
Official Account of PSKU Sultanpur. Union Official Account 👉 @PSKUnionUP रजि• स• - ( LUC/08494/2024-2025 )
Joined February 2023
- Tweets397
- Following80
- Followers1.9K
- Likes563
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन सुलतानपुर retweeted
🚨 पंचायत सहायकों की जान से खिलवाड़ बंद करो! जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले।
@DMmahoba @mahobapolice
अत्यंत दुःखद एवं गंभीर मामला! ग्राम पंचायत दुलारा एवं ग्राम पंचायत गडोरा के पंचायत सहायक तहसील में फीडिंग कार्य करके वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना पंचायत सहायकों की सुरक्षा, कार्यस्थल और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
आखिर पंचायत सहायकों को बार-बार तहसील में फीडिंग कार्य के लिए क्यों बुलाया जाता है?
जब पंचायत सहायकों का कार्य ग्राम सचिवालय से संचालित होना निर्धारित है, तो उन्हें इतनी दूर बिना किसी अतिरिक्त यात्रा भत्ते, बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और बिना दुर्घटना बीमा के कार्य करने के लिए क्यों भेजा जाता है? ब्लॉक स्तर से बार-बार फोन करके फीडिंग का दबाव बनाया जाता है, लेकिन क्या काम के दबाव के बीच कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रखना किसी की जिम्मेदारी नहीं है?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पंचायत सहायक को मात्र ₹9,000 मानदेय मिलता है। इस अल्प मानदेय में वह अपने परिवार का भरण-पोषण करे या किसी दुर्घटना की स्थिति में इलाज का खर्च उठाए? न पर्याप्त मानदेय, न स्वास्थ्य बीमा, न दुर्घटना बीमा और न ही जोखिम के अनुरूप कोई अतिरिक्त सुविधा आखिर पंचायत सहायकों के साथ यह अन्याय कब तक चलेगा?
पंचायत सहायकों से काम लेने के लिए अधिकारी तत्पर रहते हैं, लेकिन जब कोई कर्मचारी दुर्घटना का शिकार होता है, तब उसकी सहायता और इलाज की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?
📢 पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश की जिला प्रशासन से प्रमुख मांगें:
1️⃣ जिला प्रशासन तत्काल मामले का संज्ञान लेकर दोनों घायल पंचायत सहायकों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करे @DMmahoba
2️⃣ दोनों साथियों एवं उनके परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि इलाज के खर्च के कारण परिवार पर अतिरिक्त संकट न आए। @cdomahoba
3️⃣ ग्राम सचिवालय से बाहर तहसील अथवा अन्य स्थानों पर कार्य के लिए बुलाए जाने की स्थिति में स्पष्ट दिशा-निर्देश, सुरक्षित आवागमन और आवश्यक यात्रा भत्ते की व्यवस्था की जाए।
6️⃣ पंचायत सहायकों पर कार्य का दबाव बनाने से पहले उनकी सुरक्षा, कार्यक्षेत्र और उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखा जाए। किसी भी कर्मचारी को असुरक्षित परिस्थितियों में काम करने के लिए विवश न किया जाए।
⚠️ जिला प्रशासन और पंचायती राज विभाग से हमारा सीधा सवाल है क्या पंचायत सहायकों की जान की कोई कीमत नहीं है? @DMmahoba
@uppanchayatiraj
पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों में डिजिटल एवं प्रशासनिक कार्यों का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें न पर्याप्त मानदेय मिलता है और न ही जोखिम की स्थिति में पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध है। कर्मचारियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करके केवल काम पूरा कराने का दबाव बनाना स्वीकार्य नहीं है।
हमारी मांग किसी पर निराधार आरोप लगाना नहीं, बल्कि घायल साथियों को तत्काल सहायता दिलाना और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
जिला प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप करे, दोनों घायल साथियों के इलाज और आर्थिक सहायता की व्यवस्था करे तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।
पंचायत सहायक कर्मचारी हैं, मशीन नहीं! उनकी जान, सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। इस मामले में प्रशासन की चुप्पी और जिम्मेदारी से बचने की किसी भी कोशिश को पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश बर्दाश्त नहीं करेगी।
@myogiadityanath @UPPanchayatiRaj @DirectorUPPR
@ChiefSecyUP
@yadavakhilesh @Mayawati @RajeevRai @oprajbhar @mahobapolice @NewsMahoba @Ramlakhan1983j
हम सब के बीच की ब्लॉक लंभुआ जनपद सुलतानपुर की एक होनहार पंचायत सहायक।
उत्तर प्रदेश पुलिस और होम गार्ड दोनों में सेलेक्ट हुई।।।
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन की तरफ़ से
बहुत बहुत शुभकामनाएं 🎉🎉🎈🎈 रागिनी जी
#upp #selection #Sultanpur
ग्राम सचिवालय की सेवाएँ जनता के लिए निरंतर हैं,
तो PanchayatSahayak के भविष्य को अनिश्चित रखना
नीतिगत पुनर्विचार का विषय क्यों न हो?
@myogiadityanath
@uppanchayatiraj
#सचिवालय_शौचालय_एक_समान 📈✨
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन सुलतानपुर retweeted
ग्राम पंचायत के सफाईकर्मी को 40 हजार वेतन मिल सकता है!
सरकारी स्कूल के टीचरों को 60 से 70 हजार वेतन मिल सकता है!
मेरिट पर भर्ती हुए पुलिस कर्मियों को वेतन लाभ मिल सकता है।
ग्राम डाक सेवक को मेरिट पर स्थाई नौकरी और सैलरी मिल सकती है।
तो ग्राम पंचायत के केंद्रीय बिंदु " ग्राम सचिवालय" को संचालित करने वाले समस्त विभागों का कार्य करने वाले।
जनसेवा केंद्र लाइब्रेरी इत्यादि का संचालन करने वाले पंचायत सहायक क्या 30 हजार या लेवल पे 1 वेतन के हकदार नहीं है??
@cmofficeup
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन सुलतानपुर retweeted
पंचायत सहायकों की मांगों की शर्तों में यह था कि समस्त निकाले गए पंचायत सहायकों की बहाली की जाएगी
तो ये तानाशाही क्यों व्याप्त है क्या फिर से आंदोलन को पनाह देना चाहते है आप
प्रशासक के पास ग्राम पंचायत समिति की ताकत कैसे आ गई??
प्रशासक सिर्फ सामान्य कार्य करवा सकते!
ये कर्मचारी को नियुक्त करना निकालना डीएम की अनुमति के बिना कैसे संभव हो गया ?? ये नियम विरुद्ध और मांगो की अवहेलना है तत्काल कार्यवाही हो।
पंचायत सहायक की सेवा तुरंत बहाल की जाए वरना पूरा मिर्जापुर धरने पर बैठेगा।
@DM_MIRZAPUR डीएम साहब संज्ञान लीजिए
@uppanchayatiraj
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन सुलतानपुर retweeted
9000 मानदेय पर "पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश" की सहमति नहीं है
न्यूनतम मजदूरी 15224 लागू की जाए।
9000 मानदेय कतई मंजूर नहीं
आपने 6 को उल्टा कर 9 कर दिया
पर ये कोई जीविका हेतु बढ़ोत्तरी नहीं है
मजाक किया गया है पंचायत सहायकों के साथ
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
@oprajbhar @CMOfficeUP
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन सुलतानपुर retweeted
लखनऊ
➡अपने ही विभाग के खिलाफ हुए ओपी राजभर
➡प्रमुख सचिव, निदेशक के खिलाफ फिर खोला मोर्चा
➡अनिल कुमार और अमित सिंह से नाराज राजभर
➡इनकी वजह से विभाग की किरकिरी हुई- राजभर
➡इनके वजह से पंचायत सहायक धरने पर- राजभर
➡‘सीएम से शिकायत किया हूं, जल्द कार्रवाई होगी’
➡पहले भी CM को पत्र लिख चुके हैं ओपी राजभर
@oprajbhar @UPGovt @BJP4India @CMOfficeUP
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन सुलतानपुर retweeted
₹6,000 में पंचायत सहायक से पूरे महीने काम की उम्मीद कराना अन्याय है।
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन सुलतानपुर retweeted
UP के 57 हज़ार पंचायत सहायकों के संघर्ष को समर्थन देने अपना दल की नेता पल्ल्वी पटेल भी संघर्षरत पंचायत सहायकों के बीच पहुँचीं,
और सरकार से इनकी सैलरी 6 हज़ार से बढ़ाका
तीस हज़ार करने की मांग की,
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन सुलतानपुर retweeted
पूर्व मुख्यमंत्री @Mayawati माननीय बहन मायावती जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आपने उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों की समस्याओं, उनके संघर्ष और सम्मानजनक मानदेय की मांग को आवाज देने का कार्य किया है। वर्षों से मात्र ₹6000 मानदेय पर कार्य कर रहे पंचायत सहायकों के दर्द को समझना और उनके पक्ष में खड़ा होना हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
हम आशा करते हैं कि पंचायत सहायकों के स्थायीकरण, सम्मानजनक मानदेय तथा अन्य न्यायोचित मांगों को लेकर आपका समर्थन आगे भी मिलता रहेगा। आपके इस सहयोग से हजारों पंचायत सहायकों को न्याय की उम्मीद और संघर्ष को नई शक्ति मिली है।
पंचायत सहायकों की ओर से आपका पुनः हार्दिक धन्यवाद।🙏🏻
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
@bspindia
@CMOfficeUP
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "उत्तर प्रदेश के लगभग 58 हजार पंचायत सहायक अपना मानदेय बढ़ाकर उसे सम्मानजनक करने तथा संविदा व्यवस्था के बजाय स्थायीकरण आदि अपनी मांगों के समर्थन में, वे पिछले कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ में इको गार्डन के पास आंदोलनरत हैं। सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार अवश्य करे तो ये बेहतर होगा।"
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन सुलतानपुर retweeted
लखनऊ के इको गार्डेन में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे पंचायत सहायक अध्यक्ष सत्य प्रकाश जी की तबीयत खराब हो गई।
पिछले कुछ दिनों से धरने पर बैठे पंचायत सहायकों से बातचीत करने की बजाय उन पर पुलिस और प्रशासन का दबाव बनाया जा रहा है।
तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, ईश्वर से प्रार्थना है कि वो स्वस्थ रहें और पंचायत सहायकों की मांगों को पूर्ण कराएं।
इस तानाशाही सरकार में अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठाना गुनाह हो गया है।
क्या लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को इतनी कठिन परिस्थितियों में धरना देने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए?
धरने पर बैठे पंचायत सहायकों को पीने के पानी, खाने और अन्य सुविधाओं के लिए परेशान किया जा रहा है।
पंचायत सहायकों की मांगें जायज हैं, और संघर्ष शांतिपूर्ण है।
सरकार से अपील है कि इस आंदोलन को दबाने के बजाय पंचायत सहायकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और सम्मानजनक समाधान निकाला जाए।
संघर्ष जारी रहेगा…
हक की आवाज बुलंद रहेगी…
पंचायत सहायक अपने अधिकारों के लिए डटे रहेंगे।
#पंचायतसहायक #PanchayatSahayak #ईकोगार्डन #लखनऊ #उत्तरप्रदेश #भाजपा_सरकार #जनता_की_आवाज
#पंचायत_सहायको_की_मांगे_पूरी_करो #पंचायत_सहायक_का_मानदेय_बढ़ाओ #पंचायत_सहायक_एकता_जिंदाबाद
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन सुलतानपुर retweeted
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
पंचायत सहायकों को न्याय दीजिए
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
यूपी में का बा
यूपी में सहायक बेहाल बा
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन सुलतानपुर retweeted
आज शाम लखनऊ के ईको गार्डन में पंचायत सहायकों के बीच, संघर्ष जारी है और न्याय मिलने तक जारी रहेगा।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल! जय संविधान!
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
#पंचायत_सहायक_का_मानदेय_बढ़ाओ
#पंचायत_सहायक_नियमित_करो
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
6000 में दम नहीं
30 हजार से कम नहीं
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
यूपी में का बा
यूपी में सहायक बेहाल बा
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
6000 में दम नहीं
30 हजार से कम नहीं
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन सुलतानपुर retweeted
उस माँ को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम है,
जिसने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया है।
जो घर का चूल्हा छोड़, हक की लड़ाई लड़ रहे हैं,
चार दिन से भूखे हैं, प्यासे हैं, फिर भी अड़े हैं।
लखनऊ की सड़कें गवाह हैं इस जज्बे की,
ये पंचायत सहायक हैं, ये हार मानने वाले नहीं हैं।
धूप में जल रहे हैं, भूख से लड़ रहे हैं,
पर साथियों के भविष्य के लिए,
सीना ताने खड़े हैं।
नमन है उस ममता को, उस परवरिश को,
जिसने सिखाया - झुकना नहीं,
हक लेकर ही लौटना है।
जय पंचायत सहायक एकता।
आप संघर्ष करो, पूरा प्रदेश आपके साथ है।
#पंचायत_सहायक_आंदोलन
@DirectorUPPR @myogiadityanath @PMOIndia @cjp
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन सुलतानपुर retweeted
7 सदस्य टीम को बुला कर किया गया बेइज्जत ये बेइज्ज़ती सिर्फ 7 की नहीं 570000 पंचायत सहायक की हुई है ये कतई बर्दाश्त नही अब हमारी अभी तक 30000 की थी पर अब हमें स्थायी का दर्जा भी चाहिए और केशव प्रसाद मौर्या का इतीफा भी
@psunionup
@abhijeet_dipke
ईको गार्डन में पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश का धरना आज चौथे दिन भी लगातार जारी है। प्रदेशभर से आए हजारों पंचायत सहायक अपनी मांगों को लेकर राजधानी में डटे हैं।
@psunionup @BhimArmyChief @SanjayAzadSln @TheNewspinch @Abhinavpinch @abhisar_sharma
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन सुलतानपुर retweeted
इको गार्डन में @lkopolice पुलिस की तानाशाही पंचायत सहायकों को जबरन महिलाओं को हटाने का भरपूर प्रयास किया जा आप सभी से विनम्र निवेदन है हम वंचित वर्ग का समर्थन करे।।
हमारी मांगे यही है हमें न्यूनतम वेतन दिया जाए हम घर चले जायेगे पर 9000 में नहीं कोई घर जाएगा सरकार
@yadavakhilesh
@mediacellsp
@upcongress@INCIndia @RahulGandhi @priyankagandhi @samajwadiparty @yadavakhilesh @RJDforIndia @laluprasadrjd @AITCofficial @MamataOfficial @AAPIndia @ArvindKejriwal @cpimspeak @PawarSpeaks @ShivSenaUBT_ @JKNC_ @jkpdp @asadowaisi
























