उत्तर प्रदेश की कला, शिल्प और स्वाद का संगम!
23 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) में आयोजित ‘साधना से उन्नति’ कार्यक्रम में ODOP के तहत वाराणसी की सिल्क, कन्नौज का इत्र और लखनऊ की चिकनकारी तथा ODOC के तहत बाराबंकी की चंद्रकला और कानपुर के लड्डू प्रदर्शित किए गए।
@UP_ODOC @UP_ODOP @UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath @Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp @upacademyup
#ODOP #ODOC #UttarPradesh #Culture #Heritage #TasteOfUP
उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाएँ, अपने सपनों को साकार बनाएँ!
अपना उद्योग शुरू करने की सोच रहे हैं? यूपी एमएसएमई नीति 2022 के अंतर्गत पात्र उद्यमों के लिए पूंजीगत सब्सिडी, ब्याज अनुदान और स्टाम्प शुल्क में छूट जैसे प्रोत्साहनों का प्रावधान है।
आइए, अपने हुनर और विचारों को व्यवसाय का रूप दें, रोजगार के नए अवसर बनाएँ और प्रदेश की प्रगति में भागीदार बनें।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 📞 9559668222
🌐 msme.up.gov.in
@CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp @upmsme @minmsme
#UPMSME #MSMEPolicy2022 #UttarPradesh #InvestInUP #Entrepreneurship #MSME
आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। आइए, सद्भाव और सकारात्मक संकल्पों के साथ आगे बढ़ें।
@UPGovt @CMOfficeUP @Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp
#Vijayadashami #Dussehra #HappyDussehra #UPMSME #UttarPradesh
अपना काम शुरू करने का सपना है? अब उस सपने को आगे बढ़ाने की पहल करें।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना उत्तर प्रदेश के युवाओं को उद्योग या सेवा क्षेत्र में अपना उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण एवं अनुदान का सहयोग प्रदान करती है।
अपने हुनर को कारोबार का रूप दें, आत्मनिर्भर बनें और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ाएँ।
योजना की जानकारी के लिए संपर्क करें: 955 966 8222
🌐 msme.up.gov.in
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath @minmsme @Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp
#मुख्यमंत्रीयुवास्वरोजगारयोजना #MYSY #MSMEUP #UttarPradesh #YouthEmpowerment
MSME क्षेत्र के विकास एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैंकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद!
12 अक्टूबर 2026 को होटल ताज महल, लखनऊ में आयोजित बैंकों के साथ संवाद कार्यक्रम में श्री शशि भूषण लाल सुशील (IAS), प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश, श्री प्रांजल यादव (IAS), सचिव, MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश, श्री के. विजयेंद्र पांडियन (IAS), आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा श्री रोहित आनंद, अपर आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में बैंक अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद हुआ।
इस अवसर पर MSME क्षेत्र के विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में बैंकिंग संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
साथ ही एक जनपद–एक व्यंजन (ODOC), मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत ऋण प्रक्रिया को सुगम बनाने, आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण तथा बैंकों एवं विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, ताकि प्रदेश में स्वरोजगार, उद्यमिता एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिल सके।
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath
@cm_yuva @UP_ODOP @UP_ODOC
@Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp
#MSMEUP #BankersMeet #UttarPradesh #MSMEDevelopment #Entrepreneurship #ODOC #CMYUVA #VSSY #BankingSupport
MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में बैंकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद!
12 अक्टूबर 2026 को होटल ताज महल, लखनऊ में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI), राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए।
इस दौरान MSME क्षेत्र के विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को सुगम बनाने तथा उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बैंकिंग संस्थानों एवं विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करना तथा स्वरोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना रहा।
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath @cm_yuva @UP_ODOP @UP_ODOC @Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp
#MSMEUP #MSMEDevelopment #UttarPradesh #Entrepreneurship #BankingSupport #SelfEmployment
उद्यमिता को नई गति देने की दिशा में बैंकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद!
12 अक्टूबर 2026 को होटल ताज महल, लखनऊ में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वर शुक्ला जी, राज्य नोडल अधिकारी, CM YUVA; श्री सुनील कुमार जी, संयुक्त आयुक्त उद्योग; श्री मनोज चौरसिया जी, संयुक्त आयुक्त उद्योग; श्रीमती शिवानी सिंह जी, उपायुक्त उद्योग (CM YUVA) एवं श्री अभिजीत गौतम जी, उपायुक्त उद्योग, लखनऊ की विशेष सहभागिता रही।
इस अवसर पर श्री शशि भूषण लाल सुशील जी, प्रमुख सचिव, MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग; श्री के. विजयेंद्र पांडियन जी (IAS), आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय; श्री प्रांजल यादव जी, सचिव, MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा श्री रोहित आनंद जी, अपर आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही श्री सुधीर गुप्ता जी, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI); श्री शैलेंद्र सिंह जी, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस दौरान एक जनपद–एक व्यंजन (ODOC) योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन, ऋण प्रक्रिया को सुगम बनाने, बैंकिंग समन्वय को मजबूत करने तथा उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस संवाद का उद्देश्य बैंकिंग संस्थानों एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रदेश में स्वरोजगार, उद्यमिता एवं MSME क्षेत्र को प्रोत्साहित करना रहा।
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath @cm_yuva @UP_ODOP @UP_ODOC @Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp
#MSMEUP #CMYUVA #ODOC #VSSY #UttarPradesh #Entrepreneurship #BankingSupport #SelfEmployment
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’
मुख्यमंत्री @myogiadityanath की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र (एसवीपीएसटीपीजेड) विकास योजना को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश को ‘अल्टीमेट सोर्सिंग हब ऑफ स्किल्ड मैनपावर’ और ‘ग्लोबल मैनपावर हब’ के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों को आच्छादित करते हुए नौ जोन में कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार का एकीकृत तंत्र विकसित किया जाएगा। इससे युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षित कर देश-विदेश में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जोड़ने में सहायता मिलेगी।
yugvartanews.com/state/Uttar… – at Lucknow, India
UP MSME retweeted
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार विकास योजना को मिली मंजूरी - livetimes.news/regional/utta…
*योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला* उत्तर प्रदेश में 1,725 करोड़ से विकसित होगा कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार का एकीकृत तंत्र
प्रदेश के सभी 75 जिलों को नौ जोन में जोड़कर विकसित किए जाएंगे कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार केंद्र।
पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर और झांसी में केंद्र स्थापित होंगे। युवाओं को तकनीकी, गैर-तकनीकी और विदेशी भाषा प्रशिक्षण के साथ देश-विदेश में रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाएगा। – at Lucknow, India
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश में 1,725 करोड़ से विकसित होगा कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार का एकीकृत तंत्र
प्रदेश के सभी 75 जिलों को नौ जोन में जोड़कर विकसित किए जाएंगे कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार केंद्र।
पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर और झांसी में केंद्र स्थापित होंगे। युवाओं को तकनीकी, गैर-तकनीकी और विदेशी भाषा प्रशिक्षण के साथ देश-विदेश में रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाएगा।
@UPGovt @BJP4India @BJP4UP @CMOfficeUP @myogiadityanath @spgoyal @InfoDeptUP @sanjaychapps1 @ShishirGoUP | #YogiAdityanath #UPCabinet #UttarPradesh #SkillDevelopment #GlobalManpowerHub #Employment #UPGovernment #MSME #YouthEmployment #UttarPradeshNews #Filmitics
filmitics.com/2026/10/09/key…
उत्तर प्रदेश के युवा उद्यम, अब विकास की नई पहचान!
माननीय मंत्री श्री @Bhupendraupbjp जी ने CM YUVA के माध्यम से स्थानीय उत्पादकों और MSME इकाइयों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को रेखांकित किया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुल निर्यात में 50% से अधिक योगदान MSME इकाइयों द्वारा निर्मित उत्पादों का है।
▶️ देखिए उनका संदेश और जानिए CM YUVA की युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली पहल के बारे में!
📍 UPITS 2026
📅 25–29 सितंबर 2026
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath
@IndiaExpoCentre @UPIntrTradeShow
@hanshraj4bjp
#UPITS2026 #CMYUVA #MSME #UttarPradesh #YouthEntrepreneurship
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो {UPITS 2026} का चौथा संस्करण!
आयुक्त एवं निदेशक (एमएसएमई, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग) श्री के. विजयेंद्र पांडियन (IAS) जी ने ट्रेड शो की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए सभी उद्यमियों और कारीगरों का स्वागत किया:
🔹 पिछले 3 वर्षों की सफलता के बाद यह चौथा संस्करण
🔹 50 से अधिक देशों की सहभागिता
🔹 150+ विदेशी बायर्स और लगभग 5 लाख डोमेस्टिक बायर्स
🔹 ₹20,000 करोड़ से अधिक की बिजनेस अपॉर्चुनिटी
🔹 4,000 से अधिक स्टॉल्स
🔹 स्टार्टअप्स, एमएसएमई और महिला उद्यमियों के लिए विशेष मंच
"फूड रिलेटेड, एमएसएमई रिलेटेड, कारीगर रिलेटेड या ओडीओपी रिलेटेड—जो भी आपका बिजनेस प्लान है, उसकी जानकारी लें। सरकार आपके साथ खड़ी है।"
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath
@IndiaExpoCentre @UPIntrTradeShow
@Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp
@InfoDeptUP
#upinternationaltradeshow #MSMEUP #uttarpradesh #TradeShow #womenentrepreneur
उत्तर प्रदेश की प्रगतिशील नीतियों का ही प्रतिफल है कि आज 1 करोड़ से अधिक MSME इकाइयों के साथ यूपी देश में शीर्ष पर है, जिससे 3 करोड़+ लोगों को रोजगार मिला है।
ODOP, ODOC, विश्वकर्मा श्रम सम्मान व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को ट्रेनिंग, टूलकिट और क्रेडिट की सुगम सुविधा प्रदान की जा रही है।
— श्री @Bhupendraupbjp जी, माननीय मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath @hanshraj4bjp
#UPRising #MSME #UttarPradesh #YouthEmpowerment
UPITS 4.0 में YUVA Pitch Tank — युवाओं के Ideas को मिला मंच!
UP International Trade Show (UPITS) 2026 के दौरान CM YUVA Pavilion में आयोजित YUVA Pitch Tank में श्री सर्वेश्वर शुक्ला जी, राज्य नोडल अधिकारी, CM YUVA की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर युवा छात्र-छात्राओं ने अपने Business Ideas को एक्सपर्ट्स के सामने प्रस्तुत किया। श्री सर्वेश्वर शुक्ला जी ने युवाओं को CM YUVA योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों एवं प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
YUVA Pitch Tank के माध्यम से युवाओं को अपने Business Ideas प्रस्तुत करने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान किया गया।
📅 25–29 सितंबर 2026
📍 हॉल नंबर 16, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath
@cm_yuva @IndiaExpoCentre @UPIntrTradeShow
@Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp
@Rohit28Anand @dmgbnagar
#UPITS2026 #CMYUVA #YUVAPitchTank #Entrepreneurship #UttarPradesh #BusinessIdeas #UPMSME
उत्तर प्रदेश के उत्पादों, उद्यमिता और संभावनाओं के भव्य मंच—UP International Trade Show (UPITS) 2026 का शुभारंभ।
श्री @AmitShah, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री द्वारा UP International Trade Show (UPITS) 2026 के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन समारोह में @myogiadityanath , माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश; श्री @brajeshpathakup , माननीय उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश; श्री @Bhupendraupbjp , माननीय मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार; तथा श्री @hanshraj4bjp , माननीय राज्यमंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार सहित प्रदेश सरकार के अन्य माननीय मंत्रीगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विविध उत्पादों, पारंपरिक शिल्प, स्थानीय उद्यमों और नवाचारों को एक व्यापक मंच प्रदान किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश के उद्यमियों, कारीगरों, खरीदारों, निवेशकों और व्यापारिक प्रतिनिधियों को नए अवसरों, संपर्कों और संभावनाओं से जोड़ने का माध्यम बनेगा।
📅 25–29 सितंबर 2026
📍 India Expo Centre & Mart, Greater Noida
@UPGovt @CMOfficeUP @PMOIndia @IndiaExpoCentre @UPIntrTradeShow @dmgbnagar
#UPITS2026 #UttarPradesh #TradeShow #BusinessOpportunities #upmsme
🤖 Made with AI
उत्तर प्रदेश की समृद्ध खाद्य विरासत को डिजिटल पहचान और स्थानीय खाद्य उद्यमों को व्यापक अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
UP International Trade Show (UPITS) 2026 के अवसर पर एक जनपद एक व्यंजन (ODOC) पोर्टल का शुभारंभ श्री @AmitShah, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री; श्री @myogiadityanath , माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश; तथा श्री @brajeshpathakup , माननीय उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
यह पोर्टल प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पारंपरिक व्यंजनों, स्थानीय खाद्य उत्पादों और उनसे जुड़े उद्यमियों को एक डिजिटल मंच प्रदान करेगा। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश की विविध खाद्य परंपराओं और स्थानीय उद्यमों को व्यापक पहचान, बेहतर बाजार संपर्क तथा नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त होंगे।
🌐 वेबसाइट: odoc-up.in
📍 हॉल नंबर 16, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा
📅 25–29 सितंबर 2026
#UPMSME #MSMEUttarPradesh #ODOC #OneDistrictOneCuisine #UPITS2026 #UttarPradesh #LocalToGlobal #VocalForLocal
UP International Trade Show (UPITS) 2026 के भव्य आयोजन के लिए ODOC Pavilion में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर ODOC Pavilion का निरीक्षण श्री @Bhupendraupbjp, माननीय मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।
माननीय मंत्री जी ने Pavilion में की गई व्यवस्थाओं और प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी प्राप्त की तथा ODOC कार्यक्रम के प्रभावी प्रदर्शन, बेहतर समन्वय एवं सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
📍 हॉल नंबर 16, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा
📅 25–29 सितंबर 2026
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath
@PMOIndia @IndiaExpoCentre
@UPIntrTradeShow @hanshraj4bjp
#UPITS2026 #UPInternationalTradeShow #UPTradeShow #GreaterNoida #UPFood




































