
ALT महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के जिम्मेदार अधिकारियों से एक सीधा सवाल! यदि विश्वविद्यालय अपनी परीक्षाएँ समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से आयोजित नहीं कर पा रहा है, विश्वविद्यालय की वेबसाइट सुचारु रूप से काम नहीं कर रही है और न ही विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए संपर्क नंबर उपलब्ध हैं, तो आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? आज B.Ed. तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरते समय विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर B.Ed. प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म स्वीकार किया जा रहा है। आखिर विश्वविद्यालय प्रशासन कब अपनी वेबसाइट और परीक्षा संबंधी जानकारियों को अपडेट करेगा? सबसे बड़ी विडंबना यह है कि विश्वविद्यालय के लगभग सभी संपर्क नंबर बंद नजर आ रहे हैं। विद्यार्थी अपनी समस्या लेकर आखिर जाएँ तो जाएँ कहाँ? विश्वविद्यालय प्रशासन से मेरा स्पष्ट सवाल है— क्या विद्यार्थियों के भविष्य के साथ इस तरह खिलवाड़ करना आपकी जिम्मेदारी का हिस्सा है? यदि आप परीक्षा व्यवस्था, वेबसाइट और विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम नहीं हैं, तो अपनी व्यवस्था को दुरुस्त कीजिए।

ALT #महाराजा_सुहेलदेव_राज्य_विश्वविद्यालय #आजमगढ़_विश्वविद्यालय #MSSU_Azamgarh #विश्वविद्यालय_प्रशासन #छात्र_हित_सर्वोपरि #छात्रों_के_भविष्य_से_खिलवाड़_बंद_करो #BEd_Third_Semester #BEd_Students #Exam_Form #University_Exam #Website_Update #Student_Problems #छात्र_एकता #शिक्षा_व्यवस्था #जवाबदेही_तय_करो #आजमगढ़ #AzamgarhNews #UttarPradeshNews #EducationSystem #StudentFuture

ALT आजमगढ़ : इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी वकील को कथित तौर पर अनपढ़ कहने का मामला एसएसपी आजमगढ़ के पीआरओ पर भारी पड़ गया। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए एसएसपी आजमगढ़, थानाध्यक्ष महाराजगंज और एसएसपी के पीआरओ को 12 अक्टूबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है। मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। सचिन यादव पर आरोप है कि जिस युवती से उसका विवाह तय हुआ था, विवाह की बात टूटने के बाद उसने युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी मामले में सचिन यादव की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान विवेचक विनय कुमार मिश्रा के विरुद्ध पहले गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। बाद में विवेचक हाईकोर्ट में उपस्थित हुए और उन्होंने न्यायालय को बताया कि उन्हें वारंट जारी होने की जानकारी नहीं थी। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने विवेचना और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर महाराजगंज थानाध्यक्ष तथा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ की भूमिका पर भी सवाल उठाए।




















