
बाकी चीजों पे आपने defamation केस लगा रखा है, शायद 45 defamation केस मेरे ऊपर हैं।
मगर इस डिबेट मामले पे, foreign कनेक्शन पे आप defamation नहीं लगा रहे हो। लगाइए ना, वहाँ भी डिस्कस करेंगे, खुल के। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए।
हैप्पी दिवाली, मोदी जी।
It’s been 24 hours since I challenged you, Modi ji.
You say the Opposition is anti-national. Choose any stage, any venue, and debate me on this - Who is anti-national? Who has connections with foreign forces? And what is the nature of those connections?
Let’s do this as soon as possible. Daro mat!
We’ll both be there. The media will be there. The youth of this country will be there. There will be a table. You’ll sit on one side, I’ll sit on the other. You can appoint whoever you want as the judge. You can even make Mohan Bhagwat ji the judge.
There will be questions about the financial system, the financial structure, how the US deal happened, why it happened and why so quickly, why you made the deal alone and didn’t inform the Cabinet, why the Adani case was closed, Epstein - and many other issues. We’ll discuss all of them openly.
Let the truth come out. Let everything be crystal clear.
You make allegations against me, don’t you? Come forward. Everything will become clear.
You’ve filed defamation cases against me over other matters. I think there are around 45 defamation cases against me.
But on this issue of the debate, on the question of foreign connections, you haven’t filed a defamation case. Go ahead, file one. We’ll discuss that openly too.
Happy Diwali, Modi ji.
Netta D'Souza retweeted
चंदा चोरी, आस्था धोखा
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में भाजपा सरकार ने बड़ी मछलियों पर कार्रवाई किए बिना जाँच पूरी बताकर जवाबदेही से पल्ला झाड़ लिया है।
क्या प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा से जुड़े लोगों को बचाने की कोशिश में लोकलज्जा को बिलकुल छोड़ चुके हैं?
श्रीराम मंदिर में करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था और मेहनत की कमाई का चढ़ावा चढ़ाया। आज उसी चढ़ावे की चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार कह रही है कि जाँच पूरी हो गई, आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई और सभी चढ़ावे तथा बहुमूल्य वस्तुओं का हिसाब मिल गया।
लेकिन सवाल यह है कि क्या आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर देना ही पूरे मामले की जाँच है? बाकी बड़े गुनहगार आरोपी क्यों नहीं बनाए गए?
क्या 105 CCTV घटनाओं और करीब ₹79.85 लाख की बरामदगी के बाद सरकार की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है?
क्या उन लोगों की जवाबदेही तय करने की जरूरत नहीं है जिनके जिम्मे मंदिर के चढ़ावे की सुरक्षा, गिनती, हिसाब-किताब और निगरानी थी, जिन्होंने चोरी को रोकने की कोई कोशिश नहीं की?
सरकार की दलील का सीधा अर्थ है कि उसकी अपनी SIT ने जितनी जाँच की, सरकार उसे पर्याप्त मानती है। लेकिन SIT उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस एजेंसी है। हमारा मानना है कि सरकार ने SIT की जाँच को पूर्ण बताकर सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया है। अगर नहीं, तो सरकार को बताना चाहिए कि उसने पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पूरी पड़ताल की जरूरत क्यों नहीं समझी?
45 दिनों में 105 चोरी की घटनाएँ CCTV पर रिकॉर्ड होना कोई मामूली बात नहीं हैं। जब करोड़ों लोगों ने हजारों करोड़ चढ़ावा चढ़ाया पर केवल ₹79.85 लाख की बरामदगी की खबर है। 105 घटनाओं में कुल कितनी नकदी निकाली गई? कितनी रकम की वसूली बाकी है? क्या सरकार पूरा हिसाब सार्वजनिक करेगी? सरकार बताए कि क्या सिर्फ 105 सीसीटीवी फुटेज की मौजूद हैं, बाकी सीसीटीवी फुटेज कहां हैं? सवाल यह है कि वो CCTV फ़ुटेज में दर्ज 105 चोरियां कितने दिनों की हैं?
(1/2)


















