Mathura Fire & Emergency Services (@mathurafire) header
Mathura Fire & Emergency Services (@mathurafire) profile picture

#FireService~Official X account of Mathura Fire & Emergency Services. Do not report incidents here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of fire/emergency.

Bhuteswer Mathura
Joined January 2023
Photo by Mathura Fire & Emergency Services (@mathurafire)Photo by Mathura Fire & Emergency Services (@mathurafire)Photo by Mathura Fire & Emergency Services (@mathurafire)Photo by Mathura Fire & Emergency Services (@mathurafire)Photo by Mathura Fire & Emergency Services (@mathurafire)Photo by Mathura Fire & Emergency Services (@mathurafire)Photo by Mathura Fire & Emergency Services (@mathurafire)Photo by Mathura Fire & Emergency Services (@mathurafire)Photo by Mathura Fire & Emergency Services (@mathurafire)Photo by Mathura Fire & Emergency Services (@mathurafire)
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित हुए उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के 16 कर्मी 🇮🇳 15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के कर्मियों को उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं कर्तव्यपरायणता के लिए राष्ट्रपति के वीरता पदक (Gallantry Medal) से सम्मानित किया गया। गाजियाबाद में बहुमंजिला आवासीय भवन में हुए अग्निकांड- 10 कर्मी दिनांक 03/04 मार्च 2026 की रात्रि सुनेहरी रेजीडेन्सी सोसायटी, 27 न्यू अजन्ता पार्क, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद में बहुमंजिला आवासीय भवन में हुए विकराल अग्निकांड में अग्निशमन एवं आपात सेवा के कर्मियों ने अदम्य शौर्य और उत्कृष्ट साहस का परिचय देते हुए भवन में फँसे लगभग 160 व्यक्तियों के जीवन तथा करोड़ों रुपये की संपत्ति को बचाया। इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए सम्मानित कर्मी: श्री राहुल पाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी — Gallantry Medal, 1st Bar श्री मूलचन्द्र सिंह, लीडिंग फायरमैन — Gallantry Medal श्री नेत्रपाल सिंह, लीडिंग फायरमैन — Gallantry Medal श्री सतेन्द्र सिंह, फायर सर्विस चालक — Gallantry Medal, 1st Bar श्री रामपाल सिंह, फायर सर्विस चालक — Gallantry Medal श्री जोगेन्द्र सिंह, फायरमैन — Gallantry Medal, 1st Bar श्री विनय यादव, फायरमैन — Gallantry Medal श्री आयुष्मान कुमार शर्मा, फायरमैन — Gallantry Medal, 1st Bar श्री दीपक कुमार-I, फायरमैन — Gallantry Medal श्री उमाकांत शुक्ला, फायरमैन — Gallantry Medal 🏥 लखनऊ अस्पताल अग्निकांड -6 कर्मी दिनांक 14 अप्रैल 2025 को लोकबन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में हुए अग्निकांड के दौरान अग्निशमन एवं आपात सेवा के कर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 232 रोगियों, उनके परिचारकों तथा चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य चिकित्सा सहायकों के अमूल्य जीवन को सकुशल एवं सुरक्षित बचाया। इस साहसपूर्ण कार्य के लिए सम्मानित कर्मी: श्री सुशील कुमार, अग्निशमन अधिकारी — Gallantry Medal श्री धर्मपाल सिंह, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय अधिकारी — Gallantry Medal श्री सुमित प्रताप सिंह, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय अधिकारी — Gallantry Medal श्री प्रवेश कुमार, फायरमैन — Gallantry Medal श्री विवेक कुमार पटेल, फायरमैन — Gallantry Medal श्री पुष्पेन्द्र सिंह, फायरमैन — Gallantry Medal उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के इन वीर कर्मियों का साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इन वीर योद्धाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
31
1
53
1,704
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित ADG महोदया 🇮🇳 15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर श्रीमती पद्मजा चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा को उनके विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवाकाल, असाधारण कार्यकुशलता, कर्तव्य के प्रति समर्पण एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए President’s Medal for Distinguished Service (PSM) से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, सेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं विभाग को प्रभावी ढंग से दिशा प्रदान करने में उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान है। उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के लिए यह गौरव का क्षण है। #IndependenceDay2026 #PSM #PresidentsMedal #UPFireService #DistinguishedService
2
40
62
3,410
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
भावपूर्ण श्रद्धांजलि सन 2000 बैच के फायरमैन तथा वर्तमान में गोरखपुर में तैनात फायरमैन स्व. हरेराम यादव के दुःखद निधन पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और प्रियजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें। भावभीनी श्रद्धांजलि। शत्-शत् नमन। 🙏
3
27
44
2,275
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
आज दिनांक 04.08.2026 को फायर फाइटिंग के दौरान कर्तव्यनिष्ठा एवं अदम्य साहस के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए फायरमैन स्व० रोहित यादव एवं मुख्य आरक्षी चालक स्व० तीर्थपाल सिंह के असामयिक दु:खद निधन पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। दिवंगत वीर पुलिस कर्मियों को सद्गति तथा उनके परिजनों एवं प्रियजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने हेतु हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को शत्-शत् नमन।🙏
21
29
2
103
8,194
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
दिनांक 04.08.2026 को ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित ILGIM कंपनी में फायर फाइटिंग के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए फायर सर्विस चालक स्व० तीर्थपाल सिंह एवं फायरमैन स्व० रोहित यादव के असामयिक एवं दुःखद निधन पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत वीर अग्निशमन कर्मियों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रियजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित सर्वोच्च बलिदान को शत्-शत् नमन।
9
70
1
85
2,852
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
1
12
14
1,194
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
आज दिनांक 21.07.2026 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं (श्रीमती पद्मजा चौहान) व #SSP_MTA द्वारा आगामी पर्व मुडिया पूर्णिमा मेला गोवर्धन में सुरक्षा व्यवस्था व फायर सुरक्षा के सम्बन्ध में पी0 डब्लू0 डी0 गेस्ट हाउस गोवर्धन में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया । तथा सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । @Uppolice @adgzoneagra @digrangeagra
3
3
710
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
श्रीमती पद्मजा चौहान, एडीजी फायर सर्विस द्वारा मुड़िया मेला के दृष्टिगत संपूर्ण मेला क्षेत्र (बड़ी परिक्रमा एवं छोटी परिक्रमा मार्ग) का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत गोवर्धन में आयोजित बैठक में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ड्यूटी पॉइंट, जल स्रोतों की सुलभता, आपातकालीन निकास मार्गों को अवरोधरहित रखना, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त अग्नि सुरक्षा प्रबंध, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता तथा फायर फ़ाइटिंग के साथ ही फायर प्रिवेंशन पर अधिक ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों को सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निरंतर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी प्रतिकूल परिस्थिति का सामना न करना पड़े । बैठक में एसएसपी मथुरा श्री श्लोक कुमार, एसपी (ग्रामीण) मथुरा श्री सुरेश चंद्र रावत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मथुरा श्री अरुण कुमार सिंह सहित पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के समस्त ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
1
26
47
2,165
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
गर्मी बढ़ने के साथ AC का उपयोग भी बढ़ जाता है, लेकिन खराब वायरिंग, ओवरलोडेड सॉकेट, समय पर सर्विस न कराना और विद्युत उपकरणों की अनदेखी आग लगने का कारण बन सकती है। एक छोटी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है। इस वीडियो में जानिए एसी से आग लगने के प्रमुख कारण, आवश्यक सुरक्षा उपाय और वे बातें जिनका ध्यान रखकर आप अपने घर, परिवार और संपत्ति को सुरक्षित रख सकते हैं। जागरूक बनें, सुरक्षित रहें। @UPGovt @homeupgov @ChiefSecyUP @Uppolice @noidapolice @noidafire
6
72
1
105
7,992
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
दिनांक 12.06.26 को मऊदारा, मानिकपुर अंतर्गत कुएं में व्यक्ति गिरने की सूचना पर यूनिट घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए FM बृजेश पांडेय ब्रीदिंग ऑपरेटस सेट पहनकर नीचे गए कुएं में गिरे विद्या पटेल s/o लल्लू पटेल को रस्सों में चेयर नॉट के माध्यम से जीवित बाहर निकाला गया। – at Bela Pratapgarh, India
1
12
24
1,578
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
#WATCH मथुरा (उत्तर प्रदेश): दिल्ली में आग लगने की घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और CFO ने होटलों का औचक निरीक्षण किया। (10.06) सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने कहा,"मथुरा के सभी होटलों और गेस्ट हाउसों में आग से सुरक्षा के मानकों की जांच के लिए एक हफ़्ते का खास अभियान चलाया जा रहा है। इस जांच में यह देखा जा रहा है कि क्या आग से सुरक्षा के उपाय नियमों के अनुसार स्थापित हैं कि नहीं और अगर स्थापित हैं तो वो वर्तमान में कार्यशील हैं कि नहीं और जो कमियां पाई जा रही हैं उनके संबंध में बिल्डिंग के मालिकों व प्रबंधक को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अब तक एक दर्जन से ज़्यादा होटलों की जांच हो चुकी है और यह प्रक्रिया जारी है..." (10.06)
1
2
7
1,677
RT @fireserviceup: आगरा में 100 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर नया जीवन देने वाले फायरमैन अमरजीत सिंह ने साहस, धैर्य…
6
23
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग में विशेषीकृत रेस्क्यू ग्रुप (एसआरजी) का गठन किया जा रहा है। पहले चरण में 10 जनपदों में एसआरजी की स्थापना की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश की 350 तहसीलों में से 296 तहसीलों में 326 स्थायी अग्निशमन केंद्र संचालित हैं। 26 नए केंद्र लोकार्पण के लिए तैयार हैं, जबकि 25 केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 47 अन्य प्रस्तावित केंद्रों की डीपीआर तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि शेष तहसीलों में भी अग्निशमन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही तेज की जाए।
34
70
352
9,825
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
"तत्परता, संवेदनशीलता एवं समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण-आगरा पुलिस" दिनांक 08.06.2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के ग्राम कासगंज में एक 35 वर्षीय महिला लगभग 100 फीट गहरे कुएं में जो कि 04 फीट चौड़ा है गिर गई हैं। सूचना पर थाना खेड़ा राठौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहाँ स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर सर्विस को बुलाया गया तथा वरिष्ठ अधिकारीगण को घटना की सूचना दी गयी। पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाले जाने हेतु निर्देशित किया गया। फायर सर्विस, थाना खेड़ा राठौर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला को सकुशल कुएं से बाहर निकाला गया तथा उपचार हेतु एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाह भेजा गया। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। #UPPCares #UPPolice @CPAgra_
1
9
1
13
6,856
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
महानिदेशक @fireserviceup के निर्देशानुसार 04 से 10 जून 2026 तक प्रदेशभर के होटल, रेस्तरां एवं पब्लिक क्लबों में विशेष अग्निसुरक्षा निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फायर ऑडिट, सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच तथा कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। #UPFireService #FireSafety #FirePrevention #SafeUP
1
66
81
4,015
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
Prevention is better than cure. @AdminLKO
3
4
296
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
"Fire Safety Week organized at AIIMS Raebareli: Staff and students participated in mock drills and training sessions to strengthen disaster management and emergency response."
31
32
896
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
"From high-rise societies to local clusters, the @fireserviceup is on a mission to ensure every citizen is trained in fire safety and disaster management."
31
37
888
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
दिनांक: 09.05.2026 को समय-08:02 बजे @bijnor_fire द्वारा रॉयल हैंडलूम गाँव फूलसन्दा थाना नहटोर में जल रही आग को, धुआँ अधिक होने के कारण स्मोक एग्जास्टर का प्रयोग करते हुए, 02 MFE से पंपिंग कर कठिन परिश्रम एवं सुझ-बुझ के साथ कुरेद-कुरेद कर पूर्ण रूप से बुझाया। कोई जनहानि नही हुई।
4
2
10
475
Mathura Fire & Emergency Services retweeted
आज #InternationalFirefightersDay पर हम उन सभी फायर फाइटर्स के साहस और समर्पण का सम्मान करते हैं, जो आग की लपटों से लड़कर जिंदगियां बचाते हैं। कर्तव्य पथ पर अपना बलिदान देने वाले वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि। #FireServiceDay #SafetyFirst #FireFightersDay
1
52
1
76
2,944