
ALT महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के जिम्मेदार अधिकारियों से एक सीधा सवाल! यदि विश्वविद्यालय अपनी परीक्षाएँ समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से आयोजित नहीं कर पा रहा है, विश्वविद्यालय की वेबसाइट सुचारु रूप से काम नहीं कर रही है और न ही विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए संपर्क नंबर उपलब्ध हैं, तो आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? आज B.Ed. तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरते समय विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर B.Ed. प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म स्वीकार किया जा रहा है। आखिर विश्वविद्यालय प्रशासन कब अपनी वेबसाइट और परीक्षा संबंधी जानकारियों को अपडेट करेगा? सबसे बड़ी विडंबना यह है कि विश्वविद्यालय के लगभग सभी संपर्क नंबर बंद नजर आ रहे हैं। विद्यार्थी अपनी समस्या लेकर आखिर जाएँ तो जाएँ कहाँ? विश्वविद्यालय प्रशासन से मेरा स्पष्ट सवाल है— क्या विद्यार्थियों के भविष्य के साथ इस तरह खिलवाड़ करना आपकी जिम्मेदारी का हिस्सा है? यदि आप परीक्षा व्यवस्था, वेबसाइट और विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम नहीं हैं, तो अपनी व्यवस्था को दुरुस्त कीजिए।

ALT #महाराजा_सुहेलदेव_राज्य_विश्वविद्यालय #आजमगढ़_विश्वविद्यालय #MSSU_Azamgarh #विश्वविद्यालय_प्रशासन #छात्र_हित_सर्वोपरि #छात्रों_के_भविष्य_से_खिलवाड़_बंद_करो #BEd_Third_Semester #BEd_Students #Exam_Form #University_Exam #Website_Update #Student_Problems #छात्र_एकता #शिक्षा_व्यवस्था #जवाबदेही_तय_करो #आजमगढ़ #AzamgarhNews #UttarPradeshNews #EducationSystem #StudentFuture
















