Pinned Tweet
कविता है - मेरा भारत (व्यंग्य)
कुछ प्रणाम न्यायालय को
कुछ न्याय व्यवस्था को
बाकी जो कुछ बचा रह गया
वो काले कपड़े वालों को...
थोड़ा प्रणाम इन #TRP वालों को
थोड़ा इनकी चाटुकारी को
बाकी जो कुछ बचा रह गया
वो गाली-गलौज वालों को...
कुछ प्रणाम शिक्षा मंत्रालय को
कुछ शिक्षा मंत्री को
बाकी जो कुछ बचा रह गया
वो पेपर लीक (#paperleak) कराने वालों को
थोड़ा प्रणाम सरकारी दफ्तर को
थोड़ा सफेद कुर्ते वालों को
बाकी जो कुछ बचा रह गया
वो अय्याश मवाली और दलालों को...
है अंतिम प्रणाम इस भोली-भाली जनता को
जिसका सब कुछ ठगा गया
कोर्ट-कचहरी के चक्कर में
जिसका सब-कुछ चला गया.....
ना पहचान मिली,ना न्याय मिला
ना घर-द्वार मिला, ना व्यवसाय मिला.....
यह भारत है,
तो थोड़ा धिक्कार किसानों को
जिनको रोटी के बदले अत्याचार मिला...
और पूरा धिक्कार शहीदों को...
जिनको शहादत के बदले पहले पाकिस्तान मिला,
फिर भारत में भी,
हिन्दू और मुसलमान मिला.....
- by आदर्श सिंह
#India
#IndiaPakistanWar
#IndiaPakistanTensions
#IndianArmy
#MetGala2025
#MetGala2025xFREEN #LCDLFAllStars #helevier #BaeksangArtsAwards2025 #matura2025 #GranHermano2025 #ABPIndiaAt2047 #saveashram
Adarsh Singh retweeted
एक दोस्त की कविता मुझे आज मिली:
जब सच बाहर आ जाता है
और झूठ नग्न हो जाता है,
जनता तब शेर-सी होती है,
गीदड़ को घेर वो लेती है।
बुझने से पहले चोर की आग
फफक-फफक कर रोती है,
तब न्याय की ज्वाला उठती है,
सत्यमेव जय कहती है।
Adarsh Singh retweeted
Yes we must leave the UN and refuse to send our troops for peace keeping under the UN umbrella.
This organization is hopelessly biased against India and there is no sense in being part of their periodic ritual humiliation of India.
Adarsh Singh retweeted
Indians have made a major contribution to America's technological prowess. Yet, a big part of America no longer wants us.
Indians who are on a visa in the US face the painful prospect of uprooting the life you have built with hard work.
Let this be the birth pains of a bold new future.
Come back, let's build India 🙏
#delhi_ptotest
1975 के आपातकाल का अनुभव 2026 में कर रहा हूँ।
बहुत से लोग घरों से निकले होंगे बीमारी के इलाज के लिए,किसी की रोजी रोटी दिल्ली से जुड़ी होगी लेकिन तानाशाहों ने दिल्ली ही बंद कर दी है।
दिल्ली,मुंबई महानगरों की ट्रेन बुक करिए तब समझ आता है कितना आसान है ट्रेन रद्द करना
1
1
24
@DelhiPolice @RailMinIndia
क्या आप बताओगे यदि कोई इलाज के अभाव में मर जाता है तो जीवन के अधिकार का क्या औचित्य?
क्या आप बताओगे जिनकी ट्रेन रद्द हुई वे दिल्ली कैसे पहुंचेंगे इस प्रोटेस्ट के बाद ?
क्या आप बताओगे जिनका नुकसान हुआ ट्रेन रद्द करने से उसकी भरपाई कैसे होगी?
8
छात्र संगठन का चुनाव छात्रों के लिए होता है या राजनैतिक पार्टियों के लिए यह समझना कठिन तो नहीं है ।
लेकिन फिर भी परिवर्तन, स्थिरता से तो बेहतर है, क्योंकि स्थिरता आपने साथ - अहंकार, कृतघ्नता, कुंठा और अकर्मण्यता का पोषण करती है । #DUSU
1
16
बात केवल यहीं तक रुक जाए तो भी कुछ ठीक है लेकिन इस राजस्व का प्रयोग लाड़ली बहन, दीदी बहनी, ढमका-ढमकानी योजनाओं के नाम पर बाँट कर लोकतंत्र नामक मुजरा दिखाया जाता है।
Question arises - why to vote? whom to vote for?
#UPI
1
14
बूझो तो जाने:
कोई देश बेचने के लिए प्रयासरत है ,
कोई इस मौके को हथियाने के लिए प्रयासरत है ।।
#jharkhandprotests
#devendra_nath_mahto
1
13
Adarsh Singh retweeted
AI can explain, write, code, translate, analyse and research in seconds. But it still can’t decide which questions are worth asking. That remains deeply human. The future belongs to those with judgement, curiosity and creativity. Education must teach students to think, not just memorize.
Adarsh Singh retweeted
An Indian asked an American “How come you have such a phenomenal Indian talent pool in your country?
He answered “Because you Indians give jobs to so many ‘reserved’ Indians while we give it to the ‘deserved’ Indians.”
लावारिस देश
पेपर लीक से अच्छा, धर्म का मुद्दा भल
जिसका लफड़ा हर रोज नहीं होता
भारत के लोकतंत्र से अच्छा, चीन की तानाशाही भल
जहाँ विकास में अवरोध नहीं होता
संसद के संवाद से अच्छा, वेश्यालय का मुजरा भल
जिसका किस्सा हर रोज एक नहीं होता
चुनाव से अच्छा, चुनाव का चखना भल
जहाँ इंसान कभी उम्मीदवार नहीं होता
ऐसी पढ़ी लिखी जनता से, अनपढ़ जनता भल
जहाँ शिक्षा का व्यभिचार नहीं होता
क्रांति से अच्छा, चाटुकारी भल
जिसमें कुर्सी का नुकसान नहीं होता
मेरी कविता से अच्छा, चाटुकारों का मिमियाना भल
जिसमें भ्रष्टाचारी नेताओं का विरोध नहीं होता
पेपरलीक से अच्छा,पुलिस की लाठी भल
जिसमें छात्र उतना लाचार नहीं होता
- आदर्श सिंह
#JPSC #Paper_leak
1
20
उत्तर-आधुनिक युग, उपनिवेशवाद और AI
उत्तर-आधुनिक युग के उपनिवेशवाद के पहले चरण की एक झलक भारत में देखने को मिली ।
हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री जी के 23 जुलाई के बहुचर्चित वीडियो को मेटा(फेसबुक की मूल कंपनी) ने डिलीट कर दिया और कुछ समय बाद पुनः वीडियो को बहाल करते हुए मेटा ने अपने आधिकारिक स्पष्टीकरण में इसे AI द्वारा स्वचालित प्रणाली (ऑटोमेटेड टेक्नोलॉजी) की त्रुटि बताया।
ध्यान देने योग्य यह है कि यह वीडियो राष्ट्र के दूसरे सर्वोच्च व्यक्ति का था जिसे उनके अकाउंट से पोस्ट किया गया था । यह केवल अमेरिकी कंपनी मेटा की निष्पक्षता पर प्रश्न नहीं उठाता, अपितु भारत की विदेश नीति पर भी प्रश्नचिह्न है और साथ में भारत के लिए एक चेतावनी और चुनौती भी है।
भारत में यदि ऐसी कंपनियों को पूर्ण रूप से नियंत्रित नहीं किया गया तो ये कंपनियां कभी भी राष्ट्र की शांति को भंग कर सकती हैं । आज हमारे पास इसके कुछ विकल्पों के रूप में ZOHO जैसी स्वदेशी कंपनियां हैं जिन्हें भारत सरकार को बढ़ावा देना चाहिए और उन्हें तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाने का प्रयत्न करना चाहिए और इस दिशा में राष्ट्र को बड़े निवेश की आवश्यकता है।
आने वाला समय AI का पूर्णकालिक दौर है, ऐसे में यदि राष्ट्र तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर नहीं हो पाते तो उक्त राष्ट्र में अराजकता और उपनिवेशवाद के बादल काल बनकर बरसने वाले हैं । आने वाले दौर में AI परमाणु बम से भी अधिक गंभीर चुनौती सिद्ध हो सकता है और यह केवल किसी एक राष्ट्र नहीं, पूर्ण मानव समाज के लिए चुनौती बनने वाला है और इसमें सबसे बड़ा योगदान अंतरिक्ष तकनीक द्वारा इंटरनेट की उपलब्धता का होगा ।
हाल ही में विश्व के सबसे बड़े व्यवसायी एलन मस्क ने The Economist को साक्षात्कार देते हुए कहा था कि-"आने वाले दौर में पैसे का महत्व नगण्य हो जाएगा", उनका यह कथन ऐसी स्थितियों को देखते हुए ठीक ही प्रतीत होता है ।
#AI #META
21
केन बेतवा
एक प्रोजेक्ट- बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए, केन नदी को बेतवा नदी से जोड़ने का प्रयास।
समस्या - यह किसी से छिपा नहीं है कि भारत में जमीन अधिग्रहण कैसे होती है और उससे संबंधित केस न्यायालयों में कितने वर्षों तक चलते हैं, और कोई प्रोजेक्ट आए और उसमें सरकारी दफ्तर से लेकर संसद की दीवारों तक दक्षिणा न पहुंचे यह भी असंभव सी बात है ।
स्थायी निवास उजाड़ने से पहले , स्थायी निवास के विकल्प और रोज़मर्रा के जीवन के लिए बुनियादी जरूतें भी पूरी करनी होती हैं। जिसके लिए केंद्र से पैसा कागजी आधार पर तो निकलता है लेकिन उसका एक बहुत बड़ा हिस्सा संसद की दीवार और सरकारी दफ्तर तक सीमित रह जाता है । अब ऐसे में बचा हुआ हिस्सा केवल उन्हीं लोगों तक पहुंचता है जिनकी साख किसी दफ्तर से जुड़ी होती है बाकी बचा एक बहुत बड़ा हिस्सा इन दफ्तरों की भेंट चढ़ जाता है ।
इसके अतिरिक्त किसी भी कृत्रिम परियोजना में प्रकृति का क्षरण तो निश्चित ही होता है और इस क्षरण से जिनको सबसे बड़ा नुकसान होता है वह हैं प्रकृति के पुत्र जिन्हें हम कानूनी भाषा में ST (अनुसूचित जनजाति) से संबोधित करते हैं ।
हालांकि विकास और विकास की आवश्यकता अपने साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आती है और कुछ ह्रास भी होता है लेकिन यह मानव जीवन और मानव मूल्यों का हो यह उचित नहीं है।
न प्रोजेक्ट गलत है, न जनता की मांग- सरकार को मानवीय मूल्यों का संरक्षण करते हुए और यह सुनिश्चित करते हुए कि जनता की बुनियादी जरूरतें पूरी हो सके इस परियोजना पर कार्य करना चाहिए ।
इस तरह से अहंकारवश या भ्रष्टाचारवश जनता के साथ संवाद भी स्थापित न करना , उनकी आवाज को दबाना यह उचित नहीं है, जनता से संवाद न स्थापित करने का परिणाम सरकार हाल ही में देख चुकी है ।
यदि वास्तव में राष्ट्र में कोई अराजकता फैला रहा है - तो वह है IT CELL । अब ये पिल्ले देश में फिर से अराजकता यह कह कर फैला रहे हैं लो फिर से एक ब्राह्मण बन गया शिक्षा मंत्री, ये नीच लोग नफरत का बीज बो रहे हैं देश में, अभी इनका मन हिन्दू मुस्लिम से नहीं भरा है ।
सावधान रहें सतर्क रहें - अभी आपको भी ये अच्छा लग सकता है लेकिन यह हृदय में कुंठा और नफरत के बीज को जन्म देता है ।
शिक्षा मंत्री का स्तीफा जाति या धर्म के आधार पर नहीं हुआ।
1
28
Adarsh Singh retweeted
जितने भी ऑनलाइन एग्जाम होते हैं यानी CBT (Computer Based Test), उनमें पेपर लीक होना लगभग नामुमकिन है।
कैसे होगा? पेपर तो exam time पर ही system में land होता है।
CBT में पेपर लीक नहीं, बल्कि cheating होती है।
System का remote access कराकर बाहर बैठे solver gang से live paper solve कराया जाता है। आज maximum CBT exams इसी बीमारी का शिकार हैं।
आज लगभग सब कुछ outsourcing और private companies के भरोसे चल रहा है। ज़रूरत है कि सरकार का अपना exam infrastructure हो या फिर सिर्फ़ उन्हीं credible agencies like TCS से exam कराए जाएँ जिनका track record मजबूत हो।
साथ ही एक Centre Affiliation Board होना चाहिए जो पूरे देश के CBT centres का audit करे, standards तय करे और उनकी accountability सुनिश्चित करे।
Paper leak और CBT cheating दोनों अलग-अलग समस्याएँ हैं।
#DharmendraPradhan
लोगों का यह कहना है कि मीडिया वालों के साथ जो हिंसा हुई वह गलत है और मुझे लगता है इनके साथ जो हुआ वह कम हुआ
इनके आज के भी पोस्ट और समाचार देख लीजिए कैसे जस्टिफाई करूँ की इनपर जूते-चप्पल नहीं गिरने चाहिए, कैसे न कहूँ इन्हें गोदी मीडिया
*अहिंसा परमो धर्मः , धर्म हिंसा तथैव च ।।*
#TimeToEndProtest
1
26
Adarsh Singh retweeted
. @Wangchuk66 जी ने सिर्फ़ एक अनशन नहीं किया
उन्होंने देश को लोकतंत्र और अहिंसा की ताकत याद दिलाई।
यह दिखाया कि बिना गाली,
बिना हिंसा, बिना भड़काऊ भाषा के भी गलत के खिलाफ़ डटा जा सकता है।
उन्होंने सत्ता को भी एक संदेश दिया है,
जनता की आवाज़ सुनिए।
क्योंकि जनमत में ही सत्ता का हित छिपा होता है।
और देश को यह भी सिखाया कि
जब आवाज़ सच और जनहित के लिए उठती है!
तो उसके साथ खड़े होने वाले अपने आप जुड़ते चले जाते हैं।
यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।.....
यही कहलाता है लोकतंत्र।
IT'S A VICTORY OF DEMOCRACY
direct democracy... straight from the streets.
It's a victory of peace, patience & persévérance.
Congratulations CJP, Gen Z of the nation and thank you all citizens for shedding fear and the fear of fear and rising up from every corner of the nation.
FROM ACCOUNTABILITY, NOW TO REFORMS










