Prem Prakash retweeted
गुरु महर्षि वाल्मीकि जी के पावन प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
मान्यवर को उनके परिनिर्वाण दिवस पर हार्दिक नमन 🙏🏻
“जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” का नारा देकर सोए हुए समाज को जगाने वाले और “वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा” के नारे से शोषित समाज में राजनीतिक चेतना पैदा करने वाले बहुजन नायक, मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कृतज्ञता पूर्ण नमन एवं विनम्र आदरांजलि। हम संकल्प लेते हैं कि आपके “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” के अधूरे सपने को मंजिल तक पहुंचा कर ही दम लेंगे।
Commendable efforts by @DelhiPolice @CPDelhi
Team of Cyber Police station, @DCPNewDelhi arrested one self claimed independent journalist for circulating a fabricated video falsely portraying Sh. Vivek Bhagat, ACP, Delhi Police in bad light.
The accused person circulated the incriminating video reel through one Instagram account as authentic. The mobile phone used for its circulation was also recovered.
@LtGovDelhi
#DPUpdates
#HelloDelhiPolice
Prem Prakash retweeted
परम पूज्य बाबा साहेब के अथक प्रयासों से आज ही के दिन, 1 अक्टूबर 1941 को भारतीय सेना में महार रेजिमेंट की स्थापना की गई।
आप सभी को महार रेजिमेंट स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं!
इस गौरवशाली अवसर पर @DefenceMinIndia से हमारी मांग है कि महार रेजिमेंट सेंटर, सागर (मध्य प्रदेश) में विश्व रत्न परम पूज्य बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा/ स्मारक स्थापित किया जाए। यह स्मारक परम पूज्य बाबा साहेब के ऐतिहासिक योगदान और महार रेजिमेंट के वीर जवानों की राष्ट्रसेवा के सम्मान का प्रतीक बनेगा।
साथ ही, सैनिकों के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए महार रेजिमेंट सेंटर, सागर में बुद्ध विहार अथवा ध्यान केंद्र स्थापित किया जाए तथा युवाओं को महार रेजिमेंट की गौरवशाली सैन्य परंपरा से जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता एवं प्रोत्साहन अभियान चलाया जाए।
महार रेजिमेंट की गौरवशाली परंपरा को नमन।
जय भीम! जय भारत! जय संविधान!
@rashtrapatibhvn
@mygovindia
@narendramodi
@PMOIndia
@rajnathsingh
Prem Prakash retweeted
आप सभी सादर आमंत्रित हैं🙏🙏
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
Urgent attention required at top level to ensure justice @UPGovt @cmofficeup @dgpup @ghaziabadpolice @Uppolice #justice_for_ayush
जिला गाजियाबाद के नंदग्राम में IIT की तैयारी कर रहे दलित छात्र आयुष प्रताप सिंह की 28 दिसंबर 2025 को हुई मृत्यु के मामले में उनके पिता, वायुसैनिक श्रद्धेय खजान सिंह जाटव जी, पिछले कई महीनों से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर को तीन बार प्रार्थना पत्र देने के बाद करीब साढ़े पांच महीने में 17 जून 2026 को एफआईआर दर्ज हुई। पिता का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों में हत्या की आशंका स्पष्ट होने के बावजूद दोषियों को बचाने के लिए मामले को सड़क दुर्घटना के रूप में दर्ज किया गया।
एफआईआर में आठ अभियुक्त नामजद हैं, लेकिन चार महीने बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। खजान सिंह जी इस मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी से दो बार, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी, मंत्री असीम अरुण जी, मंत्री बेबी रानी मौर्य जी, सांसद अतुल गर्ग जी और विधायक संजीव शर्मा जी से मिल चुके हैं। इसके बावजूद परिवार को न्याय नहीं मिला।
पिता का आरोप है कि पुलिस ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी को भी यह कहकर गुमराह किया कि मामला खुल गया है। मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, जब एफआईआर में आठ अभियुक्त नामजद हैं और उपमुख्यमंत्री @brajeshpathakup जी तक को मामले की गलत जानकारी दी जा रही है, तो सवाल है कि पुलिस आखिर किसके दबाव में काम कर रही है और उसे किसका संरक्षण प्राप्त है?
@UPGovt इस मामले की तत्काल निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराए, सभी साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच हो और दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एक वायुसैनिक अपने बेटे की मौत का सच और न्याय मांग रहा है, उसे केवल आश्वासन नहीं बल्कि न्याय चाहिए।
@NCSC_GoI
आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम ) अब भारत की बड़ी राजनैतिक ताक़त के रूप में पहचानी जा रही है
माननीया बहिन जी द्वारा आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग, EVM और नगीना लोकसभा चुनाव के संबंध में मेरे बारे में कही गई बातों को मैंने सुना।
खैर, बहनजी का लिखित प्रेस नोट कहीं से भी लिखकर आया हो, लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि जो लोग कभी कहते थे, “कौन चंद्रशेखर?”, उन्हें इस देश की जनता ने बता दिया कि हमारे लिए लड़ने वाला, सड़क पर संघर्ष करने वाला चंद्रशेखर कौन है।
मुझे खुशी है कि अब माननीया बहनजी ने यह मान लिया है कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक बड़ी ताकत बन गई है।
माननीया बहिन जी के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है। उसी सम्मान के साथ उनसे कहना चाहता हूं कि
नगीना की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मुझे 5,12,552 वोट देकर अपना प्रतिनिधि चुना। मेरे लिए यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि नगीना की जनता के भरोसे और प्रेम की जिम्मेदारी है। इस जनादेश के लिए मैं नगीना की जनता का सदैव ऋणी रहूंगा।
चुनाव प्रक्रिया और EVM की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाना लोकतंत्र में सभी का अधिकार है। मैं स्वयं भी चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम पारदर्शिता और मतपत्र से चुनाव की मांग करता रहा हूं। लेकिन नगीना की महान जनता ने जिस प्रेम और विश्वास के साथ मुझे अपना प्रतिनिधि चुना, उस जनादेश को किसी षड्यंत्र से जोड़ने से उन लाखों मतदाताओं की भावना भी आहत होती है, जिन्होंने अपने विवेक से मतदान किया।
मेरी राजनीति किसी व्यक्ति के विरोध पर नहीं, बल्कि बहुजन समाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के संघर्ष पर आधारित है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बहुजन समाज के बीच संवाद, सम्मान और भाईचारा बना रहना चाहिए।
माननीय बहिन जी के प्रति मेरा सम्मान कल भी था, आज भी है और आगे भी सदैव रहेगा। आपके आशीर्वाद की प्रतीक्षा हमेशा रहेगी।
बस अंत में इतना कहना चाहता हूं कि माननीया बहिन जी आपके आशीर्वाद से हमारी पार्टी का नाम आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) है, आजाद समाजवादी पार्टी नहीं।
सादर जय भीम! जय भारत!
जिंदगी तो अपने दम पर जी जाती है, दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन
Prem Prakash retweeted
बुनियादी सुविधाओं की कमी की वजह से सारनाथ में 9 साल में विदेशी पर्यटकों की संख्या 76 प्रतिशत घटना, पूरे विश्व को करुणा और शांति का संदेश देने वाले तथागत भगवान बुद्ध की इस पावन धरा के प्रति सरकार की गंभीर उपेक्षा को दर्शाता है।
यह विडंबना है कि जिस सारनाथ के वैश्विक महत्व को UNESCO ने मान्यता दी है, उसी सारनाथ में बुनियादी सुविधाओं की कमी, बदहाल व्यवस्थाएं और पर्यटक सुविधाओं की अनदेखी अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को निराश कर रही है।
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी, यह आपकी सरकार की पर्यटन नीति और विरासत संरक्षण पर भी गंभीर सवाल है।
@MinOfCultureGoI से मांग है कि सारनाथ में तत्काल बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छता, सुरक्षा, बेहतर यातायात व्यवस्था और ऐतिहासिक विरासत का प्रभावी संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
@mygovindia
@UPGovt
@tourismgoi
@gssjodhpur
@CMOfficeUP
@ASIGoI
@UNESCO
It is a piece of landmark report which has enhanced the image of media in public eye. Eminent journalist @RitikaChopra__ deserves commendation.
The Election Commission of India is under fire like never before.
The SIR has struck 13 crore names off draft rolls, putting the EC at the centre of intense public debate over its role in deciding who gets to vote — and who doesn’t.
HOWEVER, what nobody knew: through that same period, some of the sharpest questions were being asked from inside.
Out today, after months of work. Our #ExpressInvestigation 🧵
(1/10)
Prem Prakash retweeted
चुनाव आयोग पर उठे गंभीर सवालों का जवाब अब देश को चाहिए।
चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति दर्ज की। मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने, वोटर डेटा के केंद्रीकरण और चुनावी सॉफ्टवेयर से जुड़े कदमों पर गंभीर आपत्तियां सामने आईं, जिनमें कुछ को “अनधिकृत” और “अवैध” बताया गया।
जब चुनाव आयोग के भीतर ही इतने गंभीर मतभेद और आपत्तियां दर्ज हुई हैं, तो चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
माननीय #SupremeCourtOfIndia को इन तथ्यों का संज्ञान लेकर पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए।
और यदि चुनाव आयोग इन गंभीर सवालों का संतोषजनक जवाब देने में विफल रहता है, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
मतदाता का अधिकार सर्वोपरि है। लोकतंत्र में जवाबदेही से कोई ऊपर नहीं हो सकता।
#SupremeCourt
#CJISuryaKant
Prem Prakash retweeted
IIT-Bombay के बीटेक (एनर्जी साइंस) द्वितीय वर्ष के दलित छात्र साहिल वाकोड़े की असामयिक मृत्यु ने देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा, सम्मान और संस्थागत जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
साहिल जी की आत्महत्या के अगले दिन कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी बयान में परीक्षा के दौरान उनके पास मोबाइल फोन मिलने की बात कही गई। लेकिन साहिल की मृत्यु के अगले दिन प्रशासन द्वारा यह बयान जारी किया जाना और पूरे मामले को मुख्य रूप से मोबाइल मिलने की घटना से जोड़ना कई गंभीर सवाल खड़े करता है और मामले को लेकर संदेह को और गहरा करता है। यह भी महत्वपूर्ण है कि परीक्षा कक्ष में साहिल जी के आसपास अन्य परीक्षार्थी मौजूद थे, लेकिन अभी तक उनमें से किसी अन्य परीक्षार्थी द्वारा उनके पास मोबाइल फोन होने की बात कहे जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं, कॉलेज प्रशासन के नियमानुसार, यदि परीक्षा के दौरान किसी परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन या अन्य प्रतिबंधित सामग्री मिलती है, तो संबंधित सामग्री जब्त कर परीक्षार्थी को नई उत्तरपुस्तिका देकर परीक्षा पूरी कराई जाती है और आगे की कार्रवाई के लिए मामला कमेटी के सामने रखा जाता है।
साहिल के परिजनों और साथी छात्रों का कहना है कि उन्हें प्रोफेसर द्वारा परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाकर धमकाया गया और एक वर्ष के लिए निलंबित करने की बात कही गई। परिवार ने उनके साथ पहले भी जातिगत भेदभाव और संस्थागत प्रताड़ना किए जाने की भी बात कही है।
18 सितंबर की शाम करीब 6 बजे साहिल ने आत्महत्या कर ली। इसके कुछ ही समय बाद @iitbombay के छात्र इस घटना से चिंतित होकर कैंपस में एकत्र हुए और कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद से छात्र धरने पर बैठे हुए हैं। धरने पर बैठे छात्रों ने अपनी प्रमुख मांगों में IIT के निदेशक और डीन (छात्र मामले) के इस्तीफे, साहिल जी के परिवार को मुआवजा, IIT प्रशासन की सहमति से प्रोफेसर दुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज करने, प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने और सभी छात्रों के साथ ओपन हाउस बैठक आयोजित करने की मांग रखी है।
हम @EduMinOfIndia से मांग करते हैं कि घटनाक्रम से जुड़े सभी CCTV फुटेज, परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों को तत्काल सुरक्षित किया जाए। सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएं और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई हो।
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों के साथ जातिगत भेदभाव, अपमान या किसी भी प्रकार की संस्थागत प्रताड़ना की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। छात्रों की शिकायतों और सुरक्षा से जुड़े मामलों में संस्थानों की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस दुःख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएँ साहिल के शोकाकुल माता-पिता और पूरे परिवार के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दे।
#JusticeForSahilWakode
Prem Prakash retweeted
अंबेडकरनगर, कन्नौज, जालौन और सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में SC/ST विद्यार्थियों की विशेष सीट व्यवस्था पर 16 सितंबर को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ द्वारा अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद MBBS और BDS की प्रथम चरण की काउंसलिंग रद्द कर नए सिरे से शुरू की गई है। पहले सीट पा चुके अभ्यर्थियों को भी दोबारा विकल्प भरकर सीट लॉक करनी होगी।
1 सितंबर को इन चारों मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्व की सीट व्यवस्था जारी रखने का उत्तर प्रदेश सरकार का निर्णय विद्यार्थियों के संघर्ष और एकजुटता का परिणाम था। हम पिछले वर्ष से लगातार इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते रहे हैं। इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में Special Component Plan के तहत प्राप्त धनराशि और SC/ST विद्यार्थियों के लिए निर्धारित विशेष व्यवस्था का उल्लेख स्वयं सरकारी पक्ष ने पूर्व की न्यायिक कार्यवाही में किया था।
अब @UPGovt को तत्काल अध्यादेश लाकर इन चारों मेडिकल कॉलेजों में SC/ST विद्यार्थियों की विशेष सीट व्यवस्था को स्थायी कानूनी संरक्षण देना चाहिए। केवल शासनादेश के भरोसे इस व्यवस्था को नहीं छोड़ा जा सकता।
विद्यार्थियों के भविष्य और उनके शैक्षणिक अधिकारों को अनिश्चितता में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे सभी विद्यार्थियों को मेरा पूरा समर्थन है।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
प्रतापगढ़ में विशाल जनसभा में उमड़ा जन सैलाब @AzadSamajParty
आज जिला प्रतापगढ़ की विश्वनाथगंज विधान सभा में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।
जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली प्रतापगढ़ की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
राष्ट्रीय प्रवक्ता @AzadSamajParty नियुक्ति पर
मैं माननीय भाई चंद्रशेखर आजाद जी @BhimArmyChief का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और बहुजन समाज की आवाज को मीडिया के माध्यम से बुलंद करने की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के योग्य समझा।
Strong case for justifying caste based representation because highly placed SCs are also not immune to the stigma of untouchability.
#Casteism On August 8, a public meeting addressed by Congress President Mallikarjun Kharge was held at Ramlila Maidan in Haldwani, Uttarakhand.
Reports that the venue was later subjected to “purification” through a yajna, havan and sprinkling of Ganga water are deeply disturbing.
Kharge is a Dalit. He has wealth, political power, status and one of the country’s highest political positions. Yet even he is not immune to caste prejudice.
This exposes the lie that “casteism does not affect rich Dalits.” If a place is considered to need purification after a Dalit leader speaks there, the issue is not poverty – it is caste.
You may become rich, powerful and influential, but caste prejudice can still follow you.
बड़े प्रोजेक्ट सरकारी पीएसयू को मिलने चाहिए जिनके पास अपनी क्षमता हो, रोजगार के अवसर बढ़ जाएँगे और पीएनसी जैसी कंपनी के माध्यम से बीजेपी की फंडिंग कम हो जाएगी ।
भारी-भरकम 4,200 करोड़ रुपये की लागत और पांच साल के लंबे इंतजार के बाद मिली लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सौगात को आधुनिक एक्सप्रेसवे बताया गया था।जिसकी गुणवत्ता के बड़े-बड़े दावे किए गए, यहां तक कहा गया कि “गाड़ी में पानी का गिलास तक नहीं छलकेगा।” लेकिन लोकार्पण के महज 25 दिन में ही यह 53 जगह धंस चुका है, जबकि नए निरीक्षण में 7 और स्थानों पर 108 मीटर सड़क धंसने की बात सामने आई है।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की निर्माता पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड का दावा है कि उसे न डिबार किया गया है, न ‘नॉन-परफॉर्मर’ घोषित किया गया है और वह नए टेंडरों में भी हिस्सा लेगी। यह तब है जब उसके दामन पर पहले से भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही के कई दाग हैं।
भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में जवाबदेही का सिस्टम ही वास्तव में लीक हो गया है!
Prem Prakash retweeted
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्र शेखर आजाद जी के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की जाती है।
नवनियुक्त सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
आप सभी से अपेक्षा है कि पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा सामाजिक न्याय, संविधान और बहुजन हितों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाएंगे।
#ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad
@news24tvchannel @TimesNow
Sarnath* is where Mahatma Buddha gave his first teaching, the Dhammachakra Pravartan, to 5 disciples at the deer park.
Video shows the Dhamek Stupa, the Ashoka Pillar with the Lion Capital, the peaceful deer park, and monks walking through the ancient Buddhist ruins.
सारनाथ का यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होना पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेशस्थली को मिली यह वैश्विक मान्यता भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत का सम्मान है।
सारनाथ ने पूरी मानवता को शांति, करुणा, समानता और मध्यम मार्ग का संदेश दिया। यह उपलब्धि हमारी ऐतिहासिक धरोहर को विश्व पटल पर नई पहचान देगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।
सारनाथ की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
जय भीम! नमो बुद्धाय!
कारगिल वॉर के भारतीय वीर सपूतों को हार्दिक नमन । आपकी वीरता की कहानियाँ भारत वासियों के हृदय में देश प्रेम की ज्वाला को और तीव्र करेंगी । जय हिन्द @mooknayakstory @BhimArmyChief





























