RAVI GAUTAM (@Ravi_G9) header
RAVI GAUTAM (@Ravi_G9) profile picture

कट्टर आंबेडकरवादी, नास्तिक, बसपा समर्थक - मुझे खुद पर गर्व है की मैं आंबेडकरवादी हूं। जय भीम 💙

Joined May 2025
Photo by RAVI GAUTAM (@Ravi_G9)Photo by RAVI GAUTAM (@Ravi_G9)Photo by RAVI GAUTAM (@Ravi_G9)Photo by RAVI GAUTAM (@Ravi_G9)Photo by RAVI GAUTAM (@Ravi_G9)Photo by RAVI GAUTAM (@Ravi_G9)Photo by RAVI GAUTAM (@Ravi_G9)Photo by RAVI GAUTAM (@Ravi_G9)Photo by RAVI GAUTAM (@Ravi_G9)Photo by RAVI GAUTAM (@Ravi_G9)
इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं। हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन’ की जीत सुनिश्चित हो। जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों। जीत ही बंटवारे को सम्मानजनक बनाएगी क्योंकि जीती हुई सीट ही सम्मान दिलाएगी। अतः आपकी टीम की तरफ़ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से जिन 26 सीटों पर आज बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें। फिर मिल बैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और उस पर कौन सा कैंडिडेट जीतने की पोजिशन में है। हो सकता है कि हम अपने आँकलन और जीत के गणितीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को ऐसी कई जीतनेवाली सीटों के बारे में भी बताएं जिन पर उन्होंने किसी कारणवश विचार ही नहीं किया है। हमारी कोशिश तो ये है कि जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देनेवाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को ‘पीडीए प्रत्याशी’ के रूप में प्रस्तुत करें। जिस प्रकार लोकसभा में आपके संगठन ने ‘पीडीए’ के साथ पूरी तरह सहयोग किया वो सदैव सराहनीय रहेगा क्योंकि उसने ही मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा को धूल चटाई थी अब इस बार भी हम लोग मिलकर उप्र में और फिर केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे। ज़मीनी सर्वेक्षणों से ये बात साफ़ हो गई है कि हर शहर, मोहल्ले, गली व गाँव तक ये बात पहुँच गई है कि जो पीड़ित है, वो पीडीए है। इसीलिए पूरे प्रदेश के हर समाज, हर वर्ग के ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ भाजपा के ख़िलाफ़ लामबंद हो गये हैं क्योंकि उन सबको ये विश्वास है कि ‘PDA ही NDA को हराएगा’ और पीडीए ही परिवर्तन लायेगा। सच तो ये है कि हम नहीं चाहते हैं कि सीट का बँटवारा हमारे-तुम्हारे के भाव से हो, हम तो इसे बंटवारा नहीं, ‘सीट समायोजन’ कहना चाहते हैं। कठिन समीकरणवाली सीटों पर हम मिलकर कम-से-कम दो प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करके जिसकी अधिक संभावना दिखेगी उसे चुनकर मिलजुल के जिताएंगे। हम नहीं चाहते हैं कि गठबंधन में एक-दूसरे पर उम्मीदवार थोपे जाएं बल्कि सहमति से तय किये जाएं, तब ही आपके-हमारे वोट आपस में ट्रांसफ़र होकर हम लोगों की जीत को सुनिश्चित करेंगे और कल को हम मिलकर कह सकेंगे कि हम लोगों ने तो पहले ही कहा था : बात सीट की नहीं, जीत की है। आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है। नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा। एक-दो लोग ऐसे भी होंगे जिनसे आपने और हमने चुनाव लड़ाने का वादा किया होगा लेकिन वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार सीटों पर बदलाव भी करने पड़ेंगे। भावी प्रत्याशियों को भी ये समझना होगा कि हर सीट महत्वपूर्ण है, अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों, अगर उनके दल के बड़े नेता ने कुछ फेरबदल या बदलाव किया है तो उसके पीछे सोच सरकार बनाने की है और सरकार बन गई तो सबको सम्मान-स्थान मिल जाएगा। हर बड़ा नेता अपनी बात का मान ख़ुद रखेगा, इतना विश्वास तो अपने नेताओं पर लोगों को रखना ही पड़ेगा। इस तरह जो चुनाव लड़ा जाएगा उसमें आपका-हमारा संगठन मिलकर कहेगा कि हम दोनों के मिलने से हमारी तैयारी 806 सीटों के बराबर की है। देश की जनता ख़ासतौर से किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएँ, छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी, सच्चे अधिकारी, कर्मचारी और संपूर्ण प्रगतिशील-पंथनिरपेक्ष व उत्पीड़ित ‘पीडीए समाज’ आपकी और हमारी तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रहा है। आपसी समायोजन से कोई भूल किये बिना हम देश का नया इतिहास लिखने के कगार पर हैं। हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे, इसी आशा के साथ आप-हम ‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उप्र में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी और देश का भविष्य सँवारने में हम लोगों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए।
1,057
1,740
426
9,692
1,230,977
RAVI GAUTAM retweeted
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर बसपा सुप्रीमो मायावती बुंदेल खंड की किसी सीट से चुनाव लड़ सकती है बसपा इस बार पूरे मूड में लड़ सकती है विधानसभा चुनाव - सूत्र मायावती बुंदेलखंड की किसी विधानसभा क्षेत्र से तैयारी में है - सूत्र
16
26
3
249
7,138
बसपा नेता आकाश आनंद बेहद आक्रामक अंदाज में प्रचार कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि वे बिल्कुल मुद्दों की बात कर रहे हैं, कोई फालतू या व्यक्तिगत बयानबाजी नहीं। यूपी की राजनीति में यह सकारात्मक बदलाव है और इसका स्वागत होना चाहिए। @AnandAkash_BSP
9
118
1
559
3,846
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ चलो लखनऊ, चलो लखनऊ, चलो लखनऊ... बाबा साहब अमर रहें... मुख्य अतिथि –आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी,पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी दिनांक- 6 दिसंबर 2026. समय: सुबह 8 बजे. कार्यक्रम:परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह का कार्यक्रम। स्थान: डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ। #6_दिसंबर_चलो_लखनऊ #babasahebambedkar #बहनजी_का_संदेश #जयभीम #जयभारत #BSP #मिशन_2027 #लखनऊ #UttarPradesh #aiart
24
351
17
1,103
11,028
बहुजन समाज पार्टी ने आज पूरे दम खम से अयोध्या में अपनी ताकत दिखाया, जिसकी अध्यक्षता आकाश आनंद ने की। @AnandAkash_BSP
22
194
2
950
15,871
RAVI GAUTAM retweeted
अयोध्या के बीकापुर में आज बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करने का मौका मिला। अयोध्या मंडल के विधानसभाओं से प्रत्याशियों का ऐलान किया और जनता का प्यार देख कर साफ पता चला कि अयोध्या की जनता ने आदरणीय बहन कु. मायावती जी को पांचवी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। बीकापुर - जीतेन्द्र सिंह बबलू कटेहरी - मारुती मिश्रा आलमपुर - श्रीमती केडी गौतम अकबरपुर - मनोज कुमार वर्मा जलालपुर - दयाराम राजभर लम्भुआ - शैलेंद्र कुमार सिंह सुल्तानपुर - इम्तियाज़ अहमद उर्फ़ भुट्टो सदर - श्रीमती मधु लता वर्मा बाराबंकी - मोहम्मद मुबासिर बहन जी का संदेश है वोट भाजपा, सपा, कांग्रेस के विज्ञापन देखकर नहीं बल्कि अपने पुराने साथी... हाथी को ईवीएम पर बटन दबा कर करना है। जय भीम
142
827
47
2,072
24,982
आज दिनांक 20-11-2026 को जनपद अयोध्या की विधानसभा बीकापुर में आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार आयोजित बहुजन समाज पार्टी की विशाल जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय श्री आकाश आनंद जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस विशाल जनसभा में विशेष रूप से आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार माननीय श्री आकाश आनंद जी द्वारा विधानसभा बीकापुर से श्री जितेंद्र सिंह बब्लू जी,विधानसभा कटेहरी से श्री मारुत मिश्रा जी,विधानसभा आलापुर से श्रीमती केडी गौत जी,विधानसभा अकबरपुर से श्री मनोज कुमार वर्मा जी,विधानसभा जलालपुर से श्री दयाराम राजभर जी,विधानसभा लंभुआ से श्री शैलेंद्र कुमार सिंह जी, विधानसभा सुल्तानपुर से इम्तियाद अहमद भुट्टो जी,विधानसभा सदर जयसिंहपुर से डॉ.मधुलता वर्मा जी व विधानसभा बाराबंकी सादर मोहम्मद मुबाशिर जी को प्रत्याशी घोषित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बहुजन समाज के लोगों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। #जयभीम #BSP #मिशन_2027 #बहनजी_का_शासन #बहन_जी_का_संदेश
11
253
4
957
5,932
RAVI GAUTAM retweeted
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी का आज उनके गाँव में निधन हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
261
1,894
33
14,348
371,658
नीले झंडे के नीचे भीड़ तो बहुत जुटाएंगे, पर चमचे समाज का सौदा कर जाएंगे, असली बहुजन वही कहलाएगा, जो हर हाल में सिर्फ हाथी छाप को जिताएगा।
4
29
105
751
योगी जी ने विज्ञापन के मामले में मोदी जी को भी पीछे छोड़ दिया है। 7000 करोड़ प्रचार के लिए हैं मगर सैलरी नौकरी के लिए नहीं! बेरोजगार युवा पिछले 8 वर्षों से नई भर्ती की राह देख रहे हैं, इसपर BSP नेता @AkashAnandBSP ने सवाल किया है कि ऐसे मुख्यमंत्री को दोबारा चुनोगे? ऐसी भाजपा को विधानसभा में भी घुसने दोगे? मुझे तो नहीं लगता कि कोई भी युवा इस बार BJP को वोट देगा, मेरा मानना है कि सरकार को युवाओं के हित की प्राथमिकता देनी चाहिए।
26
267
5
851
11,829
RAVI GAUTAM retweeted
किसी वोट कटवा और मगरमच्छ के आँसू बहाकर समाज को बांटने के बहकावे नहीं आना है। वोट उसी को देना है, जो हाथी छाप नीला झंडा है। मान्यवर कांशीराम साहब की विश्वासपात्र सिपाही बहनजी के हाथों फिर से मजबूत कीजिए।
16
115
2
521
3,411
सट्टा बाजार का हालिया यूपी सर्वे रिपोर्ट 403 विधानसभा। मायावती जी - 236 सीट योगी आदित्यनाथ - 100 सीट अखिलेश और राहुल - 55 सीट अन्य - 12 सीट इस बार बहुजन समाज का जलवा है 2027 मे अबकी बार बीएसपी सरकार आ रहा है 🐘🐘 @Mayawati @AnandAkash_BSP @bspindia @Bsp4u 🙏🙏🐘🐘❤️🐘
1
14
45
446
RAVI GAUTAM retweeted
इसने खुद स्वीकार कर लिया👇 पूरे समाज को पता है तुम चमचों का काम ही है बसपा का वोट काटना, इसीलिए तेरे चंद्रशेखर और तुम जैसे को तैयार किया गया खाजपा के द्वारा, फिर भी ये लोग बसपा को ही वोट देगा। ये लोग कभी अन्य समाज में जाकर वोट मांगते भी है या नहीं? @BhimArmyChief
14
52
2
168
2,851
RAVI GAUTAM retweeted
एक बार फिर लौट रहा है शासन , प्रशासन , अनुशासन #बहन_जी_का_शासन
1
43
171
722
मैं दिल से चाहती हूं बहन जी 5वीं बार फिर से सत्ता में आए! हम सबकी एकता ही बहन जी को आगे लेकर जायेगी #bsprally
13
77
4
384
4,849
सोचिए... वो महिला कितनी बोल्ड होगी? आज वही राजा भैया, जो समाजवादी पार्टी के समर्थकों को आड़े हाथों ले रहे हैं, उन्हीं को सपा समर्थक ये कहकर चिढ़ा रहे हैं - "मायावती का नाम भूल गए क्या? तुम्हारा ट्रीटमेंट कैसे किया था?" बस इसी एक लाइन से बहन मायावती जी के शासन का अंदाज़ा लगा लीजिए। जहाँ भू-माफिया से लेकर बड़े-बड़े बाहुबली तक, सबको कानून के दायरे में लाकर सीधा कर दिया गया था। और अब वो किस्सा जो लोग भूल गए... 2 जून 1995 की रात। लखनऊ का स्टेट गेस्ट हाउस। बहन जी ने मुलायम सरकार से समर्थन वापस लिया था, तो सपा के गुंडे गेस्ट हाउस में घुस गए। बहन जी को एक कमरे में बंद करके जान से मारने की कोशिश हुई। वो रात एक अकेली दलित महिला ने मौत के सामने गुज़ारी। और अगले ही दिन वही महिला उत्तर प्रदेश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री बनकर शपथ ले रही थी। ये होती है बोल्डनेस। ये कुर्सी से नहीं, कलेजे से आती है। फिर आया 2002-2003 वाला दौर... बहन जी की सरकार ने रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया को POTA में जेल भेजा। उनके पिता और भाई समेत। फिर मुलायम सिंह की सरकार आई, तो शपथ के आधे घंटे के अंदर ही उन पर से POTA हटाया गया और उन्हें सीधे कैबिनेट मंत्री बना दिया गया। अब बताइए... ये सिर्फ वोट के लिए था? नहीं। ये इसलिए था क्योंकि श्री मुलायम सिंह यादव को एक स्वतंत्र, स्वाभिमानी दलित महिला का नेतृत्व कभी रास ही नहीं आया। वो एक अडिग, साहसी महिला को डराना चाहते थे, उसे नीचा दिखाना चाहते थे। और 2007 में बहन जी ने जवाब दिया, बिना किसी से डरे... बिना किसी गठबंधन के, अकेले दम पर 206 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। और आते ही पहला काम क्या किया? अपराधियों को दी गई सरकारी सुरक्षा वापस ली। फिर कानून से ऐसा शिकंजा कसा कि इतिहास बन गया: UPCOCA कानून लाया - संगठित अपराध, भू-माफिया, अपहरण, सुपारी किलर के लिए मौत तक की सज़ा वाला कानून। पट्टा ज़मीन वापस दिलाई - दलितों-गरीबों की छीनी हुई ज़मीनों के लिए 21,000 FIRs हुईं, 7,200 से ज़्यादा कब्ज़ा करने वाले जेल गए। अतीक अहमद को मोस्ट वांटेड घोषित किया - जिसके नाम से प्रयागराज कांपता था, उसे बहन जी के राज में भागना पड़ा। ददुआ जैसे डकैत का आतंक खत्म किया, मोती गोयल जैसे भू-माफिया को 3-4 साल जेल में रखा - जो सपा राज में बाहुबली कहलाता था, वो बहन जी के राज में भीगी बिल्ली बन गया। और सबसे बड़ी बात - बहन जी ने ये सब बुलडोज़र से नहीं, एनकाउंटर से नहीं, कानून से किया। अपराधी को जेल भेजा, यही उसकी सही जगह है। अब सोचिए... कितना कुछ सहा होगा आदरणीय बहन जी ने? जो लड़की IAS की तैयारी कर रही थी, कांशीराम जी ने उससे कहा था - "तुम एक ज़िले की कलेक्टर बनकर एक ज़िला बदलोगी, मेरे साथ आओ, पूरा समाज बदलो।" उसने अपना करियर, अपना घर, अपना परिवार सब छोड़ दिया। ना पति, ना बेटा, ना अपनी संपत्ति का मोह। सिर्फ एक मिशन - अंबेडकरवाद। जहाँ सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक ही घेरे में खड़े हों, और अकेली एक महिला अंबेडकरवाद पर अडिग खड़ी हो... वो डर किसे कहते हैं, जानती ही नहीं। और आज कुछ लोग कहते हैं कि मायावती जी भाजपा से डरती हैं? अरे, जो महिला गुंडों के बीच गेस्ट हाउस में मौत से नहीं डरी, जो बाहुबलियों को जेल में डालकर भी नहीं डरी, जो सत्ता में रहते हुए भी किसी माफिया, किसी बड़े नेता के सामने नहीं झुकी... वो किसी सरकार से क्या डरेगी?
18
95
3
303
17,184
अपनी खुद की बनाई गई PDA की सियासी पिच को छोड़कर बीजेपी की तैयार की हुई पिच पर खेलना, सपा मुखिया अखिलेश यादव जी को भारी पड़ सकता है ? ​राजनीति में 'क्रेडिबिलिटी' (विश्वसनीयता) ही सब कुछ होती है ! आपका स्टैंड अगर रोज बदलेगा, तो जनता का आप पर से यकीन उठ जाएगा ! आज जिस राजा भैया को आप इशारों-इशारों में यह याद दिला रहे हैं कि वक्त बदलेगा और सबको यहीं रहना है, ज़रा याद कीजिए कि उन्हें ताकत और वज़ीर बनाने वाले हुक्मरान भी कभी आप ही थे ! ​बहन मायावती जी को लोग आज भी क्यों याद रखते हैं ? क्योंकि उनका प्रशासन पर ऐसा लोहे जैसा नियंत्रण था कि कोई ढिलाई की हिम्मत नहीं कर पाता था ! राजा भैया को भी वो दौर अच्छे से याद होगा ? ​आपके सलाहकारों को सच में दिल से सैल्यूट करना चाहिए जैसे तेजस्वी यादव जी को ‘सलाहकार’ मिले थे, वैसे ही लगता है आपके सलाहकारों को भी कोई खास पैकेज मिला है ! जनता की बुनियादी जरूरतें पढ़ाई, लिखाई, दवाई और कमाई जैसे असली मुद्दों को छोड़कर, अगर आप भी मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुसलमान की फिक्स पिच पर खेलेंगे, तो बीजेपी के जाल में फंसकर क्लीन बोल्ड होना तय है ! ​विपक्ष का काम सरकार से सवाल पूछना है, न कि उसकी लाई हुई सियासी बहसों पर बैटिंग करना ! वक्त है संभलने का, वरना जनता विकल्प नहीं, सिर्फ भटकाव देखेगी !
19
42
4
141
5,131
आप सभी को प्रकाश एवं खुशहाली के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! भगवान श्री गणेश एवं माँ लक्ष्मी जी कृपा आप सब पर सदैव बरसती रहे। आपकी जिंदगी में सुख, समृद्धि और ऋद्धि-सिद्धि आए, घर-आंगन खुशियों से भर जाएं, धन-धान्य से भरे रहें। सब सुखी हों, निरोग हों, सबका मंगल व कल्याण हो, सबकी मनोकामनाएँ पूर्ण हों, यही प्रार्थना है। शुभ दीपावली🪔 #PrinceYukeshSingh #BSP #Mayawati #Rasra #Diwali
15
86
639
5,523
भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी रैली होनी जा रही है बसपा काडर अपने पिछले सब रिकॉर्ड तोड़ देगा बसपा ही बसपा दिखाई दे रही है मिडिया में..., मीडिया इस बार अभी से कह उठा है - बसपाई इस बार बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिये 40-50 लाख ज्यादा पहुंच रहे। #पूरा_उप्र_चलो_लखनऊ
4
92
3
415
3,118
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ आगामी 6 दिसंबर को परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। बहुजन समाज के सम्मानित साथियों ने निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। #जयभीम #BSP #मिशन_2027
7
196
5
768
5,047