Rohit Saval (@SavalRohit) header
Rohit Saval (@SavalRohit) profile picture

Journalist | Views are personal. building @zingabad and @NewsLeaderLive

New Delhi, India
Joined February 2016
Photo by Rohit Saval (@SavalRohit)Photo by Rohit Saval (@SavalRohit)Photo by Rohit Saval (@SavalRohit)Photo by Rohit Saval (@SavalRohit)Photo by Rohit Saval (@SavalRohit)Photo by Rohit Saval (@SavalRohit)Photo by Rohit Saval (@SavalRohit)Photo by Rohit Saval (@SavalRohit)Photo by Rohit Saval (@SavalRohit)Photo by Rohit Saval (@SavalRohit)
यहाँ सड़क की आवाज़ पहुंचेगी सत्ता के दरबार तक, सवाल होंगे सीधे और जवाबदेही होगी हर बार. कुर्सी पर बैठे हों या कुर्सी के दावेदार, सबकी होगी बात और सबका होगा हिसाब. आपके मुद्दे, आपकी आवाज़ और आपके सवाल. बिना किसी झिझक, बिना किसी समझौते के. देखिए ‘सवाल तो चुभेगा’, सोमवार से शुक्रवार, हर रात 8 बजे. मेरे साथ. सिर्फ @NewsLeaderLive पर. #SawaalTohChubhega #NewsLeader #RohitSaval #NewsLeaderLive #HindiNews #PoliticalDebate
1
2
12
563
बीजेपी और सपा प्रवक्ताओं के बीच ऐसी क्या बात हुई कि बहस तीखी हो गई? देखिए, 'बहस जरूरी है'. मेरे साथ, सिर्फ @NewsLeaderLive पर. #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #SIR #NewsLeaderLive
52
UP अपने आप में किसी देश से कम नहीं है. इतने बड़े राज्य में चुनाव कराना भी कोई छोटी बात नहीं. वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर ने बताया कि यूपी में चुनाव आयोग के सामने कितनी बड़ी चुनौती होती है और वह कैसे काम करता है. साथ ही, सपा और बीजेपी के बूथ मैनेजमेंट की भी बात की. लेकिन SIR को लेकर जो पूरा बखेड़ा खड़ा हुआ है, उसकी वजह क्या है? इस पर भी उन्होंने अपनी बात रखी. सुनिए, 'बहस जरूरी है', मेरे साथ. सिर्फ @NewsLeaderLive पर. #UPPolitics #SIR #ElectionCommission #BJP #SamajwadiParty
3
81
सपा को 'समाप्तवादी पार्टी' बता रही हैं बीजेपी प्रवक्ता राधिका खेड़ा. योगी जी को किसने बताया कि इतने हिंदुओं के वोट कटे हैं? इस सवाल पर उन्होंने पलटकर अखिलेश यादव से ही सवाल पूछ लिया. कहा, अखिलेश जी को किसने बताया कि मुसलमानों और सपा कार्यकर्ताओं के वोट कट रहे हैं? SIR पर दोनों तरफ से क्या-क्या कहा जा रहा है, सुनिए. देखिए 'बहस जरूरी है', मेरे साथ. सिर्फ @NewsLeaderLive पर. #UPPolitics #SIR #BJP #SamajwadiParty #NewsLeaderLive
1
75
"चौराहों पर हाथी खड़े होकर BSP के लिए वोट मांग रहे थे" कांग्रेस प्रवक्ता वैभव त्रिपाठी ने एक समय बीएसपी पर की गई पुरानी सियासी कहावत का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. यूपी में SIR और चुनाव आयोग को लेकर भी उन्होंने बीजेपी पर खूब सवाल उठाए. क्या-क्या कहा, खुद सुन लीजिए. इन्हीं मुद्दों पर हुई बात. देखिए 'बहस जरूरी है', मेरे साथ. सिर्फ @NewsLeaderLive पर. #UPPolitics #SIR #Congress #BJP #NewsLeaderLive
57
"चुनाव आयोग और बीजेपी जनता के साथ मजाक कर रहे हैं." सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह ऐसा क्यों कह रहे हैं? SIR पर सपा को इतनी आपत्ति क्यों है? क्या पार्टी को वोट कटने की चिंता सता रही है? और सीएम योगी के हिंदू वोट कटने वाले दावे पर सपा बीजेपी को कैसे घेर रही है? इन्हीं मुद्दों पर हुई बात. देखिए 'बहस जरूरी है', मेरे साथ. सिर्फ @NewsLeaderLive पर. #SIR #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #NewsLeaderLive
64
उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाताओं की बढ़ी हुई संख्या क्या संकेत दे रही है? इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदू वोट कटने के दावे पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि निर्वाचन आयोग के पास ऐसा कोई डेटा नहीं है. आखिर मतदाताओं की बढ़ी संख्या का चुनावी गणित पर क्या असर पड़ सकता है? इसके पीछे क्या है पूरा मामला? देखिए, पूरा विश्लेषण 'बहस जरूरी है' में मेरे साथ. सिर्फ @NewsLeaderLive पर
91
'भाई साहब, देश का नाम बना नहीं सकते तो कम से कम बदनाम तो मत कीजिए!' उदयपुर घूमने आई एक विदेशी महिला के साथ ऑटो में बैठे इस शख्स का व्यवहार देखिए. पहले तस्वीर खिंचवाने की बात, फिर बार-बार 'One lip kiss, please' की जिद. महिला साफ मना कर रही हैं, असहज हैं, लेकिन जनाब मानने को तैयार नहीं. दुर्भाग्य से ऐसी हरकतों की कीमत देश को अपनी छवि के नुकसान से चुकानी पड़ती है. #Udaipur #Rajasthan
1
1
2
185
16 नवंबर को आरोपी आफताब उर्फ गबरू को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ सूरजपोल थाने में मामला दर्ज किया गया है.
19
सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love में मेनका गांधी से जुड़े किस्से, सीताराम केसरी और पी.वी. नरसिम्हा राव की मौत से जुड़े प्रसंग और 1984 के सिख दंगों पर क्या लिखा है? किताब में दर्ज इन घटनाओं और उनसे जुड़े अनकहे पहलुओं को समझिए, वरिष्ठ पत्रकारों @Pankaj___Sharma और @semeerc के साथ खास बातचीत में. देखिए Zingabaad का खास कार्यक्रम News Scan. पूरा एपिसोड यहां देखें: youtube.com/watch?v=ewpCznW1… #SoniaGandhi #Belonging #Congress #NewsScan #Zingabaad
2
154
क्या अयोध्या और काशी के बाद अब बीजेपी के एजेंडे में मथुरा सबसे ऊपर रहने वाला है? 2027 के यूपी चुनाव से पहले बीजेपी की मथुरा में हुई चिंतन बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा प्रमुखता से उठा. लेकिन इस मुद्दे के सियासी मायने क्या हैं? क्या बीजेपी श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सवाल पर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को घेरने की रणनीति बना रही है? क्या मथुरा के जरिए पश्चिमी यूपी में भी एक नया राजनीतिक नैरेटिव तैयार किया जा रहा है? और सबसे बड़ा सवाल, क्या 2027 के चुनाव में अयोध्या, काशी और मथुरा फिर सियासत के केंद्र में होंगे? समझिए पूरा सियासी विश्लेषण. देखिए 'सवाल तो चुभेगा', मेरे साथ. सिर्फ @NewsLeaderLive पर. #BJP #Mathura #KrishnaJanmabhoomi #UPPolitics #UPElections2027
1
2
8
256
अवध में कांग्रेस को रायबरेली और अमेठी की लगभग सभी सीटें चाहिए. लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी और सुल्तानपुर में भी पार्टी ने कई सीटों पर दावा ठोका है. कानपुर की सीटों को लेकर भी कांग्रेस की दावेदारी है. दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस की सूची में सपा की जीती हुई 7 सीटें भी शामिल हैं. वहीं श्रावस्ती, इटावा और कन्नौज जैसे जिलों में पार्टी ने कोई दावा नहीं किया है. बुंदेलखंड की बात करें तो कांग्रेस को कालपी, उरई, झांसी नगर, मऊरानीपुर, महरौनी, हमीरपुर और राठ जैसी सीटें चाहिए, लेकिन महोबा जिले की किसी सीट पर उसकी मांग नहीं है. यानी कांग्रेस की रणनीति सिर्फ अपने पुराने गढ़ों तक सीमित नहीं है. वह सपा और बीजेपी के कब्जे वाली सीटों पर भी दावेदारी कर रही है. अब सवाल है कि इन सीटों पर कांग्रेस के दावे का आधार क्या है और क्या अखिलेश यादव अपनी जीती हुई सीटें छोड़ने को तैयार होंगे? देखिए 'सवाल तो चुभेगा' मेरे साथ @NewsLeaderLive पर. #Congress #SamajwadiParty #UPPolitics #UPElections2027 #NewsLeader
2
4
234
कांग्रेस ने सपा से 181 सीटों की मांग की है, लेकिन पश्चिमी यूपी की सीटों का गणित इस दावेदारी पर कई सवाल खड़े करता है. कांग्रेस ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर जैसे जिलों में ऐसी सीटों पर भी दावा किया है, जहां 2022 में सपा या उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवार जीते थे. कई सीटों पर कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव में बेहद कम वोट मिले थे. अब सवाल है कि जब सपा और कांग्रेस दोनों ही जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट देने की बात कर रहे हैं, तो क्या 181 सीटों की यह मांग गठबंधन में सहमति बना पाएगी? देखिए सीटों के दावे और 2022 के चुनावी आंकड़ों का पूरा विश्लेषण. सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर. #Congress #SamajwadiParty #UPPolitics #UPElections2027 #NewsLeader
2
3
176
Rohit Saval retweeted
देखिए अवध रीजन में कांग्रेस ने सपा से कितनी सीटें मांग ली हैं! @INCUttarPradesh @samajwadiparty @yadavakhilesh #NewsLeader #SawaalTohChubhega @SavalRohit
2
6
253
कांग्रेस की 181 सीटों की सूची को समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने अव्यावहारिक बताया है. उनका कहना है कि कांग्रेस को अपनी सूची में कटौती करनी चाहिए और सीटों का बंटवारा जमीनी स्थिति के आधार पर होना चाहिए. रामजीलाल सुमन के मुताबिक, सीटों की घोषणा में देरी से नुकसान नहीं होगा, लेकिन उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए जो चुनाव जीत सके. यानी सपा और कांग्रेस के बीच मामला सिर्फ सीटों की संख्या का नहीं, बल्कि उम्मीदवारों की जीतने की क्षमता और सीटों पर दावेदारी का भी है. अब सवाल है कि क्या दोनों दल अपनी-अपनी मांगों में बदलाव कर कोई संतुलित रास्ता निकाल पाएंगे? देखिए 'सवाल तो चुभेगा', मेरे साथ. सिर्फ @NewsLeaderLive पर. #SamajwadiParty #Congress #UPPolitics #UPElections2027 #NewsLeader
2
13
432
क्या सपा और कांग्रेस के गठबंधन में अब सीटों का पेंच फंसता नजर आ रहा है? उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से 181 सीटों की मांग सामने आई है. सवाल है कि क्या अखिलेश यादव कांग्रेस को इतनी सीटें देने के लिए तैयार होंगे? या फिर दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या को लेकर कोई बीच का रास्ता निकलेगा? इसी बीच प्रियंका गांधी वाड्रा को सपा के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत करने वाली कांग्रेस की पांच सदस्यीय कमेटी की कमान सौंपी गई है. आखिर प्रियंका को यह जिम्मेदारी देने के क्या सियासी मायने हैं? इन सभी सवालों पर होगी विस्तार से चर्चा. देखिए 'सवाल तो चुभेगा', मेरे साथ. सिर्फ @NewsLeaderLive पर. #Congress #SamajwadiParty #PriyankaGandhi #UPPolitics #UPElections2027
4
9
256
"व्यक्ति को अपनी क्षमता, योग्यता और वास्तविकता के अनुसार ही अपनी इच्छा रखनी चाहिए." इन दिनों कांग्रेस के लिए कही जा रही इस बात के पीछे आखिर वजह क्या है? दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा है कि कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से 181 सीटों की मांग की है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी 14 नवंबर को इस आंकड़े का जिक्र किया. लेकिन क्या कांग्रेस की इस मांग का कोई ठोस आधार है? पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और सपा का रुख क्या है? इन सभी सवालों पर होगा बड़ा विश्लेषण. देखिए 'सवाल तो चुभेगा', मेरे साथ. सिर्फ @NewsLeaderLive पर. अभी LIVE जुड़िए: youtube.com/watch?v=D6wftmE8… #SawalToChubhega #Congress #SamajwadiParty #UPPolitics #UPElections2027
2
5
215
उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव से पहले सीटों को लेकर सियासी घमासान तेज है. सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर क्या कोई नया आंकड़ा सामने आया है? क्या दोनों दलों के बीच सहमति बन पाएगी? उधर, मथुरा में बीजेपी की बैठक में NDA के सहयोगी दलों को कितनी सीटें मिलेंगी और किसकी मांग मानी जाएगी? साथ ही जानेंगे कि आजम खान की मुश्किलें क्यों बढ़ रही हैं. इन सभी सवालों पर होगी बात और पूछे जाएंगे तीखे सवाल. आज रात 8 बजे देखिए 'सवाल तो चुभेगा', मेरे साथ. सिर्फ @NewsLeaderLive पर. #SawalToChubhega #UPPolitics #UPElections2027 #SPCongress #BJP
2
2
90
जब बंगाल में चुनाव की काउंटिंग चल रही थी, उसी दौरान पंजाब में आम आदमी पार्टी के सांसद के ठिकानों पर ED की रेड चल रही थी. वरिष्ठ पत्रकार @manojrajant इस घटनाक्रम के साथ उत्तर प्रदेश की सियासत और गठबंधन के बदलते समीकरणों को जोड़कर देख रहे हैं. खास तौर पर चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के संभावित गठबंधन का यूपी की राजनीति पर क्या असर हो सकता है? सुनिए उनका विश्लेषण. देखिए 'बहस ज़रूरी है', मेरे साथ. सिर्फ @NewsLeaderLive पर. #UPPolitics #ChandrashekharAzad #AsaduddinOwaisi #UPElections2027 #NewsLeader
3
16
783
2027 के यूपी चुनाव में बीजेपी के लिए अपने सहयोगी दलों को साधना आसान नहीं होगा. RLD को 33 सीटें देना मुश्किल हो सकता है, लेकिन सीटें कम मिलने पर जयंत चौधरी के लिए अपनी पार्टी को संभालना भी चुनौती होगी. वरिष्ठ पत्रकार @manojrajant के मुताबिक, 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद यूपी की राजनीति का समीकरण बदल चुका है. अब बीजेपी को राजभर, कुर्मी और निषाद जैसे जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर टिकट बांटने होंगे. ऐसे में सहयोगी दलों की सीटें भी बढ़ानी पड़ सकती हैं. वहीं, योगी आदित्यनाथ की राजनीति का जोर हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण पर है. ऐसे में सवाल है कि 2027 में बीजेपी जातीय समीकरणों और हिंदुत्व की राजनीति के बीच संतुलन कैसे बनाएगी? देखिए 'बहस ज़रूरी है', मेरे साथ. सिर्फ @NewsLeaderLive पर. #UPPolitics #BJP #NDA #UPElections2027 #NewsLeader
4
28
1,273
उत्तर प्रदेश में NDA अपने सहयोगी दलों की मांगों को कैसे पूरा करेगा? 2027 के चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन में हलचल तेज है. बीजेपी प्रवक्ता दिनेश सिंह का कहना है कि सहयोगी दलों को अपनी मांग रखने का पूरा अधिकार है. विधायक सांसद और सांसद मंत्री बनना चाहता है, तो इसमें गलत क्या है? वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की बैसाखी के सहारे ही कांग्रेस की दो सीटें बची हैं. NDA में सहयोगियों की मांगों और विपक्षी गठबंधन पर बीजेपी का क्या रुख है? सुनिए दिनेश सिंह की बात. देखिए 'बहस ज़रूरी है', मेरे साथ. सिर्फ @NewsLeaderLive पर. #BJP #NDA #UPPolitics #UPElections2027 #NewsLeader
2
3
191