Prem Singh Bajor (@premsinghbajor) header
Prem Singh Bajor (@premsinghbajor) profile picture

Chairman,Sainik Welfare Board, Rajasthan Govt.of Rajasthan ll Ex-Member of Rajasthan Legislative Assembly.

Neem Ka Thana, India
Joined January 2018
Photo by Prem Singh Bajor (@premsinghbajor)Photo by Prem Singh Bajor (@premsinghbajor)Photo by Prem Singh Bajor (@premsinghbajor)Photo by Prem Singh Bajor (@premsinghbajor)Photo by Prem Singh Bajor (@premsinghbajor)Photo by Prem Singh Bajor (@premsinghbajor)Photo by Prem Singh Bajor (@premsinghbajor)Photo by Prem Singh Bajor (@premsinghbajor)Photo by Prem Singh Bajor (@premsinghbajor)Photo by Prem Singh Bajor (@premsinghbajor)
Prem Singh Bajor retweeted
#Sikar #नीमकाथाना : निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज सीकर @RajGovOfficial @BJP4Rajasthan @INCRajasthan #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
2
1
1,896
Prem Singh Bajor retweeted
नागौर जिले की तिलानेश ग्राम पंचायत में आज प्रातः भ्रमण के दौरान ग्रामीण जीवन की सहजता, प्रकृति की मनोरम सुंदरता और गांव के आत्मीय वातावरण को निकट से अनुभव करने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ। गांव की मिट्टी से जुड़ा अपनापन और लोक संस्कृति की यह जीवंत झलक मन को एक विशेष ऊर्जा एवं नवीन प्रेरणा से भर देती है। इस अवसर पर माताओं-बहनों, ऊर्जावान युवा साथियों एवं आदरणीय वरिष्ठजनों के साथ चाय पर आत्मीय संवाद कर उनके विचारों, भावनाओं और अपेक्षाओं को जानने का सौभाग्य मिला। ग्रामीणजनों के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश साझा करते हुए हरित एवं समृद्ध राजस्थान के संकल्प के अंतर्गत पौधारोपण किया। साथ ही चारभुजा नाथ एवं वीर तेजा जी महाराज के मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। आप सभी का यह अपार स्नेह और अटूट विश्वास ही मुझे प्रदेश के प्रत्येक गांव के सर्वांगीण विकास तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को और अधिक समर्पण, निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की सतत प्रेरणा प्रदान करता है।
20
122
3
325
15,990
“गाँवों का समग्र विकास, किसानों की समृद्धि, महिलाओं का सशक्तीकरण, युवाओं को अवसर और आमजन का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।” @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
6
10
17
758
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने नागौर के डेगाना स्थित तिलानेश गाॅंव में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' में मातृशक्ति के साथ सीधा और आत्मीय संवाद किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने रेखांकित किया कि महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तीकरण ही प्रदेश की वास्तविक प्रगति का आधार है। 'राजीविका' के माध्यम से आज हमारी बहनें आत्मनिर्भर होकर अपने परिवारों का संबल बन रही हैं। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ', 'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत बने शौचालय और 'उज्ज्वला योजना' जैसे ऐतिहासिक कदमों से महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और जीवन स्तर में अभूतपूर्व सुधार आया है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान @BhajanlalBjp
4
21
1
26
725
Prem Singh Bajor retweeted
दिल्ली की माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं। आप अपने नेतृत्व एवं जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही शुभेच्छा है। @gupta_rekha
30
103
1
309
11,889
Prem Singh Bajor retweeted
अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियाँ राजस्थान को देश का अग्रणी अक्षय ऊर्जा राज्य बनाती हैं। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
3
18
29
11,526
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने नई दिल्ली में महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ नर्मदा अवार्ड के लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े वर्षों से लंबित विवादों का वन-टाइम सेटलमेंट सुनिश्चित करता है। इससे नर्मदा जल का बेहतर उपयोग होगा और पश्चिमी राजस्थान के वंचित क्षेत्रों को पेयजल उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान @BhajanlalBjp
5
17
1
29
1,344
Prem Singh Bajor retweeted
आज बूंदी के लबान में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री @ombirlakota जी एवं माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari जी के साथ दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। विश्वस्तरीय मानकों पर निर्मित एवं संचालित यह एक्सप्रेसवे राजस्थान में बेहतर कनेक्टिविटी, तीव्र आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान कर रहा है। आधुनिक अवसंरचना के साथ सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित हो रही ऐसी आधारभूत संरचनाएँ 'विकसित राजस्थान-विकसित भारत' के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही हैं। इस दौरान कैबिनेट साथी श्री @madandilawar जी एवं श्री @hlnagar जी उपस्थित रहे।
72
201
3
1,081
42,505
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 4 जुलाई को, जोधपुर के नवीन एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे। 480 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक टर्मिनल, मारवाड़ की वास्तुकला और विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं का अद्भुत संगम है। 20 लाख वार्षिक यात्री क्षमता के साथ यह टर्मिनल पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को, नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
8
31
1
146
19,928
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में आज राजस्थान एक अभूतपूर्व औद्योगिक और ढांचागत क्रांति का साक्षी बन रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी आज अपने राजस्थान दौरे के दौरान प्रदेश को 31 साल से बहुप्रतीक्षित सबसे बड़ी सौगातें सौंपने जा रहे हैं। वे बालोतरा में देश की पहली अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड पचपदरा रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित करेंगे और साथ ही गुलाबी नगरी की लाइफलाइन बनने वाले जयपुर मेट्रो फेज-2 की नींव रखेंगे। #PMModi4ViksitRajasthan #आपणो_अग्रणी_राजस्थान @BhajanlalBjp
7
15
24
824
Prem Singh Bajor retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा ₹480 करोड़ की लागत से निर्मित जोधपुर हवाई अड्डे के नए भव्य टर्मिनल भवन का उद्घाटन क्षेत्र के प्रगति पथ पर एक मील का पत्थर है। 23,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला यह आधुनिक टर्मिनल प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने में सक्षम है। राजस्थान की विरासत, झरोखों और मेहराबों से सुसज्जित यह भवन सतत विकास का अनुपम उदाहरण है। इस सौगात से मारवाड़ में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों को अभूतपूर्व विस्तार मिलेगा। माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार! #PMModi4ViksitRajasthan
85
332
9
1,445
58,148
Prem Singh Bajor retweeted
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के करकमलों द्वारा आज जोधपुर के अत्याधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण तथा संशोधित उड़ान योजना का शुभारंभ किया गया। यह राजस्थान की आधुनिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने, हवाई संपर्क को नई गति देने तथा पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित हो रहा सशक्त आधारभूत ढांचा राजस्थान को नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर कर रहा है। यह आधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल प्रदेश की प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। @PMOIndia @BJP4India @BJP4Rajasthan @MoCA_GoI #PMModi4ViksitRajasthan
21
35
2
162
7,742
Prem Singh Bajor retweeted
शौर्य, शिल्प और संस्कृति की धरा, हमारी 'ब्लू सिटी' जोधपुर को मिलने जा रहा है आधुनिकता का एक नया और भव्य द्वार! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के UDAN विजन को साकार करते हुए लगभग ₹480 करोड़ की लागत से जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का निर्माण किया गया है। मारवाड़ की समृद्ध विरासत और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के इस बेजोड़ संगम में देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। #PMModi4ViksitRajasthan
41
108
5
324
14,681
Prem Singh Bajor retweeted
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने, बालोतरा के पचपदरा स्थित, मंडापुरा में एचपीसीएल के नए फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट का उद्घाटन किया। साथ ही, उन्होंने पीपल का पौधा लगाकर, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान, राजस्थान के सभी एचपीसीएल आउटलेट्स पर, 10 हजार पौधे लगाए गए। उन्होंने नए फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट पर, फूड प्लाजा सुविधा भी आमजन को समर्पित की। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी शनिवार को, राजस्थान की तकदीर और तस्वीर बदलने वाली एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। यह रिफाइनरी प्रदेश के साथ-साथ, देश की ईंधन क्षमता को सुदृढ़ करने में, अहम भूमिका निभाएगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
15
25
4
109
27,636
Prem Singh Bajor retweeted
पधारो सा! शौर्य, त्याग और स्वाभिमान की वीर धरा राजस्थान पर भारत के प्रधानसेवक, लोकप्रिय नेता, हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हार्दिक स्वागत एवं कोटि-कोटि अभिनंदन! माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट स्नेह से हमारी वीर धरा 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। आपके आगमन से प्रदेश के विकास और समृद्धि की दिशा में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। #PMModi4ViksitRajasthan
94
211
9
661
20,365
Prem Singh Bajor retweeted
राजस्थान के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक एवं हर्षोल्लास का अवसर है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय परियोजना’ के क्रियान्वयन हेतु राजस्थान सहित 6 राज्यों के बीच एमओयू पर बनी सहमति प्रदेश के करोड़ों नागरिकों की जल सुरक्षा, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। यह परियोजना राजस्थान को अतिरिक्त जल उपलब्ध कराएगी, जिससे वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जल संसाधनों का सुदृढ़ आधार सुनिश्चित होगा। केंद्र सरकार द्वारा परियोजना के जल घटक पर होने वाले व्यय का 90 प्रतिशत वहन किया जाना सहकारी संघवाद, संवेदनशील नेतृत्व तथा जनकल्याण के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। यह निर्णय न केवल प्रदेश के जल भविष्य को सुरक्षित करेगा, बल्कि कृषि, पेयजल एवं समग्र विकास को भी नई गति प्रदान करेगा। राजस्थान की समस्त जनता की ओर से इस ऐतिहासिक, दूरदर्शी एवं जनहितकारी निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी तथा माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री @CRPaatil जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन!
48
158
3
281
15,227
Prem Singh Bajor retweeted
पिछले 12 सालों में, राजस्थान में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। 📍विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, जयपुर
102
185
9
708
23,856
Prem Singh Bajor retweeted
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में, पूरे विश्व में भारत की नई पहचान बनी है। 📍मीडिया संवाद, जयपुर
111
146
6
426
13,497
Prem Singh Bajor retweeted
मोदी जी का एक साधारण परिवार से निकलकर 25 वर्षों तक लगातार जनता का विश्वास प्राप्त करना भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत का प्रमाण है।
211
859
3
2,701
539,064
Prem Singh Bajor retweeted
भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए राजस्थान से भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पूनियां जी तथा भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अल्का गुर्जर जी को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दोनों का व्यापक संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता संसद में राजस्थान एवं देश की आकांक्षाओं को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान करेगी। पूर्ण विश्वास है कि आपका योगदान जनकल्याण, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती देगा। @DrSatishPoonia @alka_gurjar
47
198
5
954
14,362