राजनीतिक विश्लेषक (@worldtop10list) header
राजनीतिक विश्लेषक (@worldtop10list) profile picture
Joined September 2013
Photo by राजनीतिक विश्लेषक (@worldtop10list)Photo by राजनीतिक विश्लेषक (@worldtop10list)Photo by राजनीतिक विश्लेषक (@worldtop10list)Photo by राजनीतिक विश्लेषक (@worldtop10list)Photo by राजनीतिक विश्लेषक (@worldtop10list)Photo by राजनीतिक विश्लेषक (@worldtop10list)Photo by राजनीतिक विश्लेषक (@worldtop10list)Photo by राजनीतिक विश्लेषक (@worldtop10list)
*बीजेपी क्यों बसपा से डरकर सपा का प्रचार कर रही है? गोदी मीडिया की ‘बीजेपी बनाम सपा’ रणनीति का खुलासा** उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों (2027) में बीजेपी अपनी पुरानी चाल चला रही है। अपनी गोदी मीडिया के जरिए पूरे चुनाव को बीजेपी बनाम सपा का द्वंद्व बनाने की कोशिश कर रही है। अखबारों से लेकर टीवी चैनलों, सोशल मीडिया और यूट्यूब तक एक ही नैरेटिव दोहराया जा रहा है — “या तो योगी-मोदी, या फिर अखिलेश-माफिया राज”। लेकिन यह रणनीति बिना वजह नहीं है। यह बीजेपी की मजबूरी और डर का नतीजा है। असली खतरा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) है, और बीजेपी ठीक यही समझती है। *पहला कारण: ध्रुवीकरण की राजनीति* बीजेपी जानती है कि जब चुनाव बीजेपी बनाम सपा बन जाता है तो ध्रुवीकरण आसान हो जाता है। सपा को “यादव-मुस्लिम” पार्टी के रूप में पेश करके हिंदू वोट को एकजुट किया जा सकता है। लेकिन बसपा के साथ मुकाबला होने पर यह फॉर्मूला फेल हो जाता है। बसपा की बहुजन विचारधारा जाति और धर्म के ऊपर सामाजिक न्याय की बात करती है। वह दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और सवर्णों के एक बड़े हिस्से को भी अपनी तरफ खींच सकती है। इसलिए बीजेपी सपा को मुख्य विपक्षी के रूप में स्थापित करके चुनाव को सांप्रदायिक रंग देना चाहती है। *दूसरा कारण: सपा का डर दिखाकर वोट बटोरना* यूपी के लाखों लोग 90 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों की सपा की गुंडागर्दी, भाई-भतीजावाद और प्रशासनिक लापरवाही को अभी भी याद करते हैं। बीजेपी ठीक इसी डर को हवा दे रही है। गोदी मीडिया में बार-बार पुरानी खबरें, पुराने वीडियो और “सपा राज में माफिया राज” वाला नैरेटिव चलाया जा रहा है। उद्देश्य साफ है — जो लोग बीजेपी से नाराज हैं, वे सपा के डर के कारण फिर बीजेपी को ही वोट दे दें। “कम-से-कम बुराई” का फॉर्मूला। अगर असली मुकाबला बसपा से हो तो यह डर का कार्ड खेला ही नहीं जा सकता, क्योंकि बसपा का शासनकाल (2007) विकास, कानून-व्यवस्था और दलित उत्थान के लिए याद किया जाता है। *तीसरा कारण: पश्चिमी यूपी में सपा की कमजोरी* पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा मुख्य रूप से मुस्लिम वोटों पर निर्भर है क्योंकि उसके पास पश्चिमी यूपी में अपना मजबूत अहीर (यादव) वोट बैंक नगण्य है। इसलिए बीजेपी को डर है कि अगर मुस्लिम वोट बसपा की तरफ चला गया बीजेपी पश्चिमी यूपी में साफ हो जाएगी और उसके लिए बहुमत लाना असम्भव हो जाएगा और बीजेपी को यही डर सता रहा है। बसपा पश्चिमी यूपी में अपनी जड़ें मजबूत रखे हुए है। मायावती ने हाल ही में पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग दोहराई है, जो इस क्षेत्र की बहुजन आबादी को सीधा संदेश देता है। *चौथा और सबसे बड़ा कारण: नाराज बीजेपी वोटर बसपा की तरफ जा सकता है।* अगर चुनाव बीजेपी बनाम बसपा का हो गया तो बीजेपी का नाराज वोटर (जो महंगाई, बेरोजगारी, किसान मुद्दों या परिवारवाद से तंग आ चुका है) बसपा की तरफ शिफ्ट हो सकता है। बसपा न तो सपा जितनी विवादित है और न ही उसका चेहरा “परिवारवाद” या “गुंडागर्दी” का है। अगर इसमें मुस्लिम वोट भी बसपा के साथ जुड़ गया — जो सामाजिक न्याय की राजनीति में स्वाभाविक गठजोड़ है — तो बीजेपी पूरी तरह साफ हो सकती है। यही वजह है कि बीजेपी बसपा को “अप्रासंगिक” बताने की कोशिश करती है, जबकि अंदर से उसे बसपा सबसे बड़ा खतरा नजर आता है।बसपा ही असली विकल्प क्यों?बहुजन समाज पार्टी आज भी उस विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती है जो डॉ. आंबेडकर और कांशी राम की विरासत पर टिकी है — “सबको सम्मान, सबको अधिकार”। सपा और बीजेपी दोनों ही अपनी-अपनी जातीय-समुदाय आधारित राजनीति में फंसी हुई हैं। एक ध्रुवीकरण पर खेलती है, दूसरी पुरानी छवि पर। बसपा बहुजन एकता की बात करती है। दलित-मुस्लिम-पिछड़े गठजोड़ बसपा के साथ सबसे स्वाभाविक और मजबूत है।बीजेपी की गोदी मीडिया जितना भी “बीजेपी vs सपा” का राग अलापे, हकीकत यही है कि बीजेपी बसपा से डरती है। इसलिए वह सपा को आगे बढ़ाकर अपनी चुनावी रणनीति को जमीन पर उत्तर रही है। अब देखना यह है कि बसपा कैसे बीजेपी की इस चुनावी रणनीति का सामान करती है जो कि बसपा के लिए आसान नहीं होने वाला है क्योंकि बीजेपी सभी संसाधनों से मजबूत है उसके पास अपनी मीडिया,अरबों रुपए और मजबूत सोशल मीडिया टीम है। चुनाव से ठीक पहले वह अरबों रुपए इन्फ्लूएंसर को बाट देंगी जो बीजेपी vs सपा का माहौल बनाएंगे।गोदी मीडिया फर्जी सर्वे के माध्यम से लोगों के दिमाग योगी या अखिलेश का नरेटिव बैठाएगी। लेकिन बसपा के पास इनका मुकाबला करने के लिए अपनी कोई सोशल मीडिया सेल तक नहीं है वह केवल जनता के विवेक सहारे पर है जो कि आसानी से प्रचार तंत्र के बहकावे में आ जाती है। @Mayawati @AnandAkash_BSP @SamarRaj_ @GauravPalRaj @vaibhavkr86
1
5
608
राजनीतिक विश्लेषक retweeted
भाजपा की 'बी' टीम कौन फैसला आपका, लीजिए निर्णय ?? 21 नवंबर 2011 : बसपा सुप्रीमो और तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने यूपी को चार हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव यूपी के दोनों सदनों से पास कराकर केंद्र को भेजा ! जब प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया गया तो उसका समाजवादी पार्टी ने मुखर विरोध किया. यही दल मुख्य विपक्ष था, कांग्रेस भी इस मुद्दे पर सपा के साथ थी...भाजपा ने आंशिक विरोध किया ! उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी.मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे. तब भी राहुल गाँधी का सरकर पर बहुत प्रभाव था. उस प्रस्ताव को कांग्रेस ने रद्दी टोकरी में डाल दिया. सपा राज्य बटवारे का विरोध करती रही , और 12/17 की सपा सरकार में तो इस मुद्दे पर सांस तक नहीं ली !! अगर 4 राज्य बन गए होते तब पश्चिम यूपी में मुसलमान मुख्यमंत्री बनने की संभावना 90% होती...शायद मुसलमान ही CM होता क्यूंकि यह राज्य 100 सीटों वाला होता और ... रामपुर से 05, सम्भल-05 मेरठ-03 मुरादाबाद-04 अमरोहा-O4 मुजफ्फरनगर-03 सहारनपुर-02 कैराना-03 गाजियाबाद-01 नोएडा -01 बिजनौर-03 नगीना-02 बागपत-02 यानी कम से कम 40 मुस्लिम MLA होते, जाहिर है मुस्लिम CM की दावेदारी होती और बन भी सकता था ? ***राज्य बनाने का प्रस्ताव किसने किया- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ***विरोध किसने किया-समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस और आरोप क्या लगाते है कथित सेक्युलर... **बहुजन समाज पार्टी ( बसपा ) भाजपा की 'बी' टीम है** ??? -''**फैसला करिये , दरी नहीं किताब उठाइये**''
113
306
22
1,381
72,812
मीडिया और स्वतंत्र पत्रकार: चुनावी नैरेटिव और ध्रुवीकरण की राजनीति का सच उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनावी विमर्श को दिशा देने में मुख्यधारा की मीडिया (जिसे आलोचक 'गोदी मीडिया' कहते हैं) और स्वतंत्र कहे जाने वाले डिजिटल पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। अक्सर यह देखा जाता है कि मुख्यधारा के न्यूज़ चैनलों के चुनावी सर्वेक्षण हों या सरकार की आलोचना करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों के विश्लेषण—दोनों ही चुनावी मुकाबले को केवल 'भाजपा बनाम सपा' तक सीमित करके प्रस्तुत करते हैं। इस पूरे तंत्र और इसके पीछे छिपी मानसिकता को समझना मतदाताओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। 1. तथाकथित स्वतंत्र पत्रकारों की कार्यशैली और सामाजिक मानसिकता मुख्यधारा की मीडिया से इतर, सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सक्रिय पत्रकारों का एक बड़ा वर्ग—जिनमें दुबे, चौबे, शर्मा, सिंह, अंजुम और वाजपेयी जैसे उपनामों से चर्चित कई चेहरे शामिल हैं—खुद को निष्पक्ष और धर्मनिरपेक्ष (Secular) बताता है। लेकिन इनके विश्लेषणों की गहराई में जाने पर एक अलग ही तस्वीर उभरती है: • मानसिक संतुष्टीकरण और व्यूज़ की राजनीति: ये पत्रकार सत्ताधारी दल की सतही आलोचना करके भाजपा विरोधी दर्शकों (विशेषकर अल्पसंख्यकों और विपक्षी समर्थकों) का केवल मानसिक संतुष्टीकरण करते हैं और अपने व्यूज़ (Views) बढ़ाते हैं। • आंतरिक निष्ठा और एकतरफा विमर्श: राजनीतिक विश्लेषकों के इस दृष्टिकोण के अनुसार, ये पत्रकार जमीनी हकीकत का वास्तविक विश्लेषण करने के बजाय अपनी सामाजिक और जातिगत मानसिकता के चलते वैकल्पिक और बहुजन राजनीति के उभार को नजरअंदाज करते हैं। धर्मनिरपेक्षता का आवरण ओढ़े होने के बावजूद, इनका पूरा विमर्श घूम-फिरकर केवल 'भाजपा बनाम सपा' तक ही सीमित रहता है, जो अप्रत्यक्ष रूप से उसी राजनीतिक रणनीति को मजबूत करता है, जिससे सत्ताधारी दल को लाभ मिलता है। 2. 'भाजपा बनाम सपा' दिखाने के पीछे दोहरे ध्रुवीकरण की रणनीति यह एक विचारणीय प्रश्न है कि मुख्यधारा की मीडिया, उसके चुनावी सर्वेक्षण और स्वयं भाजपा के शीर्ष नेता भी लगातार सपा पर आक्रामक रहकर उसे ही मुख्य विपक्ष के रूप में क्यों स्थापित करते हैं? इसके पीछे दोहरे ध्रुवीकरण की एक सोची-समझी रणनीति काम करती है: • पहला—धार्मिक ध्रुवीकरण: जब मीडिया और सर्वेक्षण यह माहौल बनाते हैं कि केवल सपा ही भाजपा को हरा सकती है, तो भाजपा को हराने के उद्देश्य से मुस्लिम मतदाता एकतरफा सपा की ओर ध्रुवीकृत हो जाते हैं। • दूसरा—जातिगत ध्रुवीकरण: जैसे ही मुस्लिम वोटों का एकतरफा झुकाव सपा की तरफ दिखता है, इसका उपयोग गैर-यादव हिंदू जातियों (जिसमें अति-पिछड़े और दलित वर्ग शामिल हैं) के बीच यादव-प्रभुत्व या सपा की वापसी के डर को पैदा करने के लिए किया जाता है। परिणामस्वरूप, यह बड़ा वर्ग सपा को रोकने के लिए भाजपा के पक्ष में लामबंद हो जाता है। 3. 2022 के विधानसभा चुनाव का उदाहरण और आंकड़ों की हकीकत इस रणनीति के परिणामों को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आंकड़ों से स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है। उस चुनाव में सपा ने कई क्षेत्रीय दलों के साथ बड़ा गठबंधन किया था और उसे मुस्लिम समाज का लगभग एकतरफा (90% से अधिक) समर्थन भी प्राप्त हुआ था। इसके बावजूद, सपा स्वयं मात्र 111 सीटों (गठबंधन को कुल 125 सीटें) पर सिमट गई और भाजपा आसानी से पुनः सत्ता में लौट आई। यह इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश के सामाजिक समीकरणों में धार्मिक ध्रुवीकरण के मुकाबले गैर-यादव और अन्य जातियों का सामाजिक ध्रुवीकरण अधिक प्रभावी साबित होता है। 4. स्वतंत्र पत्रकारों के सहारे नैरेटिव सेट करने की कवायद मुख्यधारा की मीडिया पर से अल्पसंख्यक और सरकार विरोधी मतदाताओं का भरोसा उठ चुका है। इसलिए, 'भाजपा बनाम सपा' का नैरेटिव सेट करने की जिम्मेदारी अब उन स्वतंत्र और तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पत्रकारों के माध्यम से पूरी होती है, जिन पर यह वर्ग भरोसा करता है। अपनी वैचारिक सीमाओं और सामाजिक निष्ठा के कारण ये पत्रकार लगातार यही माहौल बनाए रखते हैं कि मुकाबला केवल दो ही दलों के बीच है, जिससे अंततः चुनावी समीकरण सत्तारूढ़ दल के अनुकूल हो जाते हैं। निष्कर्ष: मतदाताओं के लिए सजगता का संदेश यह है कि स्वतंत्र पत्रकार का लेबल लगाए ऐसे पत्रकारों को बहुत ही सजक हो कर सुने नहीं तो यह आपको गुमराह करके अपना नेरेटीव आपके दिमाग बैठा देंगे।
2
72
राजनीतिक विश्लेषक retweeted
भाजपा नहीं चाहती है कि मुस्लिम समुदाय बीएसपी से जुड़े क्योंकि ये बीएसपी से जुड़ने पर भाजपा हार जायेगी #BSP #UttarPradesh
57
2
187
1,761
लास्ट में सपा 100 से ऊपर सीट देंगी। अभी कांग्रेस को नीचे उतार रही है सपा। लेकिन कांग्रेस भी 2017 से कम सीट पर समझौता नहीं करेगी।
कांग्रेस को सपा 26 सीट दे रही है, ये सुनने के बाद UP में कई कांग्रेस नेता बेहोश हो गए हैं, कुछ कोमा में चले गए हैं, ये सब वो नेता हैं, जो साईकिल से गठबंधन के भरोसे विधानसभा पंजे में करने का मंसूबा पाले थे,
5
79
राजनीतिक विश्लेषक retweeted
आज जो यादव जी आजम खान की तरफ दारी कर रहे हैं कल यही यादव बीजेपी को वोट करेंगे , फिर आजम खान को हार का विलेन बनाएंगे आजम खान को भी चाहिए कि वह सरकार में रहते हुए मुसलमानों के हित में किये गये उनके द्वारा काम गिनाएं ना कि पार्टी के लिए अब्दुल से दरी बिछाने के लिए बेचैन हों
4
35
2
71
4,189
राजनीतिक विश्लेषक retweeted
मुसलमान दाढ़ी और अकीदत के खिलाफ बोलने की इजाजत किसी को नहीं दे सकता, मुजफ्फरनगर दंगे के समय क्यों नहीं गए थे वहां पर? अखिलेश जी का पूरा परिवार मुसलमानों की वोट की भीख पर जीतता है लेकिन कभी मुसलमानों के मुद्दे पर संघर्ष करता नजर नहीं आता, कभी उसपर सवाल पूछिए? जब से एक गरीब के बेटे को मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित किया है "सामाजिक परिवर्तन मोर्चे" ने तब से दौलत के पुजारियों की नींद हराम हो चुकी है।
27
84
2
325
5,764
आज़म की रिहाई: सियासत की बिसात पर विरोधी को मज़बूत दिखाने का खेल? चुनाव के मौसम में जो दिखता है, ज़रूरी नहीं कि वही हो। और जो नहीं दिखता, अक्सर असली खेल वहीं चल रहा होता है। आप अख़बारों की सुर्खियां पढ़ रहे होंगे, टीवी चैनलों पर बहसों का शोर सुन रहे होंगे कि आज़म खान जेल से बाहर आ गए हैं। समर्थकों में उत्साह है, विरोधियों के बयानों में तल्खी है। लेकिन ज़रा ठहरिए। टीवी की स्क्रीन से नज़र हटाइए और राजनीति की उस बिसात को देखिए, जहाँ हर मोहरा बहुत सोच-समझकर चला जाता है। सवाल यह नहीं है कि आज़म खान को जमानत कैसे मिली या किस अदालत से मिली। सवाल यह है कि ठीक चुनाव से पहले ही यह सब क्यों हो रहा है? अगर आप उत्तर प्रदेश की सियासत को थोड़ा भी समझते हैं, तो यह गणित समझना बहुत मुश्किल नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की पूरी चुनावी मशीनरी जिस एक ईंधन पर सबसे तेज़ दौड़ती है, उसका नाम है—ध्रुवीकरण। लेकिन ध्रुवीकरण हवा में नहीं होता, उसके लिए एक मज़बूत प्रतिद्वंद्वी और कुछ खास चेहरों की ज़रूरत होती है। पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश की हवा में एक नया नैरेटिव तैरने लगा था। चंद्रशेखर आज़ाद और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टियों के गठबंधन के बाद, खासकर मुस्लिम मतदाताओं के बीच यह चर्चा तेज़ हो गई कि क्या समाजवादी पार्टी कमज़ोर पड़ रही है? और राजनीति में जब किसी एक पार्टी के कमज़ोर पड़ने का नैरेटिव बनता है, तो मतदाता विकल्प तलाशने लगता है। अब ज़रा बीजेपी के रणनीतिकारों की नज़र से इस स्थिति को देखिए। अगर उत्तर प्रदेश का मुस्लिम मतदाता यह मान ले कि सपा बीजेपी को हराने की स्थिति में नहीं है, और वह विकल्प के तौर पर बसपा या ओवैसी-आज़ाद गठबंधन की तरफ मुड़ जाए, तो क्या होगा? सबसे बड़ा झटका लगेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में। पश्चिम यूपी की कई सीटों पर सपा की ताकत का मुख्य आधार मुस्लिम वोट ही रहा है। वहाँ के मतदाता के सामने जब सपा और ओवैसी के बीच चुनने की स्थिति आएगी, और अगर उसे लगेगा कि सपा कमज़ोर है, तो वह मुस्लिम बहुल सीटों पर ओवैसी या बसपा के साथ जा सकता है। और अगर ऐसा हुआ, तो बीजेपी के लिए पश्चिमी यूपी में अपनी सीटें बचाना तो दूर, पूरे प्रदेश में 100 का आंकड़ा पार करना भी पहाड़ चढ़ने जैसा हो जाएगा। यानी बीजेपी के सामने एक अजीब सा संकट खड़ा हो गया था। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी को यह ज़रूरी लगने लगा कि उसका मुख्य विरोधी—यानी समाजवादी पार्टी—कमज़ोर न दिखे। उसे इतना मज़बूत दिखना ही होगा कि मुस्लिम मतदाता बिखरे नहीं, नया विकल्प न तलाशे, और एकमुश्त सपा के साथ ही टिका रहे। और यहीं से कहानी में आज़म खान की वापसी होती है। इसे महज़ एक कानूनी प्रक्रिया मान लेना राजनीति के साथ मासूमियत होगी। सियासत के जानकार मानते हैं कि आज़म खान का जेल से बाहर आना दरअसल सपा को संजीवनी देने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। उनके बाहर आने से सपा के खेमे में एक नई ऊर्जा दिखेगी, मुस्लिम मतदाताओं को लगेगा कि पार्टी फिर से मज़बूत हो रही है, और वे बसपा या ओवैसी-आज़ाद गठबंधन की तरफ जाने का इरादा टाल देंगे। और जब मुकाबला सीधा-सीधा बीजेपी बनाम सपा होगा, तो बीजेपी को वह माहौल मिल जाएगा जिसकी उसे तलाश है—यानी ध्रुवीकरण। लोकतंत्र में कई बार आपकी अपनी कमज़ोरी से ज़्यादा, आपके विरोधी की मज़बूती आपके काम आती है। चुनाव में कौन किसको हराने के लिए लड़ रहा है और कौन किसको बचाने के लिए चाल चल रहा है, यह समझना आम नागरिक के लिए बहुत ज़रूरी है। वरना आप नारे लगाते रह जाएंगे, और खेल कोई और जीत ले जाएगा।
44
राजनीतिक विश्लेषक retweeted
*औवैसी vs सपा का मनोविज्ञान* *खेल नंबर 1: ओवैसी का डर दिखाकर सपा की तरफ धकेलना* ज़रा याद कीजिए 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के उन दिनों को। टीवी स्क्रीन्स पर अचानक से बड़ी-बड़ी लाल पट्टियां चमकने लगती हैं—"ओवैसी पहुंचे यूपी, 30 से 40 सीटों पर सपा का खेल बिगाड़ेंगे!" या "मुस्लिम वोटों में बिखराव, बीजेपी की राह हुई आसान!" अब सोचिए, इस चौबीस घंटे चलने वाले प्रोपेगैंडा का एक आम मुस्लिम वोटर पर क्या असर पड़ता है? उसके भीतर एक गहरी छटपटाहट पैदा होती है। एक ऐसा डर, जो उसे सोचने-समझने की शक्ति से दूर कर देता है। उसे लगता है कि अगर उसका वोट ओवैसी की तरफ थोड़ा भी गया या बिखरा, तो सीधे तौर पर बीजेपी सत्ता में आ जाएगी। यहीं पर मीडिया अपना असली खेल खेल जाता है। *वह अप्रत्यक्ष रूप से यह संदेश (Subliminal Messaging) देता है कि—"अगर बीजेपी को रोकना है, तो सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी ही विकल्प है।" मुस्लिम वोटर इस चक्रव्यूह में फंस जाता है।* वह बिना नफा-नुकसान सोचे, बिना अपने स्थानीय मुद्दों को देखे, आँख मूंदकर एकतरफा तरीके से अपना पूरा वोट समाजवादी पार्टी (सपा) की झोली में डाल देता है। ठीक वैसा ही, जैसा 2022 में हुआ, जहां मुस्लिम समुदाय ने सपा के पक्ष में रिकॉर्ड तोड़ एकमुश्त वोटिंग कर दी। *खेल नंबर 2: 'सपा आ रही है' का डर और काउंटर-पोलराइजेशन* लेकिन असली मास्टरस्ट्रोक तो इसके ठीक बाद खेला जाता है। जैसे ही मीडिया यह नैरेटिव जमीन पर उतारने में कामयाब होता है कि मुस्लिम वोट शत-प्रतिशत सपा की तरफ शिफ्ट हो चुका है, सत्ता के रणनीतिकारों और गोदी मीडिया का 'गियर' तुरंत बदल जाता है। अब बहुसंख्यक समाज के सामने एक दूसरा नैरेटिव परोसा जाता है। जमीन पर यह डर फैलाया जाता है कि—"देखिए, अगर मुस्लिम एकतरफा सपा के साथ खड़े हैं, तो सपा सरकार बनाने के बेहद करीब है।" उत्तर प्रदेश की जमीनी हकीकत को जानने वाले लोग समझते हैं कि सपा के कोर वोट बैंक (यादव) और गैर-यादव जातियों के बीच जमीनी स्तर पर एक सामाजिक और राजनीतिक अंतर्विरोध (Contradiction) रहता है। जैसे ही 'सपा के आने का डर' हवा में तैरता है, वैसे ही जमीन पर गैर-जाटव दलित और गैर-यादव ओबीसी (Other Backward Classes) मतदाता पूरी तरह से चौकन्ने और लामबंद हो जाते हैं। जो मतदाता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी या छुट्टा पशुओं की समस्या से मौजूदा सरकार से नाराज भी थे, वो 'सपा राज' की पुरानी यादों और डर के मारे अपने सारे गिले-शिकवे भूलकर सीधे बीजेपी (BJP) के पाले में जाकर खड़े हो जाते हैं। यानी, एक तरफ मुस्लिम वोटर बीजेपी को हराने के लिए सपा की तरफ लामबंद हुआ, और उसकी इसी लामबंदी का डर दिखाकर बीजेपी ने बाकी तमाम जातियों का अपने पक्ष में काउंटर-पोलराइजेशन (पलटवार ध्रुवीकरण) करवा लिया। *परिणाम: 111 का आंकड़ा और अधूरी हसरत* इस पूरी बिसात का परिणाम क्या निकला? नतीजा हम सबके सामने है। 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD), सुभासपा और कई अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ एक बड़ा और मजबूत गठबंधन बनाया था। मुस्लिम समाज का एकमुश्त साथ भी मिला। लेकिन इस भारी-भरकम ध्रुवीकरण के खेल के आगे यह पूरा कुनबा ताश के पत्तों की तरह ढह गया और सपा महज 111 सीटों पर आकर सिमट गई। बीजेपी ने बेहद आसानी से पूर्ण बहुमत की सरकार दोबारा बना ली। मुस्लिम वोटर यह सोचकर खुश होता रहा कि वह बीजेपी को हराने की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहा है, जबकि असलियत यह थी कि वह अनजाने में बीजेपी और गोदी मीडिया के उसी जाल में फंस चुका था, जो उसकी लाठी को ही विपक्ष के खिलाफ हथियार बनाने के लिए बुना गया था। सोचिएगा जरूर... कि जब तक विपक्ष की राजनीति सिर्फ एक समुदाय के एकतरफा ध्रुवीकरण और दूसरे समुदाय में उसके 'डर' को पैदा करने के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी, तब तक सत्ता की चाबी किसके हाथ में सुरक्षित रहेगी? क्या यह वाकई अतिशयोक्ति है कि सपा को मुख्य मुकाबले में बनाए रखना ही बीजेपी की जीत की सबसे बड़ी गारंटी बन जाता है?
1
1
3
124
राजनीतिक विश्लेषक retweeted
सपा और कांग्रेस एक हो कर तो कभी बीजेपी को रोक नहीं पाएगी। हो सकता है अलग अलग लड़ कर रोक ले क्योंकि जब भी दो ध्रुवीय चुनाव होगा और सपा का नेतृत्व होगा तो बीजेपी 100% चुनाव जीतेगी क्योंकि सपा के खिलाफ ध्रुवीकरण का लाभ बीजेपी लेती है क्योंकि सपा के खिलाफ धार्मिक ध्रुवीकरण से ज्यादा जातिगत ध्रुवीकरण होता है।इसलिए बीजेपी भी चाहती है कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन हो जाए जिससे बीजेपी का वह वोटर जो बीजेपी से नाराज है और सपा बसपा को वोट नहीं करना चाहता है वह बीजेपी के साथ बना रहे और बीजेपी यह भी चाहती है कि उसका मुकाबला सपा से ही हो जिसके कारण वह गोदी मीडिया के माध्यम से सपा को खूब प्रचार करवा भी रही है।उसका मसद साफ है कि मुस्लिम वोट सपा में जा कर बेकार हो जाए और सपा के आने का डर दिखा कर दलित और अतिपिछड़ों का ध्रुवीकरण अपनी और कर सके। बीजेपी अपना मुकाबल कभी भी बसपा से नहीं चाहती क्योंकि मुस्लिम वोट बसपा के साथ बहुत ही प्रभावी है और दूसरा अतिपिछड़ा बसपा को पसंद करता है यदि वह मुख्य लड़ाई में आ गई तो बीजेपी से यह वोट छिटक जाएगा।
2
4
102
*आजम खान की रिहाई और चुनावी ध्रुवीकरण: एक आसान समझ* आपने शायद यह बात नोटिस की होगी कि आजम खान अक्सर जेल में रहते हैं, लेकिन चुनाव नजदीक आते ही वे जेल से बाहर निकल आते हैं। बाकी समय वे जेल में ही रहते हैं। यह महज संयोग नहीं लगता। इसके पीछे एक साफ रणनीति है—**ध्रुवीकरण**। ### ध्रुवीकरण क्या है और इसकी जरूरत क्यों? बीजेपी को चुनाव जीतने के लिए दो तरह के ध्रुवीकरण की जरूरत पड़ती है: 1. **धार्मिक ध्रुवीकरण** (मुस्लिम बनाम हिंदू) 2. **जातीय ध्रुवीकरण** (यादव बनाम गैर-यादव) यह दोनों काम अकेले बीजेपी नहीं कर सकती। इसके लिए उसे समाजवादी पार्टी (सपा) की जरूरत पड़ती है। सपा जितनी मजबूत दिखेगी, मुस्लिम वोट उतना ही उसके पास जाएगा। और जब मुस्लिम वोट सपा की तरफ जाता है, तो गैर-यादव हिंदू (खासकर दलित और अति-पिछड़े) डर जाते हैं कि “सपा की सरकार बन जाएगी, यादवों का राज हो जाएगा”। यही डर उन्हें बीजेपी की तरफ खींच लाता है। बीजेपी अच्छी तरह जानती है कि एक तरफा मुस्लिम वोट मिल भी जाए तो भी वह सपा को आसानी से हरा सकती है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में **एंटी-यादव ध्रुवीकरण** बहुत काम करता है। इस वजह से सपा गैर-यादव वोट (दलित और अति-पिछड़े) को उस मात्रा में नहीं जोड़ पाती कि जीत में बदल जाए। उल्टा, जब सपा के आने का माहौल बनता है तो दलित और अति-पिछड़े सपा को हराने के लिए बीजेपी की तरफ ध्रुवीकृत हो जाते हैं। *इसका साफ उदाहरण 2022 का चुनाव है।* उस समय मुसलमानों ने लगभग 95% वोट एक तरफा सपा को दिया। सपा ने कई दलों से गठबंधन भी किया, फिर भी बड़ी मुश्किल से 100 सीटों का आंकड़ा पार कर पाई। यानी मुस्लिम वोट की एकतरफा ताकत भी *एंटी-यादव ध्रुवीकरण के सामने कमजोर पड़ गई।* *आजम खान क्यों छूटते हैं?* आजम खान मुस्लिम वोट बैंक का मजबूत चेहरा माने जाते हैं। जब वे जेल से बाहर आते हैं, तो मुस्लिम समुदाय में सपा की तरफ झुकाव बढ़ता है। इससे सपा को ताकत मिलती है और पूरा माहौल “बीजेपी बनाम सपा” का बन जाता है। यही माहौल बीजेपी के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे गैर-यादव वर्ग डरकर बीजेपी की तरफ चला जाता है। *योगी आदित्यनाथ* और अन्य बीजेपी नेता अखिलेश यादव पर आक्रामक रहते हैं। *गोदी मीडिया* भी लगातार यही दिखाती है: - सर्वे में “ *जबरदस्त मुकाबला* ” है - सपा के किसी मुस्लिम लीडर का कोई बयान - पुरानी सपा सरकार के समय की गुंडागर्दी की याद यह सब इसलिए किया जाता है ताकि मुस्लिमों को लगे कि सपा ही उनकी पार्टी है, और हिंदुओं को लगे कि सपा सरकार बनने वाली है। *ओवैसी का मामला अलग क्यों है?* कुछ लोग कहते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी भी तो ध्रुवीकरण कर सकते हैं। लेकिन बात इतनी सरल नहीं है। ओवैसी कुछ सीटें जीत सकते हैं, लेकिन सरकार बनाने की हैसियत नहीं रखते। उनकी संख्या बहुत सीमित होती है। इसलिए: - अगर मुस्लिम वोट पूरी तरह सपा की तरफ नहीं जाता - तो यादवों के खिलाफ जो जातीय ध्रुवीकरण होता है, वह भी पूरा नहीं हो पाता यही वजह है कि ओवैसी के लड़ने से सिर्फ सपा ही नहीं, **बीजेपी भी चिंतित** रहती है। बीजेपी को चाहिए कि मुस्लिम वोट सपा के पास जाए, ताकि हिंदू वोट उसके पास आ सके। अगर मुस्लिम वोट ओवैसी या अन्य पार्टियों में बंट जाए, तो यह रणनीति कमजोर पड़ जाती है। *निष्कर्ष* यह पूरा खेल ध्रुवीकरण का है। आजम खान की रिहाई, मीडिया का माहौल और नेताओं के बयान—सब मिलकर एक ऐसा वातावरण बनाते हैं जिसमें बीजेपी को फायदा हो। *2022 का चुनाव साफ दिखाता है कि एकतरफा मुस्लिम वोट भी एंटी-यादव ध्रुवीकरण के बिना जीत नहीं दिला पाता।* जब तक यह माहौल बना रहेगा, तब तक बीजेपी को रणनीतिक फायदा मिलता रहेगा। *चुनावी राजनीति में कई बार जेल, रिहाई और बयानबाजी भी रणनीति का हिस्सा बन जाते हैं।* @vaibhavkr86 @vkjatav84 @GauravPalRaj @SamarRaj_ @journalist_syed @dalitsamajchief @DalitTime @DalitDastak @Bahujansenaa @kbpb_bauddh
2
1
3
206
राजनीतिक विश्लेषक retweeted
ऐसे हटाई गई थी #चन्द्रशेखरआजाद के ऊपर से #रासुका फिर वो चुनाव क्योँ नही लड़ा उसका कारण बाद में.. ओर #रासुका हटाने की सिफारिश वही करता है जिसकी सरकार में सत्ता में होती है.. ""मुझे कुछ लोग जेल में मिलने आए थे और कहा था कैराना से चुनाव लड़ने को कहा है मैंने कहा ठीक है लडूंगा पहले मेरी रासुका हटवा दीजिए.. #चन्द्रशेखरआजाद ""
15
235
15
432
114,933
बीजेपी बिना सपा के विपक्ष में रहे जीत ही नहीं सकती। यह बात आजकल की राजनीति में साफ नजर आ रही है। बीजेपी और उसकी गोदी मीडिया लगातार सपा को ही मुख्य विपक्षी के रूप में प्रोजेक्ट करती है। लेकिन असली खेल इससे आगे का है। AIMIM और ASP जैसी पार्टियों को कुछ सीटों पर B-टीम बताया जाता है। कुछ जगहों पर इससे बीजेपी को फायदा भी हो सकता है, लेकिन ओवैसी और चंद्रशेखर की वजह से बीजेपी को ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। इसलिए गोदी मीडिया सपा को कमजोर दिखाने की कोशिश नहीं करती। कारण सीधा है—अगर सपा कमजोर दिखे तो मुस्लिम वोटर बसपा की तरफ शिफ्ट हो सकते हैं। और यह बीजेपी के लिए सबसे खतरनाक स्थिति होगी। बीजेपी सपा के खिलाफ होने वाले ध्रुवीकरण पर ही टिकी हुई है। जब तक हिंदू वोटर के मन में यह डर बना रहेगा कि “सपा आ सकती है”, तब तक ध्रुवीकरण काम करता रहेगा। अगर यह डर खत्म हो गया तो वोटर बीजेपी के पीछे उसी जोर से नहीं खड़े होंगे। इसीलिए बीजेपी इस बात से सबसे ज्यादा परेशान है कि कहीं मुस्लिम सपा को कमजोर समझकर बसपा की तरफ न चले जाएं। नतीजा यह होता है कि गोदी मीडिया के जरिए ऐसे ओपिनियन पोल चलाए जाते हैं जिनमें सपा को बीजेपी से कड़ी टक्कर देते हुए दिखाया जाता है और दावा किया जाता है कि 90% मुस्लिम सपा के साथ हैं। संक्षेप में—बीजेपी को एक मजबूत सपा चाहिए, लेकिन इतना मजबूत नहीं कि वह जीत जाए। बस इतना कि हिंदू वोटर ध्रुवीकृत रहे और मुस्लिम बसपा की तरफ न जाए। यही संतुलन बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी रणनीति है। आपकी क्या राय है?
2
75
राजनीतिक विश्लेषक retweeted
रौशनियों का त्योहार दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं सर्वसमाज/सर्वजन का जीवन सुख, शान्ति व सम्पन्नता से रौशन हो, यही शुभकामनायें।
263
1,300
72
4,825
101,058
राजनीतिक विश्लेषक retweeted
कन्नौज में सपा ने PDA सम्मेलन रखा था। रैली एकदम फ्लॉप रही। इससे नाराज होकर अखिलेश यादव ने सपा की पूरी जिला कार्यकारिणी ही भंग कर दी। दूसरी तरफ, आज बुलंदशहर में आकाश आनंद की रैली थी। पूरा मैदान खचाखच भरा हुआ था और हजारों लोग बाहर खड़े रहे। ऊपर से आकाश आनंद की स्पीच भी बुलंद रही।
22
291
6
1,125
12,112
राजनीतिक विश्लेषक retweeted
एमएलसी स्नातक/शिक्षक शीट को कोई पूछता नही था क्योंकि इसमे कुछ हजार ही वोट करते है. वैसे भी एमएलसी चुनाव को कोई सीरियस नही लेता है। लेकीन इस बार के उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी शीट को मीडिया मैनेज करके ऐसा दिखाया गया जैसे यह विधानसभा चुनाव का रिजल्ट तय कर रहा है। वास्तव में; 1.यह जानबूझकर भाजपा करवा रही है। मीडिया इस चुनाव को इतना महत्व दे रही है इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है। 2.इन 11 शीट पर जानबूझकर भाजपा ने मजबूती से चुनाव नही लड़ा, नही तो 11 की 11 भाजपा जितने की स्तिथि में थी क्योंकि एमएलसी चुनाव पर सत्ता का प्रभाव रहता है। 3.जानबूझकर भाजपा ने समाजवादी को 11 में से 5 शीट जितवाई है। कारण? 4.मुस्लिम को दिखा सके कि सपा फाइट में है। मुस्लिम ने 2022 में 95% तक वोट सपा को दिया। भाजपा का कुछ नही हुआ। इसलिए मुस्लिम 100% भी सपा को देगी तो भाजपा प्रचंड बहुतम से पुनः आ रही है। क्योंकि 100% मिलने पर भी बाकी का वोट कँहा से लाओगे? यादव पूरे उत्तर प्रदेश में केवल पूर्वांचल व बुलदेलखण्ड की लगभग 50 शीट से 80 शीट पर ही अच्छी तादात में है और वँहा मुस्लिम कम है। बाकी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर आसपास के एरिया में यादव वोटर्स निर्णायक तक नही है।। 5.पांच साल पहले एक मुस्लिम युवक मिला, कहने लगा भाई, बसपा के लिए काहे लिखते हो, सपा के लिए लिखो, इस बार सरकार बन रही है, विधायक व एक पूर्व सांसद जी आपके पास लेकर आयेंगे। मेने उसे जब आंकड़ा दिया कि मुस्लिम 100% सपा को वोट दे देगा तो भी भाजपा नही जाएगी। उसने कहा कि अत्यंत ओबीसी जातिया नेताजी के सम्मान करती है वो वोट देगी। मेने कहा कि अत्यंत ओबीसी जातिया ही कट्टर हिंदुत्व में है, अपने आसपास किसी धीमान, सैनी व अन्य से जाकर पूछना सपा को नही देंगे क्योंकि ओबीसी को यह भी डर है कि सपा सरकार में 80% तक पद पर यादव बैठा देती है। अब चाहे सम्भव न हो लेकिन यह डर है। ऊपर से सपा लोकसभा, राज्यसभा से लेकर महत्वपूर्ण पदों पर परिवार, खानदान, दूर के रिश्तेदारों को बैठा देती है। यह डबल डर ओबीसी को है कि सपा आई तो जो 27% में कुछ मिल रहा है वो भी नही मिलेगा। वो बेचारा उस दिन टेंशन में आ गया गया। चुनाव परिणाम भी वो ही आये जो मेने बताये थे। 6.सपा लॉलीपॉप पकड़ाती है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की 240 आने पर मुस्लिम को पकड़ाया की मोदी नही बनेगा, जब बन गया तब बताया कि बस कुछ दिन में सरकार पलट देंगे। मेने आंकड़ों के साथ बताया कि 5 साल तक कोई हिला नही सकता , जिसपर सपाई ही नही कोंग्रेसी भी बिलबिला दिए। 7.सीधी बात है कि "सच्चाई स्वीकार करो। वर्तमान में भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है। यह केवल तभी रुक सकता है जब मुस्लिम बसपा को वोट करे क्योंकि बसपा का कट्टर वोटर्स हिमाचल पोटे शा-बेहट(सह्यरणपुर) के अंतिम गाँव से लेकर बलिया-बिहार के अंतिम गांव तक हर गाँव मे है" नही तो इस बार के चुनाव भी फॉर्मलटी से ज्यादा कुछ नही। सपा को बस यह लाभ है कि मुस्लिम जितने विधायक बनाएंगे उससे उधोगपतियों को राज्यसभा भेजकर नोट चन्दा के रूप में ले लेंगे व कुछ परिवार के लोगो को राज्यसभा भेज देंगे। बाकी इससे ज्यादा कुछ परिवर्तन होने वाला नही है।। विकास कुमार जाटव @Mayawati @AnandAkash_BSP
53
165
11
503
15,538
आरक्षण और रोस्टर प्रणाली (Roster System) में जब भी नए नियम आते हैं, तो उनके लागू होने के तरीकों को लेकर अक्सर गंभीर विवाद खड़े होते हैं। *बैकलॉग, कुल कैडर स्ट्रेंथ (Total Cadre Strength) बनाम वर्तमान रिक्तियों (Current Vacancies) पर आरक्षण गणना के एक बहुत ही* तकनीकी और विवादास्पद पहलू से जुड़ा हुआ है। इस पूरे गणित और प्रशासनिक दांव-पेंच को आसान भाषा में इस तरह समझा जा सकता है: *1. विज्ञापन और कुल कैडर का गणित (10% का चक्रव्यूह)* संविधान के 103वें संशोधन के अनुसार, EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए 10% आरक्षण साल 2019 में लागू हुआ था। नियम के मुताबिक यह आरक्षण केवल 2019 के बाद आने वाली नई रिक्तियों (Vacancies) पर ही लागू होना चाहिए। परंतु, प्रशासनिक स्तर पर जो विवाद उठता है (जिसे आपने 'चालाकी' कहा है), वह इस प्रकार है: • *रिक्त पदों पर गणना* : मान लीजिए किसी विभाग में कुल 1,000 स्वीकृत पद (Total Cadre) हैं। 2019 के बाद केवल 100 पदों पर भर्ती निकली। कायदे से EWS को 100 का 10% यानी 10 पद मिलने चाहिए। • *विवादित तरीका* : यदि अधिकारी कुल स्वीकृत पदों (1,000) का 10% निकालकर 100 पद EWS के लिए आरक्षित करने की कोशिश करते हैं, तो इसे 'कैडर-आधारित बैकलॉग' मान लिया जाता है। • *नतीजा* : ऐसा करने से विज्ञापन में कुल भर्ती के पदों (100) में से बहुत बड़ा हिस्सा या पूरे के पूरे 100 पद EWS के खाते में जा सकते हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि 2019 से पहले के खाली पदों का कोटा भी EWS को दिया जा रहा है, जिससे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के हिस्से की सामान्य/ओपन सीटें बहुत कम हो जाती हैं। *2. सुप्रीम कोर्ट और कानूनी नियम क्या कहते हैं?* आरक्षण के नियमों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के कुछ बेहद स्पष्ट निर्देश हैं, जिन्हें दरकिनार करने पर ही ऐसे विवाद खड़े होते हैं: • 50% की सीमा और कैरी फॉरवर्ड: सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णयों के अनुसार, किसी भी एक भर्ती वर्ष (Recruitment Year) में कुल आरक्षण 50% से अधिक नहीं होना चाहिए (हालाँकि EWS आने के बाद यह सीमा 60% तक गई है)। [1] ( • *भूतलक्षी प्रभाव (Retrospective Effect) पर रोक* : कोई भी नया आरक्षण नियम पिछली तारीखों से लागू नहीं किया जा सकता। 2019 से पहले की जो रिक्तियां (Old Backlog) बची हुई हैं, वे केवल पुरानी आरक्षण नीतियों (SC, ST, OBC) के नियमों के अनुसार ही भरी जानी चाहिए। उनमें EWS का कोटा नहीं जोड़ा जा सकता। *3. हालिया भर्ती विज्ञापन और विवाद* उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा हाल ही में माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती (जैसे TGT/PGT) के लिए जारी विज्ञापनों में इसी तरह के रोस्टर विवाद सामने आए हैं। विपक्ष और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विज्ञापनों में EWS श्रेणी का प्रतिशत 10% से कहीं अधिक (लगभग 16%) दिख रहा है, जबकि OBC का प्रतिशत उनके तय कोटे (27%) से कम हो गया है। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार और प्रशासन का इस पर पक्ष होता है कि यह भर्तियां 'विद्यालय-वार' (School-wise) या 'विषय-वार' (Subject-wise) रोस्टर के कारण ऐसी दिखती हैं, जहाँ कम पदों वाले कैडर में आरक्षण का प्रतिशत बदल जाता है। हालाँकि, छात्रों और आरक्षित वर्गों का मानना है कि यह छोटे कैडर (Split Cadres) में बांटकर आरक्षण को बेअसर करने की एक प्रशासनिक रणनीति है। ) *रोस्टर विवाद का सारांश* पहलूनियमसंगत तरीका (RTE/Constitutional Law)विवादित तरीका (जिस पर आरोप लग रहे हैं) लागू होने की तिथिवर्ष 2019 और उसके बाद के विज्ञापनों पर।2019 से पहले की खाली सीटों (ओल्ड कैडर) पर भी प्रभाव। गणना का आधारकेवल वर्तमान में विज्ञापित नई रिक्तियां (Current Vacancies)।कुल कर्मचारी क्षमता या पुराने स्वीकृत पदों (Total Cadres) के आधार पर। SC/ST/OBC पर असरउनके 49.5% कोटे और सामान्य (Open) सीटों पर कोई असर नहीं पड़ता।सामान्य सीटें (Open Category) बहुत कम हो जाती हैं, जिससे आरक्षित वर्ग के मेरिट वाले छात्र बाहर हो जाते हैं। कानूनी स्थितिवैध और संवैधानिक।कोर्ट में चुनौती दिए जाने योग्य (आरक्षण नियमों का उल्लंघन)।
1
98
राजनीतिक विश्लेषक retweeted
विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय नेताजी की रैली 😂
9
46
5
187
6,255
नहीं बीजेपी के रणनीतिकार 100% दुखी है क्योंकि सपा कमजोर दिखी तो मुस्लिम वोट बसपा में शिफ्ट हो सकता है और ऐसा हुआ तो बीजेपी 100सीट्स के अंदर सिमट जाएगी।यही कारण है कि बीजेपी के नेता सपा और अखिलेश यादव पर आक्रामक रहते है और अपनी गोदी मीडिया से सपा का खूब प्रचार करते है।सर्वे मेंभी सपा को मुख्य विपक्ष के रूप में दिखाते है जिससे मुसलमानों को बीजेपी को हराने के लिए सपा को एक तरफा वोट दे और अपना वोट बेकार कर दे बदले में सपा के पक्ष में मुस्लिम ध्रुवीकरण होने के कारण दलित और अतिपिछड़ों में सपा के आने का डर बैठ जाए और वह बीजेपी की तरफ ध्रुवीकृत हो जाए।यही बीजेपी की रणनीति है।
आज बीजेपी बीएसपी वाले पहली बार खुश हैं लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि यह तूफान के आने से पहले की प्रक्रिया है,
1
94
*अक्सर जब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM या मायावती की बसपा* यूपी के चुनावी मैदान में उतरती है, तो एंकर अपनी लाउड आवाज़ में चिल्लाने लगते हैं—"ओवैसी और बसपा मिलकर सपा का कितना नुकसान करेंगे?" " *क्या मुस्लिम वोट बैंक बिखर जाएगा?"* लेकिन क्या कभी आपने रुककर सोचा है कि यह सवाल किसके फायदे के लिए पूछा जा रहा है? *ध्रुवीकरण का असली क्रोनोलॉजी* दरअसल, ओवैसी समाजवादी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अनजाना और सबसे बड़ा खतरा हैं। सत्ताधारी दल की पूरी चुनावी मशीनरी एक खास रणनीति पर काम करती है। रणनीति यह है कि *मुसलमानों के भीतर एक ऐसा डर, एक ऐसा* असुरक्षा का भाव पैदा कर दिया जाए कि वे डरकर, आंख मूंदकर, एकतरफा रूप से समाजवादी पार्टी की तरफ भागें। क्यों? क्योंकि जैसे ही अल्पसंख्यक वोट एकतरफा होकर सपा की ओर जाता है, वैसे ही स्क्रीन पर ' *अब्बाजान* ' और ' *तुष्टिकरण* ' के नैरेटिव तैरने लगते हैं। इसके बाद शुरू होता है काउंटर-पोलराइजेशन (जवाबी ध्रुवीकरण) का खेल। बहुसंख्यक आबादी को यह डर दिखाया जाता है कि देखो, एक खास वर्ग एकतरफा वोट कर रहा है, इसलिए तुम्हें भी एकजुट होना होगा। नतीजा? सत्ता की गोदी में बैठना और आसान हो जाता है। *गोदी मीडिया बड़ी चालाकी से ओवैसी के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भी इस फ्रेम में फिट कर देता है।* वो जानबूझकर यह माहौल बनाते हैं कि मुख्य लड़ाई सिर्फ बीजेपी बनाम सपा है। मीडिया के सर्वे, टीवी की बहसें, सब मिलकर अखिलेश यादव को ही मुख्य विपक्ष के तौर पर प्रोजेक्ट करते हैं। बीजेपी के नेता भी सबसे ज्यादा आक्रामक सपा पर ही दिखते हैं। यह कोई इत्तेफाक नहीं है, साहेब! यह एक सोची-समझी ब्रांडिंग है। क्योंकि जब तक मुख्य प्रतिद्वंद्वी सपा रहेगी, तब तक ध्रुवीकरण की पिच तैयार रहेगी। *2022 का सबक और आंकड़ों का गणित* इतिहास और आंकड़े गवाह हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था? मुसलमानों ने एकतरफा, तकरीबन 90 से 95 फीसदी से ज्यादा वोट समाजवादी पार्टी की झोली में डाल दिया। नतीजा क्या निकला? क्या सपा सरकार बना पाई? नहीं। क्योंकि जैसे ही मुस्लिम वोट एकतरफा हुआ, *काउंटर पोलराइजेशन ने बीजेपी की राह आसान कर दी।* अब जरा गणित को उलट कर देखिए। अगर मुस्लिम समाज इस ध्रुवीकरण के जाल से बाहर निकल जाए, और उसका महज 40 से 50 फीसदी वोट भी बसपा की तरफ आ जाए, तो क्या होगा? दलित और मुस्लिम समीकरण का यह गठजोड़ ऐसा है जो बिना किसी शोर-शराबे और बिना किसी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के, सत्ताधारी दल के गणित को पूरी तरह बिगाड़ सकता है। जानकारों का तो यहां तक मानना है कि अगर यह जमीन पर उतर आया, तो सत्ताधारी दल के लिए 100 सीटें पार करना भी लोहे के चने चबाने जैसा हो जाएगा। यही वजह है कि गोदी मीडिया कभी इस समीकरण पर लंबी बहसें नहीं करता। वह बसपा को हाशिए पर दिखाता है और ओवैसी को सिर्फ 'वोट कटवा' साबित करने में जुटा रहता है। **हराने के लिए नहीं, खुद को जिताने के लिए वोट* * भारतीय लोकतंत्र का इतिहास उठाकर देख लीजिए। जब-जब अल्पसंख्यक समाज ने सिर्फ *"बीजेपी को हराने"* के नकारात्मक एजेंडे पर वोट दिया है, तब-तब ध्रुवीकरण की राजनीति जीती है। क्योंकि जब आप किसी को हराने निकलते हैं, तो आप डर में होते हैं। और डरा हुआ वोटर कभी सही विकल्प नहीं चुन पाता। इसके विपरीत, जब-जब इस देश के पिछड़े, शोषित और अल्पसंख्यक समाज ने खुद को सत्ता में हिस्सेदार बनाने के लिए, अपनी शिक्षा, रोज़गार और वजूद को "जिताने" के लिए सकारात्मक वोट दिया, तब-तब सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की हवा निकली है। जब चुनाव में नफरत का काउंटर नहीं होता, तो सत्ता के पैर उखड़ जाते हैं। लेकिन टीवी के स्टूडियो में बैठे एंकर आपको यह सच कभी नहीं बताएंगे। वो आपको डराएंगे, वो आपको एक खास दल के पाले में *धकेलेंगे ताकि दूसरी तरफ एक बड़ा पाला अपने आप तैयार हो जाए।*
1
1
106