Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन (@sankrityaayan) header
Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन (@sankrityaayan) profile picture

IIMC | Allahabad University | SVM Basti | KV Basti |

बस्ती - इलाहाबाद - दिल्ली
Joined September 2014
Photo by Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन (@sankrityaayan)Photo by Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन (@sankrityaayan)Photo by Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन (@sankrityaayan)Photo by Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन (@sankrityaayan)Photo by Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन (@sankrityaayan)Photo by Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन (@sankrityaayan)Photo by Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन (@sankrityaayan)Photo by Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन (@sankrityaayan)Photo by Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन (@sankrityaayan)Photo by Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन (@sankrityaayan)
बस्ती एसपी इस प्रेस वार्ता के जरिए चाहे जितनी पीठ थपथपा लें लेकिन सवाल अब भी वही है पैट्रोलिंग के लिए उस रूट पर कौन लोग तैनात थे, जिन्हें कुछ दिखा ही नहीं. जब राहगीरों ने बताया तब पता चला कि कोई सड़क किनारे है. कलवारी रोड से रूधौली बांसी रोड तक अपराधी आ गए. क्या उस रूट पर कोई पैट्रोलिंग नहीं थी? या कोई तैनात ही नहीं था? और तो और अपराधियों का हौसला कितना बुलंद है वो इसी से पता चल रहा है कि जिला अदालत, एसपी ऑफिस, डीएम ऑफिस, विकास भवन के आसपास से अपहरण हुआ. @Uppolice आप ही देखिए जरा बस्ती पुलिस का गुड वर्क
एक जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर तय हुए कमीशन के भुगतान को लेकर हुए विवाद में राजीव पाण्डेय का अपहरण कर गम्भीर रुप से घायल करने वाले मुख्य अभियुक्त को थाना कोतवाली पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम द्वारा की गई गिरफ्तारी के सम्बंध में #पुलिस_अधीक्षक_बस्ती द्वारा दी गई बाईट-
48
मैं संभवतः पहली बार किसी विषय पर त्रिपाठी जी से सहमत हो पाया हूं. ठीक बात कही है.
धीरेंद्र शास्त्री ये सुनकर बेहोश न हो जाएं 👇
1
1
1
134
.@SoniaGandhi की किताब फाड़ने के लिए भी #BelongingAJourneyOfLove खरीदनी पड़ी होगी. इतनी महंगाई में अपना नुकसान ऐसे कैसे कोई करता है?
#WATCH | Mumbai: Shiv Sena leaders Shaina NC, Sanjay Nirupam, Anand Dubey and others protested against Sonia Gandhi's book Belonging, accusing it of whitewashing history and denigrating Veer Savarkar. During the demonstration, they tore pages from the book and demanded that publisher HarperCollins remove passages on pages 201 and 443
81
X पर बीजेपी बीट के रिपोर्टर्स एक दूसरे की बातों और दावों को ही लगभग काट रहे हैं. हर बीट रिपोर्टर का यूपी पर अलग दावा है. कोई न कोई किसी न किसी के दावे को काटता ही दिख रहा है. और दिलचस्प यह कि सबके दावे सूत्रों के आधार पर पक्के हैं. इतनी सूचनाओं से तो यूपी की 25 करोड़ आबादी कंफ्यूज हो जाएगी भाई!
69
ये कहानी कई जगह व्हाट्सएप होगी. फिर बीजेपी यूजीसी से भी दोष मुक्त होगी. बधाई हो. आप चालीस करोड़ जीत गए हैं 😀
कल बीजेपी के एक बेहद प्रभावशाली नेता के यहाँ जाना हुआ।एक नेता के साथ राजनीति को कवर करने वाले पत्रकार की मुलाक़ात होगी तो निश्चित रूप से राजनीति पर ही चर्चा होगी।हुआ भी वही।  बीजेपी पर,मोदी सरकार पर,मोदी सरकार में होने वाले विस्तार को लेकर,राहुल गांधी की राजनीति पर, एसआईआर पर,मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भविष्य पर,देश के राजनीतिक परिदृश्य पर,यूपी चुनाव पर,संघ पर विचारों का आदान प्रदान हुआ।लेकिन सबसे लंबी चर्चा यूजीसी को लेकर हुई।यूजीसी पर सरकार के रूख को लेकर मैंने निराशा और नाराजगी व्यक्त की।मैंने नेता जी से पूछा कि बीजेपी ने इतना आत्मघाती कदम क्यो उठाया? केंद्र सरकार ने अभी तक ऐतिहासिक भूल सुधार क्यो नहीं की? बीजेपी के वरिष्ठ नेता का जवाब चौकाने वाला था। नेता ने कहा कि “सरकार मन से मान रही है कि यूजीसी के मामले को लेकर गलती हुई है,सरकार भूल सुधार चाहती है लेकिन बीजेपी के एससी,एसटी और ओबीसी नेताओं के साथ सहयोगी दलों के नेताओं का भारी दबाव है,जिसके कारण केंद्र सरकार कदम पीछे खींचने का साहस नहीं जुटा पा रही है।बीजेपी के सहयोगी दलों में नेता ने ओम प्रकाश राजभर,संजय निषाद,अनुप्रिया पटेल के साथ अन्य नेताओं का जिक्र किया। मैं हैरान और हतप्रभ था।मैंने नेता जी से कहा कि क्या अब राजभर,निषाद या अनुप्रिया पटेल या अन्य ओबीसी नेताओं का आप नाम ले रहे हो यह लोग अब सवर्णों के भविष्य का फैसला करेंगे? क्या सवर्ण समाज अब इन पिछड़ों की राजनीति करने वाले छोटे दलों के रहमो करम पर निर्भर है? नेता ने कहा कि “यूपी चुनाव को देखते हुए ओबीसी वोट की चिंता बीजेपी कर रही हैं।मैंने पूछा कि “क्या बीजेपी के लिए ओबीसी वोट बैंक ही सबकुछ है।सवर्ण समाज की जरा भी चिंता नहीं है? नेता ने गोल मोल जवाब दिया।सीधा कहने से बच रहे थे।अपनी पार्टी को बचा रहे थे। दरअसल पूरी बातचीत से मुझे समझ आया कि बीजेपी दो नावों पर पैर रख रही है।दोनों को साधने की कोशिश कर रही है।सवर्ण भी सधे और ओबीसी भी झोली में गिरे।बीजेपी की पहली प्राथमिकता एससी,एसटी और ओबीसी है,दूसरी प्राथमिकता सवर्ण है।मतलब एससी,एसटी और ओबीसी हर हाल में साधना है,भले ही सवर्ण हाथ से फिसल जाए। क्या सवर्ण समाज शरणार्थी है? सवर्ण समाज को समझना होगा कि सत्ता ज़रूरी है कि समाज? सत्ता तो आती जाती रहेगी,समाज रहना चाहिए।जब समाज का मान सम्मान सब चला जाएगा तो ऐसी सत्ता लेकर क्या करेंगे? सवर्ण समाज की आने वाली पीढ़ी पूछेगी कि जब सवर्ण समाज को मुखर होकर विरोध दर्ज कराना था,तब समाज के लोगों ने चुनी हुई चुप्पी क्यों चुन ली? सवर्ण समाज सत्ता दिला सकता है तो सत्ता से बेदखल कर भी सकता है।सवर्ण समाज के धैर्य ने बीजेपी को सत्ता की धरोहर दी है।सवर्ण समाज धैर्य को धरकर बैठा है।धैर्य की परीक्षा ना ले।
2
134
.@ManojTiwariMP सर ये सब क्या है! झूठ आज वाला वीडियो बोल रहा है या कल आप बोल रहे थे? या फिर दोनों सच्चे हैं? #yamunariver
दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी पर जहरीला झाग...
1
152
UP के MLC चुनाव से कुछ होना जाना नहीं है यह सत्य है. लेकिन एक सत्य यह भी है कि जिस दौर में यह परिणाम आ रहे हैं, उनके अपने मायने हैं. साल 2020 के चुनाव, विधानसभा से 2 साल पहले हुए थे. साल 2026 के चुनाव, विधानसभा से 2-4 महीने पहले हुए. जब बीजेपी की पूरी मशीनरी, @samajwadiparty की जीत को व्यक्तिगत बताने में लगी और कह रही है कि कुछ खास नहीं है. ये सब व्यक्तिगत है. हालांकि एक वर्ग है जो समीक्षा की बात कर रहा है लेकिन उसे सुनता कौन है? जब @INCIndia के नेता @Imranmasood_Inc इस चुनाव को तवज्जो न देने की बात कर रहे हैं. पंचायती राज मंत्री @oprajbhar कह रहे हैं कि पढ़े लिखे लोगों ने वोट किया. ऐसे माहौल में @yadavakhilesh का गदगद होना, विजेता प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करना उचित है. आज जब @BJP4India के नेता और योगी सरकार में मंत्री @SureshKKhanna कह रहे हैं कि Samajwadi Party की जीत व्यक्तिगत है, अगर सपा के पक्ष में परिणाम तीन सीट कम होते और यूपी विधानमंडल के विधान परिषद् से सपा नेता प्रतिपक्ष विहीन हो गई होती तो आज यही लोग इसे अखिलेश और सपा की रणनीतियों को फेल होना बता रहे होते. तब यही कांग्रेस- सपा पर भी हमलावर होती और कहती कि हमसे तो कोई मदद ही नहीं मांगी. तब यही OP Rajbhar कहते कि 37 में से 32 टूट कर बीजेपी नीत, NDA के साथ आ रहे हैं. अखिलेश यादव को जीत की बधाई. वह कहीं प्रचार तक करने नहीं गए, तब भी 5 सीट हासिल की. चुनाव प्रचार खत्म होने के 48 घंटे पहले अपने सभी 11 प्रत्याशियों की तस्वीर और प्रोफाइल पोस्ट की और 5 सीट जीत गए. लेकिन! इतना सब होने के बावजूद भी अगर सपा को सच में 2027 अपने पक्ष में करना है तो उसे जमीन पर उतरना होगा. AC और पीसी से न AC जीता जा सकता है, न PC. 2024 इसका उदाहरण है. बाद बाकी बीजेपी को बहुत ज्यादा चिंतित नहीं होना है, वैसे ही ओपी राजभर ने कहा है कि - उनको (सपा) सोचना चाहिए ये 2-4 गांव से उन्हें वोट मिला है, हर गांव में 2,000-4,000 मतदाता हैं तो ऐसे गांव से जहां 5,000 लोग हैं वहां से 20-50 लोग वोट करने गए हैं लेकिन जो मतदाता पीएम और योगी जी के कामों से खुश हैं तो इन सबका प्रभाव MLC चुनाव से नहीं था इस चुनाव में पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया. कांग्रेस ने एक काम ठीक किया, अपना अध्यक्ष बदलकर. कम से कम 5 उम्मीदवारों का ऐलान पूर्व UPPCC @kashikirai कर चुके थे. 6 और पर प्लानिंग थी. मौजूदा UPPCC @aradhanam7000 ने आते ही फैसला कर लिया एमएलसी नहीं 2027 का चुनाव, कांग्रेस का केंद्र होगा. जो प्रत्याशी ऐलान किए गए थे, वो अधर में रह गए. अगर उतार देते तो आज सपा न सिर्फ LoP विहीन हो चुकी होती बल्कि जिस सपा के दम पर कांग्रेस INDIA अलायंस का नारा यूपी में और बुलंद कर रही है वही शायद सवाल कर रही होती और कहती कि हमें 300 सीटें दो. बेहतर हो कि कांग्रेस-सपा, 2027 के लिए सीटों के समन्वय पर काम करें. जल्द से जल्द ऐलान करें. बीजेपी भी हेलिकॉप्टर नेताओं के बजाय, जमीनी नेताओं पर फोकस करे और सहयोगियों से कहे जुबान पर संयम रखे. अन्यथा 2027 का 2012 होने से कोई रोक नहीं सकता! और सपा-कांग्रेस का द्वंद्व समाप्त नहीं हुआ तो 2012 का 2017 होने से भी कोई रोक नहीं पाएगा. उत्साह दोनों ओर बना रहे बस समीक्षा हो, फैसले हों. द्वंद्व नहीं. #UPMLCElection #bjp #SamajwadiParty
3
157
आपके इस पोस्ट को अनुरोध मानते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र स्थित नागपुर सीट , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की झोली में डाल दिया है सर 🙏 थैंक्यू मोदी जी
MLC elections in 28 seats across 4 big states - Uttar Pradesh, Maharashtra, Bihar and Karnataka. Elections held using ballot papers. Guess how many seats Congress won? 🧐
60
1 - From Nagpur Sir Thanks And Regards Citizen of INDIA
MLC elections in 28 seats across 4 big states - Uttar Pradesh, Maharashtra, Bihar and Karnataka. Elections held using ballot papers. Guess how many seats Congress won? 🧐
126
Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन retweeted
कौन सुरक्षित है यहाँ ?? सुरक्षा व्यवस्था की डींगे हांकने वालो देखो ट्रेन से ग़ायब हुआ व्यक्ति जंगलों में मिलता है वो भी मृत अवस्था में । ट्रेन भी सुरक्षित नहीं रही अब @RailMinIndia इस हत्या की गहनता से जांच हो और जितने भी लोग शामिल पाए जाएं सभी पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ।
जन स्वराज पार्टी के डिजिटल मीडिया हेड और IIMC से पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके @Devpalik जी नहीं रहे, उनका निधन दुःखद है। शॉकिंग है कि ट्रेन से गायब हो गए, और शव एक जंगल में बरामद हुआ है। इधर-उधर की बात नहीं, निःसंदेह हत्या हुई है। पड़ताल ये करना है कि हत्या किन्होंने की या करवाई है। जनशताब्दी एक्सप्रेस 12366 में रांची से पटना यात्रा कर रहे थे इसलिए @bihar_police , @JharkhandPolice और @RPF_INDIA तीनों को मिलकर पड़ताल करना चाहिए कि क्या हुआ है। रेलवे पुलिस पर कौन भरोसा करेगा जब ट्रेन में यात्रा करता हुआ डिजिटल हाईटेक शख्स गायब हो जा रहा है? राज्य सरकारों की पुलिस पर कौन भरोसा करेगा जब एक नौजवान का शव ऐसे जंगल से बरामद किया जा रहा है? ये जैसा जंगलराज है? ये जैसी अराजकता है?
17
54
1,092
Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन retweeted
Team IIMCAA deeply mourns the tragic loss of our alumnus Mr. Devpalik Gupta (HJ, Delhi | 2018-19 Batch) under mysterious circumstances in Jharkhand. Mr. Gupta was travelling back to Patna from Ranchi by a train with his two friends. His body, which was located near a railway track, has been identified by his brother. Team IIMCAA prays for strength to the family and friends to bear the irreparable loss. We urge Jharkhand Police to probe this incident thoroughly and make the investigation report public at the earliest.
31
225
31
883
28,190
Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन retweeted
देवपालिक बेहद सरल, सौम्य और विनम्र इंसान है। इन सब गुणों के साथ साहस, संवेदनशीलता और हिम्मत भी भरपूर लेकर चलता है। प्रशांत किशोर जैसे नेताओं को लोग काबिल नेता कहते हैं, उसके पीछे देवपालिक जैसे काबिल नौजवानों का बड़ा रोल है। पिछले 24 घंटे से दोस्त लापता है। भारतीय शासन प्रशासन से निवेदन है कि वह उसे जल्दी खोज निकाले। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पूरी तरह सही सलामत और सुरक्षित वापस मिल जाए। Devpalik Gupta
2
10
83
5,644
Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन retweeted
24 घंटे होने को आए हैं, देवपालिक का कुछ पता नहीं चल पाया है। वो कहाँ है, किस हाल में है, कुछ नहीं मालूम। ये बहुत डरावना है। IIMC में देव हमारे साथ पढ़ा है। दोस्त बता रहे हैं कि वो कल दोपहर 3 बजे से लापता है। वो मुरी स्टेशन से पहले पैंट्री में खाना ऑर्डर करने गया था और उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उसके बाद की पूरी कहानी गुंजन के इस thread में है। मंत्री-संतरियों का समान भी खो जाए तो मिल जाता है, आम लोग कौनसे सिस्टम का भरोसा रखें बता दो 🙏 @HemantSorenJMM
रात के 12 बज चुके हैं। हमारा दोस्त देवपालिक गुप्ता पिछले 9 घंटे से लापता है। हमें अभी तक नहीं पता कि वो कहां है, किस हाल में है। और सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात का है कि एक इंसान को ढूंढने के बजाय हमें थानों और इलाकों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं।
11
94
3
380
47,403
ये राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी का बयान है? अधिकृत है! पहली नजर में तो पैरोडी लगा! अरे राम राम राम राम राम…
हालिया विधान परिषद के चुनाव की मतदाता सूची में एक अजीबोगरीब नाम “राम ने शर्मा को मारा” भी है। कंप्यूटर/सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं है। हमारे द्वारा गलती किया जाना स्वीकार है लेकिन हमारे सौभाग्य से गलती होते समय भी जाति का भेदभाव नहीं हुआ है। भगवान का यह भी शुक्र है की राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा है। नहीं तो जातिवादी होने के साथ-साथ सांप्रदायिक होने का इल्ज़ाम भी लगता।
1
2
216
प्रिय @bastipolice 4 तस्वीरें संलग्न हैं- 1- पत्रकार रुपेन्द्र सिंह की वो खबर जिसमें दावा है कि 56 वाहनों के चालान हुए. (facebook.com/rupendra.singh.…) 2- आपकी अपने विभाग की गाड़ी का सड़क पर हाल. 3- आपके बस्ती ट्रैफिक पुलिस अकाउंट का कथित अधिकृत अकाउंट, जिस पर आखिरी पोस्ट साल 2021 का है. अगर कोई और अकाउंट हो तो बता दीजिएगा. 4-चौथी तस्वीर के बारे में आखिरी में खुद पढ़ें. अब मूल मु्द्दे की बात आपकी अपनी गाड़ी न तो पार्किंग में खड़ी है, न इसका HRSP नंबर प्लेट सीधा है. सड़क किनारे क्या सिर्फ बस्ती पुलिस, अधिकारियों की गाड़ी खड़ी होगी? हो सकता है पुलिस कह दे गाड़ी खराब हो गई थी या ai तस्वीर है. अब एक और बात तस्वीर को जूम कर के देखेंगे तो संभवतः इसी गाड़ी में सवार रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी आगे खड़े होकर पकौड़ी या किसी अन्य खाद्य पदार्थ का लुत्फ उठा रहे हैं. मैं खाने पर पाबंदी की बात नहीं कर रहा लेकिन अगर कोई आम निवासी ऐसा करता तो आपके ही सफेद वर्दी और सफेद बेल्ट वाले चालान काट देते हैं. अगर ये लोग इसी गाड़ी में सवार होकर खाद्य पदार्थ का लुत्फ लेने आए और इस तरह गाड़ी खड़ी कर दी तो क्या इस वाहन का चालान कटेगा? अगर नहीं तो फिर क्या उन लोगों को चालान आप वापस करेंगे जिसे ऐसी ही किसी वजह से काटा गया है. क्योंकि शहर में तो सरकारी या अर्ध सरकारी पार्किंग तो है नहीं. न सिर्फ पार्किंग की बात है बल्कि HRSP नंबर प्लेट तक टेढ़ी है. अब चौथी तस्वीर की बात- अगर HRSP नंबर प्लेट टेढ़ी या टूटी है तो उस पर भी जुर्माने का प्रावधान है. क्या आपकी गाड़ी का जुर्माना लगेगा? अगर नहीं तो क्यों? और आखिरी बात- क्या सारे नियम सिर्फ आम नागरिकों के लिए हैं? सादर
1
4
241
Rahul Sankrityaayan/ राहुल सांकृत्यायन retweeted
आख़िर किसने आदेश दिया है दिल्ली पुलिस को डिटेंशन में मारपीट करने का ! NSUI की संघर्षशील छात्र नेता बहन रितु बराला के साथ पुलिस द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट और दुर्व्यवहार बेहद निंदनीय है। वे वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहीं थीं। आंदोलन की आवाज़ को लाठियों से दबाना कतई स्वीकार्य नहीं किया जाएगा, बल्कि आंदोलनकारियों को दुगुना उत्साह देगा संघर्ष को जारी रखने का। दिल्ली पुलिस, इतना भी मत डराओ कि तुम्हारा डर खत्म हो जाए ! @Ritubarala @nsui @NSUIRajasthan @DelhiPolice
4
39
2
91
1,251