DC KODERMA (@dckoderma) header
DC KODERMA (@dckoderma) profile picture

Official handle of District Magistrate cum District Collector, Koderma (Jharkhand)

Koderma, Jharkhand
Joined August 2016
Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)
#आवश्यक_सूचना झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर कोडरमा जिले के सभी 27 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा 01 नवंबर 2026 को सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान अनावश्यक भीड़, सभा, लाउडस्पीकर के उपयोग एवं परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। #JTET2026 #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma @prdjharkhand
5
21
8,306
आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई एवं आवेदनों के ससमय निष्पादन का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @prdjharkhand @IprdKoderma
1
5
1,227
समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, सामाजिक विकास एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विकास संकेतकों की प्रगति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति, नियमित निगरानी एवं पोर्टल पर आंकड़ों की सटीक प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #AspirationalBlocksProgramme #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
2
675
आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के लंबित मामलों, विकास कार्यों, भूमि संबंधी मामलों, जलापूर्ति योजनाओं, वन अनापत्ति प्रमाण-पत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। #DistrictAdministrationKoderma #CoordinationCommittee @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
5
780
झारखंड के सभी पात्र भारतीय नागरिक जल्द से जल्द फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भरें और सुनिश्चित करें कि उनका नाम SIR की अंतिम मतदाता सूची में दर्ज हो। @ECISVEEP @airnews_ranchi @ddnewsjharkhand
3
20
4
32
2,995
समाहरणालय सभाकक्ष में आज आजीविका टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित कर किसान उत्पादक संगठनों (FPO) की प्रगति, कृषि उत्पादन, विपणन एवं व्यावसायिक गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान मड़ुआ (रागी) के क्रय एवं विपणन को बढ़ावा देने, जैविक खाद उत्पादन को आयवर्धक व्यवसाय के रूप में विकसित करने तथा प्रत्येक FPO को अगली बैठक तक ₹50,000 का लाभ अर्जित करने की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने एवं FPO को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
4
622
झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर आज समाहरणालय सभाकक्ष में @spkoderma1 के साथ संयुक्त ब्रीफिंग कर अधिकारियों को सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने का सख्त निर्देश दिया। आगामी 1 नवंबर 2026 को जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कुल 14,762 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, पेयजल, बिजली सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त किसी भी आपात स्थिति अथवा परीक्षा से संबंधित समस्या की सूचना देने के लिए नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त निम्नलिखित कर्मियों से संपर्क किया जा सकता है- हीरालाल कुशवाहा — 9199875856 विनय कुमार पाण्डेय — 9939996469 रणधीर कुमार — 9534035274 अशोक कुमार — 8210881592 मुन्ना शर्मा — 9631876779 मुकेश कुमार — 9199174360 #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @prdjharkhand @IprdKoderma
12
1,586
सुरक्षित रहें, डेंगू से बचें! डेंगू के लक्षणों को पहचानें और मच्छरों से बचाव के लिए सरल उपाय अपनाएं। जागरूक रहें, सतर्क रहें और अपने परिवार को डेंगू से सुरक्षित रखें। #Dengue #DenguePrevention
13
1
27
9,227
4
4
572
झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का आज कोडरमा जिला आगमन हुआ। इस अवसर पर समिति के माननीय सभापति श्री उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता में परिसदन सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय सदस्य श्री संजीव सरदार शामिल हुए। बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। माननीय सभापति ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
1
7
638
5
7
779
4 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन। पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करने में राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित- श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी। @ECISVEEP @SpokespersonECI
2
5
11
1,102
देश भर के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों और अर्धसैनिक बलों की कुल 30 टीमों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीरंदाजी की विभिन्न स्पर्धाओं रिकर्व डिवीजन, कंपाउंड डिवीजन और इंडियन राउंड डिवीजन में अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया।
15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता के करीब 37 प्रतियोगिता में 430 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने 40 गोल्ड, 40 सिल्वर और 40 ब्रोंज मेडल जीता। @JharkhandPolice
1
6
1
17
4,723
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीरंदाज, झारखण्ड की माटी का स्वाभिमान और 2026 के एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक लाने वाली गौरवशाली खिलाड़ी अंकिता भगत को मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने सम्मानित किया ।
5
26
4,020
आज झुमरी तिलैया स्थित मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुस्तकालय में शुद्ध पेयजल, कंप्यूटर, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की मांग के अनुरूप प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
1
6
727
जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को आपस में समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
1
1
4
893
आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशा उन्मूलन, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों के आसपास प्रतिबंधित दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #DistrictAdministrationKoderma #नशामुक्त_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma @narcoticsbureau
1
2
911
आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत कर सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को जिले में सुगम एवं सुरक्षित वाहन परिचालन सुनिश्चित करने, ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध पार्किंग एवं सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। साथ ही गहन वाहन जांच अभियान चलाने तथा ड्रिंक एंड ड्राइविंग के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो। #RoadSafety #StaySafe #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
1
2
1,090
इस बार निशाना भी झारखंड का, मेजबानी भी झारखंड की! 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के लिए रांची का खेलगांव तैयार है। देशभर की पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज एक मंच पर दिखाएंगे अपना कौशल, सटीक निशाना और अदम्य साहस। लक्ष्य गोल्ड, जज्बा देश का, और मेजबान अपना झारखंड!
1
12
1
17
3,808