
ALT झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का आज कोडरमा जिला आगमन हुआ। इस अवसर पर समिति के माननीय सभापति श्री उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता में परिसदन सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय सदस्य श्री संजीव सरदार शामिल हुए। बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। माननीय सभापति ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Koderma

ALT आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशा उन्मूलन, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों के आसपास प्रतिबंधित दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #DistrictAdministrationKoderma #नशामुक्त_कोडरमा Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Koderma

ALT सदर अस्पताल, कोडरमा स्थित सभागार में आज जिला स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आहूत कर स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं, ओपीडी-आईपीडी सेवाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, टीबी उन्मूलन एवं आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, साफ-सफाई, आवश्यक आधारभूत सुविधाएं एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करने का भी सख्त निर्देश दिया। #DistrictAdministrationKoderma Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Koderma

ALT आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए कई मामलों का समाधान किया। साथ ही आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma




























